राजस्थान रॉयल्स के कप्तान और 'मैन ऑफ द मैच' संजू सैमसन पहली जीत के बाद दिखे हैरान, ये थी वजह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 30, 2022, 08:20 AM IST

Sanju Samson, IPL 2022, RR vs SRH 'Man of the Match': राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच में अपनी टीम का विजयी आगाज कराने वाले राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने मैच के बाद एक चीज को लेकर हैरानी जताई।

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान और 'मैन ऑफ द मैच' संजू सैमसन पहली जीत के बाद दिखे हैरान, ये थी वजह
Photo Credit: Twitter

आईपीएल में मंगलवार रात राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद 15वें संस्करण में अपना पहला मैच खेलने उतरीं। मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद के सामने 211 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में हैदराबाद की टीम 7 विकेट खोकर सिर्फ 149 रन ही बना सकी। राजस्थान ने मैच 61 रन से जीता और इस जीत के हीरो बने उनके कप्तान संजू सैमसन। आइए जानते हैं कि मैच के बाद संजू किस एक चीज को लेकर हैरान दिखे और अपने शानदार प्रदर्शन को लेकर क्या कुछ कहा।

राजस्थान रॉयल्स जब इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी तो उसको शुरुआती झटके के बाद कप्तान संजू सैमसन ने ही उभारा। सैमसन ने 27 गेंदों में 55 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली जिसमें पांच छक्के और तीन चौके शामिल थे। ये उन्हीं की पारी थी जिसके दम पर राजस्थान की टीम दो सौ का आंकड़ा पार करने में सफल रही। उन्हें इसके लिए 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।

मैच के बाद जब संजू सैमसन ने उनके प्रदर्शन के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, "मैं अपनी फिटनेस, हालात को समझने और रन बनाने के तरीकों पर काम कर रहा हूं। मैं क्रीज पर ज्यादा से ज्यादा समय बिताना चाहता हूं। हमारे पास एक अच्छी टीम है और हम शानदार प्रदर्शन करेंगे।"

वहीं जीत के बावजूद एक चीज को लेकर संजू सैमसन हैरान नजर आए। उन्होंने इस बारे में खुलकर अपनी बात भी रखी। सैमसन ने बताया कि वो पुणे की पिच से ऐसी उम्मीद लगाए नहीं बैठे थे कि यहां तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी। उन्होंने इस बारे में कहा, "ये अलग तरह का विकेट था और हमने इसकी उम्मीद नहीं की थी। इससे तेज गेंदबाजों को मदद मिल रही थी।’’

वहीं इस नए सीजन में अपनी टीम के विजयी आगाज को लेकर कप्तान संजू सैमसन ने कहा कि उनकी टीम अभी से कोई खास रणनीति नहीं बना रही और एक समय में एक ही मैच पर फोकस करेगी।

पहले मैच में जीत के बाद सीजन में आगे टीम के लक्ष्य के बारे में पूछने पर कप्तान संजू सैमसन ने कहा, "कोई दीर्घकालिक लक्ष्य नहीं है। हम ज्यादा से ज्यादा मैच जीतना चाहते हैं और एक समय पर एक ही मैच के बारे में सोच रहे हैं।’’ राजस्थान रॉयल्स का अगला मुकाबला 2 अप्रैल को डीवाई पाटिल स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ होगा।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!