लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) और उसके गैंगस्टर्स अलग-अलग जेलों में बंद हैं और जेल में बैठकर ही आपराधिक नेटवर्क चला रहे हैं गौर हो कि लॉरेंस बिश्नोई जेल ने अंदर बंद रहते हुए ही सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या (Sidhu Moosewala Murder) की साजिश रच डाली थी, गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या को बिश्नोई गैंग का काम बताया था।
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को 'कालापानी' की सजा देने की तैयारी!
गौर हो कि एनआईए (NIA) ने गृह मंत्रालय से उत्तर भारत की जेलों में बंद 10-12 कुख्यात गैंगस्टरों को अंडमान निकोबार जेल में ट्रांसफर करने की मांग की है, एनआईए ने गृह मंत्रालय से कहा है कि कुछ शातिर कैदियों को अंडमान निकोबार की जेल में ट्रांसफर किया जाए।
ऐसी मांग के पीछे मंशा ये है कि ये गैंगस्टर जेलों में बैठकर अपने सिंडिकेट को चला रहे हैं ऐसे में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की जेलों में शिफ्ट कर दिया जाए तो इसपर अंकुश लगाया जा सकता है।
