USA के कैलिफोर्निया से गिरफ्तार हुआ इंटरनेशनल गैंगस्टर गोल्डी बराड़, सिद्दू मूसेवाला हत्याकांड का है मास्टरमाइंड

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Dec 2, 2022, 10:03 AM IST

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खुफिया एजेंसियों के सूत्रों के मुताबिक गोल्डी बराड़ को अमेरिका कैलिफोर्निया में गिरफ्तार कर लिया गया है।

Goldy Brar Detain: भारत की ख़ुफ़िया एजेंसियों के सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। इंटरनेशनल सूत्रों के मुताबिक, भारत की खुफिया एजेंसियों को एक बड़ा इनपुट मिला है। कुख्यात और इंटरनेशनल गैंगस्टर सिद्दूमूसेवाला (Sidhu Moosewala) हत्याकांड का मास्टरमाइंड गोल्डी बरार को कैलिफ़ोर्निया से गिरफ्तार कर लिया गया है। भारत की सुरक्षा एजेंसियों को यह जानकारी मिली है कि 20 नवंबर को या उसके आसपास की तारीख में कैलिफ़ोर्निया में गोल्डी बरार को पहले डिटेन किया गया और फिर गिरफ्तार किया गया।

Goldy brar and Sidhu moosewala

गोल्डी बराड़ औऱ सिद्धू मोसेवाला

कनाडा में बनाया था पहले ठिकाना

हालांकि अब तक कैलिफ़ोर्निया की तरफ से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान भारत सरकार को नहीं मिला है। लेकिन खुफिया विभाग रॉ आईबी दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल पंजाब इंटेलिजेंस को इस तरह के इनपुट्स जरूर मिले है कि कैलिफ़ोर्निया में गोल्डी बरार को लेकर बड़ी हलचल हुई है और उसे वहां पर लोकेट कर पकड़ा गया है। गोल्डी बरार ने कनाडा से अपना नया ठिकाना कैलिफ़ोर्निया में बनाया है।

End of Feed