गांव से भगाकर लायी लड़की से किया था बलात्कार, 6 साल बाद मिली 10 साल जेल की सजा

क्राइम
भाषा
Updated Nov 27, 2020 | 11:11 IST

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में कोर्ट ने 15 साल की किशोरी से बलात्कार करने वाले को सजा सुनाई है साथ में जुर्माना भी लगाया।

Girl was raped, after 6 years, Convict sentenced to 10 years jail, Lalitpur, Uttar Pradesh
नाबालिग लड़की से बलात्कार के दोषी को सजा 

ललितपुर (यूपी) : ललितपुर जिले की एक अदालत ने 15 साल की किशोरी से बलात्कार करने के छह साल पुराने मामले में दोषी युवक को गुरुवार को 10 साल कैद की सजा सुनाई। उस पर 30 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। ढाई साल पहले दोषी ठहराया गया युवक अदालत से 30 जून 2018 को फरार हो गया था। अब उसके आत्मसमर्पण करने पर सजा सुनाई गई है।

जिले में पॉक्सो के सहायक लोक अभियोजक (एडीजीसी) बृजेन्द्र सिंह यादव ने शुक्रवार को बताया कि अपर जिला एवं सत्र न्यायालय के न्यायाधीश (पॉक्सो) चंद्रमोहन श्रीवास्तव की अदालत ने 15 साल की किशोरी से बलात्कार के मामले में ढाई साल पहले दोषी ठहराए जाने के बाद से फरार चल रहे युवक के आत्मसमर्पण करने पर गुरुवार को 10 साल की सजा सुनाई और उस पर 30 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। जुर्माने की 80 फीसदी राशि पीड़िता को दिए जाने का आदेश हुआ है।

यादव ने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायालय ने गिरार थाना के धौरा सागर गांव निवासी हल्के उर्फ सुरपाल यादव (22) को 30 जून 2018 को दोषी ठहराया था, लेकिन हल्के उस समय अदालत से फरार हो गया था। उस पर 11 अक्टूबर 2014 को 15 साल की किशोरी को उसके गांव से बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप था।

एडीजीसी ने बताया कि हाल ही में अदालत से कुर्की आदेश जारी होने पर दोषी ठहराए गए युवक हल्के ने आत्मसमर्पण किया था, जिसके बाद उसे गुरुवार को सजा सुनाई गई।
 

अगली खबर