इन 50 सवालों के जवाब से सुलझेगी श्रद्धा मर्डर केस की गुत्थी! आफताब के लिए तैयार है पुलिस का शिकंजा

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Nov 19, 2022, 06:52 PM IST

Aaftab Poonawala: मुंबई से आने के बाद श्रद्धा और पूनावाला ने कई जगहों की यात्रा की थी। पुलिस पूनावाला के साथ इन जगहों पर जायेगी। पुलिस ने आफताब के लिए सवालों की एक ऐसी लिस्ट तैयार की है जिससे आफताब का बच निकलना मुश्किल होगा। आफताब अभी तक जांच में सही तरह से सहयोग नहीं कर रहा है।

Shraddha Murder Case: श्रद्धा हत्याकांड में दिल्ली पुलिस कातिल आफताब अमीन पूनावाला (Aftab Ameen Poonawalla) से लगातार पूछताछ कर रही है। पुलिस (Delhi Police) आरोपी को दक्षिणी दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर ले जा रही है तांकि उसकी लिव-इन पार्टनर (Live in Partner) श्रद्धा वालकर के शव के और हिस्सों का पता लगाया जा सके। श्रद्धा की कथित तौर पर हत्या करने के बाद आफताब उसके शव के टुकड़ों को कई दिनों तक फेंकता रहा था। पुलिस जांच में भी आफताब सहयोग करता हुआ नहीं दिख रहा है, ऐसे में पुलिस ने आफताब के लिए 50 सवालों की लिस्ट बनाई है जिसमें आफताब का उलझना तय माना जा रहा है।

Aftab Ameen Poonawalla

आफताब के लिए दिल्ली पुलिस ने तैयार किए हैं 50 सवाल

दिल्ली पुलिस के 50 सवाल

  1. आपका पूरा नाम क्या है?
  2. आपकी जन्म तिथि क्या है?
  3. आप कहाँ के रहने वाले है?
  4. आपके घर का पता क्या है?
  5. आपके माता-पिता का नाम क्या है?
  6. आप किस प्रोफेशन में हो?
  7. क्या आप श्रद्धा वालकर को जानते हो?
  8. श्रद्धा कहा कि रहने वाली थी?
  9. आप दोनों की मुलाकात कहा हुई थी?
  10. कैसे जानते हो श्रद्धा को?
  11. क्या तुम्हारा श्रद्धा घर भी आना जाना था?
  12. आप दोनों के रिश्ते कैसे थे?
  13. आप दोनों कब से एक साथ रह रहे थे?
  14. क्या श्रद्धा घर वाले आप दोनों के रिश्ते से खुश थे?
  15. क्या आपके घर वाले दोनों के रिश्ते से खुश थे?
  16. मुंबई में आप दिनों कहा रहते थे?
  17. क्या आपने मुंबई में नवंबर 2020 में श्रद्धा के साथ मारपीट की थी?
  18. मारपीट की वजह क्या थी?
  19. तुम दोनों मुंबई से कब निकले?
  20. मुंबई से निकलकर सबसे पहले कहा गए?
  21. दिल्ली कब पहुंचे?
  22. दिल्ली में कहा कहा पर रहे?
  23. महरौली के घर में किस दिन शिफ्ट हुए?
  24. 18 मई को क्या हुआ था?
  25. क्या तुम दोनों का झगड़ा हुआ था?
  26. झगड़ा किस बात पर हुआ था?
  27. कमरे में क्या हुआ था?
  28. तुम गुस्सा क्यों हुए थे?
  29. क्या तुमने श्रद्धा की हत्या की?
  30. क्या तुमने उस समय नशा किया हुआ था?
  31. हत्या कैसे की?
  32. श्रद्धा की हत्या के बाद तुमने क्या किया?
  33. क्या तुमने लाश को ठिकाने लगाने के लिए इंटरनेट पर पढ़ाई की?
  34. क्या तुमने लाश के टुकड़े किए?
  35. लाश के कितने टुकड़े किए?
  36. श्रद्धा की लाश के टुकड़े करने के लिए तुम हथियार कहां से खरीद कर लाए थे?
  37. क्या तुमने लाश के टुकड़े करने के लिए एक ही हथियार का इस्तेमाल किया था?
  38. तुम फ्रिज कहां से खरीद कर लाए?
  39. श्रद्धा की लाश के टुकड़े तुमने कहां-कहां पर फेंके?
  40. श्रद्धा का मोबाइल फोन कहां पर है?
  41. हत्या वाले दिन तुमने और श्रद्धा ने जो कपड़े पहने थे वह कहां पर हैं?
  42. तुमने हथियार कहां पर फेंका?
  43. लाश के टुकड़े तुम कितने दिन तक जंगल में फेंकते रहे?
  44. जंगल में लाश के टुकड़े फेंकने का आईडिया तुमको कहां से आया?
  45. श्रद्धा के कत्ल के बाद क्या तुम घर पर दूसरी लड़कियों को भी लाते थे?
  46. उन लड़कियों से तुम्हारी जान पहचान कैसे हुई?
  47. श्रद्धा की हत्या के बारे में क्या तुमने अपने परिवार को या किसी को कुछ बताया था?
  48. श्रद्धा की हत्या के बाद जिस लड़की को तुम घर लेकर आए थे वह कौन है?
  49. क्या तुमने श्रद्धा की हत्या की प्लानिंग कुछ दिन पहले ही कर ली थी?
  50. क्या तुमने यह घर हत्या करने के लिए ही किराए पर लिया था?

निर्मम तरीके से की हत्या

आपको बता दें कि आफताब अमीन पूनावाला ने 18 मई को वालकर (27) को कथित तौर पर गला घोंटकर मार डाला था और उसके शरीर के 35 टुकड़े करके दक्षिण दिल्ली के महरौली स्थित अपने आवास पर लगभग तीन सप्ताह तक 300 लीटर के फ्रिज में रखा और फिर उन्हें आधी रात के बाद शहर में कई जगहों पर फेंकता रहा था।

End of Feed