क्या है 'कटिहार नरसंहार', जो ट्विटर पर कर रहा ट्रेंड; बिहार में फिर से जाति वर्चस्व की लड़ाई शुरू?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 12, 2022, 05:54 PM IST

What is Katihar Narsanhar: कटिहार के दियारा इलाके में गैंगवार ने कई लोगों की जान ले ली है। ट्विटर पर दावा किया जा रहा है कि सात लोगों की मौत हुई है, हालांकि प्रशासन मौतों का आंकड़ा चार बता रहा है। स्थानीय लोगों की मानें तो जमीन पर कब्जे की इस लड़ाई में सौ से भी ज्यादा राउंड गोली चली है।

What is Katihar Narsanhar: सोमवार को ट्विटर पर कटिहार नरसंहार जमकर ट्रेंड कर रहा है। दावा किया जा रहा है कि कटिहार में कुख्यात मोहन ठाकुर गैंग ने सात लोगों की हत्या कर दी है। मोहन ठाकुर भूमिहार जाति से संबंध रखता है और मरने वाले यादव जाति से। ट्विटर पर किए जा रहे दावों की मानें तो यह जातीय वर्चस्व की भी लड़ाई है।

katihar narsanhar

'कटिहार नरसंहार' को लेकर ट्विटर पर ट्रेंड, वायरल हो रहा फोटो

क्या है मामला

दरअसल कटिहार में एक जगह है, जो गंगा नदी के बीच में है। इसे बकिया दियारा कहते हैं। दियारा वो इलाका होता है, जो कुछ समय के लिए नदी में डूबता है, फिर बाहर निकल जाता है। यह जमीन काफी उपजाऊ होती है, अक्सर दियारा इलाके में वर्चस्व की लड़ाई रहती है। अपराधियों का पनाहगाह भी यह माना जाता है। इसी बकिया दियारा को लेकर दो गैंगों में लड़ाई हो गई। लड़ाई भी ऐसी की सैकड़ों राउंड गोलियां चली। कई लोगों की मौत का दावा भी किया जा रहा है।

End of Feed