मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से Kerala Story जैसा मामला सामने आया है। भोपाल में एक हिंदू लड़की से मुस्लिम युवक ने छेड़छाड़ की है। बताया जा रहा है कि मुस्लिम रूममेट लड़की के कहने पर युवक ने छेड़छाड़ की है। जिसके बाद रूममेट लड़की ने हिंदू लड़की पर धर्मांतरण का भी दवाब बनाया था। साथ ही हिजाब पहनने को लेकर भी मजबूर किया। मामले में पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
ये भी पढ़ें- मुंबई पुलिस के पास फिर आया धमकी भरा फोन, कॉलर बोला- 'लोकल ट्रेन में होंगे सीरियल ब्लास्ट'
धर्मपरिवर्तन के लिए दवाब
मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित लड़की दलित है। घटना भोपाल के पशुपालन पत्रोपाधि कॉलेज का है। जहां फर्स्ट ईयर में पढ़ने वाली छात्रा ने अपनी मुस्लिम रूममेट लड़की पर सनसनीखेज आरोप लगाया है। पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक मुस्लिम लड़की पीड़िता पर धर्मपरिवर्तन का दबाव बना रही थी, इसके साथ ही उसे हिजाब पहनने के लिए कहा करती थी।
करवाया छेड़छाड़
ऐसा नहीं करने पर मुस्लिम लड़की और उसके साथियों ने हिंदू लड़की को कमरे में कैद कर लिया और छेड़छाड़ जैसी वारदातों को अंजाम दिया। हालांकि पीड़िता के भाई की शिकायत पर पुलिस ने बंधक बनी हिंदू लड़की को छुड़ा लिया है, वहीं पुलिस ने आरोपी मुस्लिम लड़की को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका साथी मौके से फरार है।
