पुलिस बनना था उसे! गौमांस खिला, धर्म ही बदलवा दिया; बाप की धोखेबाजी के बाद अब बेटा भी कर रहा ब्लैकमेल

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 6, 2022, 08:29 PM IST

MP: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में लव जिहाद का मामला सामने आया है, जहां एक बिजनेसमैन पर धर्म परिवर्तन करने और लड़की को बहला-फुसलाकर साथ रखने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में एमपी पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई गई है, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

MP: मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में एक लड़की ने एक बिजनेसमैन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लड़की ने दावा किया है कि वो भोपाल पढ़ने आई थी, जहां उसकी मुलाकात आरोपी बिजनेसमैन से हुई, उसने उसे शादी का झांसा देकर नौ साल तक संबंध बनाया। इस दौरान उसका धर्म परिवर्तन भी करा दिया। अब उसका बेटा भी ब्लैकमेल कर रहा है।

MP love jihad case

मध्यप्रदेश में लव जिहाद का मामला

क्या है पूरा मामला

पीड़िता की शिकायत के अनुसार वो सिंगरौली की रहनेवाली है। भोपाल पुलिस ऑफिसर की तैयारी करने आई थी। पैसों की कमी के कारण वो पढ़ाई के साथ-साथ एक बाइक के शोरूम में काम भी करने लगी। इसी बीच वहां उसकी मुलाकात खलील से हुई। खलील के पास बीड़ी बनाने का कारखाना है। उसने धीरे-धीरे लड़की को अपने जाल में फंसाया। उसने लड़की को भरोसा दिलाया कि वो उससे शादी करेगा। लड़की के लिए एक फ्लैट किराये पर लिया और उसे वहां शिफ्ट करा दिया। वहीं पर उसने लड़की के साथ पहली बार रेप किया। जिसका वीडियो भी खलील के साथी ने बना लिया। इसके बाद खलील उसे शादी का झांसा देते रहा।

End of Feed