Maharashtra: शादीशुदा महिलाओं को निशाना बनाने वाला सीरियल किलर गिरफ्तार; जंगल में छिपाता था लाशें

महाराष्ट्र के जलगांव इलाके से पुलिस के हाथों एक सीरियल किलर चढ़ा है। आरोपी शादीशुदा महिलाओं को अपना शिकार बनाता था। मारने के बाद ये लाशों को जंगल में छुपा देता था। अबतक दो हत्याओं की बात सामने आई है। पुलिस इसके आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है।

Jalgaon Serial Killer: महाराष्ट्र के जलगांव जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने एक सीरियल किलर को गिरफ्तार किया है जो शादीशुदा महिलाओं को अपना शिकार बना रहा था। आरोपी की पहचान अनिल सदाशिव के रूप में हुई है, जिसने एक महीने के भीतर दो महिलाओं की हत्या कर उनके शव जंगल में फेंक दिए।

serial killer jalgaon arrested

आरोपी को पकड़ कर ले जाती पुलिस

शादीशुदा महिलाओं को बनाता था शिकार

पुलिस की जांच के अनुसार, आरोपी अनिल पहले महिलाओं से नजदीकी बढ़ाता था। वह उन्हें भरोसे में लेने के लिए प्यार भरी बातें करता और नजदीकी रिश्ते बना लेता। जब महिलाएं पूरी तरह उसके जाल में फंस जातीं, तब वह उन्हें किसी सुनसान जंगल या पहाड़ी इलाके में ले जाकर लूटपाट करता, बलात्कार करता और फिर पत्थर से कुचल कर उनकी हत्या कर देता।

End of Feed