यूपी के कुशीनगर में नाबालिग लड़की का गैंगरेप कर बनाया अश्लील वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 7, 2023, 04:19 PM IST

कुशीनगर में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप कर उसका वीडियो वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के रामकोला के एक गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ चार युवकों द्वारा गैंग रेप करने एवं एक किशोर द्वारा गैंग रेप का वीडियो बनाए जाने का मामला सामने आया है, बताया जा रहा है कि पीड़ित लड़की साइकिल से कोचिंग पढ़ने जाती थी, जब वो कोचिंग पढ़कर घर जा रही थी तो गांव के ही लड़कों ने उसके साथ गैंगरेप किया।

kushinagar gangrape

नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप कर उसका वीडियो वायरल करने की धमकी देने का मामला

छात्रा ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी शनिवार की शाम अपनी मां को दी, जिसके बाद छात्री की मां ने रामकोला थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी, बताते हैं कि आरोपियों ने गैंगरेप का वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी भी दी थी।

End of Feed