up deoria police hit specially abled man: उत्तर प्रदेश पुलिस का बेरहम चेहरा सामने आया है यहां प्रांतीय रक्षक दल (PRD) के जवानों ने 'दिव्यांग व्यक्ति' को बेरहमी से पीटा वहीं पीड़ित युवक बोला कि उसने सिर्फ पानी मांगा था उसपर उसकी पिटाई की गई वहीं मामले के सामने आने पर पीआरडी जवानों को ड्यूटी से हटा दिया गया है और पुलिस विभाग से उनकी संबद्धता समाप्त कर दी गयी है।
वीडियो में यूपी पुलिस के दो कर्मी एक 'दिव्यांग व्यक्ति' को पीटते नजर आ रहे हैं
जो वीडियो सामने आया है उसमें दिख रहा है कि कैसे यूपी पुलिस के दो जवानों ने पानी मांगने पर एक दिव्यांग व्यक्ति के साथ दुर्व्यवहार किया और उसे मारा, घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है।
घटना शनिवार की है, वीडियो में देखा जा सकता है कि पीड़ित दिव्यांग शख्स जिसका नाम सचिन सिंह है वो अपनी ट्राइसाइकिल पर बैठे हैं और दो वर्दीधारी उनकी जमकर पिटाई करते नजर आ रहे हैं। 30 जुलाई की सुबह सचिन ने ट्वीट कर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि पिटाई करने वाले दोनों पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो।
मामले को संज्ञान में लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने तीन अधिकारियों के नेतृत्व में जांच टीम गठित की, जबकि एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि दोनों पीआरडी जवानों की पहचान कर ली गई है।
वीडियो साभार - Bureaucrats Magazine_Twitter
