Asia Cup 2022: हांगकांग को 155 रन के अंतर से मात देकर सुपर-फोर में पहुंचा पाकिस्तान, भारत से पक्की हुई भिड़ंत
एशिया कप में ग्रुप दौर के आखिरी मुकाबले में पाकिस्तान ने हांगकांग को 155 रन के बड़े अंतर से मात देकर सुपर फोर में प्रवेश कर लिया है। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान की भारत के साथ भिड़ंत पक्की हो गई है।
एशिया कप 2022 में आज ग्रुप ए के आखिरी मुकाबले ेमें पाकिस्तान ने हांगकांग को 155 रन के बड़े अतंर से मात देकर एशिया कप के सुपर फोर राउंड में प्रवेश कर लिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 193 रन बनाए थे। ऐसे में जीत के लिए 194 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी हांगकांग की टीम 10.4 ओवर में महज 38 रन बनाकर ढेर हो गई। हांगकांग की टीम भारत के खिलाफ किए प्रदर्शन को पाकिस्तान की खतरनाक गेंदबाजी के सामने नहीं दोहरा सकी और लगातार विकेट गंवाते हुए 38 रन पर ढेर हो गई। 57 गेंद में 78 रन की नाबाद पारी खेलने वाले मोहम्मद रिजवान मैन ऑफ द मैच चुने गए।
रविवार 4 सितंबर को होगी भारत पाकिस्तान की भिड़ंत
पाकिस्तान की इस जीत के साथ ही भारत और पाकिस्तान की बीच एशिया कप 2022 में दूसरी भिड़ंत भी पक्की हो गई है। ये मुकाबला रविवार 4 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा।
ताश के पत्तों की तरह ढही हांगकांग की पारी
हांगकांग की पूरी पारी पाकिस्तानी गेंदबाजी के सामने ताश के पत्तों की तरह ढह गई। हांगकांग की टीम का एक भी बल्लेबाज दो अंक के आंकड़ों तक नहीं पहुंच सका। शादाब खान पाकिस्तान के सबसे सफल गेंदबाज रहे उन्होंने 8 रन देकर 4 विकेट लिए। वहीं मोहम्मद नवाज ने तीन और नसीन शाह ने 2 विकेट झटके। एक सफलता शाहनवाज दहानी को मिली। हांगकांग की ओर से सबसे ज्यादा 8 रन कप्तान निजाकत खान ने बनाए।
पाकिस्तान ने रखा हांगकांग के सामने 194 रन का लक्ष्य
पाकिस्तान ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हांगकांग के सामने 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 193 रन का स्कोर खड़ा किया। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद रिजवान एक बार फिर सबसे सफल बल्लेबाज रहे वो 78 (57) रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं आखिरी ओवरों में खुशदिल शाह ने 15 गेंद में नाबाद 35 रन की पारी खेलकर अपनी टीम को 193 रन के बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया।
खराब रही पाकिस्तान की शुरुआत
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही और कप्तान बाबर आजम तीसरे ओवर में ही एहसान खान की गेंद पर कैच देकर आउट हो गए। ऐसे में टीम पॉवरप्ले के 6 ओवर में 1 विकेट खोकर केवल 40 रन बना सकी। लेकिन इसके बाद मोहम्मद रिजवान और फखर जमान की जोड़ी ने पारी को संभाला और धीरे-धीरे 10 ओवर में 1 विकेट पर 64 रन तक पहुंचा दिया।
फखर रिजवान के बीच हुई शतकीय साझेदारी
10 ओवर के खत्म होने के बाद फखर जमां और मोहम्मद रिजवान की जोड़ी ने कहर परपाया और तेजी से रन बनाए। इस दौरान दोनों बल्लेबाजों ने अपने अर्धशतक पूरे कर लिए। लेकिन फखर जमान 17वें ओवर की पहली गेंद पर 41 गेंद पर 53 रन बनाकर आउट हो गए। उस वक्त स्कोर 129 रन था। रिजवान और फखर के बीच दूसरे विकेट के लिए 81 गेंद में 116 रन की साझेदारी हुई।
हांगकांग ने जीता टॉस, किया पहले गेंदबाजी का फैसला
हांगकांग ने लगातार दूसरे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। दोनों ही टीमों ने एक भी बदलाव भारत के खिलाफ मुकाबले की एकादश में नहीं किया है। इस मुकाबले में जीत टीम के लिए सुपर फोर के दरवाजे खोल देगी।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11:
पाकिस्तान : बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर),फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, शादाब खान,आसिफ अली, मोहम्मद नवाज,मोहम्मद हसनैन, हारिस रऊफ, शाहनवाज दहानी।
हांगकांग: निजाकत खान (कप्तान), बाबर हयात, यासिम मुर्तजा, किंचित शाह, स्कॉट मैक्केनी (विकेटकीपर), हारून अरशद, एजाज खान,जीशान अली, एहसान खान, आयुष शुक्ला, मोहम्मद गजनफर।
सुपर फोर में पक्की हुई भारत पाकिस्तान की भिड़ंत, रविवार को खेला जाएगा मुकाबला
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2022 के दूसरे दौर की भिड़ंत रविवार को दुबई में खेला जाएगा। इस मुकाबले का भारत और पाकिस्तान के प्रशंसकों को बेसब्री से है।
एशिया कप: सुपर फोर में पाकिस्तान
शादाब ने किया मोहम्मद गजनफर का शिकार, 155 रन से हारा हांगकांग
पाकिस्तान ने हांगकांग को 155 रन के बड़े अंतर से मात देकर एशिया कप के सुपर 4 में प्रवेश कर लिया है। हांगकांग की पूरी टीम 10.4 ओवर में महज 38 रन पर ढेर हो गई। पाकिस्तान की इस जीत के साथ भारत और पाकिस्तान की सुपर फोर राउंड में भिड़ंत पक्की हो गई है।
शुक्ला हुए शादाब की गेंद पर बोल्ड, हांगकांग ने गंवाया नौवां विकेट
आयुष शुक्ला 11वें ओवर की पहली गेंद पर बोल्ड हो गए। वो भी अन्य बल्लेबाजों की तरह शादाब खान की गुगली को नहीं पढ़ पाए और उनकी गिल्लियां बिखर गईं। शुक्ला ने 1(5) रन बनाए।
जीशान शाह लौटे पवेलियन, हांगकांग ने गंवाया आठवां विकेट
मोहम्मद नवाज ने 10वें ओवर की पहली गेंद पर मिड ऑन पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश कर रहे जीशान शाह को चलता कर दिया। वो इफ्तिकार अहमद के हाथो ंलपके गए। उन्होंने 3(5) रन बनाए। इस विकेट के साथ ही हांगकांग का स्कोर 36 रन पर 8 विकेट हो गया।
PAK vs HK LIVE SCORE: शादाब ने दिया सातवां झटका, हारुन अरशद हुए बोल्ड
शादाब खान ने अपने दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर हारून अरशद को भी गुगली में फांसकर बोल्ड कर दिया। हारून ने 3 (4) रन बनाए। इसके साथ ही हांगकांग का स्कोर 36 रन पर 7 विकेट हो गया।
PAK vs HK LIVE SCORE: 8 ओवर में हांगकांग ने बनाए 6 विकेट पर 32 रन
हांगकांग ने 194 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 8 ओवर में 32 रन पर 6 विकेट गंवा दिए हैं। मोहम्मद नवाज ने अपने पहले ओवर में दो झटके देकर हांगकांग को और मुश्किल में डाल दिया।
नवाज ने दिया हांगकांग को छठा झटका, बोल्ड हुए मैकेंकी
मोहम्मद नवाज ने किंचित शाह का विकेट लेने के दो गेंद बाद हांगकांग के विकेटकीपर बल्लेबाजी मैकेंकी को बोल्ड कर दिया। स्वीप करने की कोशिश में गेंद उनके बल्ले और बैड के बीच से निकलकर स्टंप्स पर जा लगी। मैकेंकी ने 6 गेंद में 4 रन बनाए। इस तरह महज 31 के स्कोर पर हांगकांग का छठा खिलाड़ी पवेलियन लौट गया।
मोहम्मद नवाज की गेंद पर एलबीडब्लू हुए किंचित शाह
आठवें ओवर में गेंदबाजी करने आए मोहम्मद नवाज ने किंचित शाह को अपने ओवर की तीसरी ही गेंद पर एलबीडब्लू कर दिया। तीसरे अंपायर तक मामला गया लेकिन फैसला नहीं बदला। किंचित ने 10 गेंद में 6 रन बनाए। इसके साथ ही 7.3 ओवर में हांगकांग की आधी टीम पवेलियन लौट गई।
शादाब ने दिया हांगकांग को चौथा झटका
शादाब खान ने शानदार गुगली पर एजाज खान गच्चा खाकर बोल्ड हो गए। उन्होंने 6 गेंद का सामना किया और 1 रन बनाए। 6.2 ओवर में हांगकांग ने 4 विकेट के नुकसान पर 25 रन बना लिए हैं।
मुर्तजा बने दहानी का शिकार, हांगकांग ने गंवाया तीसरी विकेट
सलामी बल्लेबाज यासिम मुर्तजा पारी के पांचवें ओवर की पांचवीं गेंद पर तेज रफ्तार से गच्चा खा गए और उनका शानदार कैच खुशदिल शाह ने लपक लिया। मुर्तजा 7 गेंद में 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 5 ओवर में हांगकांग ने 3 विकेट के नुकसान पर 19 रन बना लिए हैं। एजाज खान 0 और किंचित शाह 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।
PAK vs HK LIVE SCORE: 4 ओवर में हांगकांग ने 2 विकेट खोकर बनाए 19 रन
194 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए हांगकांग ने पाकिस्तान के खिलाफ 4 ओवर में 2 विकेट खोकर 19 रन बना लिए हैं। किंचित शाह 1(5)और यासिम मुर्तजा 2(2) रन बनाकर खेल रहे हैं।
PAK vs HK LIVE SCORE: 3 ओवर में हांगकांग ने 2 विकेट खोकर बनाए 16 रन
हांगकांग ने 3 ओवर में 2 विकेट खोकर 16 रन बना लिए हैं। नसीम शाह ने अपने दूसरे ओवर में दो विकेट चटकाकर हांगकांग को बैकफुट पर धकेल दिया है। सलामी बल्लेबाज मुर्तजा और किंचित शाह खाता खोले बगैर खेल रहे हैं।
नसीम शाह की गेंद पर बोल्ड हुए बाबर हयात
हांगकांग के सबसे मजबूत बल्लेबाज बाबर हयात नसीम शाह के दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर गच्चा खाकर बोल्ड हो गए। अंदर की आती हुई गेंद पर उन्हें हवा नहीं लगी और उसने उनकी गिल्लियां बिखेर दीं। बाबर अपना खाता नहीं खोल सके।
निजाकत बने नसीम का शिकार, हांगकांग ने गंवाया पहला विकेट
निजाकत खान के रूप में हांगकांग को पहला झटका तीसरे ओवर में नसीम शाह ने दिया। नसीम की गेंद में कवर से ऊपर से शॉट खेलने की कोशिश में निजाकत कप्तान बाबर के हाथों लपके गए। उन्होंने 13 गेंद में 8 रन बनाए।
PAK vs HK LIVE SCORE: दहानी ने फेंका महंगा ओवर, 2 ओवर में हांगकांग ने बनाए 15 रन
हांगकांग ने 194 रन के लक्ष्या का पीछा करते हुए 2 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 15 रन बना लिए हैं। निजाकत खान 8 (12) रन और मुर्तजा 0(0) रन बनाकर खेल रहे हैं। दहानी ने अपने पहले ओवर में 9 रन खर्च किए।
दूसरे ओवर में गेंदबाजी करने आए दहानी
पाकिस्तान के लिए दूसरे छोर से गेंदबाजी करने की जिम्मेदारी शाहनवाज दहानी को मिली है।
PAK vs HK LIVE SCORE: पहले ओवर में हांगकांग ने बनाए 6 रन
194 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए हांगकांग ने अपनी पारी के पहले ओवर में सधी हुई शुरुआत करते हुए बगैर किसी नुकसान के 6 रन बना लिए हैं। निजाकत 1 (6) और मुर्जता 0(0) रन बनाकर खेल रहे हैं।
जीत के लिए 194 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरा हांगकांग
पाकिस्तान के खिलाफ जीत के लिए 194 रन के लक्ष्य का पीछा करने हांगकांग के लिए निजाकत खान और यासिम मुर्तजा की जोड़ी उतरी है। वहीं गेंदबाजी में पाकिस्तान के लिए शुरुआत मोहम्मद नसीम ने की है।
PAK vs HK LIVE SCORE: पाकिस्तान ने 20 ओवर में बनाए 2 विकेट पर 193 रन
पाकिस्तान ने हांगकाग के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 193 रन का स्कोर खड़ा किया।। मोहम्मद रिजवान पाकिस्तान के सबसे सफल बल्लेबाज रहे । उन्होंने 78 (57) रन की नाबाद पारी खेली। एजाज खान के फेंके आखिरी ओवर में खुशदिल शाह ने 4 छक्के जड़े और वो 15 गेंद में 35 रन बनाकर नाबाद रहे।
19 ओवर में पाकिस्तान ने बनाए 2 विकेट पर 164 रन
पाकिस्तान ने 19 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 164 रन बना लिए हैं। मोहम्मद रिजवान 78 (57) और खुशदिल शाह 11 (9) रन बनाकर खेल रहे हैं। एहसान खान ने अपने आखिरी ओवर में 8 रन दिए और 4 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट के साथ स्पेल खत्म किया और हांगकांग के सबसे सफल बल्लेबाज रहे।
PAK vs HK LIVE SCORE: आयुष शुक्ला की खराब गेंदबाजी, पाकिस्तान ने 18 ओवर में बनाए 156 रन
पाकिस्तान ने 18 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 156 रन बना लिए हैं। 18वे ओवर में आयुष शुक्ला ने 18 रन दिए और पाकिस्तान के लिए 150 रन के पार पहुंचना आसान कर दिया। फखर 72 (53) और खुशदिल शाह 10(8) रन बनाकर खेल रहे हैं।
PAK vs HK LIVE SCORE: 17 ओवर में पाकिस्तान बनाए 2 विकेट पर 138 रन
पाकिस्तान ने हांगकांग के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 ओवर में 2 विकेट पर 138 रन बना लिए हैं। रिजवान 69(51) और खुशदिल 2(3) रन बनाकर खेल रहे हैं।
फखर के बाद बल्लेबाजी करने आए खुलशिद शाह
फखर जमां के आउट होने के बाद खुशदिल बल्लेहबाजी करने आए हैं।
PAK vs HK LIVE SCORE: फखर बने एहसान खान का शिकार, पाकिस्तान ने गंवाया दूसरा विकेट
पाकिस्तानी बल्लेबाज फखर जमान अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद एहसान खान की गेंद पर लपके हए। उन्होंने 53 (40) रन की पारी खेली और इस दौरान तीन चौके और 2 छक्के जड़े। 16.1 ओवर में पाकिस्तान ने 2 विकेट के नुकसान पर 129 रन बना लिए हैं।
फखर जमान ने छक्के के साथ पूरा किया अर्धशतक
पाकिस्तान के बल्लेबाज फखर जमान ने 101 मीटल लंबा छक्का यासिम मुर्तजा की गेंद पर जड़कर अपना अंतरराष्ट्रीय टी20 में आठवां अर्धशतक 38 गेंद में 3 चौके और 2 छक्के जड़े।
PAK vs HK LIVE SCORE: रिजवान-फखर के बीच हुई शतकीय साझेदारी
फखर जमां और मोहम्मद रिजवान के बीच दूसरे विकेट के लिए 73 गेंद में शतकीय साझेदारी फखर जमां के छक्के के साथ पूरी हुई। 15 ओवर में पाकिस्तान ने हांगकांग के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 1 विकेट पर 112 रन बना लिए हैं। फखर 41 (35) और रिजवान 61 (48) रन बनाकर खेल रहे हैं। 15वें ओवर में पाकिस्तान ने 12 रन बटोरे।
PAK vs HK LIVE SCORE: 14 ओवर में पाकिस्तान ने बनाए 1 विकेट पर 104 रन
पाकिस्तान ने हांगकांग के खिलाफ एशिया कप में ग्रुप ए के आखिरी मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 104 रन बना लिए हैं। रिजवान 57 (45) और फखर33 (32) रन बनाकर खेल रहे हैं।
हांगकांग के खिलाफ 100 रन के पार पहुंचा पाकिस्तान
पाकिस्तान की टीम हांगकांग के खिलाफ 13.4 ओवर में मोहम्मद रिजवान के ंयासिम मुर्तजा के खिलाफ शानदार चौके के बदौलत 100 रन के पार पहुंच गई।
रिजवान ने जड़ा अर्धशतक, 100 के करीब पहुंचा पाकिस्तान
पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने 41 गेंद में अपना अर्धशतक हांगकांग के खिलाफ पूरा किया। उन्होंने इस दौरान 4 चौके और 1 छक्का जड़ा।
PAK vs HK LIVE SCORE: पाकिस्तान ने 13 ओवर में बनाए 93 रन
पाकिस्तान ने हांगकांग के खिलाफ शारजाह में खेले जा रहे मुकाबले में 13 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 93 रन बना लिए हैं। रिजवान 49 (41) और जमान 30(30) रन बनाकर खेल रहे हैं।
अर्धशतक के करीब पहुंचे मोहम्मद रिजवान
मोहम्मद रिजवान ने एक और टी20 अर्धशतक की ओर अपने कदम बढ़ा लिए हैं। वो हांगकांग के खिलाफ 12 ओवर के बाद 37 गेंद में 41 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं फखर जमां 28(28) रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। 12 ओवर में पाकिस्तान ने 1 विकेट पर 83 रन बना लिए हैं। धीमी पिच पर बल्लेबाजी करना मुश्किल नजर आ रहा है।
PAK vs HK LIVE SCORE: 11 ओवर में पाकिस्तान ने बनाए 1 विकेट पर 76 रन
पाकिस्तान ने 11 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 76 रन बना लिए हैं। मोहम्मद रिजवान और फखर जमां की जोड़ी टिकी है लेकिन तेजी से रन नहीं बना पा रही है। 11वें ओवर में पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने रन गति को बढ़ाने की कोशिश की और कुल 12 रन बटोरे जिसमें एक छक्का भी शामिल था।
11वें ओवर में पाकिस्तान के लिए रिजवान ने जड़ा पहला छक्का
रिजवान ने पारी के 11वें ओवर की पांचवीं गेंद पर गजनफर की गेंद पर स्ट्रेट छक्का जड़ा। यह पाकिस्तान की पारी का पहला छक्का भी था।
आधे ओवर खत्म पाकिस्तान का स्कोर 1 विकेट पर 64 रन
पाकिस्तान की टीम ने 10 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 64 रन बना लिए हैं। फखर जमान 21 (22) और 31 (31) रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 44 गेंद में 51 रन की साझेदारी हो चुकी है। हांगकांग के गेंदबाजों ने अबतक पाकिस्तानी बल्लेबाजों को बांधे रखा है और खुलकर बल्लेबाजी नहीं करने दी है।
फखर जमां को मिला जीवनदान
फखर जमां को नौवें ओवर की आखिरी गेंद पर फील्ड अंपायर ने एलबीडब्लू करार दिया था। लेकिन तीसरे अंपायर ने इस फैसले को पलट दिया क्योंकि गेंद ऑफ स्टंप के बाहर टिप्पा खाई थी। 9 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर पाकिस्तान ने 58 रन बना लिए हैं। रिजवान 28 (28) और फखर 18 (19) रन बनाकर खेल रहे हैं।
पाकिस्तान ने 8 ओवर में बनाए 1 विकेट पर 54 रन, पिच पर टिके फखर और रिजवान
पाकिस्तान ने 8 ओवर में हांगकांग के खिलाफ 1 विकेट खोकर 54 रन बना लिए हैं। फखर 16 गेंद में 17 और रिजवान 25 गेंद में 25 रन बनाकर खेल रहे हैं। धीमी पिच पर रन बनाने में पाकिस्तानी बल्लेबाजों को परेशानी हो रही है।
7.2 ओवर में 50 रन के पार पहुंचा पाकिस्तान
पाकिस्तान ने मोहम्मद रिजवान के शानदार चौके की मदद से हांगकांग के खिलाफ मुकाबले में 7.2 ओवर में 50 रन पूरे कर लिए। मैदान पर फखर जमां और रिजवान पैर जमाए हुए हैं। कप्तान बाबर आजम का बल्ला आज नहीं चला।
PAK vs HK: पाकिस्तान ने 7 ओवर में बनाए 1 विकेट पर 48 रन
हांगकांग के गेंदबाजों की कसी हुई गेंदबाजी के बीच पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने 7 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 48 रन बना लिए हैं। मोहम्मद रिजवान 20 (21) और फखर जमां 16(14) रन बनाकर खेल रहे हैं।
PAK vs HK LIVE: पॉवरप्ले में पाकिस्तान ने बनाए 1 विकेट पर 40 रन
पाकिस्तान ने हांगकांग के खिलाफ पॉवरप्ले के 6 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 40 रन बना लिए हैं। रिजवान 15 और फखर जमां 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। पॉवरप्ले में पाकिस्तान को बड़ा झटका कप्तान बाबर आजम के रूप में लगा था।
शुक्ला की रिजवान ने की धुनाई, 5 ओवर में पाकिस्तान ने बनाए 1 विकेट पर 36 रन
पाकिस्तान ने 5 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 36 रन बना लिए हैं। पांचवें ओवर में आयुष शुक्ला को निशाना बनाते हुए मोहम्मद रिजवान ने दो चौके जड़े और पाकिस्तान ने इस ओवर में 10 रन बटोरे। रिजवान 14 (15) और फखर 11(8) रन बनाकर खेल रहे हैं।
PAK vs HK LIVE SCORE: पाकिस्तान ने 4 ओवर में बनाए 1 विकेट पर 26 रन
पाकिस्तान ने हांगकांग के खिलाफ खराब शरुआत के बाद 4 ओवर में 1 विकेट खोकर 26 रन बना लिए हैं। रिजवान 5 और फखर जमान 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। हारून के दूसरे ओवर में फखर जमांन ने दो चौके जड़े और अपनी टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया।
पाकिस्तान ने 3 ओवर में बनाए 1 विकेट पर 14 रन
पाकिस्तान ने हांगकांग के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 ओवर में 1 विकेट खोकर 14 रन बना लिए हैं। रिजवान 4 और फखर जमां 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।
बाबर आजम बने एहसान खान का शिकार, पाकिस्तान ने गंवाया पहला विकेट
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का बल्ला हांगकांग के खिलाफ भी नहीं चला। तीसरे ओवर में गेंदबाजी करने आए स्पिनर एहसान खान ने बाबर को फॉलो थ्रू में अपनी ही गेंद पर लपककर चलता कर दिया। बाबर ने 9 (8) रन बनाए और इस पारी के दौरान केवल एक चौका जड़ा। पाकिस्तान ने 1.5 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 14 रन बना लिए हैं। रिजवान 4 रन बनाकर खेल रहे हैं उनका साथ देने फखर जमान आए हैं।
PAK vs HK LIVE SCORE: गेंदबाजी करने आए एहसान खान
हांगकांग के कप्तान ने तीसरे ओवर में ही गेंदबाजी में पहला बदलाव करते हुए गेंद स्पिनप एहसान खान के हाथों में थमा दी।
PAK vs HK LIVE SCORE: 2 ओवर में पाकिस्तान ने बनाए 7 रन
पाकिस्तान ने हांगकांग के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए बगैर किसी नुकसान के 7 रन 2 ओवर में बना लिए हैं। आयुष शुक्ला ने अपने पहले ओवर में 5 रन दिए। रिजवान 3 और बाबर 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।
गेंदबाजी करने आए आयुष शुक्ला
आयुष शर्मा के हाथ में कप्तान ने दूसरे ओवर में गेंद थमाई है। पिछले मैच में उन्होंने रोहित शर्मा का विकेट हासिल किया था।
पाकिस्तान ने बनाए 1 ओवर में बगैर नुकसान के 2 रन
पाकिस्तान की टीम ने हागकांग के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 1 ओवर में 2 रन बनाकर खेल रहे हैं। बाबर 1 और रिजवान 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।
पहले बल्लेबाजी करने उतरा पाकिस्तान, मोर्चे पर बाबर और रिजवान
पाकिस्तान की टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी है। पाकिस्तान की पारी की शुरुआत बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की जोड़ी ने की है। वहीं गेंदबाजी का हांगकांग के लिए आगाज हारून अरशद ने किया है।
नसीम शाह हुए फिट, फिर रहेगा अच्छी शुरुआत का दारोमदार
भारत के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में शानदार गेंदबाजी करने के बाद अपने आखिरी ओवर में नसीम शाह चोटिल हो गए थे। दर्द से कराहते हुए उन्होंने अपना ओवर पूरा किया था और हांगकांग के खिलाफ मुकाबले में वापसी करने में सफल रहे हैं।
बाबर आजम की ऐसी है सेना
पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए हांगकांग की प्लेइंग-11
निजाकत खान (कप्तान), बाबर हयात, यासिम मुर्तजा, किंचित शाह, स्कॉट मैक्केनी (विकेटकीपर), हारून अरशद, एजाज खान,जीशान अली, एहसान खान, आयुष शुक्ला, मोहम्मद गजनफर
पाकिस्तान की हांगकांग के खिलाफ प्लेइंग-11
बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, आसिफ अली, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, हारिस रऊफ,शाहनवाज दहानी।
हांगकांग ने जीता टॉस, किया गेंदबाजी का फैसला
पाकिस्तान के खिलाफ हांगकांग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। ऐसा ही उन्होंने भारत के खिलाफ मुकाबले में भी किया था। दोनों ही टीमें इस मैच में एकादश में बगैर किसी बदलाव के साथ उतरी हैं।
ऐसी हो सकती है हांगकांग की प्लेइंग-11
निजाकत खान (कप्तान), यासिम मुर्तजा, बाबर हयात, किंचित शाह, एजाज खान, जीशान अली, स्कॉट मैक्केनी (विकेटकीपर), हारून अरशद, एहसान खान, आयुष शुक्ला, मोहम्मद गजानफार।
ऐसी हो सकता ही हांगकांग के खिलाफ पाकिस्तान की प्लेइंग-11
बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर),फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, शादाब खान,आसिफ अली, मोहम्मद नवाज,मोहम्मद हसनैन, हारिस रऊफ, शाहनवाज दहानी।
PAK vs HK: जीतने वाली टीम पहुंचेगी सुपर फोर में
पाकिस्तान और हांगकांग की टीमों में से जो आज जीत दर्ज करेगी उसके लिए सुपर फोर राउंड के दरवाजे खुल जाएंगे। ऐसे नें दोनों टीमें इस मैच में किसी भी तरह की कमी नहीं रखेंगी।
आज हो रही है पाकिस्तान और हांगकांग की भिड़ंत
एशिया कप में आज पाकिस्तान और हांगकांग की टीमों के बीच भिड़ंत हो रही है। दोनों ही टीमों ग्रुप ए में भारत के खिलाफ हार के बाद इस मुकाबले में पहुंची हैं।

