DC vs LSG Highlights: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने दी दिल्ली को मात, बदोनी ने छक्के से दिलाई जीत
केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुरुवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से मात देकर सीजन की तीसरी जीत दर्ज की। आयुष बदोनी ने लखनऊ के लिए विजयी छक्का जड़ा।
डीवाय पाटिल स्टेडियम में गुरुवार को लखनऊ सुपर जायंट्स ने क्विंटन डिकॉक के धमाकेदार अर्धशतक( 52 गेंद में 80 रन) की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से मात देकर अपनी तीसरी जीत दर्ज की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने पृथ्वी शॉ की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में 3 विकेट पर 149 रन का स्कोर खड़ा किया था। ऐसे में जीत के लिए मिले 150 रन के लक्ष्य को लखनऊ ने 19.4 ओवर में 6 विकेट रहते हासिल कर लिया। आयुष बदोनी ने 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर चौका और चौथी पर छक्का जड़कर टीम जीत दिलाई। बदोनी 3 गेंद में 10 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं क्रुणाल पांड्या ने 14 गेंद में नाबाद 19 रन की पारी खेली। यह लखनऊ की लगातार तीसरी जीत है।
शानदार रही लखनऊ की शुरुआत
जीत के लिए 150 रन के लक्ष्य. का पीछा करने उतरी लखनऊ की शुरुआत अच्छी रही। पहले विकेट के लिए केएल राहुल और क्विटंन डिकॉक ने 73 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी को दसवें ओवर में कुलदीप यादव ने तोड़ा। राहुल 24(25) रन बनाने के बाद पृथ्वी शॉ के हाथों कुलदीप की गेंद पर लपके गए। उन्होंने एक चौका और एक छक्का जड़ा। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए एविन लुईस कोई कमाल नहीं कर पाए। 13वें ओवर की तीसरी गेंद पर ललित यादव ने उन्हें कुलदीप के हाथों कैच करा दिया। लुईस ने 5(13) रन बनाए। ऐसे में डिकॉक ने 36 गेंद में 6 चौके और 1 छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। और लखनऊ ने 13.3 ओवर में अपने 100 रन पूरे किए।
बदोनी ने दिलाई छक्के से जीत
100 रन पूरे करने के बाद लखनऊ की रन गति कुछ कम होती दिखी लेकिन क्विटन डिकॉक ने उसे संभाले रखा लेकिन 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर कुलदीप यादव ने डिकॉक को सरफराज खान के हाथों कैच कराकर लखनऊ को मुश्किल में डाल दिया। डिकॉक ने 52 गेंद में 80 रन की पारी खेली। इसके बाद क्रुणाल पांड्या और दीपक हुड्डा ने टीम को जीत की ओर बढ़ाने की कोशिश की लेकिन हुड्डा 11(13) रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन अंत में बेबी एबी के नाम से मशहूर हो रहे आयूष बदोनी ने चौका और छक्का जड़कर टीम को 6 विकेट से जीत दिला दी। क्विटन डिकॉक को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दिल्ली ने दिया जीत के लिए लखनई को 150 रन का लक्ष्य
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम पृथ्वी शॉ (34 गेंद में 61 रन) के आतिशी अर्धशतक और कप्तान ऋषभ पंत की 36 गेंद में 39 और सरफराज खान की 28 गेंद में 36 रन की पारी की बदलौत 20 ओवर में 3 विकेट पर 149 रन का स्कोर खड़ा किया है। जीत के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स को 150 रन बनाने का लक्ष्य मिला है। दिल्ली की टीम अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सकी। 7.3 ओवर में 67 के स्कोर पर दिल्ली को पृथ्वी शॉ के रूप में पहला झटका लगा था 10.3 ओवर में दिल्ली कैपिटल्स ने 74 के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए थे और मुश्किल में नजर आर रही थी। लेकिन अंत में कसी हुई गेंदबाजी के खिलाफ 57 गेंद में नाबाद 75 रन की साझेदारी करके पंत और सरफराज खान ने टीम को 20 ओवर में 149 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया।
रवि बिश्वोई लखनऊ के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट झटके। उन्होंने रोवमैन पॉवेल और डेविड वॉर्नर 3 को अपना शिकार बनाया। एक विकेट करियप्पा गौतम ने पृथ्वी शॉ का लिया। लखनऊ की इस मैच में वापसी का स्पिनर्स का बड़ा योगदान दिया।
लखनऊ ने जीता टॉस, किया गेंदबाजी का फैसला
लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। मैच के लिए लखनऊ ने टीम में एक और दिल्ली कैपिटल्स ने तीन बदलाव किए हैं।
टॉप-4 में एंट्री की कोशिश करेगा लखनऊ
इस मुकाबले में जीत के साथ जहां लखनऊ की टीम टॉप 4 में जगह बनाने की कोशिश करेगी वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम में लय हासिल करने की कोशिश जीत के साथ करेंगी। टूर्नामेंट के इतिहास में यह दोनों टीमों के बीच पहली भिड़ंत है। लखनऊ की टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है वहीं पिछले दो सीजन में प्लेऑफ तक पहुंचने वाली दिल्ली की टीम लड़खड़ा रही है।
ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की टीम:
लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग-11:
केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एविन लुईस, कृष्णप्पा गौथम, दीपक हुड्डा, आयुष बदोनी, क्रुणाल पांड्या, जेसन होल्डर, एंड्रर्यू टाई, रवि बिश्नोई, अवेश खान
दिल्ली कैपिटल्स की प्वेइंग-11:पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, सरफराज खान, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, एनरिक नॉर्खिया
लखनऊ की जीत का पल, बदोनी ने जड़ा विजयी छक्का
बदोनी ने जड़ा छक्का, 6 विकेट से जीता लखनऊ
आयुष बदोनी ने शार्दुल ठाकुर की चौथी गेंद पर छक्का जड़कर लखनऊ को 6 विकेट से जीत दिला दी। बदोनी 3 गेंद में 10 रन बनाकर नाबाद रहे।
बदोनी ने जड़ा चौका, स्कोर बराबर
आयुश बदोनी ने शार्दुल ठाकुर की गेंद को कवर के बीच से चार रन के लिए भेज दिया और स्कोर बराबर हो गया। 3 गेंद में जीत के लिए चाहिए 1 रन।
शार्दुल ने डाली डॉट बॉल
शार्दुल ठाकुर ने आयुष बदोनी के सामने शॉर्ट डॉट गेंद डाली। जीत के लिए अब लखनऊ को चाहिए 4 गेंद में 5 रन।
आयुष बदोनी उतरे मैदान पर
आयुष बदोनी शार्दुल ठाकुर की गेंदों का सामना करेंगे। जीत के लिए लखनऊ को 5 गेंद में 5 रन बनाने हैं।
शार्दुल के हाथों में थमाई पंत ने गेंद, किया हुड्डा का शिकार
पारी के आखिरी ओवर में पंत ने शार्दुल ठाकुर के हाथों में थमाई और शार्दुल ने पहली ही गेंद पर दीपक हुड्डा को अक्षर पटेल के हाथों कैच कराकर पवेलियन वापस भेज दिया। हुड्डा ने 13 गेंद में 11 रन बनाए। अब जीत के लिए लखनऊ को चाहिए 5 गेंद में 5 रन।
जीत के लिए लखनऊ को चाहिए 6 गेंद में 5 रन
19वें ओवर में मुस्तफिजुर रहमान के खिलाफ क्रुणाल पाड्या और दीपक हुड्डा ने 14 रन बटोरे। पांड्या 19 (14) और हुड्डा 11 (12) रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए लखनऊ को 6 गेंद में 5 रन बनाने हैं।
19वें ओवर की तीसरी गेंद पर क्रुणाल ने जड़ा छक्का
मुस्तफिजुर रहमान के फेंके 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का जड़कर क्रुणाल पांड्या ने समीकरण बदल दिए। 9 गेंद में जीत के लिए लखनऊ को 11 रन बनाने हैं।
18 ओवर में लखनऊ ने बनाए 3 विकेट पर 131 रन
लखनऊ ने 18 ओवर में 3 विकेट खोकर 131 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 12 गेंद में 19 रन बनाने हैं। क्रुणाल पांड्या 6(9) और दीपक हुड्डा 10 (11) रन बनाकर खेल रहे हैं।
लखनऊ को जीत के लिए चाहिए 18 गेंद में 24 रन
17 ओवर में लखनऊ ने 3 विकेट पर 122 रन बना लिए हैं। हुड्डा 9 (10) और क्रुणाल पांड्या 1(4) रन बनाकर खेल रहे हैं जीत के लिए लखनऊ को 18 गेंद में 24 रन बनाने हैं। 17वें ओवर में मुस्तफिजुर ने केवल 4 रन दिए।
लखनऊ को जीत के लिए चाहिए 24 गेंद में 28 रन
16 ओवर में लखनऊ ने 3 विकेट पर 122 रन बना लिए हैं। हुड्डा 7 (8) रन बनाकर खेल रहे हैं जीत के लिए लखनऊ को 24 गेंद में 28 रन बनाने हैं।
नॉर्खिया की जगह गेंदबाजी करने आए कुलदीप की हुई धुनाई, लेकिन झटका डिकॉक का विकेट
कुलदीप यादव को नॉर्खिया की जगह गेंदबाजी पर पंत ने लगाया ऐसे में डिकॉक ने उनकी दूसरी और तीसरी गेंद पर दो चौके जड़ दिए। लेकिन इसके बाद आखिरी गेंद पर सरफराज ने डिकॉक का कैच शॉर्ड थर्ड मैन पर लपक लिया। डिकॉक ने 52 गेंद पर 80 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के जड़े।
गेंदबाजी से हटाए गए एनरिक नॉर्खिया
दो ओवर में दो बीमर फेंकने की वजह से एनरिक नॉर्खिया को अंपायर ने गेंदबाजी से हटा दिया है। उनके कोटे के ओवर अब किसी और गेंदबाज को करने होंगे।
DC vs LSG Live Score: जीत के लिए लखनऊ को चाहिए 30 गेंद में 39 रन
लखनऊ ने 15 ओवर में 2 विकेट खोकर 111 रन बना लिए हैं। डिकॉक 71 (48) और हुड्डा 6(5) रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए लखनऊ को 30 गेंद में 39 रन और बनाने हैं। 15 वें ओवर में शार्दुल ठाकुर ने कसी हुई गेंदबाजी की और केवल 7 रन खर्च किए।
DC vs LSG Live Score: लखनऊ ने 14 ओवर में बनाए 2 विकेट पर 104 रन
लखनऊ ने 14 ओवर में 2 विकेट खोकर 104 रन बना लिए हैं। डिकॉक 64(42) और हुड्डा 6(5) रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए लखनऊ को 36 गेंद में 46 रन बनाने हैं।
100 रन के पार पहुंचा लखनऊ
लखनऊ ने जीत के लिए 150 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 13.3 ओवर में 100 रन पूरे कर लिए हैं। डिकॉक 62(40) और हुड्डा 5(4) रन बनाकर खेल रहे हैं।
DC vs LSG Live Score: लखनऊ ने 13 ओवर में बनाए 2 विकेट पर 90 रन
लखनऊ ने 13 ओवर में 2 विकेट खोकर 90 रन बना लिए हैं। डिकॉक 53(37) और हुड्डा 4(3) रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए लखनऊ को 42 गेंद में 60 रन बनाने हैं।
ललित ने किया लुईस का शिकार, लखनऊ को लगा दूसरा झटका
पारी के 13वें ओवर की पहली गेंद पर एविन लुईस ने ललित यादव की गेंद पर पुल शॉट खेलने की कोशिश की और वो ऊपर हवा में उठ गई जिसे कुलदीप यादव ने लपक लिया। लुईस ने 13 गेंद में 5 रन बनाए।
DC vs LSG Live Score: लखनऊ ने 12 ओवर में बनाए 1 विकेट पर 86 रन, डिकॉक का अर्धशतक
जीत के लिए 150 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ ने 1 विकेट के नुकसान पर 11 ओवर में 86 रन बना लिए हैं। डिकॉक 53(37) और लुईस 5(10) रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए लखनऊ को 48 गेंद में 64 रन और बनाने हैं।
क्विंटन डिकॉक ने जड़ा धुआंधार अर्धशतक
12वें ओवर में चौका जड़कर क्विंटन डिकॉक ने 38 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह आईपीएल में उनका 18वां अर्धशतक है।
DC vs LSG Live Score: लखनऊ ने 11 ओवर में बनाए 1 विकेट पर 79 रन
जीत के लिए 150 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ ने 1 विकेट के नुकसान पर 11 ओवर में 79 रन बना लिए हैं। डिकॉक 34 गेंद में 48 और लुईस 3(7) रन बनाकर खेल रहे हैं। ललित यादव के इस ओवर में दिल्ली ने लुईस के खिलाफ रिव्यू लिया लेकिन तीसरे अंपायर ने उसे नकार दिया। ललित ने इस ओवर में कुल 5 रन दिए।
DC vs LSG Live Score: लखनऊ ने 10 ओवर में बनाए 74 रन
लखनऊ ने 10 ओवर में 1 विकेट के नुकसान के 74 रन बना लिए हैं। डिकॉक 47 (33) और एविन लुईस 1(2) रन बनाकर खेल रहे हैं। कुलदीप यादव ने इस ओवर की चौथी गेंद पर केएल राहुल का शिकार किया और ओवर में कुल 4 रन दिए।
कुलदीप की फिरकी में फंसे केएल राहुल, लखनऊ का लगा पहला झटका
कुलदीप यादव के दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर केएल राहुल ने मिडऑन के ऊपर से शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन वहां खड़े पृथ्वी शॉ ने कोई चूक नहीं की। राहुल ने 24 (25) रन बनाए और अपनी इस पारी के दौरान 1 चौका और 1 छक्का जड़ा।
DC vs LSG Live Score: लखनऊ ने 9 ओवर में बनाए 70 रन
लखनऊ ने 9 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 70 रन बना लिए हैं। डिकॉक 45 (31) और राहुल 23 (23) रन बनाकर खेल रहे हैं। अक्षर पटेल ने अपने स्पेल के दूसरे ओवर में 8 रन दिए। लखनऊ की सलामी जोड़ी बेहद सहजता से बल्लेबाजी कर रही है।
DC vs LSG Live Score: लखनऊ ने 8 ओवर में बनाए 62 रन
लखनऊ ने 8 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 62 रन बना लिए हैं। डिकॉक 38 (27) और राहुल 22 (21) रन बनाकर खेल रहे हैं। कुलदीप यादव ने अपने पहले ओवर में 11 रन दिए।
DC vs LSG Live Score: लखनऊ ने 7 ओवर में बनाए 51 रन
लखनऊ ने 7 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 51 रन बना लिए हैं। डिकॉक 37 (25) और राहुल 12 (17) रन बनाकर खेल रहे हैं। अक्षर पटेल ने अपने पहले ओवर में 3 रन दिए।
50 रन के पार पहुंचा लखनऊ
लखनऊ ने पारी के सातवें ओवर की चौथी गेंद पर डिकॉक के अक्षर पटेल की गेंद पर एक रन लेते ही 50 रन अपनी पारी के पूरे कर लिए।
DC vs LSG Live Score: लखनऊ ने 6 ओवर में बनाए 48 रन
पॉवरप्ले के आखिरी ओवर में मुस्तफिजुर रहमान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए केवल 3 रन दिए। 6 ओवर में दिल्ली केवल 48 रन बगैर किसी नुकसान के बना सकी। डिकॉक 36 (24) और राहुल 10(12) रन बनाकर खेल रहे हैं।
DC vs LSG Live Score: लखनऊ ने 5 ओवर में बनाए 45 रन
लखनऊ ने जीत के लिए 150 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 5 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 45 रन बना लिए हैं। डिकॉक ने सीजन का पहला मैच खेल रहे एनरिक नर्खिया की पांचवें ओवर में धुनाई करते हुए 19 रन जोड़े। इसके साथ ही लखनऊ का स्कोर तेजी से 5 ओवर में 45 रन हो गया। डिकॉक 35 (20) और राहुल 9(10) रन बनाकर खेल रहे हैं।
DC vs LSG Live Score: लखनऊ ने 4 ओवर में बनाए 26 रन
लखनऊ ने जीत के लिए 150 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 4 ओवर में 26 रन बना लिए हैं। ललित यादव ने अपने दूसरे ओवर में 11 रन दिए। इसके साथ ही लखनऊ का स्कोर 26 तक पहुंच गया। डिकॉक 16 (14) और राहुल 9 (10) रन बनाकर खेल रहे हैं।
DC vs LSG Live Score: लखनऊ ने 3 ओवर में बनाए 15 रन
लखनऊ सुपर जायंट्स ने 150 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 3 ओवर में 15 रन बना लिए हैं। तीसरे ओवर में गेंदबाजी करने आए शार्दुल ठाकुर ने 7 रन दिए। डिकॉक 6 (9) और राहुल 8 (9) रन बनाकर खेल रहे हैं।
गेंदबाजी करने आए शार्दुल ठाकुर
ऋषभ पंत ने तीसरे ही ओवर में शार्दुल ठाकुर के हाथों में गेंद थमा दी।
DC vs LSG Live Score: 2 ओवर में लखनऊ ने बनाए बगैर नुकसान के 8 रन
दिल्ली कैपिटल्स द्वारा जीत के लिए दिए 150 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ ने 2 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 8 रन बना लिए हैं। राहल 3(6) और डिकॉक 4(6) रन बनाकर खेल रहे हैं। ललित यादव ने अपने पहले ओवर में 3 रन दिए।
दूसरे ओवर में गेंदबाजी करने आए ललित यादव
पहली पारी में स्पिनर्स का दबदबा देखते हुए कप्तान ऋषभ पंत ने ललित यादव के हाथों में गेंद थमाई है।
DC vs LSG Live Score: पहले ओवर में लखनऊ ने बनाए बगैर किसी नुकसान के 5 रन
दिल्ली कैपिटल्स द्वारा जीत के लिए दिए 150 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ की सलामी जोड़ी ने 1 ओवर में 5 रन बना लिए हैं। राहुल 2(4) और डिकॉक 2(2) रन बनाकर खेल रहे हैं। पहले ओवर में मुस्तफिजुर ने 5 रन खर्च किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी राहुल और डिकॉक की जोड़ी
दिल्ली कैपिटल्स द्वारा जीत के लिए दिए गए 150 रन के लक्ष्य का पीछा करने लखनऊ के लिए केएल राहुल और क्विंटन डिकॉक की जोड़ी उतरी है। दिल्ली के लिए गेंदबाजी की शुरुआत मुस्तफिजुर रहमान ने की है।
दिल्ली ने बनाए 20 ओवर में 3 विकेट पर 149 रन
DC vs LSG Live Score: 20 ओवर में दिल्ली ने बनाए 149/3 रन
दिल्ली कैपिटल्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 10 ओवर नें 3 विकेट पर 149 रन बना सकी। जीत के लिए लखनऊ को 150 रन बनाने का लक्ष्य मिला है। अंत में दिल्ली के लिए पंत ने 39 (36) और सरफराज खान ने 36 (28) रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 57 गेंद में नाबाद 75* रन की साझेदारी हुई।
DC vs LSG Live Score: 19 ओवर में दिल्ली ने बनाए 142/3 रन
दिल्ली कैपिटल्स ने 19 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 142 रन बना लिए हैं। पंत 36 (33) और सरफराज 33 (25) रन बनाकर खेल रहे हैं। आवेश खान ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 19वें ओवर में केवल 6 रन दिए।
DC vs LSG Live Score: 18 ओवर में दिल्ली ने बनाए 136/3 रन
18 ओवर में दिल्ली कैपिटल्स ने 3 विकेट खोकर 136 रन बना लिए हैं। 18वें ओवर में जेसन होल्डर ने सधी हुई गेंदबाजी करते हुए केवल 6 रन दिए। ऋषभ पंत 31 (28) और सरफराज खान 32(24) रन बनाकर खेल रहे हैं।
DC vs LSG Live Score: 17वें ओवर में निशाने पर आए आवेश खान, 17 ओवर में दिल्ली के 130/3 रन
पारी के 17वें ओवर में सरफराज खान और ऋषभ पंत की जोड़ी के निशाने पर आवेश खान आ गए। दोनों ने 31 गेंद में .चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर ली। ओवर की पहली दो गेंद पर सरफराज ने दो चौके जड़े। इस ओवर में आवेश ने कुल 13 रन दिए। इसके साथ ही दिल्ली ने 17 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 130 रन बना लिए हैं। पंत 29 (26) और सरफराज खान 29 (20) रन बनाकर खेल रहे हैं।
पंत ने की टाई की जमकर धुनाई, 16 वें ओवर में बटोरे 18 रन
ऋषभ पंत ने 16वें ओवर में एंड्रर्यू टाई की जमकर धुनाई कर दी। इस ओवर में उन्होंने एक चौका और दो छक्के जड़े। सरफराज खान और पंत ने इस ओवर में कुल 18 रन जोड़े और टीम को 16 ओवर में 3 विकेट पर 117 रन तक पहुंचा दिया। पंत 28 (25) और सरफराज 17 (15) बनाकर खेल रहे हैं।
बिश्नोई के शानदार स्पेल का अंत, 15 ओवर में दिल्ली का स्कोर 99/3
रवि बिश्नोई ने अपने 4 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट लिए। 15वें ओवर के साथ उनके स्पेल का अंत हुआ। बिश्नोई की आखिरी गेंद पर पंत ने कवर की दिशा में चौका जड़ा। इसके साथ ही दिल्ली का स्कोर 15 ओवर में 3 विकेट पर 99 रन हो गया। पंत 12 (20) और सरफराज 16 (14) रन बनाकर खेल रहे हैं। अपने आखिरी ओवर में बिश्नोई ने 9 रन दिए।
DC vs LSG Live Score: दिल्ली कैपिटल्स ने 14 ओवर में बनाए 90/3 रन
दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज खुलकर रन नहीं बना पा रहे हैं जबकि ऋषभ पंत और सरफराज खान जैसे आतिशी बल्लेबाजी पिच पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। एंड्रर्यू टाई ने 14 ओवर में 3 रन दिए। इसके साथ ही दिल्ली का स्कोर 14 ओवर में 3 विकेट पर 90 रन हो गया। पंत 6(17) और सरफराज 13(11) रन बनाकर खेल रहे हैं।
बिश्नोई ने की शानदार गेंदबाजी
DC vs LSG Live Score: दिल्ली कैपिटल्स ने 13 ओवर में बनाए 87/3 रन
दिल्ली कैपिटल्स की रन गति अच्छी शुरुआत के बाद थम गई है। 13 ओवर में टीम 3 विकेट के नुकसान पर 87 रन बना पाई है। लखनऊ के स्पिनर्स दिल्ली के बल्लेबाजों को खुलकर रन नहीं बनाने दे रहे हैं। सरफराज 11 (7) और पंत 5 (15) रन बनाकर खेल रहे हैं। क्रुणाल पांड्या ने अपने दूसरे ओवर में 7 रन दिए।
करियप्पा गौतम ने फेंका मेडन ओवर, 12 ओवर में दिल्ली 3 विकेट पर 80 रन
करियप्पा गौतम ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 12वें ओवर में कोई रन नहीं दिया। 12 ओवर में दिल्ली ने 3 विकेट खोकर 80 रन बना लिए हैं। पंत 3 (13) और गौतम 7(3) रन बनाकर खेल रहे हैं।
DC vs LSG Live Score: दिल्ली कैपिटल्स ने 11 ओवर में बनाए 80/3 रन
दिल्ली कैपिटल्स ने 11 ओवर में 3 विकेट खोकर 80 रन बना लिए हैं। रवि बिश्नोई ने अपने इस ओवर में पॉवेल को आउट किया। सरफराज खान 6(3) और पंत 3(7) रन बनाकर खेल रहे हैं। बिश्नोई ने अपने इस ओवर में 7 रन दिए। सरफराज खान ने उनकी गेंद पर रिवर्स स्वीप में एक शानदार चौका जड़ा।
बिश्नोई की गुगली पर गच्चा खाए पॉवेल, दिल्ली ने गंवाया तीसरा विकेट
11वें ओवर में रवि बिश्नोई की गुगली पर रोवमैन पॉवेल गच्चा खाकर बोल्ड हो गए। वो 10 गेंद में केवल 3 रन बना सके।
दिल्ली कैपिटल्स ने 10 ओवर में बनाए 2 विकेट पर 73 रन
दिल्ली ने लखनऊ के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 73 रन बना लिए हैं। पंत 3 (6) और पॉवेल 3(8) रन बनाकर खेल रहे हैं। गौतम ने 10वें ओवर में 3 रन दिए।
DC vs LSG Live Score: दिल्ली कैपिटल्स ने 9 ओवर में बनाए 70/2 रन
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 9 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 70 रन बना लिए हैं। रोवमैन पॉवेल 2 (6) और ऋषभ पंत 1(2) रन बनाकर खेल रहे हैं। बिश्नोई ने अपने दूसरे ओवर में 2 रन दिए और वॉर्नर का अहम विकेट चटकाया।
बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान ऋषभ पंत
डेविड वॉर्नर के सस्ते में आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने कप्तान ऋषभ पंत उतरे हैं।
फिर बिश्नोई का शिकार बने डेविड वॉर्नर, दिल्ली को लगा दूसरा झटका
रवि बिश्वोई ने डेविड वॉर्नर के खिलाफ अपनी सफलता को जारी रखते हुए तीसरी बार शिकार बनाया। नौवें ओवर की तीसरी गेंद पर वॉर्नर कट शॉट खेलने की कोशिश में प्वाइंट पर खड़े आयुष बदोनी के हाथों लपके गए। उन्होंने 4 (12) रन बनाए और पारी में एक बार भी गेंद को सीमारेखा के पार नहीं पहुंचा सके। रवि बिश्नोई की चार गेंद का वॉर्नर ने सामना किया था और इस दौरान 5 रन बनाकर वो दो बार अपना विकेट गंवा दिया था।
DC vs LSG Live Score: करियप्पा गौतम ने किया पृथ्वी शॉ का शिकार
करियप्पा गौतम ने आठवें ओवर की तीसरी गेंद पर पृथ्वी शॉ को विकेट के पीछे डिकॉक के हाथों कैच कराकर पवेलियन वापस भेज दिया। इससे पहले शॉ ने गौतम की गेंद पर एक चौका और छक्का जड़ा लेकिन तीसरी गेंद पर वो चूक गए और गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर डिकॉक के दस्तानों में समा गई। शॉ ने 34 गेंद में 61 रन बनाए और इस दौरान 9 चौके और 2 छक्के जड़े।
DC vs LSG Live Score: दिल्ली कैपिटल्स 7 ओवर में बनाए 57/0 रन
दिल्ली कैपिटल्स ने पृथ्वी शॉ के 30 गेंद में धमाकेदार अर्धशतक की बदौलत 7 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 57 रन बना लिए हैं। शॉ ने इस दौरान 8 चौके और 1 छक्का जड़ा। क्रुणाल पांड्या ने इस ओवर में 5 रन दिए।
50 रन के पार पहुंची दिल्ली, अर्धशतक के करीब शॉ
दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 52 रन बना लिए हैं। पृथ्वी शॉ 47 (27) और डेविड वॉर्नर 3(9) रन बनाकर खेल रहे हैं। टाई ने इस ओवर में 7 रन दिए। पृथ्वी शॉ ने इस ओवर की चौथी गेंद पर चौका जड़कर दिल्ली को 5.4 ओवर में पचास रन के पार पहुंचा दिया।
DC vs LSG Live Score: 5 ओवर में दिल्ली ने बनाए 45/0 रन
धमाकेदार शुरुआत करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 5 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 45 रन बना लिए हैं। पृथ्वी शॉ 22 गेंद में 40 और डेविड वॉर्नर 8 गेंद में 3 रन बनाकर खेल रहे हैं। रवि बिश्वोई ने अपने पहले ओवर में 5 रन दिए।
रवि बिश्नोई आए गेंदबाजी करने
लगातार दो ओवर में जेसन होल्डर और आवेश खान की धुनाई होने के बाद कप्तान केएल राहुल ने गेंद स्पिनर रवि बिश्नोई के हाथों में थमाई है।
शॉ ने निशाने पर आए आवेश खान, लगाई चौकों की झड़ी
तीसरे ओवर में जेसन होल्डर की धुनाई लगाने के बाद पृथ्वी शॉ ने चौथे ओवर में आवेश खान को निशाने पर लिया। उन्होंने ओवर की दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद पर लगातार तीन चौके जड़ दिए। इस ओवर में आवेश ने 13 रन दिए और दिल्ली का स्कोर बगैर किसी नुकसान के 4 ओवर में 40 रन तक पहुंच गया। शॉ 35 (17) और वॉर्नर 3 (7) रन बनाकर खेल रहे हैं।
राहुल ने थमाई आवेश खान के हाथ में गेंद
केएल राहुल ने चौथे ओवर में गेंद आवेश खान के हाथों में थमा दी है।
तीसरे ओवर में शॉ ने की होल्डर की धुनाई, स्कोर बगैर किसी नुकसान के 27 रन
पारी के तीसरे ओवर में गेंदबाजी करने आए जेसन होल्डर की पृथ्वी शॉ ने जमकर धुनाई की। शॉ ने ओवर की दूसरी गेंद पर चौका और तीसरी पर शानदार छक्का जड़ा। होल्डर ने अपने इस ओवर में कुल 18 रन दिए। डेविड वॉर्नर 3(6) और पृथ्वी शॉ 22(12) रन बनाकर खेल रहे हैं। दिल्ली ने 3 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 27 रन बना लिए हैं।
2 ओवर में दिल्ली कैपिटल्स ने बनाए बगैर नुकसान के 9 रन
लखनऊ के कप्तान राहुल ने दूसरे ओवर में गेंद कृष्णप्पा गौथम के हाथो ंमें थमाई। पहली ही गेंद पर पृथ्वी शॉ ने चौका जड़कर ओवर की शुरुआत की। गौतम ने अपने ओवर में कुल 5 रन दिए। 2 ओवर में दिल्ली ने बगैर किसी नुकसान के 9 रन बना लिए हैं। शॉ 11 (7) और वॉर्नर 2 (5) रन बनाकर खेल रहे हैं।
पहले ओवर में दिल्ली ने बनाए बगैर नुकसान के 4 रन
दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 1 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 4 रन बना लिए हैं। डेविड वॉर्नर 1(3) और पृथ्वी शॉ 3(3) रन बनाकर खेल रहे हैं। होल्डर ने अपने पहले ओवर में 4 रन दिए।
वॉर्नर और पृथ्वी शॉ ने की दिल्ली की पारी की शुरुआत
दिल्ली कैपिटल्स के लिए पारी का आगाज करने डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ की जोड़ी उतरी है। वहीं लखनऊ के लिए गेंदबाजी की शुरुआत जेसन होल्डर ने की है।
इन खिलाड़ियों के साथ उतरी है दिल्ली और लखनऊ
दिल्ली कैपिटल्स की प्वेइंग-11:
पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, सरफराज खान, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, एनरिक नॉर्खिया
लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग-11:
केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एविन लुईस, कृष्णप्पा गौथम, दीपक हुड्डा, आयुष बदोनी, क्रुणाल पांड्या, जेसन होल्डर, एंड्रर्यू टाई, रवि बिश्नोई, अवेश खान
लखनऊ ने जीता टॉस, किया गेंदबाजी का फैसला
लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। मैच के लिए लखनऊ ने टीम में एक और दिल्ली कैपिटल्स ने तीन बदलाव किए हैं।
आईपीएल इतिहास के सबसे सफल विदेशी खिलाड़ी है वॉर्नर
डेविड वॉर्नर आईपीएल में एक नई टीम के साथ नजर आएंगे। वो आईपीएल इतिहास के सबसे सफल विदेशी बल्लेबाज हैं। उनके नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा अर्धशतक भी दर्ज हैं।
स्पिनर्स के लिए मददगार होगी पिच
डीवाई पाटिल स्टेडियम की पिच एक बार फिर स्पिनर्स के लिए मददगार होगी। इस मैदान पर खेले गए चार मैच में दो में पहले और दो में बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है।
डेविड वॉर्नर को रिकी पॉन्टिंग ने दी दिल्ली की डेब्यू कैप
कंगारू बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को कोच रिकी पॉन्टिंग ने दिल्ली कैपिटल्स की डेब्यू कैप दी। इसका मतलब उनका पृथ्वी शॉ के साथ पारी का आगाज करना पक्का हो गया है।
भौकाल मचाने को तैयार है लखनऊ के नवाब
रवि बिश्नोई के बनी हैं डेविड वॉर्नर
दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलने वाले डेविड वॉर्नर लखनऊ के स्पिनर रवि बिश्नोई के बनी हैं। रवि बिश्नोई की चार गेंद का वॉर्नर ने सामना किया है और इस दौरान 5 रन बनाकर वो दो बार अपना विकेट गंवा चुके हैं।
आज है लखनऊ के नवाबों और दिल्ली के दिलवालों की भिड़ंत
अक्षर बन सकते हैं राहुल के लिए खतरा
दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज अक्षर पटेल लखनऊ के कप्तान के लिए मैच में बड़ा खतरा बन सकते हैं। अक्षर का राहुल के खिलाफ टी20 रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। अक्षर ने उनके खिलाफ अबतक कुल 14 गेंद फेकी हैं जिसमें उन्होंने 13 रन तो बनाए लेकिन 3 बार अपना विकेट गंवा बैठे।
दिल्ली और लखनऊ का मुकाबला, 7 बजे होगा टॉस
दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान 7 बजे टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे। 7.30 बजे मैच शुरू होगा।
लखनऊ से मुकाबले के लिए दिल्ली के धुरंधर है तैयार
दिल्ली को मिली थी पिछले मुकाबले में गुजरात के खिलाफ हार
दिल्ली ने सीजन के पहले मैच में मुंबई इंडियन्स को 4 विकेट से मात दी थी लेकिन दूसरे मुकाबले में उसे गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 14 रन के अंतर से हार झेलनी पड़ी।
पिछले मुकाबले में लखनऊ ने दी थी हैदराबाद को मात
लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 12 रन के अंतर से मात दी थी और उसे जीत के लिए 170 रन का लक्ष्य हासिल नहीं करने दिया था।
मार्कस स्टोइनिस और डेविड वॉर्नर को मिलेगा मौका
दिल्ली कैपिटल्स की टीम से डेविड वॉर्नर और लखनऊ की टीम के साथ ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस आज जुड़ेंगें। दोनों के जुड़ने से दोनों टीमें मजबूत होंगी।
लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग-11
केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एविन लुईस, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, आयुष बदोनी, क्रुणाल पांड्या, जेसन होल्डर, अंकित राजपूत, रवि बिश्नोई, अवेश खान
ऐसी हो सकती है दिल्ली की प्लेइंग-11
डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, सरफराज खान/यश ढुल/मनदीप सिंह, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ललित यादव, रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्खिया, मुस्तफिजुर रहमान
आज लखनऊ की है दिल्ली से भिड़ंत
आईपीएल के 15वें सीजन के 15वें मुकाबले में आज लखनऊ सुपर जायंट्स की दिल्ली कैपिटल्स के साथ भिड़ंत होने जा रही है। लखनऊ की टीम जहां तीन में से दो मुकाबले जीतकर अंक तालिका में पांचवें पायदान पर है। वहीं दिल्ली की टीम 2 में से एक में जीत हासिल करके सातवें स्थान पर काबिज है।

