सूरत पुलिस ने 'फिल्मी स्टाइल' में किया शातिर चोर गैंग को गिरफ्तार, बरसाए चोरों की गाड़ी पर डंडे-VIRAL VIDEO 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 28, 2022, 06:36 PM IST

Surat Police Viral Video:गुजरात की सूरत पुलिस ने JCB लगाकर शातिर गैंग को रोका और फिर फिल्मी स्टाइल में लुटेरे दबोचे गए।

सूरत पुलिस ने 'फिल्मी स्टाइल' में किया शातिर चोर गैंग को गिरफ्तार, बरसाए चोरों की गाड़ी पर डंडे-VIRAL VIDEO 

Surat Police Video: सूरत पुलिस  को बड़ी कामयाबी मिली है, पुलिस ने JCB लगाकर चोरों के गिरोह को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने चोरों की गाड़ी पर लाठी-डंडे भी बरसाएं हैं, लुटेरों के एक गिरोह को गुजरात की सूरत पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में धर दबोचा बताया जा रहा है कि कार में सवार गिरोह के सदस्य फरार होने की फिराक में थे।

लेकिन पुलिस की सक्रियता से ऐसा हो ना सका सूरत पुलिस ने ऐसी घेराबंदी की थी कि बदमाशों को भागने के लिए कोई रास्ता ना मिला तो हड़बड़ाए पुलिसवालों पर कार चढ़ाने की कोशिश करने लगे।

पुलिस वालों मुखबिर की सूचना पर सक्रिय थे और उस वक्त सादी वर्दी में थे ऐसे में पुलिसवालों ने चोरों की कार पर लाठियां बरसानी शुरु कर दी और कार के शीशे चकनाचूर कर दिए।

पुलिस के मुताबिक, ये चिखलीकर गैंग के सदस्य हैं जो सूरत में चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद मुंबई की तरफ भाग रहे थे और चेतावनी के बाद भी जब बदमाश नहीं रुके तो पुलिस को ये तरीका अपनाना पड़ा, इस कार्रवाई को कुछ लोगों ने कैमरे में कैद कर लिया जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। 

End of Article