Pune: पिता, दादा और चाचा...सभी ने लूट ली मासूम की इज्जत; छह साल तक झेलती रही हैवानियत

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 17, 2022, 06:52 PM IST

Pune: पुलिस के अनुसार, पिता को पकड़ लिया गया है और भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 354 और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम, 2012 के तहत मामला दर्ज किया गया है। चाचा और दादा की तलाश में पुलिस जुटी है। वहीं बच्ची के आरोपों की पुलिस जांच कर रही है।

पुणे (Pune) में एक बहुत ही हैवानियत वाला मामला सामने आया है। एक लड़की ने अपने पिता, चाचा और दादा पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उसके साथ रेप किया है। इस मामले में पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

Pune rape

पुणे में नाबालिग के साथ रेप

एक 17 वर्षीय कॉलेज जाने वाली लड़की ने पुलिस को बताया कि उसे पिछले छह साल से प्रताड़ित किया जा रहा है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि जब वह 2016 और 2018 के बीच उत्तर प्रदेश में अपने गृहनगर में थी, तब उसके चाचा ने उसके साथ कई बार बलात्कार किया और उसके दादा ने भी उसके साथ छेड़छाड़ की।

End of Feed