पत्रकार रतन सिंह हत्याकांड में तीन गिरफ्तार, योगी सरकार ने पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये की दी आर्थिक मदद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 25, 2020, 09:51 AM IST

UP Journalist Ratan Singh: बलिया में निजी चैनल के पत्रकार रतन सिंह हत्याकांड केस में पुलिस ने तीन लोगों की गिरफ्तारी की है। पुलिस के मुताबिक जमीन विवाद की वजह से हत्याकांड को अंजाम दिया गया है।

पत्रकार रतन सिंह हत्याकांड में तीन गिरफ्तार, योगी सरकार ने पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये की दी आर्थिक मदद

लखनऊ। क्या देश के सबसे बड़े सूबे में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। यह विपक्ष की तरफ से सरकार से बड़ा सवाल है। इन सबके बीच बलिया में एक निजी चैनल के पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक तीन मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया जिन पर आरोप है कि उन्होंने कथित तौर पर पत्रकार को गोली मारी थी। बलिया में रतन सिंह नाम के पत्रकार को गोली मार दी गई थी और मौके से तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस का कहना है कि यद्यपि पत्रकार की हत्या का उसके प्रोफेशन से संबंधित कोई विवाद नहीं है। यह पूर्ण रूप से दो पार्टी के बीच जमीन विवाद का मसला है। 

मृत पत्रकार के परिजनों को 10 लाख मुआवजे का ऐलान
पत्रकार रतन सिंह हत्याकांड के बारे में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई का आदेश दिया गया है। इसके साथ ही पीड़ित परिजनों को 10 लाख मुआवजा दिये जाने का फैसला किया गया है। सीएम ऑफिस की तरफ से दी गई जानकारी में बताया गया है कि  जनपद बलिया में हुई श्री रतन सिंह जी की हत्या का संज्ञान लिया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति हेतु कामना की है।




End of Article