पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी की बेटी अक्सा अफरीदी की तेज गेंदबाद शाहीन शाह अफरीदी से सगाई होगी। सगाई के बाद अक्सा और शाहीन शादी के बंधन में बंधेंगे।
पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी की बेटी अक्सा अफरीदी की तेज गेंदबाद शाहीन शाह अफरीदी से सगाई होगी। सगाई के बाद अक्सा और शाहीन शादी के बंधन में बंधेंगे।
शाहिद अफरीदी हाल ही में ट्विटर पर पुष्टि करते हुए कहा कि शाहीन के परिवार ने औपचारिक तौर पर उनकी बेटी से शादी के लिए संपर्क किया था। उन्होंने कहा कि सगाई की औपचारिक घोषणा जल्द ही की जाएगी।
मालूम हो कि शाहिद की पत्नी का नाम नादिया है। दोनों की शादी को दो दशक से अधिक हो गए हैं। शाहिद और नादिया की पांच बेटियां हैं।
शाहिद की बेटियों के नाम- अक्सा, अंशा, अजवा, अस्मारा और अरवा है। अक्सा पांचों में सबसे बड़ी हैं। उनकी उम्र 20 साल है।
अक्सा फिलहाल पढ़ाई कर रही हैं। कई रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि अक्सा की पढ़ाई पूरी होने के बाद सगाई होगी।
बता दें कि शाहिद और शाहीन के परिवार के लंबे समय से संबंध हैं। अब दोनों परिवारों ने इसे नई रिश्तेदारी में बदलने का फैसला किया है।
शाहिद अपनी बेटियों के काफी करीब हैं। वह अक्सर सार्वजनिक कार्यक्रमों में बेटियों के साथ नजर आते हैं।
शाहिद की बेटियों को कई बार क्रिकेट के मैदान पर भी देखा गया है। अक्सा भी अपने पिता के मैच देखने स्टेडियम में आती हैं।
अक्सा की कुछ वक्त पहले एक फोटो जमकर वायरल हुई थी, जिसमें वह अपनी बहन संग बड़ी तल्लीनता के साथ मैच देख रही थीं।
वहीं, शाहीन अफरीदी की बात करें तो वह पाकिस्तान के लिए अब तक 15 टेस्ट, 22 वनडे और 21 टी20 अंतरराष्ट्रीय खेले हैं, जिसमें उन्होंने क्रमश: 48, 45 और 24 विकेट चटकाए हैं। 20 वर्षीय शाहीन ने दिसंबर, 2018 में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया था।
Cricket News (क्रिकेट न्यूज़) Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Network Hindi पर। और साथ ही IPL News in Hindi (आईपीएल न्यूज़) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।