क्राइम

बिहार के सीवान में RJD नेता की गुंडई, डंडे से जमकर की ट्रक ड्राइवर की पिटाई, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 19, 2022, 01:38 PM IST

बिहार के सीवान में राजद के महासचिव अदनान अहमद का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें साफ तौर पर देखने को मिल रहा है कि अदनान अहमद एक बालू लदे ट्रक चालक को ट्रक से उतार कर डंडे से उसकी जम कर पिटाई कर रहा है।

Image

राजद नेता की गुंडागर्दी

Photo : Times Now Digital

बिहार के सीवान में राजद के महासचिव अदनान अहमद का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमे साफ तौर पर देखने को मिल रहा है कि अदनान अहमद एक बालू लदे ट्रक चालक को ट्रक से उतार कर डंडे से उसकी जम कर पिटाई कर रहा है। साथ ही उसे भद्दी भद्दी गालीयां भी दे रहा है। वायरल वीडियो में साफ-साफ यह भी सुनने को मिल रहा है कि राजद नेता बोल रहे है कि तुम बालू क्यों ओवरलोड किए हो।

उनका कहना है कि हमलोगों का ट्रक उधर जा रहा है तो ओवरलोड नहीं करने दिया जा रहा है और तुम लोग ओवरलोड बालू ला रहे हो। इन्हीं सब बातों को कहते हुए आजेडी के महासचिव अदनान अहमद चालक को पिटाई कर रहे है। यह वायरल वीडियो सीवान जिले के हथौड़ा का बताया जा रहा है, सवाल ये उठता है कि आखिर किसने राजद नेता को कानून हाथ मे लेने का अधिकार दिया।

नोट: हम वीडियो नहीं दिखा सकते क्योंकि उसमें काफी गाली गलौज है। आप सोशल मीडिया पर देख सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article