Nadeem Khan Arrested: एक्टर नदीम खान को आप जानते हैं? अगर नहीं तो बता दें कि ये फिल्म धुरंधर में देखे गए थे। इनके द्वारा शादी का झूठा वादा करके लगभग दस सालों तक एक घरेलू काम करने वाली महिला का बार-बार रेप किया गया है। पुलिस ने गंभीर आरोपों को देखते हुए एक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी के बाद, एक्टर के बारे में लोगों में जानने की उत्सुकता बढ़ गई है। एक्टर के बारे में जानने से पहले उस पीड़िता का बयान सुनते हैं।
ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' में नजर आया ये अभिनेता निकला 'रेपिस्ट'
घरेलू सहायिका से शादी का वादा करके उससे 10 साल तक बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार एक्टर को लेकर कई बड़ी बातें सामने आईं। एक अधिकारी ने बताया कि 41 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर नदीम खान को 22 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था और वह इस समय पुलिस हिरासत में हैं।
अधिकारी ने बताया कि महिला ने आरोप लगाया कि खान ने उससे शादी करने का वादा किया था और यह आश्वासन देकर उसने मालवानी स्थित उसके आवास और वर्सोवा स्थित अपने घर में 10 वर्षों में कई बार उससे बलात्कार किया।
रेप के आरोप में नदीम खान गिरफ्तार
सोमवार को खबर आई कि नदीम को शादी का झूठा वादा करके करीब दस साल तक एक घर के काम करने वाली महिला का बार-बार रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि 41 साल की महिला ने वर्सोवा पुलिस से तब संपर्क किया जब एक्टर ने उससे शादी करने से मना कर दिया।
अपनी शिकायत में महिला ने बताया कि उसने करीब दस साल पहले नदीम खान के घर पर काम करना शुरू किया था और बाद में शादी का वादा करने के बाद उसके साथ फिजिकल रिलेशनशिप में आ गई। यह रिश्ता कई सालों तक चला, लेकिन जब उसने अपना वादा नहीं निभाया और शादी से मना किया तो मैंने शिकायत दर्ज कराने का फैसला किया। पुलिस को दिए अपने बयान में, महिला ने बताया कि वह पहली बार 2015 में एक्टर से मिली थी और धीरे-धीरे दोनों करीब आ गए।
केस वर्सोवा से मालवानी पुलिस स्टेशन ट्रांसफर कर दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि चूंकि बलात्कार पहली बार शिकायतकर्ता के घर पर हुआ था जो मालवानी पुलिस के अधिकार क्षेत्र में आता है और पीड़िता उसी इलाके में रहती है, इसलिए वर्सोवा पुलिस ने मामले को ‘जीरो एफआईआर’ के आधार पर स्थानांतरित कर दिया है। मालवानी पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा, 'हमने महिला के बयान के आधार पर एक्टर को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपों की जांच कर रहे हैं।' जांचकर्ताओं ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।
उनके इंस्टाग्राम अकाउंट की बात करें तो देखकर लगता है कि नदीम कई सालों से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं और उन्होंने टेलीविजन, बड़े पर्दे और OTT स्पेस में अलग-अलग तरह का काम किया है। वह ज्यादातर सपोर्टिंग रोल में नजर आए हैं।
शोबिज में काम करने के अलावा, वह थिएटर में भी एक्टिव रहे हैं और कई स्टेज प्ले में परफॉर्म किया है। वह कहां के रहने वाले हैं, इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन उनकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल से पता चलता है कि वह लंबे समय से मुंबई में रह रहे हैं।
अमिताभ बच्चन के साथ भी काम कर चुके
बहुत कम लोग जानते हैं कि नदीम पहले अमिताभ बच्चन, असरानी, आदिल हुसैन और संजय मिश्रा जैसे दिग्गजों के साथ काम कर चुके हैं। उनके सोशल मीडिया हैंडल पर इन मशहूर बॉलीवुड दिग्गजों के साथ पुरानी तस्वीरें भरी हुई हैं। वह कृति सेनन और पंकज त्रिपाठी की मिमी, नीना गुप्ता और संजय मिश्रा की वध, मुखबिर: द स्टोरी ऑफ ए स्पाई, मिसेज सीरियल किलर और धड़क जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
धुरंधर में नदीम खान का क्या रोल था?
आदित्य धर की धुरंधर की बात करें तो, नदीम को रहमान डकैत के कुक, अहलाक का किरदार निभाते हुए देखा गया था। उसका किरदार एक गद्दार निकलता है जो SP चौधरी (संजय दत्त द्वारा निभाया गया किरदार) की चुपके से मदद करके रहमान बलूच को धोखा देता है। कहानी में एक क्रूर मोड़ आता है, जब रणवीर सिंह का किरदार हमजा मजहरी सच उगलवाने के लिए उसकी उंगलियां काट देता है। भेद खुलने के बाद अहलाक को आखिरकार मार दिया जाता है।
