CSK vs RR Highlights: धोनी नहीं दिला पाए चेन्नई को सुपर जीत, आखिरी गेंद में जीता राजस्थान
TATA IPL 2023, CSK vs RR Highlights: चेन्नई के चेपक स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैख खेला गया। इस मैच का लाइव प्रसारण Jio Cinema और स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं। मैच के पल- पल की जानकारी यहां मिलेगी।
आईपीएल के 16वें सीजन के 17वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 3 रन से हराया। चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले खेलते हुए राजस्थान की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। जोस बटलर ने एक चौके और तीन छक्के की मदद से 52 रन की शानदार पारी खेली। कप्तान संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल लंबी पारी नहीं खेल पाए। जवाब में खेलने उतरी चेन्नई की टीम निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 172 रन बना सकी। डेवोन कॉन्वे ने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को जीत के करीब तक ले गए। इसके बाद धोनी और रवींद्र जडेजा ने मार्चा संभाला, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
CSK vs RR Live Score: धोनी और जडेजा नहीं दिला पाए चेन्नई को जीत
176 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स को कप्तान एमएस धोनी और रवींद्र जडेजा जीत नहीं दिला पाई। राजस्थान की टीम ने अंतिम गेंद पर 3 रन से जीत हासिल की। पहले खेलते हुए राजस्थान ने 8 विकेट पर 175 रन बनाए। जवाब में उतरी चेन्नई की टीम 6 विकेट पर सिर्फ 172 रन बना सकी।
CSK vs RR Live Score: चेन्नई को जीत के लिए चाहिए 59 रन
राजस्थान के खिलाफ चेन्नई की टीम लड़खड़ा गई है। चेन्नई को जीत के लिए 24 गेंदों पर 59 रन की जरूरत है। क्रीज पर कप्तान धोनी और रवींद्र जडेजा बल्लेबाजी कर रहे हैं।
CSK vs RR Live Score: कॉन्वे भी हुए आउट
अर्धशतक जमाने के बाद डेवोन कॉन्वे भी आउट होकर पवेलियन लौट गए। युजवेंद्र चहल ने कॉन्वे को अपना शिकार बनाया। लड़खड़ाई टीम को संभालने के लिए एमएस धोनी और रवींद्र जडेजा मैदान पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
CSK vs RR Live Score: कॉन्वे का अर्धशतक हुआ पूरा
राजस्थान के खिलाफ डेवोन कॉन्वे ने शानदार पारी खेलकर टीम को संभाले रखा है। कॉन्वे ने 37 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से अर्धशतक पूरा किया।
CSK vs RR Live Score: अंबाती रायडू एक रन पर हुए आउट
राजस्थान के खिलाफ चेन्नई को पांचवां झटका लगा। अंबाती रायडू ने दो गेंदों का सामना किया और एक रन पर आउट हो गए। रायडू को चहल ने अपना शिकार बनाया।
CSK vs RR Live Score: मोइन अली भी सस्ते में हुए आउट
मोइन अली भी चेन्नई के लिए बड़ी पारी नहीं खेल पाए। मोइन को 7 रन पर एडम जम्पा ने संदीप वॉरियर के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेज दिया।
CSK vs RR Live Score: शिवम दुबे भी हुए आउट
राजस्थान के खिलाफ चेन्नई की टीम लड़खड़ा गई है। टीम को तीसरा झटका लगा। शिवम दुबे भी 8 रन पर आउट होकर वापस लौट गए। उनको रवि अश्विन ने आउट किया।
CSK vs RR Live Score: गायकवाड़ के बाद रहाणे भी वापस लौटे
राजस्थान के खिलाफ चेन्नई का दूसरा बड़ा विकेट गिरा। रुतुराज गायकवाड़ के बाद अजिंक्य रहाणे भी आउट होकर पवेलियन लौट गए। रहाणे को रवि अश्विन ने 31 रन पर आउट कर पवेलियन भेज दिया।
CSK vs RR Live Score: चेन्नई का स्कोर 50 के पार पहुंचा
राजस्थान के खिलाफ चेन्नई की शानदार पारी जारी है। डेवोन कॉन्वे और अजिंक्य रहाणे ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। टीम का स्कोर 50 के पार पहुंच गया है।
CSK vs RR Live Score: चेन्नई को लगा बड़ा झटका
चेन्नई सुपर किंग्स को तीसरे ओवर में बड़ा झटका लगा। रुतुराज गायकवाड़ टीम के लिए लंबी पारी नहीं खेल पाए। संदीप शर्मा ने रुतुराज को 8 रन पर यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा।
CSK vs RR Live Score: चेन्नई के खिलाड़ी मैदान पर आए
राजस्थान के जवाब में बल्लेबाजर करने चेन्नई के बल्लेबाज मैदान पर आए। चेन्नई के रुतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉन्वे बल्लेबाजी करने आए।
CSK vs RR Live Score: चेन्नई को मिला 176 रन का लक्ष्य
चेन्नई के खिलाफ पहले खेलते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। राजस्थान ने चेन्नई को 176 रन का लक्ष्य दिया।
CSK vs RR Live Score: राजस्थान को लगा छठवां झटका
चेन्नई के खिलाफ राजस्थान को छठवां झटका लगा। ध्रुव जुरेल 6 गेंदों पर 4 रन बनाकर आउट हो गए। डेब्यूटेंट आकाश सिंह ने ध्रुव जुरेल को शिवम दुबे के हाथों कैच आउट कर पवेलियन भेजा।
CSK vs RR Live Score: अर्धशतक पूरा करने के बाद आउट हुए बटलर
चेन्नई के खिलाफ अर्धशतक पूरा करने के बाद जोस बटलर भी आउट होकर पवेलियन लौट गए। मोइन अली ने उनको बोल्ड कर दिया।
CSK vs RR Live Score: जोश में बटलर
बटलर ने तोबड़तोड़ बल्लेबाजी कर लड़खड़ाई राजस्थान टीम में जोश भर दिया। बटलर ने 33 गेंदों पर एक चौका और 3 छक्के की मदद से अर्धशतक पूरा किया।
CSK vs RR Live Score: राजस्थान को लगा एक और बड़ा झटका
चेन्नई के खिलाफ तोबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे रवि अश्विन 30 रन पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। अश्विन को डेब्यूटेंट आकाश सिंह ने मगाला के हाथों कैच आउट कराया।
CSK vs RR Live Score: राजस्थान का स्कोर 100 के पार
खराब शुरुआत करने के बाद भी राजस्थान का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है। राजस्थान ने 12वें ओवर के ती सरी गेंद पर तीन विकेट के नुकसान पर 100 का स्कोर पूरा किया। जोस बटलर और रवि अश्विन क्रीज पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
CSK vs RR Live Score: जडेजा का कहर जारी
रवींद्र जडेजा ने राजस्थान को बड़ा झटका दिया। चेन्नई के स्टार गेंदबाज रवींद्र जडेजा ने राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन को ज्यादा देर तक मैदान पर नहीं रुकने दिया। सैमसन बिना खाता खोले वापस पवेलियन लौट गए।
CSK vs RR Live Score: राजस्थान का लगा दूसरा बड़ा झटका
चेन्नई के होम ग्राउंड पर खेल रहे राजस्थान को दूसरा बड़ा झटका लगा। यशस्वी जायसवाल के बाद देवदत्त पड्डिकल भी आउट होकर पवेलियन लौट गए। पड्डिकल को 38 रन पर रवींद्र जडेजा ने डेवोन कॉन्वे के हाथों कैच आउट कराया।
CSK vs RR Live Score: बटलर और पड्डीकल ने संभाली टीम
चेन्नई के खिलाफ पटरी से उतर चुकी राजस्थान की टीम को जोस बटलर ओर देवदत्त पड्डीकल ने संभाला। पड्डीकल ने 21 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 32 रन और बटलर 13 गेंदों पर एक चौका और एक छक्के की मदद से 20 रन बनाकर मैदान पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
CSK vs RR Live Score: राजस्थान का लगा पहला झटका
चेन्नई के खिलाफ राजस्थान को दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर पहला झटका लगा। तीन मैचों में से दो में अर्धशतक जमा चुके यशस्वी जायसवाल सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गए। यशस्वी को तुषार ने शिवम के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा। यशस्वी चेन्नई के खिलाफ सिर्फ 10 रन बना सके।
CSK vs RR Live Score: यशस्वी के बल्ले से निकला पहला चौका
चेन्नई के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने आए राजस्थान के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के बल्ले से पारी का पहला चौका निकला।
CSK vs RR Live Score: चेन्नई के लिए डेब्यू करेगा ये युवा स्टार
CSK vs RR Live Score: चेन्नई के सबस्टिट्यूट खिलाड़ी
अंबाती रायडू, मिचेल सेंटनर, सुभ्रांशु सेनापति, शेख रशीद, राजवर्धन हैंगरगेकर।
CSK vs RR Live Score: राजस्थान रॉयल्स के सबस्टिट्यूट खिलाड़ी
रियान पराग, केएम आसिफ, डोनोवन फरेरा, एडम जम्पा, जो रूट।
CSK vs RR Live Score: राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन
यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, जेसन होल्डर, कुलदीप सेन, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल।
CSK vs RR Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन
डेवोन कॉन्वे, रुतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, मोइन अली, शिवम दूबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), सिसंडा मगाला, महेश थीक्षणा, तुषार देशपांडे, आकाश सिंह।
CSK vs RR Live Score: चेन्नई ने टॉस जीता, पहले गेंबाजी का फैसला
चेन्नई के चेपक स्टेडियम पर चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टीम ने राजस्थान रॉयल्स को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया।
CSK vs RR Live Score: युवा बल्लेबाज पर रहेगी नजर
राजस्थान के स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल पर भी सबकी नजर रहेगी। वे मौजूदा सीजन में शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। यशस्वी तीन मैचों में दो अर्धशतक जमा चुके हैं।
CSK vs RR Live Score: थाला को मिला अवॉर्ड
CSK vs RR Live Score: माही मैदान पर उतरते ही रचेंगे इतिहास
चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज मैदान पर उतरते ही इतिहास रच देंगे। वे लीग में 200वीं बार टीम नेतृत्व करने उतरेंगे। हालांकि, धोनी आईपीएल में कुल 236 मैच खेल चुके हैं। इसमें 213 मैचों में कप्तानी भी कर चुके हैं। चेन्नई के अलावा आईपीएल में वे राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स टीम की भी कमान संभाल चुके हैं।
CSK vs RR Live Score: मैच से पहले कुछ यूं मिले चहल और जडेजा
CSK vs RR Live Score: राजस्थान के खिलाफ चेन्नई बना चुका है विशाल स्कोर
राजस्थान के खिलाफ चेन्नई 246 रन का विशाल स्कोर बना चुका है। वहीं, इस मामले में राजस्थान भी पीछे नहीं है। चेन्नई के खिलाफ राजस्थान का हाईएस्ट स्कोर 223 रन का है। वहीं, लो स्कोर के मामले में चेन्नई राजस्थान से पीछे है। चेन्नई की टीम 109 रन पर, जबकि राजस्थान की टीम 126 रन पर आउट हो चुकी है।
CSK vs RR Live Score: राजस्थान पर चेन्नई का पलड़ा भारी
संजू सैमसन की कप्तानी वाली टीम राजस्थान रॉयल्स पर धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स का पलड़ा भारी है। 2008 से अभी तक दोनों टीमों के बीच कुल 26 मैच खेले गए हैं। इसमें 15 मैचों में चेन्नई ने, जबकि 11 मुकाबले में राजस्थान ने जीत दर्ज की है।
CSK vs RR Live Score: राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, शिमरॉन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, जेस होल्डर, संदीप शर्मा और युजवेंद्र चहल।
CSK vs RR Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
एमएस धोनी(कप्तान), डेवॉन कॉन्वे, रुतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, ड्वेन प्रीटोरियस, राजवर्धन हंगरगेकर, मिचेल सेंटनर, सिसांदा मगाला और तुषार देशपांडे।
CSK vs RR Live Score: जीत की हैट्रिक पर सीएसके की नजर
आईपीएल के 16वें सीजन में चेन्नई जीत की हैट्रिक दर्ज करने उतरेगी। चेन्नई को तीन मैचों मे से दो में जीत मिली है, जबकि एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है।
CSK vs RR Live Score: होगा हाई स्कोरिंग मुकाबला
चेन्नई और राजस्थान का आईपीएल में हमेशा से हाई स्कोरिंग मुकाबला रहा है। बुधवार को होने वाला मैच भी हाई स्कोरिंग हो सकता है।
CSK vs RR Live Score: चेन्नई का सामना राजस्थान से
चेन्नई सुपर किंग्स का आज राजस्थान रॉयल्स से सामना होगा। यह मैच चेन्नई के चेपक स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा।

