श्रद्धा हत्याकांड: आफताब का नया ठिकाना होगा तिहाड़ जेल, 13 दिनों के लिए कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 26, 2022, 08:28 PM IST

श्रद्धा हत्याकांड: आफताब पर आरोप है कि उसने अपनी लिव इन पार्टनर श्रद्धा की हत्या करके 35 टुकड़ों में लाश को काटकर जंगलों में फेंक दिया है। इस मामले में पुलिस पिछले कई दिनों से सबूतों को खोजने में लगी है। हालांकि पुलिस को कोई बड़ी सफलता हाथ नहीं लगी है।

श्रद्धा हत्याकांड (Shraddha Murder Case) के आरोपी आफताब (Aftab) को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जिसके बाद उसका नया ठिकाना तिहाड़ जेल होगा। आफताब पूनवाला को शनिवार दोपहर दिल्ली की एक अदालत ने 13 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दिल्ली पुलिस ने हत्या के मामले में पूछताछ के लिए उसकी हिरासत मांगी थी। जिसे कोर्ट ने अस्वीकार कर दिया।

aftab news

न्यायिक हिरासत में भेजा गया आफताब

अस्पताल से हुई पेशी

आरोपी आफताब को अंबेडकर अस्पताल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश किया गया, जहां पुलिस आज सुबह उसे मेडिकल जांच के लिए ले गई थी। पूनावाला को जनता और मीडिया से दूर रखने के लिए पुलिस ने कई अतिरिक्त उपाय किए हैं। दिल्ली पुलिस दोपहर करीब ढाई बजे आफताब को लेकर अस्पताल पहुंची और उसे अस्पताल के अंदर एक कमरे में रखा। वहीं से उसे कोर्ट में पेश किया गया।

End of Feed