दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में वकील पर नुकीली चीज से हमला, सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

पूर्वी दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट परिसर में मंगलवार दोपहर एक वकील पर हुए हमले से हड़कंप मच गया। नुकीले हथियार से किए गए इस हमले में अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

Karkardooma Court Lawyer Attack: कलपूर्वी दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट परिसर में उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया, जब एक वकील पर किसी नुकीली वस्तु से हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पूरे परिसर में हड़कंप मच गया और सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल उठने लगे।

Lawyer Attacked with Sharp Object at Karkardooma Court

कड़कड़डूमा कोर्ट में वकील नुकीली चीज से हमला

मिली जानकारी के मुताबिक, हमलावर को मौके पर ही पकड़ लिया गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने आरोपी की पिटाई कर दी, जिसके बाद पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए उसे अपनी हिरासत में ले लिया और स्थिति को संभाला। घायल वकील को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कोर्ट जैसे संवेदनशील क्षेत्र में इस तरह की घटना ने सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर चिंताएं खड़ी कर दी हैं, जिसके चलते प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर सकता है।

End of Feed