IPL 2022 Qualifier 2, RR vs RCB: जोस बटलर ने जड़ा रिकॉर्ड शतक, राजस्थान ने बैंगलोर को हराकर फाइनल में की एंट्री
IPL 2022 2nd Qualifier, RR vs RCB IPL Match Highlights: राजस्थान रॉयल्स ने शुक्रवार को दूसरे क्वालीफायर में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 11 गेंदें शेष रहते सात विकेट से हराकर आईपीएल 2022 के फाइनल में प्रवेश किया, जहां उसका सामना रविवार को गुजरात टाइटंस से होगा।
IPL 2022 2nd Qualifier, RR vs RCB IPL Match Highlights: जोस बटलर (106*) की तूफानी पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने शुक्रवार को दूसरे क्वालीफायर में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 11 गेंदें शेष रहते सात विकेट से हराकर आईपीएल 2022 के फाइनल में प्रवेश किया, जहां उसका सामना रविवार को गुजरात टाइटंस से होगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेले गए दूसरे क्वालीफायर में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 157 रन बनाए। जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने 18.1 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया।
राजस्थान रॉयल्स की पारी का हाल
158 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स को जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल (21) ने 61 रन की साझेदारी करके शानदार शुरूआत दिलाई। हेजलवुड ने जायसवाल को प्वाइंट पर कोहली के हाथों कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद बटलर ने कप्तान संजू सैमसन (23) के साथ दूसरे विकेट के लिए 52 रन की अर्धशतकीय साझेदारी करके रॉयल्स को आसान जीत की ओर मोड़ा। तभी हसरंगा ने सैमसन को स्टंपिंग कराकर इस साझेदारी को तोड़ा।
यहां से राजस्थान रॉयल्स की रनगति थोड़ी धीमी पड़ी। कुछ ओवर आरसीबी के गेंदबाजों ने बहुत अच्छी तरह डाले और रॉयल्स पर दबाव बनाने का पूरा प्रयास किया। मगर बटलर ने हसरंगा की गेंदों पर छक्के जड़कर पूरा दबाव हल्का कर दिया। इस बीच हेजलवुड ने देवदत्त पडिक्कल (9) को कार्तिक के हाथों कैच आउट कराकर रॉयल्स की तीसरी विकेट गिराई। फिर बटलर ने सीजन का अपना चौथा शतक पूरा किया। उन्होंने 59 गेंदों में 10 चौके और पांच छक्के की मदद से शतक पूरा किया। बटलर ने छक्का जड़कर ही राजस्थान की जीत पर मुहर लगाई। आरसीबी की तरफ से हेजलवुड ने दो जबकि हसरंगा को एक विकेट मिला।
आरसीबी की पारी का हाल
इससे पहले आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवर में 157/8 का स्कोर बनाया। राजस्थान रॉयल्स द्वारा पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित आरसीबी की शुरूआत खराब रही। विराट कोहली (7) को प्रसिद्ध कृष्णा ने सैमसन के हाथों कैच आउट कराकर आरसीबी को पहला झटका दिया। इसके बाद फाफ डु प्लेसिस (25) और रजत पाटीदार (58) ने दूसरे विकेट के लिए 70 रन जोड़े। ओबेड मैकॉय ने डु प्लेसिस को अश्विन के हाथों कैच आउट कराकर आरसीबी को दूसरा झटका दिया।
फिर ग्लेन मैक्सवेल (24) ने आक्रामक अंदाज अपनाया और कुछ बेहतरीन स्ट्रोक्स खेले, लेकिन बोल्ट ने अपने स्पेल की आखिरी गेंद पर मैक्सवेल को मैकॉय के हाथों कैच आउट कराकर आरसीबी को तगड़ा झटका दिया। यही पारी का टर्निंग प्वाइंट भी साबित हुआ। रजत पाटीदार को अश्विन ने बटलर के हाथों कैच आउट कराकर आरसीबी का चौथा विकेट गिराया। पाटीदार ने 42 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के की मदद से 58 रन बनाए।
फिर राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों का बोलबाला रहा और आरसीबी की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 157 रन बना सकी। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से ओबेड मैकॉय और प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन-तीन विकेट लिए। ट्रेंट बोल्ट और रविचंद्रन अश्विन के खाते में एक-एक विकेट आया।
टॉस का बॉस
इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। दोनों ही टीमों ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11 - जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, ओबेड मैकॉय और प्रसिद्ध कृष्णा।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग 11 - फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक, वनिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, जोश हेजलवुड और मोहम्मद सिराज।
राजस्थान रॉयल्स फाइनल में पहुंची
जोस बटलर (106*) की तूफानी पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने शुक्रवार को दूसरे क्वालीफायर में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 11 गेंदें शेष रहते सात विकेट से हराकर आईपीएल 2022 के फाइनल में प्रवेश किया, जहां उसका सामना रविवार को गुजरात टाइटंस से होगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेले गए दूसरे क्वालीफायर में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 157 रन बनाए। जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने 18.1 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया।
IPL 2022, RR vs RCB Live Score: 18 ओवर में आरआर का स्कोर 155/3
IPL 2022, RR vs RCB Live Score: जोस बटलर ने 59 गेंदों में 10 चौके और पांच छक्के की मदद से सीजन का अपना चौथा शतक जमाया और राजस्थान रॉयल्स को जीत के करीब पहुंचाया। 18 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 155/3। जोस बटलर 100* और शिमरोन हेटमायर 2* रन बनाकर खेल रहे हैं। रॉयल्स को जीत के लिए 12 गेंदों में 3 रन की जरूरत है जबकि उसके 7 विकेट शेष हैं।
IPL 2022, RR vs RCB Live Score: 17 ओवर में आरआर का स्कोर 148/3
IPL 2022, RR vs RCB Live Score: जोश हेजलवुड ने पारी का 17वां ओवर डाला। पांचवीं गेंद पर देवदत्त पडिक्कल को कार्तिक के हाथों कैच आउट कराकर रॉयल्स को तीसरा झटका दिया। इस ओवर में 8 रन बने और एक विकेट आया। 17 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 148/3। जोस बटलर 95* और शिमरोन हेटमायर 0* रन बनाकर खेल रहे हैं। रॉयल्स को जीत के लिए 18 गेंदों में 10 रन की जरूरत है जबकि उसके 7 विकेट शेष हैं।
IPL 2022, RR vs RCB Live Score: 16 ओवर में आरआर का स्कोर 140/2
IPL 2022, RR vs RCB Live Score: वनिंदु हसरंगा ने अपने स्पेल का आखिरी ओवर डाला। बटलर ने इस ओवर में दो ताबड़तोड़ छक्के जमाकर रॉयल्स की वापसी कराई। 16 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 140/2। जोस बटलर 88* और देवदत्त पडिक्कल 8* रन बनाकर खेल रहे हैं। रॉयल्स को जीत के लिए 24 गेंदों में 18 रन की जरूरत है जबकि उसके 8 विकेट शेष हैं।
IPL 2022, RR vs RCB Live Score: 15 ओवर में आरआर का स्कोर 126/2
IPL 2022, RR vs RCB Live Score: हर्षल पटेल ने पारी का 15वां ओवर डाला। राजस्थान की रनगति पर अचानक से ब्रेक लगता हुआ दिख रहा है। आरसीबी के गेंदबाजों की जबर्दस्त वापसी। 15 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 126/2। जोस बटलर 75* और देवदत्त पडिक्कल 7* रन बनाकर खेल रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए 30 गेंदों में 32 रन की जरूरत है जबकि उसके 8 विकेट शेष हैं।
IPL 2022, RR vs RCB Live Score: 14 ओवर में आरआर का स्कोर 122/2
IPL 2022, RR vs RCB Live Score: ग्लेन मैक्सवेल ने पारी का 14वां ओवर डाला। मैक्सवेल ने बटलर और पडिक्कल को खुलकर नहीं खेलने दिया और ओवर में केवल 5 रन खर्च किए। 14 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 122/2। जोस बटलर 73* और देवदत्त पडिक्कल 5* रन बनाकर खेल रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए 36 गेंदों में 36 रन की जरूरत है जबकि उसके 8 विकेट शेष हैं।
IPL 2022, RR vs RCB Live Score: 13 ओवर में आरआर का स्कोर 117/2
IPL 2022, RR vs RCB Live Score: जोश हेजलवुड पारी का 13वां ओवर करने आए। तेज गेंदबाज ने बेहद किफायती ओवर डाला और केवल 3 रन खर्च किए। 13 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 117/2। जोस बटलर 70* और देवदत्त पडिक्कल 3* रन बनाकर खेल रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए 42 गेंदों में 41 रन की जरूरत है जबकि उसके 8 विकेट शेष हैं।
IPL 2022, RR vs RCB Live Score: 12 ओवर में आरआर का स्कोर 114/2
IPL 2022, RR vs RCB Live Score: वनिंदु हसरंगा ने पारी का 12वां ओवर डाला, जिसमें आरसीबी को सफलता दिलाई। ओवर की चौथी गेंद पर हसरंगा ने संजू सैमसन को दिनेश कार्तिक के हाथों स्टंपिंग कराया। संजू सैमसन ने 21 गेंदों में एक चौके और दो छक्के की मदद से 23 रन बनाए। इस ओवर में 2 रन बने और एक विकेट आया। 12 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 114/2। जोस बटलर 69* और देवदत्त पडिक्कल 1* रन बनाकर खेल रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए 48 गेंदों में 44 रन की जरूरत है जबकि उसके 8 विकेट शेष हैं।
IPL 2022, RR vs RCB Live Score: 11 ओवर में आरआर का स्कोर 112/1
IPL 2022, RR vs RCB Live Score: हर्षल पटेल ने पारी का 11वां ओवर डाला। पहली ही गेंद पर विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने बटलर का आसान कैच टपका दिया। सैमसन ने दो गेंदें डॉट खेली और फिर चौथी गेंद पर लांग ऑन के ऊपर से जोरदार छक्का जमाया। 11 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 112/1। जोस बटलर 68* और संजू सैमसन 23* रन बनाकर खेल रहे हैं। राजस्थान को जीत के लिए 54 गेंदों में 46 रन की जरूरत है जबकि उसके 9 विकेट शेष हैं।
IPL 2022, RR vs RCB Live Score: 10 ओवर में आरआर का स्कोर 103/1
IPL 2022, RR vs RCB Live Score: वनिंदु हसरंगा ने पारी का 10वां ओवर किया। संजू सैमसन ने पहली ही गेंद पर शॉर्ट थर्ड मैन के पास से चौका जमाया। इसके बाद हसरंगा ने अगली पांच गेंदों में केवल दो रन खर्च किए। 10 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 103/1। जोस बटलर 66* और संजू सैमसन 16* रन बनाकर खेल रहे हैं। राजस्थान को जीत के लिए 60 गेंदों में 55 रन की जरूरत है जबकि उसके 9 विकेट शेष हैं।
IPL 2022, RR vs RCB Live Score: 9 ओवर में आरआर का स्कोर 97/1
IPL 2022, RR vs RCB Live Score: शाहबाज अहमद अपने स्पेल का दूसरा ओवर करने आए, लेकिन एक बार फिर महंगे साबित हुए। सैमसन ने दूसरी गेंद पर लांग ऑन के ऊपर से शानदार छक्का जमाया। फिर चौथी गेंद पर बटलर ने शॉर्ट थर्ड मैन की दिशा में चौका जमाया। अगली ही गेंद पर प्वाइंट के पास से बटलर ने चौका जड़ा। इस ओवर में 16 रन बने। 9 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 97/1। जोस बटलर 65* और संजू सैमसन 11* रन बनाकर खेल रहे हैं। रॉयल्स को जीत के लिए 66 गेंदों में 61 रन की जरूरत है जबकि उसके 9 विकेट शेष हैं।
IPL 2022, RR vs RCB Live Score: 8 ओवर में आरआर का स्कोर 81/1
IPL 2022, RR vs RCB Live Score: वनिंदु हसरंगा पारी का आठवां ओवर करने आए। क्या इस ओवर में विकेट निकलेगा? बटलर और सैमसन ने संभलकर इस ओवर को खेला और 4 रन बनाए। 8 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 81/1। जोस बटलर 56* और संजू सैमसन 4* रन बनाकर खेल रहे हैं। राजस्थान को जीत के लिए 72 गेंदों में 77 रन की जरूरत है जबकि उसके 9 विकेट शेष हैं।
IPL 2022, RR vs RCB Live Score: 7 ओवर में आरआर का स्कोर 77/1
IPL 2022, RR vs RCB Live Score: हर्षल पटेल पारी का सातवां ओवर करने आए। चौथी गेंद पर बटलर ने चौका जमाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। फिर आखिरी गेंद पर बटलर ने एक और चौका जड़ा। पटेल के ओवर में 10 रन बने। 7 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 77/1। जोस बटलर 54* और संजू सैमसन 2* रन बनाकर खेल रहे हैं। राजस्थान को जीत के लिए 78 गेंदों में 81 रन की जरूरत है जबकि उसके 9 विकेट शेष हैं।
IPL 2022, RR vs RCB Live Score: 6 ओवर में आरआर का स्कोर 67/1
IPL 2022, RR vs RCB Live Score: जोश हेजलवुड ने पारी का छठा ओवर डाला। पहली ही गेंद पर यशस्वी जायसवाल को प्वाइंट पर कोहली के हाथों कैच आउट कराया। यशस्वी जायसवाल ने 13 गेंदों में एक चौके और दो छक्के की मदद से 21 रन बनाए। इसके बाद चौथी गेंद पर बटलर ने मिड ऑन के पास से शानदार चौका जमाया। 6 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 67/1। जोस बटलर 45* और संजू सैमसन 1* रन बनाकर खेल रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए 84 गेंदों में 91 रन की जरूरत है जबकि उसके 9 विकेट शेष हैं।
IPL 2022, RR vs RCB Live Score: 5 ओवर में आरआर का स्कोर 61/0
IPL 2022, RR vs RCB Live Score: शाहबाज अहमद ने पारी का पांचवां ओवर डाला। बटलर ने इस ओवर में अहमद की जमकर धुनाई की और दो छक्के व एक चौका जमाया। इस ओवर में 19 रन बने। 5 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 61/0। जोस बटलर 40* और यशस्वी जायसवाल 21* रन बनाकर खेल रहे हैं। रॉयल्स को जीत के लिए 90 गेंदों में 97 रन की दरकार है जबकि उसके सभी विकेट शेष हैं।
IPL 2022, RR vs RCB Live Score: 1 ओवर में आरआर का स्कोर 16/0
IPL 2022, RR vs RCB Live Score: मोहम्मद सिराज ने आरसीबी के लिए पारी का पहला ओवर डाला। यशस्वी जायसवाल ने तीसरी गेंद पर पुल शॉट खेलकर लांग लेग के ऊपर से शानदार छक्का जमाया। इसके बाद चौथी गेंद पर जायसवाल ने बेहतरीन टाइमिंग वाला शॉट जमाकर चौका जड़ा। फिर ओवर की आखिरी गेंद पर दोबारा छक्का जमाया। 1 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 16/0। यशस्वी जायसवाल 16* और जोस बटलर 0* रन बनाकर खेल रहे हैं। रॉयल्स को जीत के लिए 114 गेंदों में 142 रन की दरकार है, जबकि उसके सभी विकेट शेष हैं।
IPL 2022, RR vs RCB Live Score: 20 ओवर में आरसीबी का स्कोर 157/8
IPL 2022, RR vs RCB Live Score: ओबेड मैकॉय ने अपने स्पेल का आखिरी ओवर डाला, जो पारी का आखिरी ओवर भी रहा। मैकॉय ने पहली ही गेंद पर हर्षल पटेल (1) को क्लीन बोल्ड कर दिया। यह गेंद ऑफ स्टंप पर फुल लेंथ की थी। इस ओवर में 3 रन बने और 1 विकेट आया। 20 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 157/8। शाहबाज अहमद 12* और जोश हेजलवुड 1* रन बनाकर नाबाद रहे। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से ओबेड मैकॉय और प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन-तीन विकेट लिए।
IPL 2022, RR vs RCB Live Score: 19 ओवर में आरसीबी का स्कोर 154/7
IPL 2022, RR vs RCB Live Score: प्रसिद्ध कृष्णा अपने स्पेल का आखिरी ओवर करने आए और जबर्दस्त शुरूआत की। कृष्णा ने पहली गेंद पर दिनेश कार्तिक को लांग ऑन पर रियान पराग के हाथों कैच आउट कराया। कार्तिक ने 7 गेंदों में 6 रन बनाए। अगली ही गेंद पर कृष्णा ने वनिंदु हसरंगा को क्लीन बोल्ड कर दिया। हर्षल पटेल ने तीसरी गेंद पर एक रन लेकर प्रसिद्ध कृष्णा को हैट्रिक लेने से रोक दिया। पांचवीं गेंद पर शाहबाज अहमद ने छक्का जमाकर आरसीबी का स्कोर 150 रन के पार पहुंचाया। इस ओवर में 8 रन बने और दो विकेट आए। 19 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 154/7। शाहबाज अहमद 10* और हर्षल पटेल 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IPL 2022, RR vs RCB Live Score: 18 ओवर में आरसीबी का स्कोर 146/5
IPL 2022, RR vs RCB Live Score: ओबेड मैकॉय ने पारी का 18वां ओवर डाला। पहली तीन गेंदों में दो रन लुटाने के बाद मैकॉय ने चौथी गेंद पर महिपाल लोमरोर को रविचंद्रन अश्विन के हाथों कैच आउट कराकर आरसीबी को पांचवां झटका दिया। लोमरोर ने 10 गेंदों में बिना बाउंड्री जमाए 8 रन बनाए। पांचवीं गेंद पर शाहबाज अहमद ने एक्स्ट्रा कवर्स के ऊपर से चौका जमाया। इस ओवर में 7 रन बने और एक विकेट आया। 18 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 146/5। शाहबाज अहमद 4* और दिनेश कार्तिक 6* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IPL 2022, RR vs RCB Live Score: 17 ओवर में आरसीबी का स्कोर 139/4
IPL 2022, RR vs RCB Live Score: युजवेंद्र चहल ने अपना स्पेल पूरा किया। इस ओवर में 7 रन बने। चहल अपने स्पेल में एक भी विकेट नहीं ले सके। हालांकि, यह उनका सबसे किफायती ओवर रहा। 17 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 139/4। महिपाल लोमरोर 7* और दिनेश कार्तिक 5* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IPL 2022, RR vs RCB Live Score: 16 ओवर में आरसीबी का स्कोर 132/4
IPL 2022, RR vs RCB Live Score: रविचंद्रन अश्विन ने पारी का 16वां ओवर डाला, जो उनके स्पेल का आखिरी ओवर भी रहा। रजत पाटीदार ने दूसरी गेंद पर डीप मिडविकेट के ऊपर से शानदार छक्का जमाया। बहुत ही खूबसूरत छक्का जमाया। अगली ही गेंद पर अश्विन ने लांग ऑफ बाउंड्री पर रजत पाटीदार को जोस बटलर के हाथों कैच आउट कराया। पाटीदार ने 42 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के की मदद से 58 रन बनाए। इस ओवर में 9 रन बने और एक विकेट आया। 16 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 132/41 महिपाल लोमरोर 4* और दिनेश कार्तिक 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IPL 2022, RR vs RCB Live Score: 15 ओवर में आरसीबी का स्कोर 116/3
IPL 2022, RR vs RCB Live Score: युजवेंद्र चहल के ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का जमाकर रजत पाटीदार ने अपना अर्धशतक पूरा किया। रजत पाटीदार ने 40 गेंदों में चार चौके और दो छक्के की मदद से पचासा पूरा किया। युजवेंद्र चहल के ओवर में 12 रन बने। 15 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 123/3। रजत पाटीदार 52* और महिपाल लोमरोर 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IPL 2022, RR vs RCB Live Score: 14 ओवर में आरसीबी का स्कोर 111/3
IPL 2022, RR vs RCB Live Score: बोल्ट ने अपना गेंदबाजी स्पेल पूरा किया। पारी का 14वां ओवर डाला। रॉयल्स को बड़ी सफलता दिलाई। ग्लेन मैक्सवेल को आखिरी गेंद पर मैकॉय के हाथों कैच आउट करा दिया। मैक्सवेल ने 13 गेंदों में एक चौके और दो छक्के की मदद से 24 रन बनाए। 14 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 111/3। रजत पाटीदार 44* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IPL 2022, RR vs RCB Live Score: 13 ओवर में आरसीबी का स्कोर 107/2
IPL 2022, RR vs RCB Live Score: युजवेंद्र चहल ने पारी का 13वां ओवर डाला। मैक्सवेल ने दूसरी गेंद पर शानदार छक्का जमाया। चहल का लगातार दूसरा ओवर महंगा गया। ओवर की पांचवीं गेंद पर मैक्सवेल ने खूबसूरत चौका जमाया। ग्लेन मैक्सवेल अच्छे आक्रामक अंदाज में खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इस ओवर में कुल 15 रन बने। 13 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 107/2। रजत पाटीदार 43* और ग्लेन मैक्सवेल 21* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IPL 2022, RR vs RCB Live Score: 12 ओवर में आरसीबी का स्कोर 92/2
IPL 2022, RR vs RCB Live Score: रविचंद्रन अश्विन ने पारी का 12वां ओवर डाला, जो उनके स्पेल का तीसरा ओवर भी रहा। दूसरी ही गेदं पर मैक्सवेल ने लांग ऑफ के ऊपर से शानदार छक्का जमा दिया। यह अश्विन की कैरम बॉल थी, जिसे मैक्सी ने बखूबी परखा और गेंद को सीमा रेखा के पार भेजा। बाकी पांच गेंदों में सिंगल्स आए। इस ओवर में कुल 11 रन बने। 12 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 92/2। रजत पाटीदार 41* और ग्लेन मैक्सवेल 9* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IPL 2022, RR vs RCB Live Score: 11 ओवर में आरसीबी का स्कोर 81/2
IPL 2022, RR vs RCB Live Score: ओबेड मैकॉय ने पारी का 11वां ओवर डाला। रजत पाटीदार ने शॉर्ट फाइन लेग की दिशा में चौका जमाकर ओवर की दमदार शुरूआत की। फिर चौथी गेदं पर मैकॉय ने फाफ डु प्लेसिस को शॉर्ट थर्ड मैन पर रविचंद्रन अश्विन के हाथों कैच आउट कराकर आरसीबी को दूसरा झटका दिया। फाफ डु प्लेसिस ने 27 गेंदों में तीन चौके की मदद से 25 रन बनाए। इस ओवर में 7 रन बने और एक विकेट आया। 11 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 81/2। रजत पाटीदार 38* और ग्लेन मैक्सवेल 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IPL 2022, RR vs RCB Live Score: 10 ओवर में आरसीबी का स्कोर 78/1
IPL 2022, RR vs RCB Live Score: रविचंद्रन अश्विन ने पारी का 10वां ओवर डाला और आरसीबी के बल्लेबाजों पर नकेल कसी। अश्विन के ओवर में डु प्लेसिस और पाटीदार केवल 5 रन बना सके। 10 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 74/1। फाफ डु प्लेसिस 25* और रजत पाटीदार 32* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IPL 2022, RR vs RCB Live Score: 9 ओवर में आरसीबी का स्कोर 69/1
IPL 2022, RR vs RCB Live Score: युजवेंद्र चहल का महंगा ओवर। चहल ने पारी का 9वां ओवर डाला। ओवर की तीसरी गेंद पर पाटीदार ने लांग ऑन के ऊपर से शानदार छक्का जमाया। इस ओवर में कुल 11 रन बने। 9 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 69/1। फाफ डु प्लेसिस 24* और रजत पाटीदार 28* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IPL 2022, RR vs RCB Live Score: 8 ओवर में आरसीबी का स्कोर 59/1
IPL 2022, RR vs RCB Live Score: रविचंद्रन अश्विन ने पारी का आठवां ओवर डाला। अश्विन ने डु प्लेसिस और रजत पाटीदार को हाथ खोलने का कोई मौका नहीं दिया। इस ओवर में कुल 6 रन बने। 8 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 59/1। फाफ डु प्लेसिस 22* और रजत पाटीदार 20* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IPL 2022, RR vs RCB Live Score: 7 ओवर में आरसीबी का स्कोर 52/1
IPL 2022, RR vs RCB Live Score: ओबेड मैकॉय ने पारी का सातवां ओवर किया। मैकॉय ने पूरे ओवर में एक भी बाउंड्री नहीं दी, लेकिन आरसीबी के बल्लेबाज 6 रन जुटाने में कामयाब रहे। 7 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 52/1। फाफ डु प्लेसिस 19* और रजत पाटीदार 18* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IPL 2022, RR vs RCB Live Score: 6 ओवर में आरसीबी का स्कोर 46/1
IPL 2022, RR vs RCB Live Score: प्रसिद्ध कृष्णा ने अपने स्पेल का तीसरा ओवर डाला। पाटीदार ने तीसरी और चौथी गेंद पर शानदार चौके जमाए। पांचवीं गेंद पर रियान पराग ने पाटीदार का कैच टपका दिया। इस ओवर में 9 रन बने। 6 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 46/1। फाफ डु प्लेसिस 17* और रजत पाटीदार 14* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IPL 2022, RR vs RCB Live Score: 5 ओवर में आरसीबी का स्कोर 37/1
IPL 2022, RR vs RCB Live Score: ट्रेंट बोल्ट ने अपने स्पेल का लगातार तीसरा ओवर डाला। इस ओवर में वो केवल एक गेंद डॉट डाल पाए। फाफ डु प्लेसिस ने चौथी और छठी गेंद पर शानदार बाउंड्री जमाई। इस ओवर में कुल 12 रन बने। 5 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 37/1। फाफ डु प्लेसिस 17* और रजत पाटीदार 5* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IPL 2022, RR vs RCB Live Score: 4 ओवर में आरसीबी का स्कोर 25/1
IPL 2022, RR vs RCB Live Score: प्रसिद्ध कृष्णा ने अपने स्पेल का दूसरा ओवर किया। पहली ही गेंद पर रजत पाटीदार ने स्लिप ऊपर से चौका जमाया। फिर तीसरी गेंद पर बाई के चार रन मिले। इस ओवर में कुल 8 रन बने। 4 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 25/1। फाफ डु प्लेसिस 6* और रजत पाटीदार 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IPL 2022, RR vs RCB Live Score: 3 ओवर में आरसीबी का स्कोर 17/1
IPL 2022, RR vs RCB Live Score: ट्रेंट बोल्ट ने अपने स्पेल का दूसरा ओवर किया। बोल्ट ने पहली तीन गेंदों में डु प्लेसिस को कोई रन बनाने नहीं दिया। चौथी गेंद पर प्लेसिस ने शानदार चौका जमाया। इस ओवर में कुल 4 रन बने। 3 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 17/1। फाफ डु प्लेसिस 6* और रजत पाटीदार 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।
प्रसिद्ध कृष्णा ने कोहली का किया शिकार
IPL 2022, RR vs RCB Live Score: ट्रेंट बोल्ट के महंगे ओवर के बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने शानदार गेंदबाजी करके विराट कोहली को अपना शिकार बनाकर आरसीबी को करारा झटका दिया। कृष्णा ने पहली चार गेंदों में केवल 1 रन खर्च किया और फिर पांचवीं गेंद पर कोहली को विकेटकीपर सैमसन के हाथों कैच आउट करया। विराट कोहली ने 8 गेंदों में एक छक्के की मदद से 7 रन बनाए। 2 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 13/1। फाफ डु प्लेसिस 2* और रजत पाटीदार 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।
कोहली ने की धमाकेदार शुरूआत
IPL 2022, RR vs RCB Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की पारी शुरू हो चुकी है। विराट कोहली ने स्ट्राइक ली जबकि पहला ओवर ट्रेंट बोल्ट ने किया। कोहली ने आखिरी गेंद पर शानदार छक्का जमाया। कोहली और डु प्लेसिस ने इस ओवर में कुल 8 रन बनाए। 1 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 8/0। विराट कोहली 7* और फाफ डु प्लेसिस 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
फाफ डु प्लेसिस ने टॉस के बाद क्या कहा
फाफ डु प्लेसिस ने कहा, 'हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। कल लड़कों को अच्छा आराम मिला। आज हम मजबूत टीम के साथ खेल रहे हैं। यह शानदार मैदान है। मैं पहली बार यहां खेल रहा हूं। टीम में कोई बदलाव नहीं।'
संजू सैमसन ने टॉस के बाद क्या कहा
संजू सैमसन ने कहा, 'हमारा यहां कल अच्छा अभ्यास सत्र रहा। सभी खुश और रिलेक्स हैं। यहां का माहौल शानदार है। आईपीएल वाली भावना है। शांत रहना और शोर को काटना महत्वपूर्ण है। यह क्रिकेट का एक और मैच है। हमने टीम में कोई परिवर्तन नहीं किया है।'
आरसीबी की प्लेइंग 11
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग 11
फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक, वनिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, जोश हेजलवुड और मोहम्मद सिराज
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11
जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, ओबेड मैकॉय और प्रसिद्ध कृष्णा।
राजस्थान रॉयल्स बना टॉस का बॉस
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। दोनों ही टीमों ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है।
पिच रिपोर्ट
मैथ्यू हेडन ने कहा कि पिच पर घास जरूर है, लेकिन दरारें नहीं हैं। उन्हें उम्मीद है कि इस पिच पर खूब रन बनेंगे। स्क्वायर बाउंड्री 67 मीटर और 74 मीटर की है। सामने की ओवर 77 मीटर की बाउंड्री है।

