ओडिशा के सरकारी अस्पताल में हैवानियत! डॉक्टर पर दो महिला मरीजों संग रेप करने का आरोप

ओडिशा में एक मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर को दो महिला मरीजों के साथ रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, ये मामला कटक के SCB मेडिकल कॉलेज का है।

ओडिशा के कटक में स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में दो महिला मरीजों से कथित तौर पर रेप करने के आरोप में एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि रविवार को जब महिलाएं 'इकोकार्डियोग्राम' जांच के लिए प्रमुख सरकारी अस्पताल के 'कार्डियोलॉजी' विभाग में आई थीं उस दौरान यह कथित घटना घटी।

Odisha SCB medical college rape

डॉक्टर पर दो महिला मरीजों संग रेप करने का आरोप (प्रतीकात्मक फोटो)

कटक के पुलिस उपाधीक्षक प्रकाश आर ने बताया कि दो महिला मरीजों की शिकायत के आधार पर रेजीडेंट डॉक्टर को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।कटक के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अनिल मिश्रा ने कहा, "मंगलबाग पुलिस थाने में सोमवार को दोनों मरीजों की ओर से लिखित शिकायत दर्ज कराई गई जिसके बाद चिकित्सक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।"

End of Feed