बाल खींचे-गला दबाया और छाती पर कूदे...दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत; सिलसिलेवार तरीके से समझे पूरी वारदात

दिल्ली के निहाल विहार इलाके में 31 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर विनय गुप्ता की कथित तौर पर ससुराल पक्ष के लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। परिजनों ने इस घटना को महज घरेलू विवाद नहीं, बल्कि पहले से रची गई साजिश बताया है और हमले को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर चार लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि घटनाक्रम और लगाए गए आरोपों की जांच जारी है।

Delhi Software Engineer Murder: दिल्ली के निहाल विहार के लक्ष्मी पार्क इलाके में 31 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर विनय गुप्ता की कथित तौर पर उनके ससुराल पक्ष के लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के परिवार ने आरोप लगाया है कि यह महज अचानक हुआ विवाद नहीं था, बल्कि विनय की हत्या की पहले से योजना बनाई गई थी। मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Delhi Software Engineer Murder

मां-बाप बोले- हत्या के इरादे से आए थे सुसराल वाले

कहां से शुरू हुई वारदात?

विनय के पिता प्रेमचंद और उनकी मां ने कथित हमले की पूरी घटना अपनी आंखों के सामने देखी। परिवार के मुताबिक, शुक्रवार सुबह विनय और उसकी पत्नी के बीच किसी घरेलू बात को लेकर मामूली कहासुनी हुई थी। इसके बाद पत्नी अपने दोनों छोटे बच्चों को घर पर छोड़कर चली गई और अपने भाइयों को वहां बुला लिया।

विनय के घर पहुंचते ही हुआ उसपर हमला

पिता प्रेमचंद ने बताया कि उन्हें लगा कि परिवार के लोग बातचीत करने के लिए आए हैं। उन्होंने सभी को ऊपर बैठाया और पानी भी दिया। लेकिन जैसे ही विनय घर पहुंचा, आरोप है कि उसके ससुराल पक्ष के लोग उस पर हमला करने लगे। प्रेमचंद के मुताबिक, बीच-बचाव करने पर उन्हें भी धक्का दिया गया, जिससे उनके अंगूठे में फ्रैक्चर हो गया।

End of Feed