बिहार के वैशाली में रेलवे कर्मचारी ने अपने ही बेटे की हत्या की खौफनाक साजिश रची। उसने शूटर से बेटे की हत्या करवाई। दो दिन पहले बेटा घर आया था। बाप ने रिटायरमेंट के रकम में से पैसे देने की बात कह कर बेटे को बुलाया था। बाप और बेटे की बीच पैसे को लेकर पंचायत होनी थी। बेटे के पंचायत में पहुंचने से पहले ही अपराधियों द्वारा बेटे की हत्या करवा दी।
बाप ने बेटे की करवाई हत्या (प्रतीकात्मक तस्वीर)
पूरा मामला वैशाली जिले के भगवानपुर का है जहां विद्यालय परिसर में अंधाधुंध गोलियां चलने लगी। युवक को अपराधियों ने दौड़ा-दौड़ा कर गोली मारी। युवक जान बचाने के लिए विद्यालय परिसर में जा छुपा। फिर भी शूटर ने निशाना बनाया। पुलिस ने बताया कि अपराधी इसको साथ में लेकर ही आए थे। अपराधी तीन बाइक सवार थे। जिसमें इस शख्स को बीच में बैठाकर अपराधी एक आगे और एक पीछे बैठा था। खाली विद्यालय देखकर युवक को बनाया निशाना।
