बीवी दगाबाज! 'खुशनुमा' जिंदगी पर आघात; 4 बच्चों को लिया साथ और यमुना में लगा दी छलांग

उत्तर प्रदेश के शामली में एक व्यक्ति ने पत्नी के किसी अन्य शख्स से प्रेम संबंध होने से आहत होकर चार बच्चों समेत यमुना नदी में छलांग लगा दी। गोताखोर सभी तलाश कर रहे हैं।

शामली : जिले के कैराना थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने चार बच्चों के साथ यमुना नदी में छलांग लगा दी। व्यक्ति ने कथित तौर पर पत्नी के उसके प्रेमी के साथ फरार होने के बाद यह कदम उठाया। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि सभी की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार, कैराना के सलमान (38) की पत्नी खुशनुमा कथित तौर पर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। इसके बाद यमुना पुल के पास सलमान ने अपने चार बच्चों - महक (12), शिफ़ा (पांच), अमन (तीन) और आठ माह की इनायशा के साथ यमुना नदी में छलांग लगा दी। वह पुल के पास गया और एक वीडियो बनाकर अपनी बहन गुलिस्ता को भेज दिया। गुलिस्ता ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

Shamli Man jumped into Yamuna

यमुना में नदी में 4 बच्चों सग कूदा पिता

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) संतोष कुमार सिंह ने न्यूज एजेंसी पीटीआई/भाषा बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि पुलिस और गोताखोर यमुना में उनकी तलाश कर रहे हैं। सिंह ने बताया कि यमुना में कूदने से पहले सलमान ने एक वीडियो बनाया और अपनी बहन को भेजा, जिसमें उसने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी खुशनुमा और उसका प्रेमी उसके इस कदम के लिए जिम्मेदार होंगे।

End of Feed