IPL 2022, CSK vs RCB Highlights: आखिरकार चेन्नई ने खोला जीता का खाता, बैंगलोर को दी 23 रन से शिकस्त
IPL 2022, Chennai Super Kings vs Royal Challengers Bangalore Highlights: रवींद्र जडेजा की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने आईपीएल 2022 में पहली जीत दर्ज कर ली है।
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने आईपीएल 2022 में लगातार चार हार झेलने के बाद आखिरकार अपनी जीत का खोल लिया है। चेन्नई ने मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) को 23 रन से शिकस्त दी। सीएसके ने 216 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में आरसीबी 9 विकेट गंवाने के बाद 193 रन ही बना सकी। बैंगलोर के लिए सर्वाधिक रन पांचवें नंबर पर बैटिंग करने उतरे शाहबाज अहमद ने बनाए। उन्होंने 27 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 41 रन की पारी खेली।
ऐसा रहा आरसीबी की पारी का हाल
बड़े टारगेट का पीछा करते हुए आरसीबी ने निराशाजनक आगाज किया। फाफ डुप्लेसिस (8), विराट कोहली (1), अनुज रावत (12) और ग्लेन मैक्सवेल (11 गेंदों में 26) सातवें ओवर में 50 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद सुयश प्रभुदेसाई (18 गेंदों में 34) और शाहबाज ने पांचवें विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी कर बैंगलोर की पारी को संभालने की कोशिश की। लेकिन प्रभुदेसाई के 13वें ओवर में आउट होते ही टीम फिर लड़खड़ा गई। शाहबाज 15वें ओवर में आउट हुए।
वनिंदन हसरंगा (7) और आकाश दीप (0) ने 16वें ओवर में अपना विकेट खोया। वहीं, दिनेश कार्तिक (14 गेंदों में 34) ने कुछ देर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की पर वह भी 18वें ओवर में पवेलियन लौट गए। मोहम्मद सिराज 14 और जोश हेजलवुड 7 रन बनाकर नाबाद रहे। चेन्नई के लिए स्पिनर महेश तीक्षणा ने शानदार गेंजबाजी की। उन्होंने 33 रन देकर 4 विकेट चटकाए। तीक्षणा के अलावा रवींद्र जडेजा ने तीन, ड्वेन ब्रावो और मुकेश चौधरी ने एक-एक विकेट चटकाया।
दुबे और उथप्पा ने मचाया धमाल
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के बाद चेन्नई ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 216 रन जुटाए। चेन्नई की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ (16 गेंदों में 17) चौथे ओवर में जोश हेजरवुड का शिकार बन गए। इसके बाद मोइन अली (8 गेंदों में 3) सातवें ओवर में रन आउट हो गए। 36 के स्कोर पर दो विकेट गिरने के बाद ओपन रॉबिन उथप्पा और शिवम दुबे ने मोर्चा संभाला। दोनों ने जमकर धमाला मचाया और चेन्नई को 200 के पार पहुंचाया।
उथप्पा और दुबे ने तीसरे विकेट के लिए महज 74 गेंदों में 165 रन की दमदार साझेदारी की। यह पार्टनरशिप उथप्पा के 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट होने के बाद टूटी। उन्हें हसरंगा ने अपना शिकार बनाया। उथप्पा ने 50 गेंदों में 4 चौकों और 9 छककों की बदौलत 88 रन की पारी खेली। हसरंगा ने ओवर की अंतिम गेंद पर रवींद्र जडेजा को आउट किया। चेन्नई के कप्तान का खाता नहीं खुला। वहीं, दुबे 46 गेंदों में 95 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 8 शानदार छक्के लगाए।
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11
रवींद्र जडेजा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, रॉबिन उथप्पा, मोइन अली, अंबाती रायुडू, शिवम दुबे, एमएस धोनी, ड्वेन ब्रावो, महेश तीक्षणा, क्रिस जॉर्डन और मुकेश चौधरी।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग 11
फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), अनुज रावत, विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक, शाहबाज अहमद, वनिंदु हसरंगा, जोश हेजलवुड, सुयश प्रभुदेसाई, मोहम्मद सिराज और आकाश दीप।
चेन्नई ने 23 रन से बैंगलोर को हराया
चेन्नई ने बैंगलोर के खिलाफ 23 रन से मुकाबला जीत लिया है। 20वां ओवर ब्रावो ने किया, जिसमें 12 रन आए। सिराज ने ओवर में दो चौके लगाए। सिराज 14 और हेजलवुड 7 रन बनाकर नाबाद पवेलयिन लौटे।
CSK vs RCB Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 193/9 (20 ओवर)
जॉर्डन पर सिराज ने लगाया चौका
क्रिस जॉर्डन ने 19वें ओवर में सात रन खर्च किए। सिराज ने एक चौके समेत पांच और हेजलवुड ने एक रन बनाया।
CSK vs RCB Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 181/9 (19 ओवर)
कार्तिक ने जडेजा को थमाया कैच
आरसीबी का नौवां विकेट दिनेश कार्तिक के तौर पर गिरा है। कार्तिक 14 गेंदों में ताबड़तोड़ अंदाज में 34 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके और 3 छक्के जड़े। कार्तिक को ड्वेन ब्रावो ने 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर पवेलियन भेजा। कार्तिक ने छक्के के लिए पुल किया लेकिन डीप मिडविकेट पर चडेजा को कैच थमा बैठे। वहीं, सिराज 1 और हेजलवुड 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।
CSK vs RCB Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 174/9 (18 ओवर)
18 गेंदों में 48 रन की जरूरत
मुकेश चौधरी ने 17वें ओवर में 23 रन लुटाए। कार्तिक ने दो छक्कों के अलावा एक चौका लगाया। वह 34 के निजी स्कोर पर हैं जबकि मोहम्मद सिराज का खाता खुलना बाकी है। बैंगलोर को जीत के लिए 18 गेंदों में 48 रन की जरूरत है।
CSK vs RCB Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 169/8 (17 ओवर)
हसरंगा, दीप बने जडेजा का शिकार
बैंगलोर को सातवां झटका वनिंदु हसरंगा के रूप में लगा। हसरंगा को जडेजा ने पवेलियन की राह दिखाई। उन्होंने 16वें ओवर की पहली गेंद पर छक्का जड़ने के बाद दूसरी गेंद पर भी बड़ा शॉट जमाने का प्रयास किया और क्रिस जॉर्डन को कैच दे दिया। इसके बाद जडेजा ने ओवर की चौथी गेंद पर आकाश दीप (0) का शिकार किया। दीप ने शॉर्ट कवर पर रायुडू के हाथों लपके गए। रायुडू ने डाइव लगाकर बेहतरीन कैच पकड़ा।
CSK vs RCB Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 146/8 (16 ओवर)
शाहबाज अहमद लौटे पवेलियन
तीक्षणा ने चेन्नई को छठी सफलता दिलाई है। उन्होंने टिककर बल्लेबाजी कर रहे शाहबाज अहमद को अपना शिकार बनाया। शाहबाज 15वें ओवर की तीसरी गेंद पर बोल्ड हुए। उन्होंने 27 गेंदों में 4 चौकों की बदौलत 41 रन की पारी खेली।
CSK vs RCB Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 140/6 (15 ओवर)
शाहबाज-कार्तिक के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी
शाहबाज और कार्तिक के कंधों पर एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी आई गई है। दोनों ने राजस्थान के खिलाफ धमाया मचाया था। फिलहाल शाहबाज 40 और कार्तिक 6 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
CSK vs RCB Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 131/5 (14 ओवर)
प्रभुदेसाई को तीक्षण ने किया आउट
बैंगलोर का पांचवां विकेट प्रभुदेशाई के तौर पर गिरा है। प्रभुदेशाई 12वें ओवर में मिले जीवनदान का ज्यादा फायदा नहीं उठा पाए और 13वें ओवर की तीसरी गेंद पर तीक्षणा का शिकार बन गए। उन्होंने आग निकलकर मारने की कोशिश की और बोल्ड हो गए। उन्होंने 18 गेंदों में 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से 34 रन की पारी खेली। प्रभुदेशाई ने पांचवें विकेट के लिए शाहबाज के साथ 60 रन की साझेदारी की।
CSK vs RCB Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 116/5 (13 ओवर)
प्रभुदेसाई को मिला जीवनदान
कप्तान जडेजा ने 12वें ओवर में विकेट की उम्मीद से ड्वेन ब्रावो को गेंद थमाई। ब्रावो ने पांचवें विकेट का मौका बनाने भी दिया था, लेकिन मुकेश ने डीप मिडविकेट पर प्रभुदेसाई का कैच टपका दिया। ब्रावो के ओवर में 10 रन आए।
CSK vs RCB Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 110/4 (12 ओवर)
प्रभुदेसाई ने जडेजा पर छक्का और चौका मारा
प्रभुदेसाई लगातार आक्रामक रुख अपनाए हुए हैं। उन्होंने 11वें ओवर में जडेजा के खिलाफ दो शानदार शॉट जमाए। प्रभुदेसाई ने चौथी गेंद पर रिवर्स स्वीप कर चौका और पांचवीं गेंद पर स्लॉग स्वीप के जरिए सिक्स मारा।
CSK vs RCB Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 100/4 (11 ओवर)
क्रिस जॉर्डन पर पड़े दो चौके
क्रिस जॉर्डन ने 10वें ओवर में 13 रन दिए, जिसमें दो चौके भी पड़े। प्रभुदेसाई ने पहली गेंद पर पंच शॉट और चौथी गेंद पर स्कूप खेलकर बाउंड्री हासिल की।
CSK vs RCB Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 86/4 (10 ओवर)
शाहबाज और प्रभुदेसाई ने चौका लगाया
प्रभुदेसाई और शाहबाज ने नौवें ओवर में भी अपने हाथ खोले और चौका लगाया। प्रभुदेसाई ने पहली और शाहबाज ने अंतिम गेंद को बाउंड्री के पार भेजा। प्रभुदेसाई ने 11 और शाहबाज ने 15 रन जुटा लिए हैं।
CSK vs RCB Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 73/4 (9 ओवर)
मोइन अली ने खर्च किए 12 रन
आठवां ओवर डालने आए मोइन अली ने 12 रन खर्च किए। शाहबाज अहमद ने पहली और सुयश प्रभुदेसाई ने पांचवीं गेंद पर चौका जमाया। इसके अलावा दोनों ने दो-दो रन दौड़कर लिए।
CSK vs RCB Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 62/4 (8 ओवर)
बड़ी पारी नहीं खेल पाए मैक्सवेल
बैंगलोर को चौथा झटका ग्लेन मैक्सवेल को रूप में लगा है। टीम को मैक्सवेल से बड़ी पारी की उम्मीद थी लेकिन वह 26 रन बनाकर विकेट गंवा बैठे। उन्होंने 11 गेंदों का सामना करने के बाद 2 चौके और 2 छक्के ठोके। मैक्सवेल को रवींद्र जडेजा ने सातवें ओवर की पांचवीं गेंद पर क्लीन बोल्ड किया।
CSK vs RCB Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 50/4 (7 ओवर)
तीक्षण ने रावत का विकेट चटकाया
तीक्षणा ने चेन्नई को तीसरी सफलता दिलाई है। उन्होंने छठे ओवर की अंतिम गेंद पर ओपनर अनुज रावत को एलबीडब्ल्यू किया। वह पीछे हटकर पुल करने के चक्कर में थे पर चूक गए। उन्होंने 16 गेंदों में 1 चौके के जरिए 12 रन जुटाए।
CSK vs RCB Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 42/3 (6 ओवर)
मुकेश ने विराट का शिकार किया
आरसीबी को बड़ा झटका लगा है। डुप्लेसिस के जाने के बाद बल्लेबाजी के लिए उतरे विराट कोहली पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें पांचवें ओवर की पहली गेंद पर मुकेश चौधरी ने आउट किया। कोहली आगे बढ़कर पुल करने की कोशिश में थे मगर डीप बैकवर्ड स्क्वेयर लेग पर दुबे को कैच थमा बैठे। उन्होंने तीन गेंदों में एक रन बनाया।
CSK vs RCB Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 27/2 (5 ओवर)
रावत ने मोइन अली पर लगाया चौका
रावत ने चौथे ओवर में अपना हाथ खोला। उन्होंने दूसरी गेंद पर पुल के जरिए डीप मिडविकेट की दिशा में चौका लगाया। इसके अलावा रावत ने चौथी और कोहली ने पांचवीं गेंद पर एक रन लिया।
CSK vs RCB Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 20/1 (4 ओवर)
कप्तान डुप्लेसिस का नहीं चला बल्ला
बैंगलोर को पहला झटका कप्तान डुप्लेसिस के तौर पर लगा है। डुप्लेसिस का बल्ला नहीं चला और वह 9 गेंदों में 8 रन ही बना सके। उन्हें स्पिनर महेश तीक्षणा ने तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर अपना शिकार बनाया। डुप्लेसिस ने सिक्स लगाने की कोशिश में लॉन्ग ऑन पर क्रिस जॉर्डन को कैच थमाया।
CSK vs RCB Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 14/1 (3 ओवर)
मुकेश चौधरी ने 10 रन खर्च किए
तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी ने दूसरे ओवर में 10 रन खर्च किए। डुप्लेसिस ने सात और रावत ने तीन रन दौड़कर लिए।
CSK vs RCB Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 11/0 (2 ओवर)
लक्ष्य का पीछा करने उतरे डुप्लेसिस और रावत
बैंगलोर की तरफ से लक्ष्य का पीछा करने के लिए कप्तान फाफ डुप्लेसिस और अनुज रावत आए हैं। वहीं, चेन्नई के लिए पहला ओवर मोइन अली ने किया, जिसमें सिर्फ एक रन आया। यह रन डुप्लेसिस ने दूसरी गेंद पर बनाया।
CSK vs RCB Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 1/0 (1 ओवर)
चेन्नई ने बैंगलोर को 217 का दिया लक्ष्य
चेन्नई ने बैंगलोर के सामने जीत के लिए 217 रन का लक्ष्य रखा है। 20वां ओवर हेजलवुड ने किया, जिसमें दुबे ने दो शानदार सिक्स समेत 15 रन बटोरे। दुबे 46 गेंदों में 5 चौकों और 8 छक्कों के दम पर 95 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, धोनी बिना खाता खोले नाबाद पवेलियन लौटे।
CSK vs RCB Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स 216/4 (20 ओवर)
हसरंगा ने उथप्पा-जडेजा को किया आउट
हसरंगा ने 19वें ओवर में दो विकेट चटकाए। उन्होंने पांचवीं गेंद पर टिककर बल्लेबाजी कर रहे रॉबिन उथप्पा का शिकार किया। उथप्पा ने पुल करने के चक्कर में डीप मिडविकेट पर विराट कोहली को कैच थमा दिया। उन्होंने 50 गेंदों में 4 चौकों और 9 छक्कों के जरिए 88 रन बनाए। वहीं, हसरंगा ने ओवर की अंतिम गेंद पर रवींद्र जडेजा (0) को पवेलियन भेजा। जडेजा ने आते ही बड़ा शॉट जमाने की कोशिश की और अनुज रावत के हाथों लपके गए।
CSK vs RCB Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स 201/4 (19 ओवर)
आकाश दीप ने डाला बेहद महंगा ओवर
बैंगलोर के लिए आकाश दीप द्वारा डाला गया 18वां ओर बेहद महंगा साबित हुआ। उन्होंने 24 रन खर्च कर दिए। दुबे ने दो छक्के और एक चौका लगाया। इसके असावा दुबे ने तीन और उथ्पा ने एक रन दौड़कर लिया। वहीं, दीप ने चार वाइड बॉल फेंकीं।
CSK vs RCB Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स 187/2 (18 ओवर)
मोहम्मद सिराज ने लुटाए 18 रन
मोहम्मद सिराज ने 17वें ओवर में खराब गेंदबाजी की और 18 रन लुटा डाले। उथप्पा ने दूसरी और तीसरी गेंद पर छक्का ठोका जबकि दुबे ने चौथी गेंद पर चौका मारा।। सिराज ने आखिरी गेंद पर उथप्पा को कैच कराया लेकिन वो नो-बॉल करार दी गई। उथप्पा 81 और दुबे 54 रन बनाकर खेल रहे हैं।
CSK vs RCB Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स 163/2 (17 ओवर)
बैंगलोर को विकेट की तलाश
16 ओवर का खेल समाप्त हो चुका है, जिसके बाद चेन्नई का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। बैंगलोर को विकेट की तलाश है, जो उसे सातवें ओवर से नहीं मिला है। दुबे और उथप्पा के बीच 100 रन से अधिक की साझेदारी हो गई है।
CSK vs RCB Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स 145/2 (16 ओवर)
उथप्पा और दुबे ने जड़ा अर्धशतक
उथप्पा (57*) और दुबे (50*) ने अर्धशतक जड़ दिया है। दोनों ने आकाश दीप द्वारा फेंके गए 15वें ओवर में चौका जड़कर अपनी फिफ्टी पूरी की। उथप्पा ने 33 और दुबे ने 30 गेंदों में यह आंकड़ा छुआ।
CSK vs RCB Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स 133/2 (15 ओवर)
वनिंदु हसरंगा ने लुटाए 13 रन
वनिंदु हसरंगा द्वारा किया गया 14वां ओवर बैंगलोर के लिए थोड़ा महंगा रहा, जिसमे ं13 रन आए। दुबे ने दूसरी गेंद पर चौका लगाए जबकि चौथी गेंद पर चेन्नई को बाई के चार रन मिले।
CSK vs RCB Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स 118/2 (14 ओवर)
उथप्पा ने मैक्सवेल पर लगाए तीन सिक्स
धीमी गति से रन बना रहे उथप्पा ने 13वां ओवर डालने आए मैक्सवेल की धुनाई कर डाली। उन्होंने तीन दमादार छक्के जड़े। उथप्पा ने दूसरी, तीसरी और छठी गेंद को उठाकर मारा।
CSK vs RCB Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स 105/2 (13 ओवर)
दुबे ने एक और सिक्स जमाया
दुबे लगातार आक्रामक रुख अपनाए हैं। उन्होंने 12वां ओवर करने आए शाहबाज अहमद की पांचवीं गेंद पर शानदार सिक्स जमाया। इसके अलावा उन्होंने चार और उथप्पा ने तीन रन जुटाए। दुबे 38 और उथप्पा 27 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।
CSK vs RCB Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स 86/2 (12 ओवर)
दुबे ने हसरंगा पर सिक्स और चौका मारा
दुबे ने श्रीलंकाई स्पिनर वनिंदु हसरंगा के खिलाफ भी अपने हाथ खोले। उन्होंने 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर लॉन्ग ऑन की दिशा में छक्का और पांचवीं गेंद को वाइड लांग ऑन पर चौके के लिए भेजा।
CSK vs RCB Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स 73/2 (11 ओवर)
शाहबाज ने अच्छा ओवर निकाला
शाहबाज अहमद ने 10वें ओवर में अच्छी गेंदबाजी करते हुए केवल 5 रन दिए। दुबे ने तीन और थुप्पा ने दो रन जुटाए। दुबे 16 और उथप्पा 23 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
CSK vs RCB Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स 60/2 (10 ओवर)
बैंगलोर का पचासा कंप्लीट
बैंगलोर का पचासा कंप्लीट हो चुका है। दुबे ने मैक्सवेल द्वारा किए गए नौवें ओवर की चौथी गेंद पर दमदार सिक्स लगाया। उन्होंने फुल लेंथ गेंद को बॉलर के सिर के ऊपर से उठाकर मारा।
CSK vs RCB Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स 55/2 (9 ओवर)
आकाश दीप ने खर्च किए 10 रन
तेज गेंदबाज आकाश दीप ने आठवें ओवर में 10 रन खर्च किए। उथप्पा ने दूसरी और शिवम दुबे ने चौथी गेंद पर चौका जड़ा। उथप्पा 20 और दुबे 6 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
CSK vs RCB Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स 47/2 (8 ओवर)
मोइन अली को रन चुराना पड़ा भारी
गायकवाड़ के आउट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए आए मोइन अली सस्ते में पवेलियन लौट गए हैं। वह ग्लेन मैक्सवेल द्वारा किए गए सातवें ओवर में रन आउट हो गए। मोइन चौथी गेंद पर स्क्वेयर कट कर रन चुराने की फिराक में थे पर लेना चाहते थे लेकिन प्रभुदेसाई ने तेजी से थ्रो किया और विकेटकीपर कार्तिक ने गिल्लियां बिखेर दीं। मोइन ने 8 गेंदों में 3 रन बनाए।
CSK vs RCB Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स 37/2 (7 ओवर)
उथप्पा ने फिर खोले अपने हाथ
रॉबिन उथप्पा ने छठे ओवर में फिर से अपने हाथ खोले। उन्होंने गेंदबाज के ऊपर से उठाकर सिक्स जमाया। यह ओवर आकाश दीप ने किया, जिसमें 10 रन आए। उथप्पा 14 और मोइन 3 के निजी स्कोर पर हैं।
CSK vs RCB Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स 35/1 (6 ओवर)
बैंगलोर के पांच ओवर में 25 रन
बैंगलोर के लिए सिराज ने पांचवें ओवर फेंका, जिसमें 6 रन आए। उथप्पा ने पहली और मोइन अली ने तीसरी गेंद पर एक रन लिया। इसके बाद उथप्पा ने अंतिम गेंद पर कट करके चौका बटोरा।
CSK vs RCB Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स 25/1 (5 ओवर)
गायकवाड़ बने हेजलवुड का शिकार
चेन्नई को पहला झटका ऋतुराज गायकवाड़ के तौर पर लगा है। गायकवाड़ एक बार फिर बड़ी पारी नहीं खेल पाए और 17 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने 16 गेंदों का सामना करने के बाद तीन चौके मारे। गायकवाड़ को चौथे ओवर की चौथी गेंद पर हेजलवुड ने एलबीडब्ल्यू किया।
CSK vs RCB Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स 19/1 (4 ओवर)
गायकवाड़ ने सिराज पर लगाया चौका
सिराज ने तीसरे ओवर में सात रन दिए, जिसमें एक चौका भी आया। गायकवाड़ को दूसरी गेंद पर रूम मिला, जिसके बाद उन्होंने डीप मिडविकेट और डीप स्क्वेयर लेग के बीच में बाउंड्री जमा दी।
CSK vs RCB Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स 15/0 (3 ओवर)
हेजलवुड ने किफायती ओवर डाला
जोश हेजलवुड ने दूसरे ओवर में किफायती गेंदबाजी की और सिर्फ 2 रन खर्च किए। उथप्पा ने तीसरी और गायकवाड़ ने चौथी गेंद पर एक रन बनाया।
CSK vs RCB Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स 8/0 (2 ओवर)
री का आगाज करने आए गायकवाड़-उथप्पा
चेन्नई की ओर से पारी का आगाज करने के लिए ऋतुराज गायकवाड़ और रॉबिन उथप्पा आए हैं। वहीं, बैंगलोर के लिए गेंदबाजी की कमान तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने संभाली। उन्होंने पहले ओवर में 6 रन दिए। गायकवाड़ ने एक चौके समेत 5 और उथप्पा ने एक रन बनाया।
CSK vs RCB Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स 6/0 (1 ओवर)
ऐसी है चेन्नई-बैंगलोर की प्लेइंग-11
चेन्नई सुपर किंग्स: रवींद्र जडेजा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, रॉबिन उथप्पा, मोइन अली, अंबाती रायुडू, शिवम दुबे, एमएस धोनी, ड्वेन ब्रावो, महेश तीक्षणा, क्रिस जॉर्डन और मुकेश चौधरी।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), अनुज रावत, विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक, शाहबाज अहमद, वनिंदु हसरंगा, जोश हेजलवुड, सुयश प्रभुदेसाई, मोहम्मद सिराज और आकाश दीप।
बैंगलोर ने प्लेइंग इलेवन में किया बदलाव
बैंगलोर ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। आरसीबी ने डेविड विली और हर्षल पटेल की जगह जोश हेजलवुड और सुयश प्रभुदेसाई को मौका दिया है। बता दें कि हर्षल ने हाल ही में परिवार में एक सदस्य के निधन के बाद आईपीएल का बायो-बबल छोड़ दिया। वहीं, चेन्नई ने अपनी अंतिम एकादश में कोई फेरबदल नहीं किया।
टॉस गंवाने के बाद क्या बोले कप्तान जडेजा?
टॉस गंवाने के बाद चेन्नई के कप्तान रवींद्र जडेजा ने कहा कि विकेट को देखते हुए हम पहले भी गेंदबाजी करते। हम यहां प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलना चाहेंगे। टॉस हमारे पक्ष में नहीं जा रहा है। एक टीम के तौर पर हर मैच अहम होता है। हम अपनी पहली जीत हासिल करने की कोशिश करेंगे।
बैंगलोर ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग
बैंगलोर ने टॉस जीतकर चेन्नई को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया है। टॉस के बाद कप्तान डुप्लेसिस ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे। टूर्नामेंट में अभी तक ऐसा ही ट्रेंड देखने को मिला है। मैं चेन्नई को जानता हूं, लेकिन वे भी मुझे बहुत अच्छे से जानते हैं। यह आज मेरे भाइयों के खिलाफ खेलने जैसा है।
फिर जीत की फिराक में होगी आरसीबी
#PlayBold #WeAreChallengers #IPL2022 #Mission2022 #RCB #ನಮ್ಮRCB #CSKvRCB pic.twitter.com/LHTOTMfV0Z
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) April 12, 2022
भिड़ने के लिए तैयार जडेजा के जांबाज
Navi-gating ➡️️#CSKvRCB #WhistlePodu #Yellove pic.twitter.com/omXJuyQJ9k
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 12, 2022
कप्तान जडेजा और कप्तान डुप्लेसिस की मुलाकात
Kattipudi vibes at the Super Grind #EverywhereWeGo!#CSKvRCB #WhistlePodu #Yellove pic.twitter.com/x1PfGaXgj7
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 12, 2022
'दोस्ती जिंदाबाद'
F.R.I.E.N.D.S off the field! But they’ll be competing very hard tonight. Let’s go! #PlayBold #WeAreChallengers #IPL2022 #Mission2022 #RCB #ನಮ್ಮRCB #CSKvRCB pic.twitter.com/9zn2QCPCtC
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) April 12, 2022
मुस्कुराहट बिखेरते आरसीबी के धूरंधर
On the way for Derby Day! #PlayBold #WeAreChallengers #IPL2022 #Mission2022 #RCB #ನಮ್ಮRCB #CSKvRCB pic.twitter.com/OHOkBHyHL0
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) April 12, 2022
कप्तान रवींद्र जडेजा का धांंसू अंदाज
⚔️ strike from the sidelines.! #WhistlePodu #Yellove pic.twitter.com/0YRqZEwMoJ
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 12, 2022
मुकाबले से पहले कोहली और धोनी
Another dash of ❤️ for the day! #CSKvRCB #WhistlePodu #Yellove pic.twitter.com/3fRmbh7tg9
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 12, 2022
जानें, कैसी रहेगी पिच और मौसम का हाल
चेन्नई-बैंगलोर मैच में की रिपोर्ट और मौसम का हाल जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वाड
रवींद्र जडेजा (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी, मोइन अली, ऋतुराज गायकवाड़, ड्वेन ब्रावो, दीपक चाहर, अंबाती रायडू, रॉबिन उथप्पा, मिशेल सेंटनर, क्रिस जॉर्डन, एडम मिल्ने, डेवोन कॉनवे, शिवम दुबे , ड्वेन प्रिटोरियस, महेश तीक्ष्णा, राजवर्धन हैंगरगेकर, तुषार देशपांडे, केएम आसिफ, सी हरि निशांत, एन जगदीसन, सुब्रंशु सेनापति, के भगत वर्मा, प्रशांत सोलंकी, सिमरजीत सिंह, मुकेश चौधरी।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्क्वाड
फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल, वानिंदु हसरंगा, दिनेश कार्तिक, जोश हेजलवुड, शाहबाज अहमद, अनुज रावत, आकाश दीप, महिपाल लोमरोर, फिन एलन, शेरफेन रदरफोर्ड, जेसन बेहरेनडॉर्फ, सुयश प्रभुदेसाई, चामा मिलिंद, अनीश्वर गौतम, कर्ण शर्मा, डेविड विली, रजत पाटीदार, सिद्धार्थ कौल।

