शामली मुठभेड़ : मारा गया कुख्यात नफीस उर्फ मुदा, हत्या, लूट, डकैती और नकली करेंसी-रंगदारी में था पारंगत

पुलिस के अनुसार नफीस हत्या, लूट, डकैती, नकली करेंसी के धंधे और रंगदारी जैसे कई गंभीर अपराधों में शामिल था। इसका कई बार नाम नकली करेंसी के लेन-देन में भी आया है। पुलिस काफी समय से इसकी तलाश कर रही थी।

शामली : जिले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस और कुख्यात बदमाश नफीस उर्फ मुदा के बीच हुई मुठभेड़ में एक लाख रुपये के इनामी बदमाश नफीस को ढेर कर दिया गया है। पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ शनिवार सुबह थाना कांधला क्षेत्र के गांव भभीसा के जंगलों में देर रात हुई। बदमाश नफीस काफी दिनों से फरार चल रहा था और उसके ऊपर 3 दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज थे।

Nafees alias Muda Encounter

शामली में बदमाश नफीस उर्फ मुदा का एनकाउंटर (फोटो-ट्विटर)

मृत बदमाश नफीस उर्फ मुदा की पहचान कांधला कस्बे के मोहल्ला खेल के रूप में हुई है और बदमाश नफीस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार नफीस हत्या, लूट, डकैती, नकली करेंसी के धंधे और रंगदारी जैसे कई गंभीर अपराधों में शामिल था। इसका कई बार नाम नकली करेंसी के लेन-देन में भी आया है। पुलिस काफी समय से इसकी तलाश कर रही थी।

End of Feed