Asia Cup Final, PAK vs SL Highlights: विजयरथ पर सवार श्रीलंका के सिर पर सजा एशिया कप का ताज, राजपक्षे बने जीत के स्टार
Asia Cup 2022 Final, Pakistan vs Sri Lanka Highlights: श्रीलंका ने एशिया कप 2022 का खिताब अपने नाम कर लिया है। श्रीलंका को ग्रुप चरण के पहले मैच में हार का मुंह देखना पड़ा था लेकिन उसके बाद दासुन शनाका ब्रिगेड ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और चैंपियन बनकर दम लिया।
विजयरथ पर सवार श्रीलंका के सिर पर रविवार को एशिया कप 2022 का ताज सज गया। श्रीलंका ने दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल में पाकिस्तान को 23 रन से धूल चटाई। बता दें कि श्रीलंका टीम छठी बर एशिया कप चैंपियन बनी है। श्रीलंका ने खराब शुरुआत के बाद भानुका राजपक्षे की अर्धशतकीय पारी के दम पर 170 का स्कोर खड़ा किया। जवाब में पाकिस्तान टीम निर्धारित 20 ओवर में 147 रन पर ढेर हो गई। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद रिजवान ने फिफ्टी ठोकी। श्रीलंका के लिए प्रमोद मधुशन ने 4, वनिंदु हसरंगा ने 3, चमिका करुणारत्ने ने 2 और महीश थीक्षणा ने 1 विकेट चटकाया।
बाबर आजम का फ्लॉप शो जारी
लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। मोहम्मद रिजवान और कप्तान बाबर आजम ने पहले विकेट के लिए 22 रन जोड़े। बाबर का एशिया कप के फाइनल में भी फ्लॉप शो जारी रहा। वह 6 गेंदों में 5 रन बनाकर प्रमोद मधुशन का शिकार बन गए। उन्होंने चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर दिलशान मधुशंका को कैच थमाया। मधुशन ने तीसरी गेंद पर फखर जमान (0) को बोल्ड कर पाकिस्तान को दूसरा झटका दिया।
रिजवान-इफ्तिखार की पार्टनरशिप
इसके बाद रिजवान और इफ्तिखार अहमद ने तीसरे विकेट के लिए 71 रन की पार्टनरशिप की। यह साझेदारी 14वें ओवर में इफ्तिखार के आउट होने के बाद टूटी, जिन्हें मधुशन ने अशेन बंडारा के हाथों लपकवाया। इफ्तिखार ने 31 गेंदों में 2 चौकों और 1 छक्के की मदद से 32 रन जुटाए। इफ्तिखार के 93 कुल स्कोर पर पवेलियन लौटने के बाद पाकिस्तान टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई।
वनिंदु हसरंगा ने किए तीन शिकार
वनिंदु हसरंगा ने 17वें ओवर में तीन तगड़े झटके दिए और पाकिस्तान की कमर तोड़ दी। हसरंगा ने पहली गेंद पर रिजवान को दनुष्का गुणथिलका के हाथों लपकवाया। उन्होंने 49 गेंदों में 55 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 1 छक्का मारा। आसिफ (0) तीसरी गेंद पर बोल्ड हुए। खुशदिल शाह (2) ने पांचवीं गेंद पर थीक्षणा को कैच थमाया।
वहीं, महीश थीक्षणा ने 18वें ओवर में शादाब खान (8) को अपने जाल में फंसाया। नसीम शाह (4) 19वें ओवर में मधुशन का शिकार बने। करुणारत्ने ने हारिस रऊफ (13) को आखिरी ओवर में बोल्ड कर पाकिस्तान की टीम पारी को समेटा। मोहम्मद हसनैन (7*) नाबाद रहे। पाकिस्तान टीम को आखिरी तीन ओवर में जीते के लिए 59 रन चाहिए थे पर वो 23 रन ही जुटा सकी।
ऐसा रहा श्रीलंका की पारी का हाल
टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 170 रन जुटाए। नसीम शाह ने पहले ओवर में सलामी बल्लेबाज कुसल मेंडिस (0) को बोल्ड कर दिया। दूसरे ओपनर पाथुम निसांका (8) चौथे ओवर में हारिस रऊफ का शिकार बने। निसांका ने बड़ा शॉट मारने के चक्कर में बाबर आजम को कैच थमाया। दनुष्का गुणथिलका (1) का बल्ला भी नहीं चला। उन्हें रऊफ ने छठे ओवर में बोल्ड किया। श्रीलंका को चौथा झटका धनंजय डिसिल्वा के रूप में लगा, जिन्होंने कुछ देर डटकर पाकिस्तानी गेंदबाजों का सामना किया। उन्होंने 21 गेंदों में 4 चौकों के जरिए 28 रन की पारी खेली। डिसिल्वा को इफ्तिखार अहमद ने आठवें में कॉट एंड बोल्ड किया।
भानुका राजपक्षे ने दो अहम साझेदारी कीं
श्रीलंका टीम को कप्तान दासुना शनाका से टिककर बल्लेबाजी की उम्मीथ थी लेकिन उन्होंने 3 गेंदों में केवल 2 रन बना पाए। शनाका को नौवें ओवर में शादाब खान ने बोल्ड किया। 58 के कुल स्कोर पर पांच विकेट गिरने के बाद भानुका राजपक्षे और वनिंदु हसरंगा ने मोर्चा संभाला। दोनों ने छठे विकेट के लिए 58 रन की अहम साझेदारी की और श्रीलंका टीम को सैकड़े के पार पहुंचाया। हसरंगा 15वें ओवर में रऊफ का शिकार बने। उन्होंने विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान को कैच थमाया। हसरंगा ने 21 गेंदों का सामना करने के बाद 36 रन जुटाए। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 1 छक्का ठोका।
हसरंगा के पवेलियन लौटने के बाद राजपक्षे ने चमिका करुणारत्ने ने के संग श्रीलंकाई पारी को आगे बढ़ाया। राजपक्षे ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और टीम पर दबाव नहीं आने दिया। उन्होंने और करुणारत्ने ने सातवें विकेट के लिए 54 रन की अटूट पार्टनरशिप की। राजपक्षे ने 45 गेंदों में 6 चौकों और 3 छक्कों की बदौलत नाबाद 71 रन की पारी खेली। राजपक्षे को शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ मैच चुना गया। वहीं, करुणारत्ने ने 14 गेंदों में 1 छक्के के दम पर नाबाद 14 रन जोड़े।
Pakistan vs Sri Lanka Playing 11
पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, आसिफ अली, नसीम शाह, हारिस रउफ और मोहम्मद हसनैन।
श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: दासुन शनाका (कप्तान), कुसल मेंडिस, पाथुम निसांका, दनुष्का गुणथिलका, धनंजय डिसिल्वा, भानुका राजपक्षे, वनिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, प्रमोद मधुशन, महीश थीक्षणा और दिलशान मधुशंका।
श्रीलंका टीम बनी एशिया कप चैंपियन
श्रीलंका टीम ने 15वें एशिया कप का खिताब जीत लिया है। श्रीलंका ने फाइनल में पाकिस्तान को 23 रन से मात दी। करुणारत्ने ने 20वां ओवर किया और 8 रन दिए। उन्होंने हारिस रऊफ (9 गेंदों में 13) को बोल्ड कर पाकिस्तान की पारी को समेटा। मोहम्मद हसनैन (4 गेंदों में 7*) नाबाद रहे।
20 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 147/10, वाइड-12, नो-बॉल-2 रन।
नसीम को मधुशन ने भेजा पवेलियन
PAK vs SL Asia Cup Final Live Score: पाकिस्तान का नौवां विकेट गिर गया है। नसीम शाह को 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर मधुशन ने अपने जाल में फंसाया। उन्होंने करुणारत्ने को कैच दिया। नीसम ने 2 गेंदों में 4 रन जुटाए।
19 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 139/9, वाइड-12, नो-बॉल-2 रन। हारिस रऊफ 6* और मोहम्मद हसनैन 7* क्रीज पर हैं।
शादाब खान ने गंवाया विकेट
PAK vs SL Asia Cup Final Live Score: थीक्षणा ने श्रीलंका को आठवीं सफलता दिलाई है। उन्होंने 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर शादाब खान को गुणथिलका के हाथों लपकवाया। उन्होंने 6 गेंदों में 8 रन जुटाए।
18 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 120/8, वाइड-10, नो-बॉल-1 रन। हारिस रऊफ 1* और नसीम शाह 0* क्रीज पर हैं।
रिजवान, आसिफ, खुशदिल आउट
PAK vs SL Asia Cup Final Live Score: हसरंगा ने 17वें ओवर में तीन विकेट चटकाए। उन्होंने मोहम्मद रिजवान, आसिफ अली और खुशदिल शाह को पवेलियन की राह दिखाई। रिजवान ने पहली गेंद पर दनुष्का गुणथिलका को कैच दिया। उन्होंने 49 गेंदों में 55 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 1 छक्का मारा। आसिफ (0) तीसरी गेंद पर बोल्ड हुए। खुशदिल (2) ने पांचवीं गेंद पर थीक्षणा को कैच थमाया।
17 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 112/7, वाइड-10, नो-बॉल-1 रन। शादाब खान 1* और हारिस रऊफ 0* क्रीज पर हैं।
मोहम्मद नवाज सस्ते में आउट
PAK vs SL Asia Cup Final Live Score: पाकिस्तान ने चौथा विकेट खो दिया है। इफ्तिखार के बाद बैटिंग के लिए उतरे मोहम्मद नवाज सस्ते में आउट हो गए। उन्हें करुणारत्ने ने 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर मधुशन के हाथों कैच कराया। नवाज ने 9 गेंदों में 6 रन जुटाए।
16 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 112/4, वाइड-10, नो-बॉल-1 रन। मोहम्मद रिजवान 55* और खुशदिल शाह 1* क्रीज पर हैं।
पाकिस्तान टीम का सैकड़ा पूरा
PAK vs SL Asia Cup Final Live Score: पाकिस्तान टीम का सैकड़ा पूरा हो गया है। धनंजय डिसिल्वा ने 15वें ओवर में अच्छी गेंदबाजी की और केवल 4 रन दिए। नवाज ने पहली और दूसरी गेंद पर डबल लिया।
15 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 101/3, वाइड-10, नो-बॉल-1 रन। मोहम्मद रिजवान 47* और मोहम्मद नवाज 6* क्रीज पर हैं।
थीक्षणा ने किफायती ओवर किया
PAK vs SL Asia Cup Final Live Score: पाकिस्तान को तीसरा झटका इफ्तिखार अहमद के रूप में लगा है। उन्होंने 31 गेंदों में 2 चौकों और 2 छक्के के जरिए 32 रन की पारी खेली। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए रिजवान के साथ 71 रन की पार्टनरशिप की। इफ्तिखार को प्रमोद मधुशन ने 14वें ओवर की दूसरी गेंदप पर आउट किया। उन्होंने डीप स्क्वेयर लेग पर सबस्टिट्यूट अशेन बंडारा को कैच दिया।
14 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 97/3, वाइड-10, नो-बॉल-1 रन। मोहम्मद रिजवान 47* और मोहम्मद नवाज 2* रन क्रीज पर हैं।
थीक्षणा ने किफायती ओवर किया
PAK vs SL Asia Cup Final Live Score: महीश थीक्षणा ने 13वें ओवर में किफायती गेंदबाजी की और महज 3 रन दिए। रिजवान ने पहली गेंद पर डबल और तीसरी गेंद पर सिंगल निकाला।
13 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 91/2, वाइड-9, नो-बॉल-1 रन। मोहम्मद रिजवान 44* और इफ्तिखार अहमद 32* रन क्रीज पर हैं।
हसरंगा पर पड़ा सिक्स-फॉर
PAK vs SL Asia Cup Final Live Score: हसरंगा ने 12वें ओवर में 14 रन लुटाए। इफ्तिखार ने अपने हाथ खोले और दो बड़े शॉट लगाए। उन्होंने दूसरी गेंद पर सिक्स, तीसरी पर फोर, चौथी पर डबल और पांचवीं पर सिंगल लिया। रिजवान ने आखिरी गेंद पर एक रन बनाया।
12 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 88/2, वाइड-9, नो-बॉल-1 रन। मोहम्मद रिजवान 41* और इफ्तिखार अहमद 32* रन क्रीज पर हैं।
करुणारत्ने ने खर्च किए 6 रन
PAK vs SL Asia Cup Final Live Score: करुणारत्ने ने 11वें ओवर में 6 रन खर्च किए। रिजवान ने 2 सिंगल और एक डबल लिया जबकि इफ्तिखार ने दो रन बनाए।
11 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 74/2, वाइड-9, नो-बॉल-1 रन। मोहम्मद रिजवान 40* और इफ्तिखार अहमद 19* रन क्रीज पर हैं।
श्रीलंका टीम ने गंवाया रिव्यू
PAK vs SL Asia Cup Final Live Score: हसरंगा ने 10वें ओवर में 5 रन दिए और श्रीलंका टीम ने एक रिव्यू गंवाया। दरअसल, हसरंगा ने तीसरी गेंद पर रिजवान के खिलाफ एलबीडब्ल्यू की अपील की, जिसे मैदानी अंपायर ने नकार दिया। ऐसे में श्रीलंका ने रिव्यू लेने का फैसला लिया। रीप्ले में साफ दिखा कि गेंद रिजवान के बैट से लगने के बाद पैड पर लगी थी।
10 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 68/2, वाइड-9, नो-बॉल-1 रन। मोहम्मद रिजवान 36* और इफ्तिखार अहमद 17* रन बनाकर खेल रहे हैं।
पाकिस्तान का पचासा कंप्लीट
PAK vs SL Asia Cup Final Live Score: महीश थीक्षणा ने नौवें ओवर में 10 रन दिए। रिजवान ने एक चौके समेत 8 और इफ्तिखार ने 2 रन बटोरे।
9 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 63/2, वाइड-9, नो-बॉल-1 रन। मोहम्मद रिजवान 33* और इफ्तिखार अहमद 15* रन बनाकर खेल रहे हैं।
पाकिस्तान का पचासा कंप्लीट
PAK vs SL Asia Cup Final Live Score: पाकिस्तान का पचासा कंप्लीट हो गया है। पाकिस्तान ने 44 गेंदों में यह आंकड़ा छुआ। रिजवान ने सातवें ओवर की पहली गेंद पर चौका जमाया।
8 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 53/2, वाइड-9, नो-बॉल-1 रन। मोहम्मद रिजवान 25* और इफ्तिखार अहमद 13* रन बनाकर खेल रहे हैं।
इफ्तिखार ने मारा पहला चौका
PAK vs SL Asia Cup Final Live Score: कप्तान शनाका ने सातवें ओवर वनिंदु हसरंगा से कराया, जिसमें 6 रन आए। इफ्तिखार ने दूसरी गेंद पर अपने पारी का पहला चौका मारा।
7 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 43/2, वाइड-9, नो-बॉल-1 रन। मोहम्मद रिजवान 17* और इफ्तिखार अहमद 11* रन बनाकर खेल रहे हैं।
पावर प्ले हुआ समाप्त
PAK vs SL Asia Cup Final Live Score: पावर प्ले समाप्त हो गया है, जिसमें पाकिस्तान टीम 40 का आंकड़ा नहीं छू पाई। श्रीलंका के लिए छठा ओवर मधुशन ने डाला और 5 रन दिए। इफ्तिखार ने 4 और रिजवान ने 1 रन बनाया।
6 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 37/2, वाइड-9, नो-बॉल-1 रन। मोहम्मद रिजवान 16* और इफ्तिखार अहमद 6* रन बनाकर खेल रहे हैं।
मोहम्मद रिजवान ने मारा चौका
PAK vs SL Asia Cup Final Live Score: मधुशंका ने पांचवें ओवर में 8 रन दिए। रिजवान ने आखिरी गेंद पर बेहतरीन चौका लगाया। उन्होंने कट के जरिए कवर प्वाइंट और एक्स्ट्रा कवर के बीच से गेंद को बाउंड्री के पार भेज।
5 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 32/2, वाइड-9, नो-बॉल-1 रन। मोहम्मद रिजवान 8* और इफ्तिखार अहमद 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
बाबर और फखर लौटे पवेलियन
PAK vs SL Asia Cup Final Live Score: तेज गेंदबाज प्रमोद मधुशन ने चौथे ओवर में दो शिकार किए। उन्होंने दूसरी गेंद पर कप्तान बाबर आजम को पवेलियन की राह दिखाई। उन्होंने शॉर्ट फाइन पर मधुशंका को कैच थमाया। बाबर ने 5 गेंदों में 5 रन जुटाए। वहीं, मधुशन ने तीसरी गेंद पर फखर जमान को बोल्ड किया, जो अपना खाता भी नहीं खोल पाए। फखर ड्राइव लगाना चाहते थे लेकन गेंद उनके बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर स्टंप्स में घुस गई।
4 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 24/2, वाइड-9, नो-बॉल-1 रन। मोहम्मद रिजवान 8* और इफ्तिखार अहमद 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
मोहम्मद रिजवान ने लगाया चौका
PAK vs SL Asia Cup Final Live Score: रिजवान ने तीसरा ओवर करने आए दिलशान मधुशंका के खिलाफ अपने हाथ खोले। उन्होंने दूसरी गेंद पर सीधे बल्ले से सामने की दिशा में चौका मारा। हालांकि, रिजवान चौके के अलावा कोई और रन नहीं बना सके।
3 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 20/0, वाइड-9, नो-बॉल-1 रन। मोहम्मद रिजवान 7* और बाबर आजम 3* क्रीज पर हैं।
महीश थीक्षणा ने अच्छा ओवर किया
PAK vs SL Asia Cup Final Live Score: स्पिनर महीश थीक्षणा ने दूसरे ओवर में अच्छी गेंदबाजी करते हुए 4 रन दिए। उन्होंने एक वाइड फेंकी। रिजवान ने पांचवीं गेंद पर सिंगल और बाबर ने आखिरी गेंद पर डबल लिया।
2 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 16/0, वाइड-9, नो-बॉल-1 रन। मोहम्मद रिजवान 3* और बाबर आजम 3* क्रीज पर हैं।
पाकिस्तान की पारी हुई शुरू
PAK vs SL Asia Cup Final Live Score: पाकिस्तान की ओर से लक्ष्य का पीछा करने के लिए मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम आए हैं। वहीं, श्रीलंका की ओर से गेंदबाजी आक्रमण की कमान दिलशान मधुशंका ने संभाली। उन्होंने पहले ओवर में 12 रन दिए, जिसमें 8 वाइड और एक नो-बॉल का आया। रिजवान ने दो और बाबर ने एक रन जुटाया।
1 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 12/0, वाइड-8, नो-बॉल-1 रन। मोहम्मद रिजवान 2* और बाबर आजम 1* क्रीज पर हैं।
पाकिस्तान को मिला 171 का टारगेट
PAK vs SL Asia Cup Final Live Score: श्रीलंका ने पाकिस्तान को 171 रन का टारगेट दिया है। नसीम शाह ने 20वें ओवर में 15 रन खर्च किए। भानुका राजपक्षे ने दूसरी-तीसरी गेंद पर डबल लेने के बाद पांचवीं गेंद पर चौका अंतिम गेंद पर सिक्स मारा। राजपक्षे 45 गेंदों में 71 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, चमिका करुणारत्ने ने 14 गेंदों में नाबाद 14 रन बनाए। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 54 रन की अटूट साझेदारी की।
20 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 170/6, वाइड-2, बाई-1 लेग बाई-7 रन।
राजपक्षे ने हसनैन पर लगाया सिक्स
PAK vs SL Asia Cup Final Live Score: हसनैन ने 19वें ओवर में 8 रन दिए। उन्होंने शुरुआत पांच गेंदों पर महज 2 रन खर्च लेकिन राजपक्षे को अंतिम गेंद पर किस्मत का सिक्स मिल गया। दरअसल, राजपक्षे ने हवाई फायर किया लेकिन डीप मिडविकेट और लॉन्ग ऑन के फील्डिर टकरा गए और गेंद कैच की बजाए बाउंड्री के पार चली गई।
19 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 155/6, वाइड-2, बाई-1 लेग बाई-7 रन। भानुका राजपक्षे 57* और चमिका करुणारत्ने 13* क्रीज पर हैं।
भानुका राजपक्षे ने जड़ा अर्धशतक
PAK vs SL Asia Cup Final Live Score: भानुका राजपक्षे ने मुश्किल हालात में अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने 35 गेंदों में पचासा कंप्लीट किया। यह उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का तीसरा अर्धशतक है।
18 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 147/6, वाइड-2, बाई-1 लेग बाई-7 रन। भानुका राजपक्षे 50* और चमिका करुणारत्ने 12* क्रीज पर हैं।
नसीम शाह पर पड़े दो सिक्स
PAK vs SL Asia Cup Final Live Score: नसीम शाह ने 17वें ओवर में 17 रन लुटाए। राजपक्षे और करुणारत्ने जबरदस्त हवाई फायर किया। राजपक्षे ने डीप स्क्वायर लेग और करुणारत्ने ने लॉन्ग ऑन की दिशा में सिक्स मारा।
17 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 136/6, वाइड-2, बाई-1 लेग बाई-3 रन। भानुका राजपक्षे 45* और चमिका करुणारत्ने 10* क्रीज पर हैं।
नवाज ने डाला किफायती ओवर
PAK vs SL Asia Cup Final Live Score: मोहम्मद नवाज ने 16वें ओवर में किफायती गेंदबाजी की और केवल 3 रन दिए। करुणारत्ने ने 2 और राजपक्षे ने 1 रन बनाया।
16 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 120/6, वाइड-2, लेग बाई-2 रन। भानुका राजपक्षे 38* और चमिका करुणारत्ने 3* क्रीज पर हैं।
राजपक्षे-हसरंगा की टूटी साझेदारी
PAK vs SL Asia Cup Final Live Score: रऊफ ने पाकिस्तान को छठी सफलता दिलाई है। उन्होंने 15वें ओवर की पांचवीं गेंद पर वनिंदु हसरंगा को आउट किया। हसरंगा रूम बनाकर शॉट खेलना चाहते थे लेकिन गेंद उनके बल्ले से लगकर विकेटकीपर रिजवान के हाथों में चली गई। उन्होंने 21 गेंदों का सामना करने के बाद 36 रन जुटाए। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 1 छक्का ठोका। हसंराग ने छठे विकेट के लिए राजपक्षे के साथ 58 रन की अहम साझेदारी की।
15 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 117/6, वाइड-2, लेग बाई-2 रन। भानुका राजपक्षे 37* और चमिका करुणारत्ने 1* क्रीज पर हैं।
श्रीलंका का सैकड़ा कंप्लीट
PAK vs SL Asia Cup Final Live Score: श्रीलंका ने लड़खड़ाते हुए सैकड़ा बना लिया है। शादाब ने 14वें ओवर में 7 रन दिए, जिसमें एक लेग बाई का आया। राजपक्षे ने दूसरी गेंद पर चौका मारा।
14 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 106/5, वाइड-2, लेग बाई-2 रन। भानुका राजपक्षे 37* और वनिंदु हसरंगा 26* रन बनाकर खेल रहे हैं।
हसरंगा ने लगाया पहला सिक्स
PAK vs SL Asia Cup Final Live Score: हसनैन ने 13वें ओवर में 14 रन लुटाए, जिसमें से 13 रन हसंराग ने बनाए। हसंराग ने तीसरी गेंद पर चौका और पांचवीं गेंद पर सिक्स ठोका। यह श्रीलंकाई पारी का पहला सिक्स है।
13 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 99/5, वाइड-2, लेग बाई-2 रन। भानुका राजपक्षे 31* और वनिंदु हसरंगा 25* रन बनाकर खेल रहे हैं।
राजपक्षे ने जड़ा शानदार चौका
PAK vs SL Asia Cup Final Live Score: राजपक्षे ने 12वां ओवर करने आए इफ्तिखार के खिलाफ अपने हाथ खोले। उन्होंने पांचवीं गेंद पर लेट कट किया और मैन की दिशा में चौका हासिल किया।
12 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 85/5, वाइड-2, बाई-1 रन। भानुका राजपक्षे 31* और वनिंदु हसरंगा 12* रन बनाकर खेल रहे हैं।
शादाब खान पर पड़े दो चौके
PAK vs SL Asia Cup Final Live Score: शादाब खान ने 11वें ओवर में 10 रन खर्च किए। राजपक्षे ने दूसरी और हसंराग ने चौथी गेंद पर चौका लगाया।
11 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 77/5, वाइड-2, बाई-1 रन। भानुका राजपक्षे 25* और वनिंदु हसरंगा 10* रन बनाकर खेल रहे हैं।
श्रीलंका टीम की हालत खस्ता
PAK vs SL Asia Cup Final Live Score: 10 ओवर का खेल समाप्त हो गया है और श्रीलंका टीम की हालत खस्ता है। श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। अब राजपक्षे और हरसंगा पर श्रीलंकाई पारी को संभालने की अहम जिममेदारी है।
10 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 67/5, वाइड-2, बाई-1 रन। भानुका राजपक्षे 20* और वनिंदु हसरंगा 5* रन बनाकर खेल रहे हैं।
कप्तान दासुन शनाका हुए बोल्ड
PAK vs SL Asia Cup Final Live Score: श्रीलंका का पांचवां कप्तान दासुन शनाका के रूप में गिरा है। शनाका ने सस्ते में अपना विकेट गंवा दिया। वह 3 गेंदों में 2 रन ही बनाम सके। उन्हें शादाब खान ने नौवें ओवर की पांचवीं गेंद पर क्लीन बोल्ड किया। शनाका स्लॉग स्वीप करना के चक्कर में चूक गए।
9 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 62/5, वाइड-2, बाई-1 रन। भानुका राजपक्षे 16* और वनिंदु हसरंगा 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।
कॉट एंड बोल्ड हुए धनंजय डिसिल्वा
PAK vs SL Asia Cup Final Live Score: श्रीलंका को बड़ा झटका लगा है। लय में नजर आ रहे धनंजय डिसिल्वा पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें इफ्तिखार अहमद ने आठवें ओवर की चौथी गेंद पर कॉट एंड बोल्ड किया। डिसिल्वा सीधे बल्ले से शॉट मारने की फिराक में थे पर गेंदबाज को ही कैच थमा दिया। उन्होंने 21 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 28 रन की पारी खेली।
8 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 55/4, वाइड-2, बाई-1 रन। भानुका राजपक्षे 14* और दासुन शनाका 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
शादाब खान ने दिए 5 रन
PAK vs SL Asia Cup Final Live Score: कप्तान बाबर आजम ने सातवें ओवर में शादाब खान को गेंद थमाई, जिसमें 5 रन आए। डिसिल्वा ने 3 और राजपक्षे ने 2 रन बनाए।
7 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 47/3, वाइड-2, बाई-1 रन। धनंजय डिसिल्वा 27* और भानुका राजपक्षे 8* रन बनाकर खेल रहे हैं।
नहीं चला गुणथिलका का बल्ला
PAK vs SL Asia Cup Final Live Score: श्रीलंका को तीसरा झटका दनुष्का गुणथिलका के तौर पर लगा है। गुणथिलका का बल्ला नहीं चला और वह केवल 4 गेंदों में 1 रन बनाकर विकेट गंवा बैठे। उन्हें रऊफने छठे ओवर की पहली गेंद पर क्लीन बोल्ड किया। गुणथिलका रफ्तार से चूक गए। वह 151 किमी प्रति घंटा की से ऑफ स्टंप पर आई गुड लेंथ पर ड्राइव करनी को कोशिश में थे पर नाकाम रहे।
6 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 42/3, वाइड-2, बाई-1 रन। धनंजय डिसिल्वा 24* और भानुका राजपक्षे 6* रन बनाकर खेल रहे हैं।
धनंजय डिसिल्वा ने लगाया चौका
PAK vs SL Asia Cup Final Live Score: धनंजय डिसिल्वा पर किसी भी तरह का दबाव काम नहीं कर रहे हैं। वह आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने हसनैन के खिलाफ पांचवें ओवर में शानदार चौका लगाया। डिसिल्वा ने तीसरी गेंदो को कवर के सिर के ऊपर से खेला और बाउंड्री के पार भेजा।
5 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 36/2, वाइड-2, बाई-1 रन। धनंजय डिसिल्वा 24* और दनुष्का गुणथिलका 1* क्रीज पर हैं।
निसांका बने हारिस का शिकार
PAK vs SL Asia Cup Final Live Score: श्रीलंका को दूसरा झटका पाथुम निसांका के तौर पर लगा है। ओनपर निसांका ने 11 गेंदों में 1 चौके के जरिए 8 रन बनाए। उन्हें हारिस रऊफ ने चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर अपना शिकार बनाया। वह फ्लिक शॉट खेलना चाहते थे मगर गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर मिडऑफ के पीछे चली गई। ऐसे में बाबर आजम ने पीछे दौड़कर कैच लपक लिया।
4 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 28/2, वाइड-2 रन। धनंजय डिसिल्वा 18* और दनुष्का गुणथिलका 0* क्रीज पर हैं।
निसांका ने नसीम पर लगाया चौका
PAK vs SL Asia Cup Final Live Score: नसीम ने तीसरे ओवर में 7 रन खर्च किए। निसांका ने तीसरी गेंद पर कवर की दिशा में शानदार ड्राइव किया और चौका बटोरा।
3 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 23/1, वाइड-2 रन। पाथुम निसांका 8* और धनंजय डिसिल्वा 13* क्रीज पर हैं।
डिसिल्वा ने खोले अपने हाथ
PAK vs SL Asia Cup Final Live Score: मेंडिस के जाने के बाद बल्लेबाजी के लिए उतरे धनंजय डिसिल्वा ने दूसरे ओवर में मोहम्मद हसनैन के खिलाफ अपने हाथ खोले। उन्होंने दो खूबसूरत कवर ड्राव लगाए। डिसिल्व ने तीसरी और पांचवीं गेंद पर चौका ठोका।
2 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 16/1, वाइड-2 रन। पाथुम निसांका 2* और धनंजय डिसिल्वा 12* क्रीज पर हैं।
श्रीलंका का निराशाजनक आगाज
PAK vs SL Asia Cup Final Live Score: श्रीलंका का निराशाजनक आगाज किया है। सलामी बल्लेबाज कुसल मेंडिस पहले ओवर में नसीम शाह का शिकार बन गए। वह तीसरी गेंद को पिच पर पड़ने के बाद भांप नहीं पाए और बोल्ड हो गए। उन्होंने अंदर की ओर आई गेंद पर बल्ला चलाया लेकिन उनका ऑफ स्टंप उखड़ गया। मेंडिस का खाता नहीं खुला।
1 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 4/1, वाइड-1 रन। पाथुम निसांका 1* और धनंजय डिसिल्वा 2* क्रीज पर हैं।
एशिया कप ट्रॉफी के साथ बाबर-शनाका
One final game. The captains pose with the #AsiaCup2022 | #SLvPAK pic.twitter.com/CHmb6W9oC0
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) September 11, 2022
पाकिस्तान टीम हुए दो बदलाव
पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। पाकिस्तान ने गेंदबाज उस्मान कादिर और हसन अली की जगह शादाब खान और नसीम शाह को मौका दिया है। वहीं, श्रीलंका ने फाइनल के लिए अपनी अंतिम एकादश में कोई फेरबदल नहीं किया।
Our team for the final #AsiaCup2022 | #SLvPAK pic.twitter.com/NAlw3PH6sZ
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) September 11, 2022
टॉस गंवाने के बाद क्या बोले शनाका?
टॉस गंवाने के बाद श्रीलंका के कप्तान शनाका ने कहा कि हम भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। हालांकि, पहले बल्लेबाजी से खुश हूं, क्योंकि यह फाइनल मुकाबला है। सलामी बल्लेबाज अच्छा कर रहे हैं। मदुशंका और महीश शानदार रहे हैं, जो टी20 विश्व कप के लिए अच्छा संकेत है। इस टूर्नामेंट में रिकॉर्ड अच्छा रहा है।
पाकिस्तान ने टॉस जीत चुनी बॉलिंग
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया है। टॉस के बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे। फाइनल मैच का बेसब्री से इंतजार है। कॉन्फिडेंस लेवल हाई है। हमने इस टूर्नामेंट में बहुत अच्छा खेला है। हर मैच में हमारे पास नया प्लेयर ऑफ द मैच रहा है।
कुछ ही मिनट में होगा टॉस
The day we have been waiting for is finally here
— AsianCricketCouncil (@ACCMedia1) September 11, 2022
It’s the final of the DP World #AsiaCup2022 between Sri Lanka and Pakistan
Let’s have a closer look at the journey that both teams have endured so far, but in numbers #ACC #AsiaCup #GetReadyForEpic pic.twitter.com/aR7D7dNRIO
11 बार फाइनलिस्ट रहा श्रीलंका
श्रीलंका एशिया कप में अब तक 11 फाइनलिस्ट रही है, जिसमें उसे 5 बार ट्रॉफी जीतने का मौका मिला। श्रीलंका की नजर अब छठी बार चैंपिनय बनने पर है।
Sri Lanka in Asia Cup
— Sri Lanka Cricket (@OfficialSLC) September 11, 2022
11 time Finalist
5 time Champions
6th title ███░░⏳#RoaringForGlory #SLvPAK pic.twitter.com/raLPS9bzHd
फाइनल से पहले पाकिस्तान टीम
The support of fans
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) September 11, 2022
All set for the Asia Cup final #AsiaCup2022 | #SLvPAK pic.twitter.com/iUXiurjG2x
50 विकेट के करीबन सीम शाह
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 50 विकेट चटकाने के करीब हैं। उन्हें महज एक विकेट की दरकार है।
50 शिकार करने वाले हैं शनाका
श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका सभी प्रारूपों में 50 विकेट हासिल करने वाले हैं। उन्हें ऐसा करने के लिए तीन विकेट की आवश्यकता है।
400 चौकों के नजदीक रिजवान
पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान सभी फॉर्मेट में 400 चौके पूरे करने के नजदीक हैं। उन्हें यह आंकड़ा छूने के लिए 5 चौकों की जरूरत है।
स्पेशल फिफ्टी जड़ेंगे करुणारत्ने
श्रीलंका के खिलाड़ी चमिका करुणारत्ने रविवार को मैदान पर उतरते ही स्पेशल फिफ्टी जड़ देंगे। दरअसल, करुणारत्ने आज अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का 50वां मैच खेलेंगे। वह अब तक 1 टेस्ट, 18 वनडे और 30 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं।
सिक्स के पचासे करीब फखर
पाकिस्तान के बल्लेबाज फखर जमान टी20 अंतरराष्ट्रीय में 50 छक्के पूरे करने के करीब हैं। उन्हें इसके लिए 5 पांच छक्कों की जरूरत है।
आज कैसी होगी पिच और मौसम?
पाकिस्तान बनाम श्रीलंका फाइनल मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का संभावित हाल जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
श्रीलंका का स्क्वाड
दासुन शनाका (कप्तान), दनुष्का गुणतिलका, पाथुम निसंका, कुसल मेंडिस, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, आशेन बंडारा, धनंजय डिसिल्वा, वनिन्दु हसरंगा, महीश तीक्षणा, जेफरी वांडरसे, प्रवीण जयविक्रमा, चमिका करुणारत्ने, दिलशान पथिराना, नुवानीडु फर्नांडो और दिनेश चांदीमल।
पाकिस्तान का स्क्वाड
बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, फखर जमान, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, नसीम शाह, शाहनवाज दहानी, उस्मान कादिर, मोहम्मद हसनैन, हसन अली।

