हाथरस सत्संग हादसे में 'नारायण साकार हरि' पर यूपी पुलिस का कसता शिकंजा, पुलिस ने दी अहम जानकारी

up police on hathras satsang stampede: हाथरस भगदड़ के दो दिन बाद यूपी पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस कर कई अहम जानकारी दी है और बताया कि इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  1. भारतीय न्याय संहिता की धारा-105, 110, 126(2), 223 और 238 के अंतर्गत मामला दर्ज़
  2. मुख्य आरोपी प्रकाश मधुकर की गिरफ्तारी पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित
  3. इस हादसे में इस मामले में अब तक 6 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं

up police on hathras satsang stampede: हाथरस मामले पर आईजी शलभ माथुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि मुख्य आरोपी सेवादार प्रकाश मधुकर पर एक लाख का इनाम घोषित किया गया है वहीं इस मामले में अब तक 6 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं, पुलिस ने बताया कि भगदड़ में एक 121 लोगों की मौत हुई है जिनमें से 112 महिलाएं हैं। सभी मृतकों की पहचान कर ली गई है और उनके पोस्टमार्टम भी किए जा चुके हैं।

up police on hathras satsang stampede

हाथरस भगदड़ मामले में पुलिस की कार्रवाई

आईजी ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा-105, 110, 126(2), 223 और 238 के अंतर्गत मामला दर्ज़ किया गया है दो चार पुरुषों और दो महिलाओं सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वे सभी आयोजन समिति के सदस्य हैं और 'सेवादार' के रूप में कार्यरत हैं।

End of Feed