Ankita Murder Case: अंकिता हत्याकांड को लेकर लोगों मे आक्रोश है। आरोपी पकड़े जा चुके हैं और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग हो रही है। पुलकित आर्य समेत तीनों आरोपियों की आज कोर्ट में पेशी होनी है। अंकिता भंडारी मॉर्डर मिस्ट्री को सुलझाने के लिए SIT तहकीकात कर रही है और तीनों आरोपियों की आज रिमांड पर ले सकती है ताकि और सबूतों को जुटाया जा सके। अंकिता की मौत से जुड़़े कई गंभीर सवाल अब भी अनसुलझे हैं। तीनों गिरफ्तार आरोपियों की आज कोर्ट में पेशी होनी है। पुलिस सभी आरोपियों की रिमांड कोर्ट से मांगेगी।
अंकिता हत्याकांड में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। एक के बाद एक नई जानकारी सामने आ रही है। TIMES NOW नवभारत को अंकिता के दोस्त की ऑडियो क्लिप मिली है जिसमे उसकी बातचीत वनंत्रा रिसॉर्ट के स्टाफ सौरव भास्कर और अंकित से हो रही है।सवाल-जवाब से भरे इस ऑडियो क्लिप में अंकिता को दोस्त सीधे-सीधे सवाल उठा रहा है कि वनंत्रा रिसॉर्ट के परिसर से अंकिता अचानक गायब कैसे हो गई जबकि उसका सारा सामान, पर्स, पैसे, आईडी कार्ड सब कुछ उसके कमरे में ही पड़ा है।
तीन आरोपी अरेस्टतीन आरोपियों में बीजेपी नेता विनोद आर्य का बेटा और रिजॉर्ट मालिक पुलकित आर्य (Pulkit Arya), रिजॉर्ट मैनेजर सौरभ भास्कर और असिस्टेंट मैनेजर अंकित गुप्ता फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में हैं। तीनों आरोपियों से कई अहम पहलुओं पर पूछताछ कर सच सामने लाने की पुलिस की कोशिश होगी। अंकिता (Ankita Bhandari) के दोस्त के साथ वायरल चैट के आधार पर दावा है कि अंकिता से वनतारा रिजॉर्ट में पुलकित गलत काम करने को कहता था। दावा है कि अंकिता से रिजॉर्ट में VVIP को एस्कॉर्ट करने को कहा जा रहा था। दावा ये भी है कि, अंकिता इन्हीं बातों से परेशान थी और चिल्ला नहर के पास इस पर बहस और हाथापाई के बाद आरोपियों ने अंकिता को नहर में धकेल दिया था।
