Ujjain Murder: इंदौर में सोनम कांड के बाद अब उज्जैन में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पत्थर से कुचला पति का सिर

मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पांच साल के अवैध संबंध के आड़े आ रहे पति को पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मौत के घाट उतार दिया है। उन्हेल पुलिस ने 24 घंटे में अंधे कत्ल का पर्दाफाश कर दिया।

Ujjain Murdered News: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के उन्हेल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पिपलियाडाबी में हुआ अंधा कत्ल किसी रोंगटे खड़े कर देने वाली वेब सीरीज की कहानी जैसा निकला है, जहां एक पत्नी ने अपने पांच साल पुराने प्रेम प्रसंग को छुपाने और पति की रोज-रोज की प्रताड़ना से तंग आकर उसकी जान ले ली। इस खौफनाक साजिश को अंजाम देने के लिए पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर ऐसी योजना बनाई कि पहली नजर में यह मामला केवल एक सामान्य शव मिलने का लगे, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी और त्वरित तफ्तीश ने महज 24 घंटे के भीतर इस पूरी थ्योरी को ध्वस्त करते हुए दोनों मुख्य आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

murder news

प्रतीकात्मक फोटो (istock)

30 मई को पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम पिपलियाडाबी में भारत सिंह का लहूलुहान शव उन्हीं के खेत में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही उन्हेल थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष चौहान पुलिस बल और एफएसएल की फॉरेंसिक टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे, जहां मृतक के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किए जाने के गहरे जख्म और अत्यधिक रक्तस्राव पाया गया।

End of Feed