फरीदाबाद गैंगरेप: वैन नहीं,एम्बुलेंस में हुई थी युवती संग हैवानियत; 6 दिन बाद भी अस्पताल में पीड़िता, महिला आयोग भी हरकत में

फरीदाबाद में छह दिन पहले निर्भया कांड जैसी घटना सामने आई थी। यहां आधी रात को दो दरिंदों ने लिफ्ट देने के बहाने एक महिला को गाड़ी में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में उसे चलती गाड़ी से फेंककर फरार हो गए थे। अब इस मामले में पुलिस ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

फरीदाबाद में 25 साल की युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने रविवार को बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक,यह अपराध किसी वैन में नहीं,बल्कि एक निजी अस्पताल की एम्बुलेंस में अंजाम दिया गया था। इतना ही नहीं, पुलिस ने यह भी बताया कि मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपी उसी निजी अस्पताल की एम्बुलेंस में चालक और सहायक के रूप में कार्यरत थे। बता दें कि यह जघन्य अपराध बीते सोमवार की रात हुआ था। जब लिफ्ट देने के बहाने एक युवती के साथ रातभर दरिंदगी की गई थी।

rape.

फरीदाबाद गैंगरेप मामले में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा।

मथुरा और झांसी के निवासी हैं आरोपी

जांच से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपियों में एक उत्तर प्रदेश के मथुरा और दूसरा झांसी का निवासी है। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। घटना के छह दिन बाद भी पीड़िता अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

End of Feed