गलती हो गयी मुझसे, कन्या वध हो गया- बेटी राधिका को गोली मारकर बोले थे पिता दीपक, फांसी की लगा रहे गुहार

हरियाणा की रहने वाली टेनिस प्लेयर राधिका यादव की हत्या का आरोप, उसी के पिता दीपक पर है। दीपक ने कबूल भी किया है कि उन्होंने अपनी बेटी राधिका की हत्या की है। पुलिस दीपक को गिरफ्तार कर चुकी है और मामले की जांच जारी है।

गुरुग्राम की टेनिस प्लेयर राधिका यादव की हत्या करने के बाद से ही पिता दीपक की हालत खराब है। फांसी की गुहार लगा रहे हैं। भाई से जोर देकर कह रहे हैं कि ऐसी रिपोर्ट लिखवाओ कि मुझे फांसी हो जाए। राधिका यादव के चाचा ने आज मीडिया के सामने कई खुलासे किए, उन्होंने यह भी बताया कि हत्या के बाद घर पर कैसा माहौल था और आरोपी दीपक यादव का कैसा हाल था।

End of Feed