PAK vs NZ Match Highlights: शोएब मलिक-आसिफ अली ने पाकिस्तान को दिलाई न्यूजीलैंड के खिलाफ रोमांचक जीत
Pakistan vs New Zealand (PAK vs NZ) Match Highlights: पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को शारजाह में खेले गए मुकाबले में 5 विकेट के अंतर से मात देकर दूसरी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ पाकिस्तान ग्रुप 2 में पहले पायदान पर काबिज हो गया है।
Pakistan vs New Zealand (PAK vs NZ) Match Highlights: पाकिस्तान ने बुधवार को न्यूजीलैंड को रोमांचक मुकाबले में पांच विकेट से मात देकर टी20 वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट पर 134 रन बनाने दिए। इसके बाद जीत के लिए मिले 135 रन के लक्ष्य को 5 विकेट खोकर 18.4 ओवर में हासिल कर लिया। पाकिस्तान ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 87 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में अंतिम ओवरों में शोएब मलिक और आसिफ अली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को 8 गेंद और 5 विकेट शेष रहते जीत दिला दी।
PAK vs NZ Scorecard: मैच के स्कोरकार्ड के लिए क्लिक करें
शोएब मलिक और आसिफ अली के बीच 23 गेंद में 48 रन की साझेदारी करके टीम को परेशानी से निकाला और जीत दिलाई। आसिफ अली ने 12 गेंद में 27 रन की धमाकेदार पारी खेली और इस दौरान 1 चौका और 3 छक्के जड़े। वहीं अनुभवी शोएब मलिक ने 20 गेंद में 26 रन की पारी खेली। इस दौरान 2 चौके और 1 छक्का जड़ा।
पाकिस्तान की धीमी शुरुआत
जीत के लिए 135 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत बेहद धीमी रही। पाकिस्तान ने छठे ओवर की पहली गेंद पर बाबर आजम का विकेट गंवा दिया। बाबर केवल 9 रन बना सके। 6 ओवर में पाकिस्तान 1 विकेट खोकर 30 रन बना सका। इसके बाद पाकिस्तान को नौवें ओवर की आखिरी गेंद पर फखर जमां 11 रन बनाकर ईश सोढी की गेंद पर एलबीडब्लू हो गए। ऐसे में पाकिस्तान 10 ओवर में 2 विकेट खोकर 60 रन बना सका।
रनों के बढ़ते दबाव के बीच पाकिस्तान को 10 से 15वें ओवर के बीच मोहम्मद हफीज(11), मोहम्मद रिजवान(33) और इमाद वसीम(11) के रूप में लगा। ऐसे में बढ़ते दबाव के बीच शोएब मलिक ने एक छोर थामे रखा और आसिफ अली ने फिनिशन की भूमिका चोटिल होने के बावजूद निभाते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी। न्यूजीलैंड के लिए ईश सोढी ने 2 विकेट लिए वहीं ट्रेंट बोल्ट, टिम साउदी और मिचेल सेंटनर ने 1-1 विकेट लिए।
सेमीफाइनल में एक तरह पक्की हुई जगह
इस जीत के साथ ही पाकिस्तान का एक तरह से सेमीफाइनल में पहुंचना तय हो गया है क्योंकि उसने भारत और न्यूजीलैंड जैसी दो बड़ी टीमों के खिलाफ जीत मिल चुकी है और उसके सामने चुनौती पेश करने वाली एकलौती टीम अफगानिस्तान की बची है। ऐसे में अब दूसरे स्थान के लिए बाकी बची टीमों के बीच जंग होगी।
जीत के लिए पाकिस्तान को मिला 135 रन का लक्ष्य
न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 134 रन का स्कोर खड़ा किया है। जीत के लिए पाकिस्तान को 135 रन बनाने का लक्ष्य मिला है। पाकिस्तान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए कीवी बल्लेबाजों को शुरुआत से ही बांधे रखा। कीवी टीम के लिए पारी की शुरुआत मार्टिन गप्टिल और डेरेल मिचेल की जोड़ी ने की। इसके बाद न्यूजीलैंड ने सधी हुई शुरुआत करते हुए पॉवरप्ले में 1 विकेट पर 42 रन बना लिए थे। लेकिन इसके बाद पाकिस्तान की कसी हुई गेंदबाजी के खिलाफ कीवी टीम लड़खड़ा गई और जल्दी जल्दी तीन विकेट गंवाकर मुश्किल में आ गई। कीवी टीम का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। डेवेन कॉन्वे न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 27 रन की पारी खेली वहीं कप्तान केन विलियमसन ने 25 रन की पारी खेली।
पाकिस्तान के लिए सबसे सफल गेंदबाज हारिस राऊफ रहे उन्होंने 4 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट लिए। वहीं शाहीन अफरादी, मोहम्मद हफीज और इमाद वसीम को 1-1 विकेट मिला।
पाकिस्तान दौरा शुरू सुरक्षा कारणों से वापस लौटने की वजह से पाकिस्तान में न्यूजीलैंड को लेकर नाराजगी है। ऐसे में ये मुकाबला भी पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए नाक की लड़ाई है जिसमें वो किसी भी हाल में जीत हासिल करना चाहेगी। शारजाह के मैदान पर दोनों टीमों के बीच धमाकेदार भिड़ंत देखने को मिलेगी।
ऐसी रही है दोनों के बीच जंग:
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच अबतक कुल 24 टी20 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से पाकिस्तान ने 14 और न्यूजीलैंड ने 10 मैच जीते हैं। टी20 वर्ल्ड कप में इससे पहले दोनों टीमें पांच बार एक दूसरे से भिड़ चुकी हैं जिसमें से 3 बार जीत पाकिस्तान के और 2 बार न्यूजीलैंड के हाथ लगी है।
दोनों की एकादश
पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर जमां, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, आसिफ अली, शादाब खान, इमाद वसीम, हसन अली, हारिस रऊफ, शाहीन शाह अफरीदी।
न्यूजीलैंड: न्यूजीलैंड की एकादश: मार्टिन गप्टिल, डेवोन कॉनवे, ग्लेन फिलिप्स, केन विलियमसन (कप्तान), टिम सीफर्ट (विकेटकीपर ), डेरेल मिचेल, जिमी नीशम, मिचेल सेंटनर, टिम साउथी , ट्रेंट बोल्ट, ईश सोढ़ी।
आसिफ ने जड़ा शानदार छक्का
कनकशन का शिकार हुए आसिफ अली ने ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर शानदार छक्का जड़ने के बाद 2 रन लेकर पाकिस्तान को 5 विकेट से जीत दिला दी है। आसिफ अली 12 गेंद में 27 और शोएब मलिक 20 गेंद में 27 रन बनाकर नाबाद रहे।
फिर हुआ आसिफ अली का कनकशन टेस्ट
पाकिस्तान के लिए जमकर बल्लेबाजी कर रहे आसिफ अली को कनकशन के बाद मुश्किल में नजर आ रहे हैं।
जीत के लिए पाकिस्तान को चाहिए 12 गेंद में 9 रन
पाकिस्तान को अंतिम दो ओवर में जीत के लिए 12 गेंद में 9 रन बनाने हैं। मिचेल सेंटनर की शोएब मलिक ने धुनाई करके पाकिस्तान की मैच में वापसी करा दी है। 18वें ओवर में सेंटनर ने 15 रन दिए। मलिक 26 (19) और आसिफ अली 19 (9) रन बनाकर खेल रहे हैं।
शोएब मलिक की आतिशी बल्लेबाजी
पारी के 18वें ओवर की पहली गेंद पर मिचेल सेंटनर की गेंद पर शोएब मलिक ने चौका जड़ा। इसके बाद अगली गेंद पर उन्होंने 2 रन भागकर ले लिया। इसके बाद तीसरी गेंद पर मलिक ने स्ट्रेट छक्का जड़ दिया। तीन गेंद पर 12 रन बनाकर पाकिस्तान की मैच में वापसी करा दी।
आसिफ अली के हेलमेट पर लगी गेंद
17वें ओवर में लगातार दो छक्के खाने के बाद टिम साउदी ने आखिरी गेंद आसिफ अली के हेलमेट पर दे मारी। इसके बाद उनका कनकशन टेस्ट किया गया।
17 ओवर में पाकिस्तान ने बनाए 111/5 रन
पाकिस्तान ने 135 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 5 विकेट पर 111 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 18 गेंद में 24 रन और पाकिस्तान को बनाने हैं। आसिफ अली 17(7) और शोएब मलिक 13 रन बनाकर खेल रहे हैं।
100 रन के पार पहुंचा पाकिस्तान, आसिफ ने जड़े लगातार दो छक्के
आसिफ अली ने पारी के 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर टिम साउदी की गेंद पर सीधा छक्का जड़कर अपनी टीम को 100 रन के पार पहुंचा दिया। इसके बाद अगली ही गेंद पर उन्होंने एक और छक्का जड़ दिया।
4 ओवर में पाकिस्तान को चाहिए जीत के लिए 37 रन
पाकिस्तान ने 16 ओवर में 5 विकेट पर 98 रन बना लिए हैं। शोएब मलिक 12 और आसिफ अली 5 रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए पाकिस्तान को 24 गेंद में 37 रन की दरकार है।
विकेट के सामने पकड़े गए इमाद वसीम
15 ओवर में पाकिस्तान ने बनाए 5 विकेट पर 91 रन
पाकिस्तान ने 15 ओवर में पांच विकेट पर 91 रन बना लिए हैं। शोएब मलिक 6 और आसिफ अली 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए पाकिस्तान को 30 गेंद में 44 रन और बनाने हैं।
बोल्ट ने दिया पाकिस्तान को पांचवां झटका
दबाव में तेजी से रन बनाने की कोशिश कर रहे इमाद वसीम ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर चौका जड़ने के बाद अगली ही गेंद पर स्टंप के सामने धरे गए और उन्हें अंपायर ने आउट करार दिया। चोटिल होने के कारण उन्हें डीआरएस लेना मुनासिब नहीं समझा। इमाद वसीम ने 12 गेंद में 11 रन बनाए।
पाकिस्तान को जीत के लिए 36 गेंद में 53 रन की दरकार
14 ओवर में पाकिस्तान ने 4 विकेट के नुकसान पर 82 रन बना लिए हैं। जीत के लिए उसे 36 गेंद मे 53 रन और बनाने हैं। मैदान पर शोएब मलिक 5 और इमाद वसीम 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।
रिजवान इस बार रहे बड़ी पारी खेलने में नाकाम
13 ओवर में पाकिस्तान ने बनाए 75/4 रन, जीत के लिए चाहिए 42 गेंद में 60 रन
पाकिस्तान ने 13 ओवर में 4 विकेट पर 75 रन बना लिए हैं। इमाद वसीम 4 और शोएब मलिक 2 रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए पाकिस्तान को 42 गेंद में 60 रन बनाने हैं।
इमाद वसीम और शोएब मलिक पर दारोमदार
पाकिस्तानी टीम 70 रन पर 4 विकेट गंवाने के बाद मुश्किल में आ गई है। शोएब मलिक 1 और इमाद वसीम 4 रन बनाकर मैदान पर हैं। कम उछाल वाली धीमी पिच पर रन बना पाना मुश्किल हो रहा है।
मुश्किल में पाकिस्तान, 12 ओवर में बनाए 70/4 रन
पाकिस्तान क्रिकेट टीम 12 ओवर में 70 रन पर 4 विकेट गंवाकर मुश्किल में आ गई है। उसके दो नए बल्लेबाज पिच पर हैं। पाकिस्तान को जीत के लिए 48 गेंद में 65 रन बनाने हैं।
हफीज के बाद पवेलियन लौटे रिजवान, सोढी ने किया शिकार
ईश सोढी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सलामी बल्लेबाजी मोहम्मद रिजवान को पारी के 12वें ओवर की चौथी गेंद पर पवेलियन लौटा दिया। रिजवान ने 34 गेंद में 33 रन की पारी खेली। पाकिस्तान को लगा ये बहुत बड़ा झटका है। रिजवान ने फील्ड अंपायर के फैसले को चुनौती नहीं दी।
बल्लेबाजी के लिए आए शोएब मलिक
पाकिस्तान के सबसे सीनियर बल्लेबाज शोएब मलिक हफीज के आउट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं।
पाकिस्तान को लगा तीसरा झटका, हफीज बने सेंटनर का शिकार
पाकिस्तान को तीसरा झटका मोहम्मद हफीज के रूप में 11 वें ओवर की आखिरी गेंद पर लगा। सेंटनर की गेंद पर बाउंड्री पर कॉन्वे ने लपका। हफीज 11 रन बनाकर आउट हुए। 11 ओवर में पाकिस्तान ने 3 विकेट पर 63 रन बना लिए हैं।
जीत के लिए पाकिस्तान को चाहिए 60 गेंद में 77 रन
न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान को जीत के लिए 60 गेंद में 77 रन बनाने हैं। 10 ओवर में न्यूजीलैंड ने 60 रन 3 विकेट खोकर बना लिए थे। पॉवरप्ले के बाद कीवी टीम ने यहां भी पाकिस्तान के खिलाफ बढ़त बना ली है। पाकिस्तान 10 ओवर में 2 विकेट खोकर 58 रन बना सका है।
10 ओवर में पाकिस्तान ने बनाए 58/2 रन
पाकिस्तान ने 135 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 10 ओवर में 2 विकेट पर 58/2 रन बना लिए हैं। पिछले मैच में पाकिस्तान की जीत के हीरो रहे मोहम्मद रिजवान एक छोर थामे हुए हैं और उनका साथ मोहम्मद हफीद दे रहे हैं। रिजवान 26 और हफीज 9 रन बनाकर नाबाद हैं।
मोहम्मद हफीज ने छक्के के साथ खोला खाता
फखर जमां के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे मोहम्मद हफीज ने छक्के के साथ अपना खाता खोला। उन्होंने दसवें ओवर की तीसरी गेंद पर जिमी नीशम की गेंद को एक्स्ट्रा कवर की दिशा में छक्के के लिए पहुंचा दिया।
फखर जमां नहीं जमा पाए पांव
सोढ़ी ने किया फखर जमां का शिकार, पाकिस्तान ने गंवाया दूसरा विकेट
9वें ओवर की आखिरी गेंद पर फखर जमां ईश सोढी की अंदर आती गेंद पर एलबीडब्लू हो गए। फील्ड अंपायर ने उन्हें हालांकि आउट करार नहीं दिया था इसके बाद फैसले को कीवी कप्तान ने चुनौती दी और उन्होंने फखर को आउट करार दिया। फखर 11(17) रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 9 ओवर में पाकिस्तान ने 2 विकेट पर 47 रन बना लिए हैं।
फखर जमां ने जड़ा शानदार छक्का
लगातार रन नहीं बनने के बाद पाकिस्तान के ऊपर बढ़ते दबाव के बीच फखर जमां ने ईश सोढ़ी की गेंद पर शानदार छक्का स्वीप करके जड़ा और अपने दबाव को कम करने की कोशिश की। 8.5 ओवर में पाकिस्तान ने 47/1 रन बना लिए हैं। रिजवान 24 और फखर जमां 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।
जिमी नीशम ने की शानदार शुरुआत, 8 ओवर में पाकिस्तान ने बनाए 39/1 रन
जिमी नीशम ने शानदार शुरुआत करते हुए पारी के आठवें ओवर में केवल 2 रन दिए एक रन लेग बाई के रूप में गया। पाकिस्तानी टीम के लिए मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। 8 ओवर में पाकिस्तान ने 1 विकेट खोकर 39 रन बना लिए हैं। फखर जमां 4 और रिजवान 23 रन बनाकर खेल रहे हैं। पाकिस्तान को जीत के लिए 72 गेंद में 96 रन और बनाने हैं।
7 ओवर में पाकिस्तान ने बनाए 36/1 रन
पाकिस्तान ने जीत के लिए मिले 135 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 1 विकेट पर 36 रन बना लिए हैं। रिजवान 23 और फखर जमां 2 रन बनाकर खेल रहे हैं। पिच धीमी हो गई है इस पर रन बना पाना मुश्किल हो गया है।
प्लेऑफ में पाकिस्तान ने बनाए 30/1 रन
पाकिस्तान ने प्लेऑफ में 1 विकेट खोकर 30 रन बना लिए हैं। मोहम्मद रिजवान 18 और फखर जमां 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। न्यूजीलैंड ने पॉवरप्ले में 1 विकेट पर 42 रन बना लिए थे। ऐसे में पॉवरप्ले के आधार पर कीवी टीम बढ़त बनाए हुए है।
साउदी के सौ शिकार
बाबर बने साउदी का 100वां शिकार
टिम साउदी ने टी20 क्रिकेट में 100 विकेट पूरे कर लिए। बाबर आजम उनका अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 100वां शिकार बने।
पाकिस्तान को लगा पहला झटका, बाबर का साउदी ने किया शिकार
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम भारत के खिलाफ वाला करिश्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ नहीं दोहरा सके। वो छठे ओवर की पहली गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने 9 रन बनाए।
5 ओवर में पाकिस्तान ने बनाए 28/0 रन
पाकिस्तान से सधी हुई शुरुआत करते हुए 5 ओवर में 28 रन बगैर किसी नुकसान के बना लिए हैं। रिजवान 17 और बाबर 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।
PAK vs NZ LIVE SCORE: पाकिस्तान ने 4 ओवर में बनाए 22/0 रन
पाकिस्तानी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने चौथे ओवर में टिम साउदी के खिलाफ हाथ खोलने की कोशिश की और चौथी गेंद पर पुल करके शानदार चौका जड़ा। 4 ओवर में पाकिस्तान ने 135 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 22/0 रन बना लिए हैं। रिजवान 12 और बाबर 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।
बोल्ट पहले ओवर में पाकिस्तान को झटका देने में रहे नाकाम
ट्रेंट बोल्ट अपने पारी के पहले ओवर में पाकिस्तानी टीम को झटका देने में नाकाम रहे। 3 ओवर में पाकिस्तान ने 14/0 रन बना लिए हैं। बाबर 5 और रिजवान 7 रन बनाकर खेल रहे हैं। अपने पहले ओवर में बोल्ट ने 5 रन दिए।
बोल्ट का चौके से किया रिजवान ने स्वागत
कीवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट के ओवर की पहली गेंद पर रिजवान ने चौका जड़कर उनका स्वागत किया।
135 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरा पाकिस्तान
पाकिस्तान की टीम न्यूजीलैंड को 134 के स्कोर पर रोकने के बाद 135 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी है। भारत के खिलाफ नाबाद 152* रन की साझेदारी करने वाली बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की जोड़ी ने पाकिस्तानी पारी की शुरुआत की है। दोनों ने पहले ओवर में शानदार बल्लेबाजी करते हुए बगैर किसी नुकसान के 7 रन मिचेल सेटनर के खिलाफ जोड़ लिए हैं। बाबर ने पारी की चौथी गेंद पर शानदार चौका जड़ा।
टिम साउदी ने की शानदार शुरुआत, 2 ओवर में पाकिस्तान ने बनाए 8/0रन
न्यूजीलैंड के लिए पारी का दूसरा ओवर अनुभवी टिम साउदी ने फेंका और कसी हुई गेंदबाजी करते हुए केवल 2 रन खर्च किए। 2 ओवर में पाकिस्तान ने बगैर कोई विकेट खोए 9 रन बना लिए हैं। रिजवान 3 और बाबर 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।
लगातार दूसरी जीत के लिए पाकिस्तान को मिला 135 रन का लक्ष्य
20 ओवर में न्यूजीलैंड ने बनाए 134/8 रन
न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 135 रन का लक्ष्य रखा है। 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर कीवी टीम को मिचेल सेंटनर के रूप में आठवां झटका लगा। हारिस राऊफ का ये पारी में चौथा विकेट था। इसके साथ ही न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 134 रन बना सकी। मिचेल सेंटनर 6(5) रन बनाकर आउट हुए। ईश सोढ़ी 2(2) रन बनाकर नाबाद रहे।
अफरीदी ने किया साइफर्ट का शिकार, न्यूजीलैंड ने गंवाया सातवां विकेट
पारी के 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर टिम साइफर्ट शाहीन अफरीदी की गेंद पर मोहम्मद हफीज के हाथों लपके गए। इसके साथ ही अफरीदी के स्पेल का अंत हुआ उन्होंने 4 ओवर में 21 रन देकर 1 विकेट लिया। मेडन ओवर के साथ उन्होंने अपने स्पेल की शुरुआत की थी और विकेट के साथ अंत किया। 19 ओवर में कीवी टीम ने 7 विकेट खोकर 125 रन बना लिए हैं।
साइफर्ट के खिलाफ पाकिस्तान ने लिया रिव्यू
पाकिस्तान ने पारी के 19वें ओवर में शाहीन अफरीदी की तीसरी गेंद पर एलबीडब्लू के लिए रिव्यू लिया। लेकिन गेंद सीधे पैर पर लगी। लेकिन उनका पैर लेग स्टंप की लाइन से बाहर था। तीसरे अंपायर ने उनके रिव्यू को नकार दिया। सीफर्ट पिच पर बने रहे।
राऊफ ने न्यूजीलैंड को बैकफुट पर धकेला, न्यूजीलैंड 18 ओवर में 119/6 रन
हारिस राऊफ ने पारी के 18वें ओवर में शानदार गेंदबाजी करते हुए केवल 3 रन दिए और पिच पर पैर जमा चुके डेरेन कॉन्वे और ग्लेन फिलिप्स के विकेट हासिल किए। 18 ओवर में न्यूजीलैंड ने 6 विकेट खोकर 119 रन बना लिए है। सेंटनर 0 और टिम साइफर्ट 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।
राऊफ ने दिए कीवी टीम को दोहरे झटके, फिलिप्स पवेलियन लौटे
कीवी टीम ने 18वें ओवर की पहली गेंद पर विकेट गंवाने के बाद तीसरी गेंद पर भी विकेट गंवा दिया। हाथ खोलते नजर आ रहे ग्लेन फिलिप्स भी हारिस राऊफ की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में बाउंड्री पर खड़े हसन अली के हाथों शानदार तरीके से लपके गए। उन्होंने 13(15) रन बनाए।
कॉन्वे का किया राऊफ ने शिकार, न्यूजीलैंड ने गंवाया पांचवां विकेट
WICKET!!!पिच पर पैर जमा चुके डेरेन कॉन्वे ने पारी के 18वें ओवर की पहली गेंद पर छक्का जड़ने की कोशिश में बाबर आजम के हाथों बाउंड्री पर लपके गए। उन्होंने 27 रन बनाए।
कीवी बल्लेबाज नहीं कर पा रहे हैं हमला, 17 ओवर में बनाए 116/4 रन
पाकिस्तान की कसी हुई गेंदबाजी के खिलाफ कीवी बल्लेबाज खुल कर आक्रमण नहीं कर पा रहे हैं। शाहीन अफरीदी ने अपने तीसरे ओवर में शानदार गेंदबाजी करते हुए 9 रन दिए। पहली पांच गेंदों पर उन्होंने एक एक रन दिए लेकिन आखिरी गेंद पर स्ट्रेट बाउंड्री की दिशा में ग्लेन फिलिप्स ने चौका जड़ दिया।
शाहीन अफरीदी की आक्रमण पर वापसी
तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी की 17वें ओवर में गेंदबाजी में वापसी हुई है। डेथ ओवरों में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में वो तीसरे स्थान पर हैं। ऐसे में कीवी टीम के लिए परेशानियां खड़ी होने वाली हैं?
PAK vs NZ LIVE SCORECARD: न्यूजीलैंड ने 16 ओवर में बनाए 107/4 रन
कीवी टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 4 विकेट खोकर 107 रन बना लिए हैं। ग्लेन फिलिप्स 8 और डेकेन कॉन्वे 24 रन बनाकर खेल रहे हैं।
पार हुआ सौ का आंकड़ा
100 रन के पार पहुंचा न्यूजीलैंड, कॉन्वे-फिलिप्स ने संभाला मोर्चा
अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाते हुए न्यूजीलैंड ने 14.5 ओवर में 4 विकेट खोकर 100 रन के आंकड़े को पार कर लिया। 15 ओवर में न्यूजीलैंड ने 4 विकेट खोकर 100 रन बना लिए हैं। कॉन्वे 21 और फिलिप्स 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।
रन आउट हुए केन विलियमसन, कीवी टीम को लगा चौथा झटका
पिच पर पैर जमा चुके कप्तान केन विलियमल ने पारी के 14वें ओवर की पहली गेंद पर हसन अली के सटीक थ्रो पर रन आउट हो गए। उन्होंने 26 गेंद पर 25 रन बनाए। ये कीवी टीम को लगा सबसे बड़ा और चौथा झटका है।
शादाब के खिलाफ किया कॉन्वे ने हमला, जड़े लगातार तीन चौके
पारी के 13वें ओवर में शादाब खान के खिलाफ डेरेन कॉन्वे ने लगातार तीन चौके जड़े और अपनी टीम को 13 ओवर में 90/3 के स्कोर तक पहुंचा दिया। केन विलियमसन 25 (25) और कॉन्वे 17(12) रन बनाकर खेल रहे हैं।
आधी पारी के बाद न्यूजीलैंड का ऐसा था हाल
विलियमसन ने खोले हाथ, 12 ओवर बाद न्यूजीलैंड ने बनाए 76/3 रन
कीवी टीम के कप्तान केन विलियमस ने अपने हाथ पिच पर जमने के बाद खोल दिए हैं। कीवी टीम ने 12 ओवर के बाद 3 विकेट पर 75 रन बना लिए हैं। हफीज के ओवर में विलियमसन ने एक चौका और एक छक्का जड़ा।
PAK vs NZ Live Score: 10 ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर 59/3 रन
अच्छी शुरुआत के बाद न्यूजीलैंड की पारी दसवें ओवर तक आते आते लड़खड़ा गई है। 10 ओवर में कीवी टीम ने 3 विकेट खोकर 60 रन बना लिए हैं। कप्तान विलियमसन 12(18) और डेवोन कॉन्वे 1(1) रन बनाकर खेल रहे हैं।
PAK vs NZ Live Score: कीवी टीम को लगा तीसरा झटका, नीशम आउट
पाकिस्तान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को तीसरा झटका पारी के 10वें ओवर की पहली गेंद पर दिया। बाबर ने मोहम्मद हफीज के हाथों गेंद थमाई और उन्होंने पहली ही गेंद पर जिमी नीशम को मिडविकेट पर खड़े फखर जमां के हाथों लपकवा दिया। नीशम ने 2 गेंद का सामना किया और 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
इमाद वसीम ने दिया न्यूजीलैंड को दूसरा झटका, 9 ओवर में न्यूजीलैंड 56/2 रन
इमाद वसीम ने दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर डेरेल मिचेल को मिड ऑन बाउंड्री पर कैच कराकर पवेलियन वापस भेज दिया। इस गेंद से ठीक पहले मिचेल ने इमाद के खिलाफ छक्का जड़ा था। मिचेल ने 20 गेंद में 27 रन की पारी खेली। उनके आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने जिमी नीशम उतरे हैं। 9 ओवर में कीवी टीम ने 2 विकेट खोकर 56 रन बना लिए हैं। विलियमसन 9 और मिचेल 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।
पचास रन के पार पहुंचा न्यूजीलैंड
पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने 8.1 ओवर में पचास रन के आंकड़े को डेरेल मिचेल के छक्के के साथ पार कर लिया।
पाकिस्तानी गेंदबाजी में नहीं दिख रहा दम
पाकिस्तान की गेंदबाजी में भारत के खिलाफ मुकाबले वाला दम नहीं दिखाई दे रहा है। ऐसे में न्यूजीलैंड ने 7 ओवर में 1 विकेट खोकर 45 रन बना लिए हैं। केन विलियमसन 6 और डेरेल मिचेल 21 रन बनाकर खेल रहे हैं।
पॉवरप्ले में न्यूजीलैंड ने बनाए 42/1 रन
न्यूजीलैंड ने सधी हुई शुरुआत करते हुए पॉवरप्ले के 6 ओवरों में 1 विकेट खोकर 42 रन बना लिए हैं। केन विलियमसन गप्टिल के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे हैं और 5 (3) रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं डेरेल मिचेल 19 (14) रन बनाकर नाबाद हैं।
हारिस रऊफ ने दिलाई पाकिस्तान को पहली सफलता, गप्टिल आउट
प्लेऑफ के आखिरी ओवर में गेंदबाजी करने आए हारिस रऊफ ने दूसरी ही गेंद पर मार्टिन गप्टिल को बोल्ड करके अपनी टीम को पहली सफलता दिलाई। गप्टिल ने 17 रन बनाए। इससे पहले की गेंद 149 किमी प्रतिघंटे का रफ्तार से आई यॉर्कर थी उसके बाद अगली ही गेंद पर गप्टिल बोल्ड हो गए।
हसन अली की पहले ओवर में हुई धुनाई, 5 ओवर में न्यूजीलैंड ने बनाए 36/0 रन
पिच पर पैर जमाने के बाद कीवी बल्लेबाजों ने हसन अली की गेंदों की जमकर धुनाई की। ओवर की शुरुआत छक्के के साथ हुई। इस ओवर में हसन अली ने कुल 15 रन दिए। 5 ओवर में न्यूजीलैंड ने 36 रन बगैर किसी नुकसान के बना लिए हैं। मिचेल 18 और गप्टिल 17 रन बनाकर खेल रहे हैं।
हसन अली का छक्के से हुआ स्वागत
पारी के पांचवें ओवर में गेंदबाजी करने आए हसन अली के ओवर की शुरुआत छक्के के साथ हुई। शॉर्ट पिच बॉल को मिड ऑन बाउंड्री के ऊपर से मिचेल ने छक्के के लिए भेज दिया।
इमाद वसीम भी नहीं दिला पाए विकेट
तेज गेंदबाजों के पहले तीन ओवर में सफलता नहीं दिला पाने के बाद कप्तान बाबर ने इमाद वसीम को गेंदबाजी पर लगाया। इमाद ने पारी के चौथे ओवर में 6 रन दिए इमाद वसीम के ओवर रा गप्टिल ने चौका जड़कर अंत किया। 4 ओवर में न्यूजीलैंड ने 21/0 रन बना लिए हैं।
शाहीन ने दूसरे ओवर में दिए 8 रन, न्यूजीलैंड का स्कोर 15/0 रन
पहला ओवर मेडन डालने के बाद शाहीन अफरीदी के दूसरे ओवर में कीवी बल्लेबाजों ने रन बनाने की शुरुआत की। ओवर की पांचवीं गेंद पर डेरेल मिचेल ने चौका जड़ा। 3 ओवर में न्यूजीलैंड ने 15 रन बना लिए हैं। मिचेल 9 और गप्टिल 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।
न्यूजीलैंड ने 2 ओवर में बनाए 7./0 रन
संभलकर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने दो ओवर में 7 रन बना लिए हैं। पहला ओवर मेडन होने के बाद पाकिस्तान के लिए दूसरा ओवर इमाद वसीम ने फेंका और उन्होंने 7 रन दिए।
शाहीन ने की मेडन के साथ शुरुआत
भारत के खिलाफ पहले ओवर में कहर परपाने वाले शाहीन अफरीदी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पारी के पहले ओवर में कोई रन नहीं दिया। न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने संभलकर शाहीन की गेंदों का सामना किया। पहले ओवर में न्यूजीलैंड की टीम अपना खाता नहीं खोल सकी।
द. अफ्रीका ने दी वेस्टइंडीज को मात, ऐसा रहा मैच का हाल
दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को मात देकर अपनी पहली जीत दर्ज की है। पहले मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा था। ऐसा रहा T20 World Cup, SA vs WI: दक्षिण अफ्रीका-वेस्टइंडीज मैच का पूरा हाल
शाहीन के कंधों पर फिर है पाकिस्तानी गेंदबाजी का दारोमदार
शाहीन अफरीदी ने करियर में पहले ओवर में 21 विकेट झटके हैं। उन्होंने पॉवर प्ले में 51 विकेट अपने नाम किए हैं। भारत के खिलाफ तीन विकेट लेकर अपनी टीम को जीत दिलाने वाले शाहीन से पाकिस्तान को एक बार फिर वैसे ही प्रदर्शन की उम्मीद है।
पहले बल्लेबाजी करने उतरा न्यूजीलैंड, शाहीन ने किया गेंदबाजी का आगाज
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने न्यूजीलैंड की टीम उतरी है। कीवी की टीम के लिए बल्लेबाजी का आगाज करने डेरेल मिचेल और मार्टिन गप्टिल की जोड़ी उतरी है। वहां शाहीन अफरादी ने एक बार फिर पाकिस्तानी टीम के लिए गेंदबाजी की शुरुआत कर रहे हैं।
टॉस के वक्त पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन
पाकिस्तान से जंग के लिए न्यूजीलैंड के लड़ाके
कीवी टीम से मुकाबले के लिए पाकिस्तान की टीम
इन 11 खिलाड़ियों के साथ पाकिस्तान से लोहा लेने उतरी है कीवी टीम
न्यूजीलैंड की एकादश:
मार्टिन गप्टिल, डेवोन कॉनवे, ग्लेन फिलिप्स, केन विलियमसन (कप्तान), टिम सीफर्ट (विकेटकीपर ), डेरेल मिचेल, जिमी नीशम, मिचेल सेंटनर, टिम साउथी , ट्रेंट बोल्ट, ईश सोढ़ी।
पाकिस्तान ने अपनी एकादश में नहीं किया कोई बदलाव
पाकिस्तान के कप्तान ने भारत के खिलाफ जीत दर्ज करने वाली एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है। ऐसी है पाकिस्तान की एकादश
बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर जमां, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, आसिफ अली, शादाब खान, इमाद वसीम, हसन अली, हारिस रऊफ, शाहीन शाह अफरीदी।
पाकिस्तान ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
लोकी फर्ग्यूसन वर्ल्ड कप से बाहर, एडम मिल्ने हुए टीम में शामिल
न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले कीवी खेमे से एक निराशाजनक खबर आई। आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज लोकी फर्ग्यूसन वर्ल्ड कप से चोट के कारण बाहर हो गए हैं। ग्रेड टू काफ इंजरी के की वजह से उन्हें टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना पड़ा है। उनकी जगह एडम मिल्ने को टीम में जगह मिली है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान का पलड़ा रहा है भारी
दोनों टीमों के बीच अबतक कुल 24 टी20 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से पाकिस्तान ने 14 और 10 न्यूजीलैंड ने जीते हैं। टी20 वर्ल्ड कप में आज के मुकाबले से पहले दोनों टीमें पांच बार एक दूसरे से भिड़ चुकी हैं जिसमें से 3 बार पाकिस्तान और 2 बार न्यूजीलैंड विजयी रही है।
पाकिस्तान से मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड भी है तैयार
विजयरथ पर सवार पाकिस्तानी टीम स्टेडियम पहुंच चुकी है
मोहम्मद रिजवान पर फिर होंगी नजरें
न्यूजीलैंड की ऐसी हो सकती है प्लेइंग-11
मार्टिन गप्टिल, डेवोन कॉनवे, ग्लेन फिलिप्स, केन विलियमसन (कप्तान), टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिशेल / टॉड एस्टल, मिचेल सेंटनर, टिम साउथी, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्यूसन / काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी।
इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतर सकता है पाकिस्तान
बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर जमां, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, आसिफ अली, शादाब खान, इमाद वसीम, हसन अली, हारिस रऊफ, शाहीन शाह अफरीदी
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होगी शारजाह में भिड़ंत
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप में आज शारजाह में भिड़ंत हो रही है। पाकिस्तान की टीम जहां भारत को करारी शिकस्त देकर मुकाबले में पहुंची है जबकि कीवी टीम इस मुकाबले के साथ अपने अभियान की शुरुआत करने जा रही है।

