Tamil nadu News: तमिलनाडु के मदुरै में भी चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (Chandigarh University) जैसा ही एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कि पुलिस ने अपनी प्रेमिका के हॉस्टल की युवतियों की अंतरंग तस्वीरें (Nude Photos) और वीडियो लेने तथा उन्हें वायरल करने के आरोप में एक डॉक्टर (Doctor) को गिरफ्तार किया है। इतना ही नहीं पुलिस ने उसकी प्रेमिका को भी अरेस्ट कर लिया है। पुलिस के अनुसार, रामनाथपुरम कामुदी के एक डॉक्टर आशिक और मदुरै में एक बीएड छात्र उसकी प्रेमिका जननी को आईपीसी और आईटी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने डॉक्टर और उसकी प्रेमिका को किया अरेस्ट
बनाती थी न्यूड वीडियो
मदुरै पुलिस (Madurai Police) के मुताबिक, महिला ने अपने हॉस्टल के साथियों की तस्वीरें और वीडियो बनाना शुरू कर दिया। यह हरकत वह तब करती थी जब उसकी साथी लड़कियां कपड़े बदल रहे होते या नहा रहे होते थे। फिर वह इन वीडियो और तस्वीरों को व्हाट्सएप (WhatsApp) पर आशिक के पास भेज देती थी। एक दिन जब वह ऐसी हरकत कर रही थी तो छात्रावास (Hostel) की उसकी एक साथी इस बारे में पता चल गया। जब उसने और छात्रावास के अन्य साथियों ने उसका फोन चेक किया, तो उन्हें उसकी फोटो गैलरी में कई अंतरंग वीडियो और तस्वीरें मिलीं। उन्होंने अपने हॉस्टल वार्डन को सूचित किया जिन्होंने मदुरै अन्ना नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत की।प्रेमी को भेजती थी वीडियो और फोटोज
बाद में शिकायत साइबर क्राइम पुलिस को सौंप दी गई। पुलिस ने कहा, 'जननी मार्च से कामकाजी लड़कियों और पीजी छात्रावास में रह रही है। उसने अपने छात्रावास के साथियों की नग्न तस्वीरें और वीडियो खींचे, जिसमें नहाते हुए नग्न वीडियो और तस्वीरें भी शामिल थी और उन्हें अपने दोस्त आशिक को भेज दिया।'पुलिस ने यह भी कहा कि आशिक द्वारा चलाए जा रहे क्लिनिक में साथ काम करने के दौरान प्रेमिका के बीच संबंध बने थे। जननी ने पहले खुद के नग्न वीडियो लिए लेकिन बाद में प्रेमी के अनुरोध के आधार पर अपने छात्रावास के साथियों की अंतरंग तस्वीरें और वीडियो भेजना शुरू कर दिया।
