LIVE

IND vs NZ 1st ODI Highlights: टॉम लाथम के शतकीय तूफान में उड़ी भारतीय टीम, न्यूजीलैंड ने पहला वनडे 7 विकेट से जीता

India vs New Zealand 1st ODI Highlights भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में हार का सामना करना पड़ा है। न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम को 7 विकेट से रौंद डाला।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Nov 25, 2022, 15:16 IST
Follow on Google News
IND vs NZ 1st ODI Highlights: टॉम लाथम के शतकीय तूफान में उड़ी भारतीय टीम, न्यूजीलैंड ने पहला वनडे 7 विकेट से जीता

IND vs NZ 1st ODI Live Score, India vs New Zealand ODI Live Cricket Score (भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे मैच लाइव क्रिकेट स्कोर): न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज जीत के साथ किया है। न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को ऑक्लैंड के मैदान पर खेले गए पहले वनडे में भारतीय टीम को 7 विकेट से शिकस्त दी। भारत ने 307 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे कीवी टीम ने 47.1 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर आसानी से हासिल कर लिया। टॉम लाथम ने नाबाद तूफानी शतकीय पारी खेली। उन्होंने 104 गेंदों में 19 चौकों और 5 छक्कों के दम पर 145 रन बनाए। लाथम ने चौथे विकेट के लिए कप्तान केन विलियमसन के साथ 221 रन की अटूट साझेदारी की। विलियमसन 98 गेंदों में 94 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 1 छक्का लगाया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। फिन एलन और डेवोन कॉनवे ने पहले विकेट के लिए 35 रन जोड़े। एलन ने 25 गेंदों में 22 रन बनाए और आठवें ओवर में शार्दुल ठाकुर का शिकार बन गए। उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके और 1 छक्का लगाया। कॉनवे ने 42 गेंदों में 3 चौकों के जरिए 24 रन जुटा और 16वें ओवर में आउट हो गए। उन्हें डेब्यूटेंट उमरान मलिक ने पवेलियन चलता किया। उमरान ने 20वें ओवर में डेरिल मिचेल (16 गेंदों में 11) की  पारी का अंत किया। न्यूजीलैंड के तीन विकेट 88 के कुल स्कोर पर गिर गए थे। इसके बाद, विलियमसन और लाथम खूंटा गाड़कर खड़े हो गए और अपनी टीम को जिताकर लौटे।

ऐसा रहा भारतीय पारी का हाल

इससे पहले, भारत ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 306 रन जुटाए। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 124 रन की साझेदारी की। यह साझेदारी 24वें ओवर में लॉकी फॉर्ग्यूसन ने गिल को आउट कर तोड़ी। गिल ने 65 गेंदो में 1 चौके और 3 छक्कों की मदद से 50 रन बनाए। वहीं, धवन 25वें ओवर में टिम साउदी का शिकार बने। उन्होंने 77 गेंदों का सामना करने के बाद 13 चौकों के जरिए 72 रन की पारी खेली।

एक ही ओवर में पंत-सूर्या आउट

फॉर्ग्यूसन ने 33वें ओवर में भारत को दो बड़े झटके दिए। उन्होंने दूसरी गेंद पर ऋषभ पंत अपने जाल में फंसाया। पंत का खराब फॉर्म जारी है। उन्होंने  23 गेंदों में 15 रन जोड़े। फॉर्ग्यूसन ने इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर शानदार फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार यादव को पवेलियन की राह दिखाई। सूर्यकुमार 3 गेंदों में महज 4 रन ही बना सके। भारत के 160 के कुल स्कोर पर 4 विकेट गिरने के बाद श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन ने मोर्चा संभाला। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 94 रन की साझेदारी कर भारत को 250 के पार पहुंचाया। 

अय्यर-सुंदर की ताबड़तोड़ साझेदारी

सैमसन ने 38 गेंदों में 36 रन बनाने के बाद 46वें ओवर में अपना विकेट खोया। उन्होंने पारी में 4 चौके मारे। सैम को एडम मिल्ने ने अपने जाल में फंसाया। सैमसन के जाने के बाद अय्यर और वॉशिंगटन सुंदर ने छठे विकेट के लिए ताबड़तोड़ 46 रन की साझेदारी की। अय्यर को साउदी ने अंतिम ओवर की दूसरी गेंद पर आउट किया। अय्यर ने 76 गेंदों में 4 चौकों और 4 छक्कों की बदौलत 80 रन बनाए। साउदी ने  छठी गेंद पर शार्दुल ठाकुर (0) का शिकार किया। वहीं, सुंदर 16 गेंदों में 32 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने तीन चौके और इतने ही छक्के ठोके।

भारत और न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन

भारत की प्‍लेइंग 11 - शिखर धवन (कप्‍तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर,उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।

न्‍यूजीलैंड की प्‍लेइंग 11 - केन विलियमसन (कप्‍तान), डेवोन कॉनवे, फिन एलेन, टॉम लाथम (विकेटकीपर) डेरिल मिचेल, ग्‍लेन फिलिप्‍स, मिचेल सैंटनर, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, टिम साउदी, लॉकी फॉर्ग्‍यूसन।

NOV 25, 2022 14:58 IST

न्यूजीलैंड ने जीता पहला वनडे मैच

न्यूजीलैंड ने भारत को पहले वनडे मैच में 7 विकेट से मात दी है। केन विलियमसन ने 48वें ओवर करने आए अर्शदीप की पहली गेंद पर चौका लगाकर जीत दिलाई। विलयमसन ने 98 गेंदों में नाबाद 94 रन बनाए। वहीं, टॉम लाथम 104 गेंदों में 145 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 221 रन की अविजित पार्टनरशिप की।

 47.1 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 309/3, लेग बाई-3, नो-बॉल-2, वाइड-8 रन। 
 

NOV 25, 2022 14:49 IST

IND vs NZ LIVE: न्यूजीलैंड को 2 रन की जरूरत 

शार्दुल ने 47वें ओवर में 9 रन दिए। भारतीय टीम हार की कगार पर है। न्यूजीलैंड को मैच जीतने के लिए 18 गेंदों में सिर्फ 2 रन की जरूत है।

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 47 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 305/3, लेग बाई-3, नो-बॉल-2, वाइड-8 रन। केन विलियमसन 90* और टॉम लाथम 145* क्रीज पर हैं। 

NOV 25, 2022 14:42 IST

IND vs NZ LIVE: न्यूजीलैंड को 25 की दरकार 

अर्शदीप ने 45वें ओवर में 13 रन खर्च किए। लाथम ने पहली गेंद पर चौका और तीसरी गेंद पर सिक्स मारा। न्यूजीलैंड को अब जीत के लिए 30 गेंदों में 25 रन की दरकार है।

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 45 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 282/3, लेग बाई-3, नो-बॉल-2, वाइड-8 रन। केन विलियमसन 87* और टॉम लाथम 125* क्रीज पर हैं। 

NOV 25, 2022 14:33 IST

IND vs NZ LIVE: न्यूजीलैंड को 42 रन चाहिए

भारतीय गेंदबाज विलियमसन और लाथम की जोड़ी का अब तक तोड़ नहीं ढूंड पाए हैं। उमरान ने 43वें ओवर में 13 रन दिए। लाथम ने तीसरी गेंद पर सिक्स और विलियमसन ने पांचवीं गेंद पर चौका मारा। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 42 गेंदों में 42 रन चाहिए।

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 43 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 265/3, लेग बाई-3, नो-बॉल-2, वाइड-8 रन। केन विलियमसन 84* और टॉम लाथम 111* क्रीज पर हैं। 
 

NOV 25, 2022 14:31 IST

IND vs NZ LIVE: न्यूजीलैंड टीम पहुंची 250 के पार

विलियमसन और लाथम ने न्यूजीलैंड को 160 के पार पहुंचा दिया है। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 48 गेंदों में 55 रन की जरूरत है। चहल ने 42वें ओवर में 5 रन खर्च किए, जिसमें एक वाइड भी शामिल है।

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 42 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 252/3, लेग बाई-3, नो-बॉल-1, वाइड-8 रन। केन विलियमसन 79* और टॉम लाथम 104* क्रीज पर हैं। 

NOV 25, 2022 14:31 IST

IND vs NZ LIVE: टॉम लाथम ने जड़ा शतक

शार्दुल ठाकुर की 40वें ओवर में खूब कुटाई हुई और उन्होंने 25 रन लुटा डाले। टॉम लाथम ने शार्दुल के खिलाफ पहली गेंद पर सिक्स जबकि अगली चार गेंदों पर चौका जड़ा। लाथम ने महज 76 गेंदों में अपने वनडे करियर का सातवां शतक पूरा कर लिया। 

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 40 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 241/3, लेग बाई-3, नो-बॉल-1, वाइड-7 रन। केन विलियमसन 73* और टॉम लाथम 100* क्रीज पर हैं। 

NOV 25, 2022 14:00 IST

IND vs NZ LIVE: न्यूजीलैंड ने छुआ 200 का आंकड़ा

न्यूजीलैंड ने 200 का आंकड़ा छू लिया है। विलियमसन और लाथम कीवी टीम की पारी को अपने ही अंदाज में आगे बढ़ा रहे हैं। दोनों के बीच 110 रन से अधिक की साझेदारी हो चुकी है। अर्शदीप सिंह ने 37वें ओवर में 9 रन दिए। लाथम ने चौथी गेंद पर  फाइन लेग के ऊपर से छक्का लगाया।

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 37 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 200/3, लेग बाई-3, नो-बॉल-1, वाइड-5 रन। केन विलियमसन 71* और टॉम लाथम 63* क्रीज पर हैं। 


 

NOV 25, 2022 13:50 IST

IND vs NZ LIVE: 35 ओवर का खेल हुआ पूरा

35 ओवर का खेल समाप्त हो गया है और फिलहाल कीवी टीम का पलड़ा थोड़ा भारी है। उमरान ने अपने स्पैल के आठवें ओवर में 7 रन दिए। लाथम ने आखिरी गेंद पर मिडविकेट के ऊपर चौका हासिल किया।

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 35 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 187/3, लेग बाई-3, नो-बॉल-1, वाइड-3 रन। केन विलियमसन 68* और टॉम लाथम 55* क्रीज पर हैं। 


 

NOV 25, 2022 13:46 IST

IND vs NZ LIVE:  टॉम लाथम ने जड़ा अर्धशतक

विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम लाथम ने अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने 51 गेंदों में पचासा बनाया। यह उनके वनडे करियर की 19वीं फिफ्टी है। सुंदर ने 34वें ओवर में 5 रन खर्च किए।

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 34 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 180/3, लेग बाई-1, नो-बॉल-1, वाइड-3 रन। केन विलियमसन 67* और टॉम लाथम 50* क्रीज पर हैं। 
 

NOV 25, 2022 13:46 IST

IND vs NZ LIVE:  उमरान पर पड़ा फॉर और सिक्स

उमरान 33वें ओवर में थोड़ा लय से भटके हुए नजर आए। लाथम ने उनके खिलाफ दो अच्छे शॉट खेले। लाथम ने दूसरी गेंद पर बैकवर्ड प्वाइंट के नजदीक से चौका निकला जबकि तीसरी गेंद पर हु़क किया और फाइन लेग की दिशा में छक्का हासिल किया।

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 33 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 175/3, लेग बाई-1, नो-बॉल-1, वाइड-3 रन। केन विलियमसन 64* और टॉम लाथम 48* क्रीज पर हैं। 

NOV 25, 2022 13:34 IST

IND vs NZ LIVE:  75 रन की साझेदारी कंप्लीट

विलियमसन और लाथम के बीच चौथे विकेट के लिए 75 रन की साझेदारी कंप्लीट हो गई है। चहल ने 32वें ओवर में 7 रन दिए, जिसमें दो लेग बाई भी शामिल हैं। इसके अलावा विलियमसन ने दूसरी गेंद पर डबल लिया और चौथी गेंद पर तीन रन बनाए।

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 32 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 163/3, लेग बाई-1, नो-बॉल-1, वाइड-3 रन। केन विलियमसन 64* और टॉम लाथम 36* क्रीज पर हैं। 
 

NOV 25, 2022 13:24 IST

IND vs NZ LIVE:  न्यूजीलैंड ने छुआ 150 का आंकड़ा

चहल ने 30वें ओवर में 7 रन  खर्च किए। लाथम ने अपने खाते में 4 और विलियमसन ने 3 रन जोड़े। न्यूजीलैंड का रिकॉयर्ड रेट करीब 8 के पास पहुंच गया है।

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 30 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 150/3, नो-बॉल-1, वाइड-3 रन। केन विलियमसन 54* और टॉम लाथम 35* क्रीज पर हैं। 
 

NOV 25, 2022 13:19 IST

IND vs NZ LIVE: विलियमसन ने ठोकी फिफ्टी

कप्तान विलियमसन ने फिफ्टी ठोक दी है। उन्होंने शार्दुल द्वारा किए गए 29वें ओवर की पहली गेंद पर चौका लगाकर अर्धशथक पूरा किया। कीवी कप्तान ने अगली गेंद पर भी चौका लगाया। विलियमसन के वनडे करियर का यह 40वां अर्धशतक है।

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 29 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 143/3, नो-बॉल-1, वाइड-3 रन। केन विलियमसन 51* और टॉम लाथम 31* क्रीज पर हैं। 
 

NOV 25, 2022 13:16 IST

IND vs NZ LIVE: चहल पर पड़ा चौका

चहल ने 28वें ओवर में 6 रन खर्च किए, जिसमें एक वाइड भी शामिल। विलियमसन ने दूसरी गेंद पर एक रन बनाया जबकि लाथम ने तीसरी गेंद पर रिवर्स स्वीप के जरिए चौका बटोरा।

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 28 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 134/3, नो-बॉल-1, वाइड-3 रन। केन विलियमसन 46* और टॉम लाथम 27* क्रीज पर हैं। 

NOV 25, 2022 13:07 IST

IND vs NZ LIVE: विलियमसन ने लगाया सिक्स

सुंदर ने 26वें ओवर में 9 रन खर्च किए। विलियमसन ने तीसरी गेंद पर अपनी पारी का पहला सिक्स लगाया। उन्होंने फुल लेंथ गेंद पर बॉलर के सिर के ऊपर से हवाई फायर किया।

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 26 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 124/3, नो-बॉल-1, वाइड-1 रन। केन विलियमसन 43* और टॉम लाथम 21* क्रीज पर हैं। 

NOV 25, 2022 13:03 IST

IND vs NZ LIVE: अर्शदीप को फिर मिली गेंद

कप्तान धवन ने अर्शदीप को फिर गंदबाजी के लिए बुलाया है। उन्होंने अपने स्पैल के चौथे और पारी के 25वें ओवर में 4 रन दिए। अर्शदीप ने पहले पावर प्ले में अच्छी गेंदबाजी नहीं की थी, जिसके बाद उन्हें हटा दिया गया था।

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 25 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 115/3, नो-बॉल-1, वाइड-1 रन। केन विलियमसन 36* और टॉम लाथम 19* क्रीज पर हैं। 
 

NOV 25, 2022 12:55 IST

IND vs NZ LIVE: उमरान पर पड़े दो चौके

उमरान ने 23वें ओवर में 10 रन खर्च किए। लाथम ने उनके खिलाफ दो चौके जड़े। लाथम को दूसरी गेंद पर चौका मिसफील्डिंग के कारण मिला। दरअसल, थर्ड मैन पर मौजूद शार्दुल के हाथों से गेंद फिसलकर बाउंड्री के पार चली गई।

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 23 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 106/3, नो-बॉल-1, वाइड-1 रन। केन विलियमसन 32* और टॉम लाथम 14* क्रीज पर हैं। 

NOV 25, 2022 12:49 IST

IND vs NZ LIVE: सुंदर का फिर किफायती ओवर

सुंदर ने एक और किफायती ओवर डाला है। उन्होंने अपने स्पैल के पांचवें ओवर में केवल 3 रन दिए। विलियमसन ने पहली गेंद पर सिंगल और लाथम ने दूसरी गेंद पर डबल लिया।

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 22 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 96/3, नो-बॉल-1, वाइड-1 रन। केन विलियमसन 31* और टॉम लाथम 6* क्रीज पर हैं। 

NOV 25, 2022 12:41 IST

IND vs NZ LIVE: उमरान ने मिचेल को किया आउट

उमरान ने भारत को तीसरी सफलता दिलाई है। उन्होंने 20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर डेरिल मिचेल को अपने जाल में फंसाया। मिचेल ऑफ स्टंप के बाहर आई गेंदपर बड़ा शॉट मारने की फिराक में थे और स्वीपर कवर पर सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी दीपक हुड्डा को कैच थमा बैठे। उन्होंने 16 गेंदों में 1 छक्के की मदद से 11 रन बनाए।

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 20 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 88/3, नो-बॉल-1, वाइड-1 रन। केन विलियमसन 29* और टॉम लाथम 0* क्रीज पर हैं। 

NOV 25, 2022 12:36 IST

IND vs NZ LIVE: चहल ने की अच्छी गेंदबाजी

चहल ने अपने स्पैल के तीसरे ओवर में अच्छी गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 3 रन दिए। विलियमसम ने दूसरी-छठी जबकि मिचेल ने दूसरी गेंद पर सिंगल निकाला।

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 19 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 83/2, नो-बॉल-1, वाइड-1 रन। केन विलियमसन 24* और डेरिल मिचेल 11* क्रीज पर हैं। 

NOV 25, 2022 12:33 IST

IND vs NZ LIVE: उमरान ने किया किफायती ओवर

उमरान अपने पहले मैच में छाप छोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने 16वें ओवर में विकेट लेने के बाद 18वें ओवर में किफायती गेंदबाजी की। उमरान ने सिर्फ एक रन खर्च किया, जो विलियमसन ने तीसरी गेंद पर बनाया।

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 18 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 80/2, नो-बॉल-1, वाइड-1 रन। केन विलियमसन 22* और डेरिल मिचेल 10* क्रीज पर हैं। 


 

NOV 25, 2022 12:30 IST

IND vs NZ LIVE: चहल पर पड़ा सिक्स

चहल ने 17वें ओवर में 7 रन खर्च किए। विलियमसन ने पहली गेंद पर सिंगल जिसके बाद मिचेल ने चौथी गेंद पर हवाई फायर कर आधा दर्जन रन बटोरे।

 India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 17 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 79/2, नो-बॉल-1, वाइड-1 रन। केन विलियमसन 21* और डेरिल मिचेल 10* क्रीज पर हैं। 
 

NOV 25, 2022 12:25 IST

IND vs NZ LIVE: उमरान ने किया कॉनवे का शिकार

न्यूजीलैंड को दूसरा झटका ओपनर डेवोन कॉवने के तौर पर लगा है। उनका शिकार उमरान ने 16वें ओवर की पहली गेंद पर किया। कॉनवे ऑफ स्टंप के बाहर आई गेंद को कवर की दिशा में खेलना मारना चाहते पर बल्ले का बाहरी किनारा लगने के चलते पंत के हाथों लपके गए। उन्होंने 42 गेंदों का सामना करने के बाद 24 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके लगाए।

 India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 16 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 72/2, नो-बॉल-1, वाइड-1 रन। केन विलियमसन 20* और डेरिल मिचेल 4* क्रीज पर हैं। 
 

NOV 25, 2022 12:17 IST

IND vs NZ LIVE: चहल पर पड़े दो चौके

विलियमसन ने थोड़ी देर धैर्य के साथ खेलने के बाद 15वें ओवर में युजवेंद्र चहल के खिलाफ अपने हाथ खोले। उन्होंने दूसरी और तीसरी गेंद पर मिडविकेट के ऊपर से चौका मारा। चहल ने अपने स्पैल के पहले ओवर में 11 रन दिए।

 India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 15 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 68/1, नो-बॉल-1, वाइड-1 रन। डेवोन कॉनवे 24* और केन विलियमसन 20* क्रीज पर हैं। 
 

NOV 25, 2022 12:15 IST

IND vs NZ LIVE: सुंदर की फिर कमाल गेंदबाजी

सुंदर फिर कमाल गेंदबाजी का नमुना दिखाया है। उन्होंने 14वें ओवर में महज रन खर्च किए। विलियमसन ने पहली और कॉनवे ने तीसरी गेंद पर सिंगल लिया।

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 14 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 57/1, नो-बॉल-1, वाइड-1 रन। डेवोन कॉनवे 22* और केन विलियमसन 11* क्रीज पर हैं। 

NOV 25, 2022 12:14 IST

IND vs NZ LIVE: उमरान का एक और अच्छा ओवर

उमरान के स्पैल का दूसरा ओवर भी अच्छा रहा। उन्होंने 5 रन खर्च किए। विलियमसन ने पहली गेंद पर सिंगल लिया और आखिरी गेंद पर दौड़तकर 3 रन बनाए। वहीं, कॉनवे ने पांचवीं गेंद पर एक रन बनाया।

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 13 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 55/1, नो-बॉल-1, वाइड-1 रन। डेवोन कॉनवे 21* और केन विलियमसन 10* क्रीज पर हैं। 
 

NOV 25, 2022 12:06 IST

IND vs NZ LIVE: न्यूजीलैंड का पचासा हुआ पूरा

न्यूजीलैंड का पचासा कंप्लीट हो गया है। सुंदर ने 12वें ओवर में अच्छी गेंदबाजी की और 4 रन दिए। विलियमसन और कॉनवे ने दो-दो रन जुटाए।

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 12 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 50/1, नो-बॉल-1, वाइड-1 रन। डेवोन कॉनवे 20* और केन विलियमसन 6* क्रीज पर हैं। 

NOV 25, 2022 12:03 IST

IND vs NZ LIVE: उमरान को मिली बॉल

कप्तान धवन ने 11वें ओवर में डेब्यूटेंट तेज गेंदबाज उमरान मलिक को गेंदबाजी के लिए बुलाया। उन्होंने अपने पहले ओवर में महज 4 रन खर्च किए। विलियमसन ने तीसरी-पांचवीं और कॉनवे ने चौथी और छठी गेंद पर सिंगल निकाला।

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 11 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 46/1, नो-बॉल-1, डेवोन कॉनवे 18* और केन विलियमसन 4* क्रीज पर हैं। 
 

NOV 25, 2022 11:58 IST

IND vs NZ LIVE: 10 ओवर का खेल समाप्त

न्यूजीलैंड की टीम 10 ओवर का खेल समाप्त होने के बाद 40 का आंकड़ा पार कर चुकी है। सुंदर ने अपने स्पैल के पांचवें ओवर में 5 रन दिए। कॉनवे ने चौथी गेंद पर कवर के ऊपर से चौका के लिए भेजा।

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 10 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 42/1, नो-बॉल-1, डेवोन कॉनवे 16* और केन विलियमसन 2* क्रीज पर हैं। 

NOV 25, 2022 11:58 IST

IND vs NZ LIVE: सुंदर का किफायती ओवर

सुंदर ने नौवें ओवर में किफायती गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 2 रन दिए। कॉनवे ने पहली और विलियमसन ने आखिरी गेंद पर सिंगल निकाला।

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 9 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 37/1, नो-बॉल-1, डेवोन कॉनवे 12* और केन विलियमसन 1* क्रीज पर हैं। 

NOV 25, 2022 11:50 IST

IND vs NZ LIVE: भारत को मिली पहली सफलता

शार्दुल ने भारत को पहली सफलता दिलाई है। उन्होंने आठवें ओवर की तीसरी गेंद पर ओपनर फिन एलन का शिकार किया। एलन ने गेंद से छेड़छाड़ करने के चक्कर में विकेट के पीछ पंत को कैच थमाया। एलन को पहली गेंद पर जीवनमान मिला था लेकिन वह फायदा नहीं उठा सके। उन्होंने 25 गेंदों में 2 चौकों और 1 छक्के की मदद से 22 रन की पारी खेली।

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 8 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 35/1, नो-बॉल-1, वाइड-1, डेवोन कॉनवे 11* और केन विलियमसन 0* क्रीज पर हैं। 

NOV 25, 2022 11:44 IST

IND vs NZ LIVE: ठाकुर का मेडन ओवर

शार्दुल द्वारा किया गया छठा ओवर मेडन रहा। उन्होंने कॉनवे के पूरी तरह बांध रखा । कॉनवे छटपटाने के बावजूद कोई रन नहीं बना सके।

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 6 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 33/0, नो-बॉल-1, फिन एलन 21* और डेवोन कॉनवे 11* क्रीज पर हैं। 
 

NOV 25, 2022 11:37 IST

IND vs NZ LIVE: अर्शदीप ने फिर दिए 11 रन

अर्शदीप सिंह ने पांचवें ओवर में फिर 11 रन खर्च किए। कॉनवे ने 2 अच्छे शॉट लगाए। उन्होंने दूसरी गेंद पर चौका और आखिरी गेंद पर छक्का मारा।

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 5 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 33/0, नो-बॉल-1, फिन एलन 21* और डेवोन कॉनवे 11* क्रीज पर हैं। 


 

NOV 25, 2022 11:33 IST

IND vs NZ LIVE: अर्शदीप सिंह ने दिए 11 रन

अर्शदीप सिंह ने तीसरे ओवर में 11 रन खर्च किए। कॉनवे ने एक चौके समेत 5 रन बटोरे। वहीं, अर्शदीप ने एक नो-बॉल दी, जिसपर चौका पड़ा।

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 3 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 18/0, नो-बॉल-1, फिन एलन 12* और डेवोन कॉनवे 5* क्रीज पर हैं। 

NOV 25, 2022 11:27 IST

IND vs NZ LIVE: फिन एलन ने लगाया चौका 

शार्दुल ठाकुर ने दूसरे ओवर में 4 रन खर्च किए। एलन ने दूसरी गेंद पर चौका ठोका। उन्होंने  बैकऑफ द लेंथ गेंद को बैकफुट पर जाकर बाउंड्री के पार भेजा।

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 2 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 7/0, फिन एलन 7* और डेवोन कॉनवे 0* क्रीज पर हैं। 
 

NOV 25, 2022 11:20 IST

IND vs NZ LIVE: न्यूजीलैंड की पारी हुई शुरू

न्यूजीलैंड की पारी शुरू हो चुकी है। लक्ष्य का पीछा करने के लिए फिन एलन और डेवोन कॉनवे उतरे हैं। भारत के लिए पहला ओवर अर्शदीप सिंह ने किया और 3 रन खर्च किए। एलन ने तीसरी गेंद पर दौड़कर तीन रन लिए।

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 1 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 3/0, फिन एलन 3* और डेवोन कॉनवे 0* क्रीज पर हैं। 

NOV 25, 2022 10:46 IST

IND vs NZ LIVE: न्यूजीलैंड को मिला 307 का लक्ष्य

भारत ने न्यूजीलैंड को 307 रन का टारगेट दिया है। भारत ने साउदी द्वारा डाले गए आखिरी ओवर में 8 रन जोड़े और 2 विकेट खोए। श्रेयस अय्यर (76 गेंदों में 80) ने दूसरी गेंद पर डीप मिडविकेट की दिशा में कॉनवे को कैच थमाया। वहीं, शार्दुल ठाकुर (0) अंतिम गेंद पर विकेटकीपर लाथम के हाथों लपके गए। वॉशिंगटन सुंदर ने 16 गेंदों में नाबाद 32 रन बनाए।

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 50 ओवर के बाद भारत का स्कोर 306/7, लेग बाई-1 बाई-2 वाइड-8 रन। 

NOV 25, 2022 10:38 IST

IND vs NZ LIVE: मैट हेनरी की हुई कुटाई

सुंदर ने 49वें ओवर में मैट हेनरी की कुटाई की। हेनरी ने अपने स्पैल के अंतिम ओवर में 17 रन लुटा डाले। सुंदर ने चौथी-पांचवीं गेंद पर चौका ठोका जबकि आखिरी गेंद पर छक्का मारा।

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 49 ओवर के बाद भारत का स्कोर 298/5, लेग बाई-1 बाई-2 वाइड-8 रन। श्रेयस अय्यर 78* और वॉशिंगटन सुंदर 32* रन बनाकर खेल रहे हैं।

NOV 25, 2022 10:32 IST

IND vs NZ LIVE: मिल्ने का स्पैल हुआ समाप्त

मिल्ने का 10 ओवर का स्पैल समाप्त हो गया है, जिसमें उन्होंने 67 रन खर्च कर एक विकेट हासिल किया। मिल्ने ने 48वें ओवर में 13 रन दिए। सुंदर ने पहली गेंद पर सिक्स और अय्यर ने आखिरी गेंद पर चौका लगाया।

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 48 ओवर के बाद भारत का स्कोर 281/5, लेग बाई-1 बाई-2 वाइड-7 रन। श्रेयस अय्यर 77* और वॉशिंगटन सुंदर 17* रन बनाकर खेल रहे हैं।
 

NOV 25, 2022 10:27 IST

IND vs NZ LIVE: सुंदर ने लगाया सिक्स

सैमसन के जाने के बाद बल्लेबाजी के लिए आए सुंदर ने सिक्स जड़ा है। उन्होंने 47वें ओवर में साउदी के खिलाफ चौथी गेंद पर मिडऑन की दिशा में हवाई फायर किया। वहीं, अय्यर ने आखिरी गेंद पर चौका मारा।

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 47 ओवर के बाद भारत का स्कोर 268/5, बाई-2 वाइड-7 रन। श्रेयस अय्यर 73* और वॉशिंगटन सुंदर 9* रन बनाकर खेल रहे हैं।

NOV 25, 2022 10:24 IST

IND vs NZ LIVE: सैमसन ने गंवाया विकेट

भारत का पांचावां विकेट संजू सैमसन के रूप में गिरा है। सैमसन को मिल्ने ने 46वें ओवर में अपना शिकार बनाया। वह पांचवीं गेंद पर हवाई फायर करने के चक्कर में ग्लेन फिलिप्स को कैच थमा बैठे। फिलिप्स ने डीप स्क्वेयर लेग पर दौड़कर शानदार कैच लपका। उन्होंने 38 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 36 रन की पारी खेली। सैमसन ने पांचवें विकेट के लिए अय्यर के साथ 94 रन की साझेदारी की।

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 46 ओवर के बाद भारत का स्कोर 255/5, बाई-2 वाइड-7 रन। श्रेयस अय्यर 68* और वॉशिंगटन सुंदर 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।

NOV 25, 2022 10:16 IST

IND vs NZ LIVE: श्रेयस अय्यर ने ठोका चौका

मैट हेनरी ने 45वें ओवर में 8 रन दिए। अय्यर ने पांचवीं गेंद पर हाथ खोला। उन्होंने ऑफ स्टंप लाइन में आई गेंद को थर्डमैन पर की बाउंड्री के पार भेजा।

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 45 ओवर के बाद भारत का स्कोर 248/4, बाई-2 वाइड-4 रन। श्रेयस अय्यर 66* और संजू सैमसन 35* रन बनाकर खेल रहे हैं।
 

NOV 25, 2022 10:12 IST

IND vs NZ LIVE: सेंटनर ने खर्च किए 14 रन

सेंटनर ने अपने स्पैल के 10वें और आखिरी ओवर में 14 रन लुटाए, जिसमें 2 रन बाई के आए। अय्यर ने पहली गेंद पर बॉलर के ऊपर से सिक्स लगाया जबकि सैमसन ने तीसरी गेंद पर चौका ठोका।

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 44 ओवर के बाद भारत का स्कोर 240/4, बाई-2 वाइड-4 रन। श्रेयस अय्यर 60* और संजू सैमसन 33* रन बनाकर खेल रहे हैं।
 

NOV 25, 2022 10:08 IST

IND vs NZ LIVE: फॉर्ग्यूसन का स्पैल समाप्त

फॉर्ग्यूसन का 10 ओवर का स्पैल समाप्त हो गया है। उन्होंने 59 रन देकर 3 विकेट चटकाए। फॉर्ग्यूसन ने 43वें ओवर में 5 रन दिए। अय्यर ने तीन और सैमसन ने दो रन बनाए।

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 43 ओवर के बाद भारत का स्कोर 226/4, वाइड-4 रन। श्रेयस अय्यर 53* और संजू सैमसन 28* रन बनाकर खेल रहे हैं।

NOV 25, 2022 10:05 IST

IND vs NZ LIVE: अय्यर ने बनाया पचासा

अय्यर ने अपना पचासा पूरा कर लिया है। उन्होंने 56 गेंदों में यह आंकड़ा छुआ। यह उनके वनडे करियर का 13वां अर्धशतक है। सेंटरन ने 42वें ओवर में 4 रन खर्च किए। 

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 42 ओवर के बाद भारत का स्कोर 221/4, वाइड-4 रन। श्रेयस अय्यर 50* और संजू सैमसन 26* क्रीज पर हैं।
 

NOV 25, 2022 10:00 IST

IND vs NZ LIVE: फॉर्ग्यूसन ने खर्च किए

फॉर्ग्यूसन ने 41वें ओवर में 7 रन खर्च किए, जिसमें एक वाइड भी शामिल है। सैमसन ने पहली-चौथी गेंद पर सिंगल और तीसरी गेंद पर डबल लिया। अय्यर ने 2 सिंगल निकाले।

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 41 ओवर के बाद भारत का स्कोर 217/4, वाइड-3 रन। श्रेयस अय्यर 48* और संजू सैमसन 25* क्रीज पर हैं।

NOV 25, 2022 09:54 IST

IND vs NZ LIVE: भारतीय टीम 200 के पार

भारत ने लड़खड़ाने के बाद 200 का आंकड़ा छू लिया है। अय्यर ने 40वां ओवर करने आए साउदी के विरुद्ध मिडविकेट की दिशा में दो जबरदस्त शॉट लगाए। उन्होंने दूसरी गेंद पर पुल कर चौका मारा और तीसरी गेंद पर छक्का ठोका।

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 40 ओवर के बाद भारत का स्कोर 210/4, वाइड-2 रन। श्रेयस अय्यर 46* और संजू सैमसन 21* क्रीज पर हैं।

NOV 25, 2022 09:50 IST

IND vs NZ LIVE: सैमसन ने लगाए दो चौके

मिल्ने ने 39वें ओवर में 9 रन खर्च, जो सभी सैमसन ने बनाए। सैमसन ने पहली और चौथी गेंद पर चौका जमाया। उन्होंने आखिरी गेंद पर सिंगल निकाला।

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 39 ओवर के बाद भारत का स्कोर 195/4, वाइड-2 रन। श्रेयस अय्यर 33* और संजू सैमसन 19* क्रीज पर हैं।


 

NOV 25, 2022 09:48 IST

IND vs NZ LIVE: अय्यर को मिला जीवनदान

अय्यर को साउदी द्वारा डाले गए 38वें ओवर में जीवनदान मिला। उन्होंने पांचवीं गेंद पर उठाकर मारने के प्रयास किया लेकिन गेंद हवा में खड़ी हो गई। ऐसे में बैकवर्ड प्वाइंट पर मौजूद एलन ने कैच पकड़ने की कोशिश में मगर सफलता हाथ नहीं लगी।

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 38 ओवर के बाद भारत का स्कोर 186/4, वाइड-2 रन। श्रेयस अय्यर 33* और संजू सैमसन 10* क्रीज पर हैं।
 

NOV 25, 2022 09:42 IST

IND vs NZ LIVE: अय्यर ने किया हवाई फायर

मिल्ने ने अपने स्पैल के सातवें ओवर में 10 रन खर्च किए। अय्यर ने एक सिक्स समेत 0 रन बटोरे। उन्होंने चौथी गेंद पर कट कर थर्ड मैन के ऊपर से हवाई फायर किया।

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 37 ओवर के बाद भारत का स्कोर 183/4, वाइड-2 रन। श्रेयस अय्यर 32* और संजू सैमसन 8* क्रीज पर हैं।

NOV 25, 2022 09:38 IST

IND vs NZ LIVE: मिचेल सेंटनर ने दिए 3 रन

मिचेल सेंटरन ने 36वें ओवर में 3 रन दिए। अय्यर ने पहली-छठी जबकि  सैमसन ने पांचवीं गेंद पर एक रन बनाया।

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 36 ओवर के बाद भारत का स्कोर 173/4, वाइड-2 रन। श्रेयस अय्यर 23* और संजू सैमसन 7* क्रीज पर हैं।
 

NOV 25, 2022 09:34 IST

IND vs NZ LIVE: सैमसन को मिला किस्मत का चौका

सैमसन ने 35वें ओवर में फॉर्ग्यूसन के खिलाफ किस्मत का चौका हासिल किया। दरअसल, सैमसन पांचवीं गेंद को रोकना की कोशिश में थी मगर बॉल उनके बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर और लेग स्टंप के करीब से बाउंड्री के पार चली गई।

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 35 ओवर के बाद भारत का स्कोर 170/4, वाइड-2 रन। श्रेयस अय्यर 21* और संजू सैमसन 6* क्रीज पर हैं।

NOV 25, 2022 09:29 IST

IND vs NZ LIVE: सेंटनर ने दिए 5 रन

सेंटनर ने 34वें ओवर में 5 रन खर्च किए। अय्यर और सैमसन कोई बड़ा शॉट नहीं खेल पाए। अय्यर ने दौड़कर 3 और सैमसन ने 2 रन जुटाए।

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 34 ओवर के बाद भारत का स्कोर 165/4, वाइड-2 रन। श्रेयस अय्यर 20* और संजू सैमसन 2* क्रीज पर हैं।
 

NOV 25, 2022 09:24 IST

IND vs NZ LIVE: पंत-सूर्या एक ही ओवर में आउट

फॉर्ग्यूसन ने 33वें ओवर में भारत को दो बड़े झटके दिए। उन्होंने दूसरी गेंद पर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को बोल्ड किया। पंत की खराब फॉर्म जारी है और उनका बल्ला नहीं चला। उन्होंने 23 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 15 रन बनाए। वहीं, सूर्यकुमार यादव (3 गेंदों में 4) पांचवीं गेंद पर आउट हुए। सूर्या ने तीसरी गेंद पर चौके से अपना खाता खोला और फिर ऑफ साइड में ड्राइव करना के चक्कर में स्लिप में फिन एलन के हाथों लपके गए। 

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 33 ओवर के बाद भारत का स्कोर 160/4, वाइड-2 रन। श्रेयस अय्यर 17* और संजू सैमसन 0* क्रीज पर हैं।
 

NOV 25, 2022 09:18 IST

IND vs NZ LIVE: सेंटनर ने खर्च किए 6 रन

सेंटनर ने 32वें ओवर में 6 रन खर्च किए। अय्यर ने दूसरी गेंद पर सिंगल निकाला और फिर पांचवीं-छठी गेंद पर डबल लिया। पांच ओवर के बाद भारत किसी ओवर में 5 या उससे ज्यादा रन मिले हैं।

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 32 ओवर के बाद भारत का स्कोर 152/2, वाइड-2 रन। श्रेयस अय्यर 17* और ऋषभ पंत 11* रन बनाकर खेल रहे हैं।
 

NOV 25, 2022 09:13 IST

IND vs NZ LIVE: मिल्ने ने फिर अच्छा ओवर डाला

मिल्ने लगातार अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 31वें ओवर में 2 रन खर्च किए। पंत ने पहली जबकि अय्यर ने आखिरी गेंद पर एक रन जुटाया।

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 31 ओवर के बाद भारत का स्कोर 146/2, वाइड-2 रन। श्रेयस अय्यर 12* और ऋषभ पंत 10* रन बनाकर खेल रहे हैं।

NOV 25, 2022 09:10 IST

IND vs NZ LIVE: 30 ओवर का खेल समाप्त

30 ओवर का खेल समाप्त हो गया है लेकिन भारतीय टीम 150 का आंकड़ा नहीं छू सकी है। हेनरी ने अपने स्पैल के आठवें ओवर में केवल 1 रन दिया। पंत ने चौथी गेंद पर सिंगल निकाला। 

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 30 ओवर के बाद भारत का स्कोर 144/2, वाइड-2 रन। श्रेयस अय्यर 11* और ऋषभ पंत 9* रन बनाकर खेल रहे हैं।
 

NOV 25, 2022 09:05 IST

IND vs NZ LIVE: मिल्ने का किफायती ओवर

भारतीय बल्लेबाज लगातार दबाव में नजर आ रहे हैं। मिल्ने ने 29वें ओवर में भी किफायती गेंदबाजी करते हुए महज 1 रन दिया। पंत ने तीसरी गेंद पर यह रन बनाया। वह पुल करना चाहते थे लेकिन गेंद ऊपरी किनारा लेकर फाइन लेग पर चली गई।

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 29 ओवर के बाद भारत का स्कोर 143/2, वाइड-2 रन। श्रेयस अय्यर 11* और ऋषभ पंत 8* रन बनाकर खेल रहे हैं।

NOV 25, 2022 09:00 IST

ND vs NZ LIVE: फिर बॉलिंग के लिए आए हेनरी 

हेनरी को एक बार फिर बॉलिंग के लिए बुलाया गया है। उन्होंने 28वें ओवर में सिर्फ 2 रन ही खर्च किए। अय्यर ने दूसरी और पंत ने पांचवीं गेंद पर एक रन बनाया।

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 28 ओवर के बाद भारत का स्कोर 142/2, वाइड-2 रन। श्रेयस अय्यर 11* और ऋषभ पंत 7* रन बनाकर खेल रहे हैं।


 

NOV 25, 2022 08:56 IST

IND vs NZ LIVE: मिल्ने ने अच्छा ओवर निकाला

न्यूजीलैंड के लिए 27वें ओवर में मिल्ने ने अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने 4 रन दिए। पंत ने दूसरी गेंद पर एक रन बनाया। अय्यर ने पांचवीं गेंद पर डबल और छठी गेंद पर सिंगल लिया।

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 27 ओवर के बाद भारत का स्कोर 140/2, वाइड-2 रन। श्रेयस अय्यर 10* और ऋषभ पंत 6* रन बनाकर खेल रहे हैं।

NOV 25, 2022 08:52 IST

IND vs NZ LIVE: श्रेयस अय्यर ने किया हवाई फायर

फॉर्ग्यूसन ने 26वें ओवर में 8 रन दिए। अय्यर ने पहली गेंद पर हवाई फायर किया। उन्होंने छोटी गेंद पर लेट कट किया और विकेटकीपर के ऊपर से छह रन बटोरे। इसके बाद अय्यर ने दूसरी और पंत ने पांचवीं गेंद पर एक रन बनाया।

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 26 ओवर के बाद भारत का स्कोर 136/2, वाइड-2 रन। श्रेयस अय्यर 7* और ऋषभ पंत 5* रन बनाकर खेल रहे हैं।

NOV 25, 2022 08:46 IST

IND vs NZ LIVE: धवन को साउदी ने भेजा पवेलियन

भारत का दूसरा विकेट कप्तान शिखर धवन के रूप में गिरा है। धवन ने 77 गेंदों का सामना करने के बाद 13 चौकों के जरिए 72 रन बनाए। उन्हें साउदी ने 25वें ओवर में पवेलियन की राह दिखाई। धवन तीसरी गेंद पर कट करने के प्रयास में बैकवर्ड प्वाइंट पर फिन एलन को कैच थमा बैठे।

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 25 ओवर के बाद भारत का स्कोर 128/2, वाइड-2 रन। श्रेयस अय्यर 0* और ऋषभ पंत 4* क्रीज पर हैं।
 

NOV 25, 2022 08:39 IST

IND vs NZ LIVE: गिल बने फॉर्ग्यूसन का शिकार

भारत को पहला झटका शुभमन गिल के तौर पर लगा है। गिल को फॉर्ग्यूसन ने 24वें ओवर में अपना शिकार बनाया। वह पहली गेंद पर छक्का मारने के प्रयास में डीप बैकवर्ड स्क्वेयर लेग पर कॉनवे के हाथों लपके गए। उन्होंने 65 गेंदों में 1 चौके और 3 छक्कों की मदद से 50 रन की पारी खेली। उन्होंने पहले विकेट के लिए धवन के साथ 124 रन की पार्टनरशिप की।

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 24 ओवर के बाद भारत का स्कोर 124/1, वाइड-2 रन। शिखर धवन 72* और श्रेयस अय्यर 0* क्रीज पर हैं।

NOV 25, 2022 08:34 IST

IND vs NZ LIVE: गिल ने भी लगाया अर्धशतक

धवन के बाद गिल ने भी अर्धशतक बना लिया है। उन्होंने 64 गेंदों में 50 रन जुटाए। यह उनके वनडे करियर की चौथी फिफ्टी है। साउदी ने 23वें ओवर में 11 रन दिए। धवन ने चौथी और पांचवीं गेंद पर चौका लगाया।

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 23 ओवर के बाद भारत का स्कोर 124/0, वाइड-2 रन। शिखर धवन 72* और शुभमन गिल 50* क्रीज पर हैं।
 

NOV 25, 2022 08:32 IST

IND vs NZ LIVE: गिल ने किया हवाई फायर

सेंटनर ने अपने स्पैल के पांचवें ओवर में 12 रन खर्च किए। गिल ने तीसरी गेंद पर गेंदबाजी के ऊपर से छक्का मारा। वहीं, धवन को पांचवीं गेंद पर शॉर्ट फाइन लेग पर मिसफील्डिंग के कारण चौका मिला।

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 22 ओवर के बाद भारत का स्कोर 113/0, वाइड-2 रन। शिखर धवन 63* और शुभमन गिल 48* क्रीज पर हैं।

NOV 25, 2022 08:26 IST

IND vs NZ LIVE: धवन का अर्धशतक कंप्लीट

धवन ने अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने 63 गेंदों में पचासा बनाया। धवन ने मिल्ने के खिलाफ 21वें ओवर की पहली गेंद पर चौका लगाकर फिफ्टी कंप्लीट की। यह धवन के वनडे करियर का 39वां अर्धशतक है।

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 21 ओवर के बाद भारत का स्कोर 101/0, वाइड-2 रन। शिखर धवन 58* और शुभमन गिल 41* रन बनाकर खेल रहे हैं।

NOV 25, 2022 08:23 IST

IND vs NZ LIVE: 20 ओवर का खेल हुआ पूरा

सेंटनर ने एक और किफायती ओवर निकाला है। उन्होंने 20वें ओवर में सिर्फ 3 रन खर्च किए। धवन ने पहली-छठी जबकि गिल ने पांचवीं गेंद पर एक रन बनाया।

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 20 ओवर के बाद भारत का स्कोर 90/0, वाइड-2 रन। शिखर धवन 47* और शुभमन गिल 41* क्रीज पर हैं।

NOV 25, 2022 08:20 IST

IND vs NZ LIVE: धवन ने ठोके दो चौके

मिल्ने ने 19वें ओवर में 9 रन दिए, जो सभी धवन ने बनाए। धवन ने पहली गेंद पर थर्ड मैन की दिशा में और चौथी गेंद पर डीप बैकवर्ड प्वांइट की तरफ चौका मारा। वहीं, धवन ने पांचवीं गेंद पर एक रन लिया।

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 19 ओवर के बाद भारत का स्कोर 87/0, वाइड-2 रन। शिखर धवन 45* और शुभमन गिल 40* क्रीज पर हैं।
 

NOV 25, 2022 08:13 IST

IND vs NZ LIVE: मिचेल सेंटनर ने 6 रन दिए

मिचेल सेंटनर ने अपने स्पैल के तीसरे ओवर में 6 रन खर्च किए। गिल ने दूसरी गेंद पर सिंगल जबकि पांचवीं और छठी गेंद पर डबल लिया। धवन ने चौथी गेंद पर एक रन जुटाया।

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 18 ओवर के बाद भारत का स्कोर 78/0, वाइड-2 रन। शिखर धवन 36* और शुभमन गिल 40* क्रीज पर हैं।
 

NOV 25, 2022 08:09 IST

IND vs NZ LIVE: गेंदबाजी के लिए आए मिल्ने

कप्तान विलियमसन ने एडन मिल्ने को गेंदबाजी के लिए बुलाया है। मिल्ने ने 17वें ओवर में कसी हुई बॉलिंग की और 2 रन खर्च किए। धवन ने पहली और गिल ने चौथी गेंद पर सिंगल लिया।

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 72/0, वाइड-2 रन। शिखर धवन 35* और शुभमन गिल 35* क्रीज पर हैं।

NOV 25, 2022 08:05 IST

IND vs NZ LIVE: सेंटनर ने किफायती ओवर निकाला

सेंटनर ने 16वें ओवर में किफायती गेंदबाजी करते हुए महज 2 रन ही दिए। गिल ने पहली और धवन ने चौथी गेंद पर एक रन बनाया।

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 70/0, वाइड-2 रन। शिखर धवन 34* और शुभमन गिल 34* क्रीज पर हैं।
 

NOV 25, 2022 08:02 IST

IND vs NZ LIVE: धवन ने लगातार 2 चौके मारे

फॉर्ग्यूसन ने 15वें ओवर में 14 रन लुटाए, जिसमें एक वाइड भी शामिल है। धवन ने एक चौके समेत 10 रन बटोरे। उन्होंने चौथी गेंद पर डबल लेने के बाद पांचवीं और छठी गेंद को बाउंड्री के पार भेजा।

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 68/0, वाइड-2 रन। शिखर धवन 33* और शुभमन गिल 33* क्रीज पर हैं।

NOV 25, 2022 07:56 IST

IND vs NZ LIVE: मिचेल सेंटनर को मिली गेंद

न्यूजीलैंड के लिए 14वां ओवर स्पिनर मिचेल सेंटनर ने किया और सिर्फ 3 रन दिए। गिल ने चौथी और छठी जबकि धवन ने पांचवीं गेंद पर सिंगल निकाला।

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 14 ओवर के बाद भारत का स्कोर 54/0, वाइड-1 रन। शिखर धवन 23* और शुभमन गिल 30* क्रीज पर हैं।

NOV 25, 2022 07:52 IST

IND vs NZ LIVE: भारतीय टीम का पचासा पूरा

भारत ने अपना पचासा कंप्लीट कर लिया है। भारत ने 74 गेंदों में इस आंकड़े को छुआ। फॉर्ग्यूसन ने 13वें ओवर में 5 रन दिए। गिल ने दूसरी गेंद को थर्ड मैन के दाई तरफ चौके लिए भेजा और फिर चौथी गेंद पर एक रन लिया।

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर 51/0, वाइड-1 रन। शिखर धवन 22* और शुभमन गिल 28* क्रीज पर हैं।

NOV 25, 2022 07:49 IST

IND vs NZ LIVE: हेनरी ने खर्च किए 4 रन

हेनरी ने 12वें ओवर में 4 रन खर्च किए। धवन ने दूसरी गेंद पर एक रन बनाया। वहीं, गिल ने चौथी गेंद पर डबल लेने के बाद पांचवीं गेंद पर सिंगल निकाला।

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 12 ओवर के बाद भारत का स्कोर 46/0, वाइड-1 रन। शिखर धवन 22* और शुभमन गिल 23* क्रीज पर हैं।

NOV 25, 2022 07:45 IST

IND vs NZ LIVE: फॉर्ग्यूसन का किफायती ओवर

फॉर्ग्यूसन द्वारा डाला गया 11वां ओवर किफायती रहा। उन्होंने केवल 2 रन ही दिए। गिल ने पहली और धवन ने चौथी गेंद पर दौड़कर एक रन बनाया।

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 11 ओवर के बाद भारत का स्कोर 42/0, वाइड-1 रन। शिखर धवन 21* और शुभमन गिल 20* क्रीज पर हैं।

NOV 25, 2022 07:43 IST

IND vs NZ LIVE: 10 ओवर का खेल समाप्त

गिल ने 10वें ओवर में हेनरी के खिलाफ 7 रन हासिल किए। उन्होंने तीसरी गेंद पर छक्का मारा और पांचवीं गेंद पर सिंगल निकाला। गिल पांचवीं गेंद पर कवर के ऊपर से खेलने की फिराक में थे पर गें उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर थर्ड मैन पर फॉर्ग्यूसन के पास चली गई। फॉर्ग्यूसन ने आगे की तरफ डाइव लगाकर मौक को भुनाने का प्रयास किया मगर कैच छूट गया।

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 40/0, वाइड-1 रन। शिखर धवन 20* और शुभमन गिल 19* क्रीज पर हैं।

NOV 25, 2022 07:38 IST

IND vs NZ LIVE: गेंदबाजी के लिए आए फॉर्ग्यूसन

कप्तान विलियमसन ने नौवें ओवर में लॉकी फॉर्ग्यूसन को गेंद सौंपी। उन्होंने 5 रन दिए। गिल ने पहली गेंद पर एक रन बनाया जबकि धवन को चौथी गेंद पर किस्मत का चौका मौका। दरअसल, धवन ने गुड लेंथ पर बल्ले अड़ा दिया और बाहरी किनारा लगाने की वजह से थर्ड मैन दिशा में बाउंड्री मिल गई।

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 9 ओवर के बाद भारत का स्कोर 33/0, वाइड-1 रन। शिखर धवन 20* और शुभमन गिल 12* क्रीज पर हैं।

NOV 25, 2022 07:32 IST

IND vs NZ LIVE: हेनरी ने किया किफायती ओवर

हेनरी के खिलाफ भारतीय ओपनर थोड़ा दिक्कत का सामना कर रहे हैं। हेनरी ने आठवें ओवर में महज 1 रन दिया। गिल ने चौथी गेंद पर बैकवर्ड प्वाइंट की दिशा में शॉट खेलकर यह रन बनाया।

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 8 ओवर के बाद भारत का स्कोर 28/0, वाइड-1 रन। शिखर धवन 16* और शुभमन गिल 11* क्रीज पर हैं।

NOV 25, 2022 07:29 IST

IND vs NZ LIVE: शिखर धवन ने जमाया चौका

शिखर धवन ने एक और चौका जमा दिया है। उन्होंने सातवें ओवर में साउदी के विरुद्ध दूसरी गेंद पर पुल कर बैकवर्ड स्क्वायर लेग की दिशा में बाउंड्री हासिल की।

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 7 ओवर के बाद भारत का स्कोर 27/0, वाइड-1 रन। शिखर धवन 16* और शुभमन गिल 10* क्रीज पर हैं।

NOV 25, 2022 07:26 IST

IND vs NZ LIVE: शुभमन गिल ने जड़ा छक्का

हेनरी ने छठे ओवर में 7 रन दिए। हेनर ने शुरुआती पांच गेंदों में केवल 1 रन खर्च किया लेकिन आखिरी गेंद पर गिल ने छक्का जड़ दिया। उन्होंने फुल लेंथ की गेंद पर वाइड लॉन्ग ऑन की दिशा में हवाई फायर किया।

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 23/0, वाइड-1 रन। शिखर धवन 12* और शुभमन गिल 10* क्रीज पर हैं।

NOV 25, 2022 07:25 IST

IND vs NZ LIVE: साउदी ने खर्च किए 4 रन

साउदी ने पांचवें ओवर में 4 रन दिए। गिल ने दूसरी गेंद पर डबल और तीसरी गेंद पर सिंगल लिया। वहीं, धवन ने चौथी गेंद पर दौड़कर एक रन बनाया।

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 16/0, वाइड-1 रन। शिखर धवन 11* और शुभमन गिल 4* क्रीज पर हैं।

NOV 25, 2022 07:19 IST

IND vs NZ LIVE: हेनरी ने डाला मेडन ओवर

धवन चौथे ओवर में हेनरी के सामने थोड़े बेबस नजर आए। हेनरी ने अच्छी लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी कर भारतीय ओपनर को सिंगल तक निकालने का मौका नहीं दिया। उन्होंने मेडन ओवर डाला।

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 12/0, वाइड-1 रन। शिखर धवन 10* और शुभमन गिल 1* क्रीज पर हैं।

NOV 25, 2022 07:15 IST

IND vs NZ LIVE: धवन ने फिर लगाया चौका

धवन ने तीसरा ओवर करने आए साउदी के खिलाफ फिर अपने हाथ खोले। उन्होंने पहली गेंद पर चौका लगाने के बाद तीसरी-पांचवीं गेंद पर सिंगल निकाला। गिल ने चौथी गेंद पर एक रन दौड़कर अपना खाता खोला।

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 3 ओवर के बाद भारत का स्कोर 12/0, वाइड-1 रन। शिखर धवन 10* और शुभमन गिल 1* क्रीज पर हैं।

NOV 25, 2022 07:13 IST

IND vs NZ LIVE: हेनरी ने सिर्फ एक वाइड फेंकी

तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने दूसरे ओवर में गिल को पूरी तरह बांधे रखा और कोई रन नहीं बनाने दिया। हेनरी ने केवल एक वाइड गेंद फेंकी।

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 2 ओवर के बाद भारत का स्कोर 5/0, वाइड-1 रन। शिखर धवन 4* और शुभमन गिल 0* क्रीज पर हैं।

NOV 25, 2022 07:08 IST

IND vs NZ LIVE: भारतीय पारी का हुआ आगाज

शिखर धवन और शुभमन गिल भारतीय पारी का आगाज करने के लिए आए हैं। वहीं, न्यूजीलैंड की गेंदबाजी आक्रमण की कमान टिम साउदी ने संभाली और 4 रन खर्च किए। धवन ने दूसरी गेंद पर मिडऑन और मिडऑफ के बीच से बाउंड्री हासिल की।

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: 1 ओवर के बाद भारत का स्कोर 4/0, शिखर धवन 4* और शुभमन गिल 0* क्रीज पर हैं।

NOV 25, 2022 06:56 IST

IND vs NZ LIVE: कप्तान शिखर धवन क्या बोले?

टॉस गंवाने के बाद भारतीय कप्तान धवन ने कहा कि यह अद्भुत जगह है। मुझे यहां खेलने में मजा आता है। पहले बल्लेबाजी करने में कोई दिक्कत नहीं है लेकिन मैं पहले गेंदबाजी करना पसंद करता। मुझे लगता है कि विकेट थोड़ा चिपचिपा है लेकिन धूप निकली हुई है और उम्मीद है कि यह जल्द सूख जाएगा। इस टीम के साथ हमने पहले भी कुछ सीरीज खेली हैं। यह सभी युवाओं के लिए प्रदर्शन करने और अपनी प्रतिभा दिखाने का एक अच्छा अवसर है।
 

NOV 25, 2022 06:44 IST

IND vs NZ LIVE: न्यूजीलैंड ने जीता टॉस

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी का न्यौता दिया है। टॉस के बाद कीवी कप्तान विलियमसन ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे। नई पिच है। ज्यादातर टीमें अब काफी वनडे क्रिकेट खेलेंगी। हम मैच टीम को तैयार करने का अवसर है। यह अच्छा मैदान है। यहां कई शानदार गेम हुए हैं। खिलाड़ियों को सीरीज का बेसब्री से इंतजार है। 
 

NOV 25, 2022 06:31 IST

अर्शदीप-उमरान करेंगे वनडे डेब्यू

तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक शुक्रवार को अपने वनडे डेब्यू करेंगे। दोनों को न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले डेब्यू कैप दी गई।

NOV 25, 2022 06:24 IST

कुछ देर में होगा मैच का टॉस

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच शुरू होने में अब कुछ ही देर बाकी रह गई है।

NOV 25, 2022 06:07 IST

भारतीय समयानुसार सुबह 6:30 पर होगा टॉस, 7 बजे से मुकाबला

ऑकलैंड में भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का पहला वनडे सुबह सात बजे से खेला जाएगा। मैच के लिए टॉस आधा घंटा पहले यानी साढ़े छह बजे होगा। 

NOV 25, 2022 06:03 IST

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ये है कीवी टीम

न्यूजीलैंड की टीम:

केन विलियमसन  (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, मिचेल सेंटनर, फिन एलन, डेवोन कॉनवे, टॉम लैथम, ग्लेन फिलिप्स, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, एडम मिल्ने, टिम साउदी।

NOV 25, 2022 06:03 IST

वनडे सीरीज के लिए ऐसी है भारतीय टीम

दोनों टीमें इस प्रकार है: 
भारतीय टीम: शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, दीपक हूडा, संजू सैमसन, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर, उमरान मलिक, कुलदीप सेन, वॉशिंगटन सुंदर और शाहबाज अहमद।

NOV 25, 2022 03:52 IST

IND vs NZ: ऐसी रही है दोनों के बीच भिड़ंत

भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 110 वनडे मैच खेले गए हैं। दोनों के बीच भिड़ंत में भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा है और उसने 55 मैच जीते हैं। वहीं न्‍यूजीलैंड की टीम ने 49 मैचों में जीत हासिल की है। 5 वनडे का कोई परिणाम नहीं निकल सका वहीं एक मुकाबला टाई रहा

NOV 25, 2022 03:50 IST

टी20 सीरीज रही थी भारत के नाम, अब वनडे पर नजर

वनडे से पहले दोनों टीमों के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज खेली गई थी जिसमें भारतीय टीम 1-0 के अंतर से विजयी रही थी। सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। वहीं आखिरी मुकाबला बारिश की वजह से टाई हो गया। दूसरा मैच भारत ने अपने नाम किया था।

NOV 25, 2022 03:48 IST

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे आज

भारत और न्यूजीलैंड की टीमों के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का आगाज ऑकलैंड में हो रहा है। इस मैच में टीम इंडिया शिखऱ धवन की और कीवी टीम केन विलियमसन खेलने उतरेगी।