Minor Girl Rape in Delhi: दिल्ली फिर शर्मसार हुई है दिल्ली के पांडव नगर इलाके में 4 साल की एक बच्ची से रेप का आरोप एक शख्स पर लगा है जिसकी खबर सामने आने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और आरोपी के घर के बाहर गुस्साए लोगों ने जमकर तोड़फोड़ की वहीं हालात बेकाबू देख भारी पुलिस फोर्स आरोपी के घर के बाहर तैनात कर दी गई है।
दिल्ली में 4 साल की लड़की संग रेप
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, घटना पांडव नगर इलाके की बताई जा रही है खबरों के मुताबिक पांडव नगर इलाके में 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है।
ये भी पढ़ें- बच्ची से रेप के बाद ईंट से कुचलकर किया हत्या का प्रयास, बच्ची से हैवानियत पर बुलढाणा में उबाल
'बच्ची सुरक्षित है और आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है'
दिल्ली ईस्टर्न रेंज के एडिशनल सीपी सागर सिंह कलसी ने कहा है कि बच्ची सुरक्षित है और आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है वहीं घटना की जानकारी सामने आते ही स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए और गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर के बाहर जमकर हंगामा किया वहीं आरोपी की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई।
रोज की तरह पीड़ित बच्ची ट्यूशन पढ़ने गई थी
बताया जा रहा है कि रोज की तरह पीड़ित बच्ची ट्यूशन पढ़ने गई थी मगर घर में ट्यूशन टीचर नहीं होने की वजह से आरोपी शख्स ने बच्ची को ट्यूशन पढ़ाने के बहाने से उसके साथ रेप किया और बच्ची को धमकी दी कि वह घर में किसी को कुछ ना बताए वहीं पीड़िता ने घर जाकर अपने माता पिता को मामले की जानकारी दी जिसके बाद उन्होंने पुलिस में जाकर शिकायत दर्ज कराई, इस खबर के सामने आने के बाद परिजनों और लोगों का गुस्सा फट पड़ा।
