प्रेमी दाउद ही निकला प्रेमिका रेशमा खातून का कातिल, शादी के लिए बना रही थी दबाव

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 18, 2022, 01:12 AM IST

मृतक रेशमा, दाउद के यहां ही काम करती थी, तभी आरोपी ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और शादी का झांसा देकर उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया। जिसके बाद जब रेशमा गर्भवती हो गई तो उसे दुत्कार कर भगा दिया। रेशमा ने जिद की तो दाउद ने उसे मौत के घाट उतार दिया।

झारखंड के हिरणपुर थाना इलाके में एक महिला की अर्धनग्न लाश मिलने का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में मृतक रेशमा के प्रेमी दाउद को ही गिरफ्तार किया है। इस हत्या की साजिश उसके प्रेमी ने ही रची थी। महिला की लाश 14 नवंबर को मिली थी।

murder

प्रेमी की निकला कातिल

पुलिस ने दावा किया है दाउद ही रेशमा का कातिल है और उसने इस हत्या के मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। साथ ही हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है।

End of Feed