IND vs SL, 3rd T20I Highlights: भारत ने श्रीलंका का 3-0 से किया क्लीन स्वीप, जीत का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया
IND vs SL 3rd T20I Match Highlights : भारतीय टीम ने रविवार को धर्मशाला में खेले गए तीसरे व अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में श्रीलंका को 19 गेंदें शेष रहते 6 विकेट से हरा दिया। भारत ने श्रीलंका का तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया।
IND vs SL 3rd T20I Match Highlights : श्रेयस अय्यर (73*) और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय टीम ने रविवार को धर्मशाला में खेले गए तीसरे व अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में श्रीलंका को 19 गेंदें शेष रहते 6 विकेट से हरा दिया। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 146/5 का स्कोर बनाया। जवाब में भारत ने 16.5 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
इस जीत के साथ ही भारत ने श्रीलंका का तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया। भारत की यह लगातार 12वीं टी20 इंटरनेशनल जीत रही, जो वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी है। भारत ने घरेलू जमीन पर लगातार सातवीं टी20 इंटरनेशनल सीरीज जीती है। रोहित शर्मा घरेलू जमीन पर सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मैच जीतने वाले दुनिया के शीर्ष कप्तान बन गए हैं।
भारत की पारी का हाल
147 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की शुरूआत अच्छी नहीं रही। दुष्मंथ चमीरा ने रोहित शर्मा (5) को मिडऑफ में चमिका करुणारत्ने के हाथों कैच आउट कराया। चमीरा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में छठी बार रोहित शर्मा को अपना शिकार बनाया। फिर संजू सैमसन (18) और अय्यर ने दूसरे विकेट के लिए 45 रन जोड़ते हुए भारत को 50 रन के पार पहुंचाया। चमिका करुणारत्ने की गेंद पर सैमसन विकेटकीपर को आसान कैच थमाकर डगआउट लौट गए।
यहां से श्रेयस अय्यर और दीपक हूडा (21) ने पारी को आगे बढ़ाया। हूडा को लाहिरू कुमार ने बोल्ड करके भारत को तीसरा झटका दिया। वेंकटेश अय्यर (5) भी कुछ खास नहीं कर सके और कुमार की गेंद पर जयविक्रमा को कैच थमा बैठे। फिर श्रेयस अय्यर और रवींद्र जडेजा ने तेजी से रन जोड़ते हुए भारत को कोई और नुकसान नहीं होने दिया और 19 गेंदें पहले ही जीत दिला दी।
श्रेयस अय्यर ने 45 गेंदों में 9 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 73 रन बनाए। जडेजा ने 15 गेंदों में तीन चौके की मदद से नाबाद 22 रन बनाए। श्रीलंका की तरफ से लाहिरू कुमार को सबसे ज्यादा दो विकेट मिले। चमिका करुणारत्ने और दुष्मंथ चमीरा को एक-एक सफलता मिली।
श्रीलंका की पारी का हाल
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरूआत आवेश खान और मोहम्मद सिराज ने बिगाड़ी। सिराज ने पहले ही ओवर में दनुष्का गुनाथिलाका को बोल्ड किया। इसके बाद आवेश खान ने पाथुम निसांका (1) और चरित असलंका (4) को जल्दी-जल्दी आउट किया। रवि बिश्नोई ने जानिथ लियानागे (9) को बोल्ड करके श्रीलंका की मुश्किलें बढ़ा दी। श्रीलंका ने 8.3 ओवर में 29 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे।
हर्षल पटेल ने दिनेश चंडीमल (22) को वेंकटेश अय्यर के हाथों कैच आउट कराकर श्रीलंका को पांचवां करारा झटका दिया। इसके बाद दिनेश चंडीमल (74*) ने चमिका करुणारत्ने (12*) के साथ मिलकर श्रीलंका को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। शनाका ने 38 गेंदों में 9 चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 74 रन बनाए। भारत की तरफ से आवेश खान ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। मोहम्मद सिराज, रवि बिश्नोई और हर्षल पटेल को एक-एक विकेट मिला।
टॉस का बॉस
श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने भारत के खिलाफ तीसरे व अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में चार बदलाव किए हैं। इशान किशन चोट के कारण तीसरे मैच से बाहर हुए जबकि जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल को आराम दिया गया है। इनकी जगह रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, आवेश खान और मोहम्मद सिराज को मौका दिया गया है। श्रीलंका ने भी अपनी प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए हैं। मेहमान टीम में पी जयविक्रमा और कामिल मिशारा की जगह जेफ्रे वांडरसे और जानिथ लियानागे को शामिल किया गया है।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत की प्लेइंग 11 - रोहित शर्मा (कप्तान), संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, वेंकटेश अय्यर, दीपक हूडा, हर्षल पटेल, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और आवेश खान।
श्रीलंका की प्लेइंग 11 - पाथुम निसांका, दनुष्का गुनाथिलाका, चरित असलंका, दिनेश चंडीमल, जानिथ लियानागे, दासुन शनाका (कप्तान), चमिका करुणारत्ने, दुष्मंथ चमीरा, जेफ्रे वांडरसे, बिनुरा फर्नांडो और लाहिरू कुमार।
लक्ष्य के करीब पहुंचती हुई टीम इंडिया
चमिका करुणारत्ने ने श्रीलंका के लिए पारी का 15वां ओवर डाला। पहली पांच गेंदों में पांच सिंगल आए। फिर आखिरी गेंद पर श्रेयस अय्यर ने दो रन दौड़कर लिए। इस ओवर में 7 रन बने। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 123/4। श्रेयस अय्यर 61* और रवींद्र जडेजा 10* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SL, 3rd T20I Live Score: भारत 123/4, 15 ओवर (लक्ष्य 147 रन)
रोमांचक मोड़ पर पहुंचा मुकाबला
दुष्मंथ चमीरा ने श्रीलंका के लिए पारी का 14वां ओवर डाला। रवींद्र जडेजा ने डीप थर्ड मैन की दिशा में शानदार चौका जमाया। इसके अलावा ओवर में चार सिंगल आए। इस ओवर में कुल 9 रन बने। 14 ओवर के बाद भारत का स्कोर 116/4। श्रेयस अय्यर 57* और रवींद्र जडेजा 7* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SL, 3rd T20I Live Score: भारत 116/4, 14 ओवर (लक्ष्य 147 रन)
कुमार ने वेंकटेश को बनाया दूसरा शिकार
लाहिरू कुमार ने श्रीलंका के लिए पारी का 13वां ओवर डाला। दूसरी ही गेंद पर कुमार ने वेंकटेश अय्यर को डीप स्क्वायर लेग पर सब्सटीट्यूट पी जयविक्रमा के हाथों कैच आउट कराया। वेंकटेश अय्यर ने 4 गेंदों में एक चौके की मदद से 5 रन बनाए। इस ओवर में 5 रन बने। 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर 107/4। श्रेयस अय्यर 55* और रवींद्र जडेजा 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SL, 3rd T20I Live Score: भारत 107/4, 13 ओवर (लक्ष्य 147 रन)
वांडरसे मैदान से बाहर गए
जेफ्रे वांडरसे ने श्रीलंका के लिए पारी का 12वां ओवर किया। पहली ही गेंद पर अय्यर ने मिडविकेट के ऊपर से शानदार छक्का जड़ा। मौजूदा सीरीज में अय्यर ने लगातार तीसरा अर्धशतक जमाया। इस ओवर में 9 रन बने। 12 ओवर के बाद भारत का स्कोर 102/3। श्रेयस अय्यर 52* और वेंकटेश अय्यर 5* रन बनाकर खेल रहे हैं। वांडरसे मैदान से बाहर गए, उनके ओवर की बची हुई तीन गेंदें चमिका करुणारत्ने ने डाली।
IND vs SL, 3rd T20I Live Score: भारत 102/3, 12 ओवर (लक्ष्य 147 रन)
हूडा हुए क्लीन बोल्ड
लाहिरू कुमार ने श्रीलंका के लिए पारी का 11वां ओवर किया। पहली चार गेंदों में तीन सिंगल बनने के बाद कुमार ने दीपक हूडा को क्लीन बोल्ड कर दिया। कुमार ने 144 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से यॉर्कर गेंद डाली, जिस पर हूडा बोल्ड हो गए। हूडा ने 16 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 21 रन बनाए। वेंकटेश अय्यर ने आते ही पहली ही गेंद पर चौका जमा दिया। इस ओवर में सात रन बने। 11 ओवर के बाद भारत का स्कोर 93/3। वेंकटेश अय्यर 4* और श्रेयस अय्यर 44* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SL, 3rd T20I Live Score: भारत 93/3, 11 ओवर (लक्ष्य 147 रन)
हूडा का शानदार सिक्स
जेफ्रे वांडरसे ने श्रीलंका के लिए पारी का 10वां ओवर किया। वांडरसे ने तीसरी गेंद ओवर पिच डाली, जिस पर हूडा ने कवर्स में खूबसूरत छक्का जमाया। इस ओवर में 10 रन बने। 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 86/2। दीपक हूडा 20* और श्रेयस अय्यर 42* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SL, 3rd T20I Live Score: भारत 86/2, 10 ओवर (लक्ष्य 147 रन)
दोनों बल्लेबाजों ने जमाई बाउंड्री
चमिका करुणारत्ने ने श्रीलंका के लिए पारी का 9वां ओवर डाला। तीसरी गेंद बेहद खराब, जिस पर अय्यर ने फाइन लेग की दिशा में चौका जमाया। पांचवीं गेंद पर हूडा ने शॉर्ट गेंद का फायदा उठाकर बाउंड्री जमाई। इस ओवर में 13 रन बने। 9 ओवर के बाद भारत का स्कोर 76/2। दीपक हूडा 11* और श्रेयस अय्यर 41* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SL, 3rd T20I Live Score: भारत 76/2, 9 ओवर (लक्ष्य 147 रन)
अय्यर की शानदार बाउंड्री
जेफ्रे वांडरसे ने श्रीलंका के लिए पारी का आठवां ओवर किया। पहली पांच गेंदों में भारतीय बल्लेबाजों ने चार सिंगल लिए। आखिरी गेंद पर अय्यर ने गेंदबाज के पास से ताकतवर शॉट जमाया और बाउंड्री हासिल की। इस ओवर में 8 रन बने। 8 ओवर के बाद भारत का स्कोर 63/2। श्रेयस अय्यर 34* और दीपक हूडा 5* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SL, 3rd T20I Live Score: भारत 63/2, 8 ओवर (लक्ष्य 147 रन)
सैमसन लौटे डगआउट
चमिका करुणारत्ने ने पहली ही गेंद ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली, जिस पर सैमसन ने प्वाइंट के पास से अच्छी बाउंड्री निकाली। अगली ही गेंद पर चमिका ने सैमसन को विकेटकीपर चंडीमल के हाथों कैच आउट कराकर भारत को तगड़ा झटका दिया। करुणारत्ने ने आउटस्विंग गेंद डाली, जो सैमसन के बल्ले का बाहरी किनारा लेकर विकेटकीपर के दस्तानों में गई। संजू सैमसन ने 12 गेंदों में तीन चौके की मदद से 18 रन बनाए। इस ओवर में 8 रन बने और एक विकेट आया। 7 ओवर के बाद भारत का स्कोर 55/2। दीपक हूडा 3* और श्रेयस अय्यर 28* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SL, 3rd T20I Live Score: भारत 55/2, 7 ओवर
टीम इंडिया ने श्रीलंका का किया क्लीन स्वीप
लाहिरू कुमार ने श्रीलंका के लिए पारी का 17वां ओवर किया। पहली ही गेंद वाइड लेग साइड की दिशा में डाली। दूसरी गेंद फिर लेग साइड पर डाली, जिस पर जडेजा ने चौका जमाया। तीसरी गेंद पर जडेजा ने लांग ऑन की दिशा में शॉट खेलकर एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर श्रेयस अय्यर ने जमाया विजयी चौका। मिडविकेट की दिशा में गेंद को सीमा रेखा के पार भेजा। भारत ने 16.5 ओवर में लक्ष्य हासिल किया। भारत ने 19 गेंदें शेष रहते 6 विकेट से जीता मैच। श्रेयस अय्यर 73* और रवींद्र जडेजा 22* रन बनाकर नाबाद रहे।
भारत जीत के करीब
बिनुरा फर्नांडो ने श्रीलंका के लिए पारी का 16वां ओवर किया। पहली ही गेंद पर रवींद्र जडेजा ने शानदार चौका जमाया। इसके बाद चौथी गेंद पर श्रेयस अय्यर ने थर्डमैन के पास से चौका जमाया। इस ओवर में 13 रन बने। 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 136/4। रवींद्र जडेजा 16* और श्रेयस अय्यर 68* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SL, 3rd T20I Live Score: भारत 136/4, 16 ओवर (लक्ष्य 147 रन)
भारत के नाम रहा पावरप्ले
बिनुरा फर्नांडो ने श्रीलंका के लिए पारी का छठा ओवर डाला। दूसरी ही गेंद फुलटॉस डाली, जिस पर सैमसन ने थर्डमैन की दिशा में बाउंड्री जमाई। चौथी गेंद पर अय्यर ने फाइन लेग की दिशा में चौका जमाया। इस ओवर में 10 रन बने। 6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 47/1। संजू सैमसन 14* और श्रेयस अय्यर 27* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SL, 3rd T20I Live Score: भारत 47/1, 6 ओवर
सैमसन ने जमाई पहली बाउंड्री
दुष्मंथ चमीरा ने श्रीलंका के लिए पारी का पांचवां ओवर किया। पहली 4 गेंदों में बल्लेबाजों ने चार सिंगल लिए। पांचवीं गेंद पर सैमसन भाग्यशाली रहे कि उनके बल्ले का किनारा नहीं लगा। आखिरी गेंद पर सैमसन चौका जमाने में कामयाब रहे। उन्होंने मिड ऑन के ऊपर से चौका जमाया। 5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 37/1। संजू सैमसन 9* और श्रेयस अय्यर 22* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SL, 3rd T20I Live Score: भारत 37/1, 5 ओवर
अय्यर ने कुमार की धुनाई की
लाहिरू कुमार पारी का चौथा ओवर करने आए। पहली ही गेंद पर सैमसन ने एक रन लेकर स्ट्राइक चेंज की। दूसरी गेंद कुमार ने बाउंड्री जमाई और अय्यर ने लेग साइड में पीछे जाकर थर्डमैन की दिशा में चौका जमा दिया। अगली ही गेंद पर श्रेयस अय्यर ने खूबसूरत कवर ड्राइव जमाकर बाउंड्री हासिल की। पांचवीं गेंद पर अय्यर ने स्क्वायर लेग की दिशा में शॉट खेलकर दो रन लिए। आखिरी गेंद पर शानदार बाउंड्री जमाई अय्यर ने। इस बार मिडविकेट की दिशा में मैदान से सटा हुआ शॉट खेला। इस ओवर में 15 रन बने। 4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 28/1। श्रेयस अय्यर 20* और संजू सैमसन 3* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SL, 3rd T20I Live Score: भारत 28/1, 4 ओवर
अय्यर ने जमाई बाउंड्री
बिनुरा फर्नांडो ने श्रीलंका के लिए पारी का तीसरा ओवर किया। पहली दो गेंदें डॉट खेलने के बाद श्रेयस अय्यर ने मिड ऑन की दिशा में शॉट खेलकर एक रन लिया। चौथी गेंद पर सैमसन ने मिड ऑफ की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। पांचवीं गेंद पर अय्यर ने कवर्स की दिशा में खूबसूरत ड्राइव लगाकर बाउंड्री हासिल की। आखिरी गेंद डॉट रही। 3 ओवर के बाद भारत का स्कोर 13/1। संजू सैमसन 2* और श्रेयस अय्यर 6* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SL, 3rd T20I Live Score: भारत 13/1, 3 ओवर
चमीरा ने रोहित का किया शिकार
दुष्मंथ चमीरा ने श्रीलंका के लिए पारी का दूसरा ओवर किया। पहली तीन गेंदों पर रोहित शर्मा कोई रन नहीं ले सके। फिर चौथी गेंद पर चमीरा ने रोहित को मिड ऑफ पर चमिका करुणारत्ने के हाथों कैच आउट कराकर भारत को पहला झटका दिया। चमीरा ने छठी बार रोहित शर्मा का शिकार किया। रोहित शर्मा ने 9 गेंदों में एक चौके की मदद से 5 रन बनाए। पांचवीं गेंद पर अय्यर ने थर्डमैन की दिशा में शॉट खेलकर एक रन लिया। इस ओवर में एक रन बना और एक विकेट आया। 2 ओवर के बाद भारत का स्कोर 7/1। संजू सैमसन 1* और श्रेयस अय्यर 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SL, 3rd T20I Live Score: भारत 7/1, 2 ओवर
रोहित ने जमाई पहली बाउंड्री
बिनुरा फर्नांडो ने श्रीलंका के लिए पारी का पहला ओवर किया। पहली ही गेंद पर सैमसन ने शॉर्ट कवर्स की दिशा में हल्के हाथों से शॉट खेलकर एक रन लिया। भारत का खाता खुला। दूसरी गेंद पर रोहित शर्मा ने बैकफुट डिफेंस किया। कोई रन नहीं। तीसरी गेंद फुलटॉस डाली, जिस पर रोहित ने फाइन लेग की दिशा में चौका जमाया। चौथी गेंद पर रोहित बड़ा शॉट खेलने गए, लेकिन असफल। पांचवीं गेंद पर रोहित ने सीधा शॉट खेला, सीधे फील्डर के पास गई गेंद। आखिरी गेंद पर रोहित शर्मा ने मिड ऑफ की दिशा में शॉट खेलकर एक रन लिया। शनाका के लिए मुश्किल चांस था, वरना शानदार कैच होता। इस ओवर में 6 रन बने। 1 ओवर के बाद भारत का स्कोर 6/0। रोहित शर्मा 5* और संजू सैमसन 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SL, 3rd T20I Live Score: भारत 6/0, 1 ओवर
दासुन शनाका का प्रहार, भारत को मिला चुनौतीपूर्ण लक्ष्य
हर्षल पटेल ने भारत के लिए पारी का आखिरी ओवर डाला। पहली गेंद डॉट रही। दूसरी गें पर शनाका ने डीप स्क्वायर लेग के ऊपर से शानदार छक्का जमाया। तीसरी गेंद पर शनाका ने डीप स्क्वायर लेग की दिशा में शॉट खेलकर दो रन लिए। चौथी गेंद पर शनाका बीट हुए। पांचवीं गेंद पर शनाका ने शानदार चौका जमाया। आखिरी गेंद डॉट रही। 20 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 146/5। दासुन शनाका 74* और चमिका करुणारत्ने 12* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SL, 3rd T20I, Live: श्रीलंका 146/5, 20 ओवर
शनाका का अर्धशतक
आवेश खान ने भारत के लिए पारी का 19वां ओवर किया। पहली ही गेंद पर शनाका ने लांग ऑफ और लांग ऑन के बीच से चौका जमाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। अगली ही गेंद पर शनाका ने स्वीपर कवर्स के पास से शानदार चौका जमाया। आवेश खान ने तीसरी गेंद वाइड डाली। दोबारा डालने पर नतीजा और भी बुरा मिला। शनाका ने लांग ऑन के ऊपर से शानदार छक्का जमा दिया। चौथी गेंद पर शनाका ने एक रन लिया। इस ओवर में 19 रन बने। 19 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 134/5। दासुन शनाका 62* और चमिका करुणारत्ने 12* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SL, 3rd T20I, Live: श्रीलंका 134/5, 19 ओवर
बिश्नोई की हुई कुटाई
रवि बिश्नोई ने भारत के लिए 18वां ओवर किया। पहली तीन गेंदों पर बल्लेबाजों ने सिंगल लिए, लेकिन फिर चौथी और पांचवीं गेंद पर दासुन शनाका ने लगातार चौके जमा दिए। चौथी गेंद पर शनाका ने लांग ऑफ की दिशा में चौका जमाया। फिर पांचवीं गेंद पर प्वाइंट के पास से चौका जमा दिया। इस ओवर में 12 रन बने। 18 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 115/5। चमिका करुणारत्ने 10* और दासुन शनाका 47* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SL, 3rd T20I, Live: श्रीलंका 115/5, 18 ओवर
सिराज का गेंदबाजी कोटा पूरा
मोहम्मद सिराज ने भारत के लिए पारी का 17वां ओवर किया, जो उनके स्पेल का आखिरी ओवर भी रहा। सिराज की दूरी गेंद पर शनाका ने शॉर्ट थर्डमैन की दिशा में चौका जमाया। फिर चौथी गेंद पर शनाका ने कवर-प्वाइंट के बीच से चौका जड़ा। आखिरी दो गेंदों में लगातार दो रन लिए। इस ओवर में कुल 13 रन बने। 17 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 103/5। दासुन शनाका 37* और चमिका करुणारत्ने 8* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SL, 3rd T20I, Live: श्रीलंका 103/5, 17 ओवर
पटेल के ओवर में 12 रन बने
हर्षल पटेल ने भारत के लिए पारी का 16वां ओवर किया। तीसरी गेंद पर शनाका ने कलाईयों के सहारे लांग लेग की दिशा में शॉट खेलकर चौका जमाया। फिर पांचवीं गेंद पर बाई के चार रन आए। इस तरह ओवर में 12 रन बने। 16 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 90/5। चमिका करुणारत्ने 7* और दासुन शनाका 25* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SL, 3rd T20I, Live: श्रीलंका 90/5, 16 ओवर
रवि बिश्नोई का कड़क ओवर
रवि बिश्नोई ने भारत के लिए पारी का 15वां ओवर डाला। बिश्नोई की गेंदों का श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने संभलकर सामना किया। इस ओवर में केवल 4 रन बने। 15 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 78/5। चमिका करुणारत्ने 5* और दासुन शनाका 19* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SL, 3rd T20I, Live: श्रीलंका 78/5, 15 ओवर
कुलदीप का गेंदबाजी स्पेल पूरा
कुलदीप यादव ने भारत के लिए पारी का 14वां ओवर किया। इस ओवर में श्रीलंकाई बल्लेबाज 10 रन निकालने में कामयाब हुए। कुलदीप यादव ने 4 ओवर के अपने कोटे में 25 रन दिए, लेकिन कोई विकेट नहीं हासिल कर सके। 14 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 74/5। दासुन शनाका 17* और चमिका करुणारत्ने 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SL, 3rd T20I, Live: श्रीलंका 74/5, 14 ओवर
पटेल ने चंडीमल का किया शिकार
हर्षल पटेल ने भारत के लिए पारी का 13वां ओवर किया और पहली ही गेंद पर दिनेश चंडीमल को बैकवर्ड प्वाइंट पर वेंकटेश अय्यर के हाथों कैच आउट करा दिया। पटेल ने ऑफ स्टंप के बाहर लेंथ गेंद डाली, जिस पर चंडीमल ने कट शॉट खेला। वेंकटेश अय्यर ने अच्छा कैच लपका। दिनेश चंडीमल ने 27 गेंदों में दो चौके की मदद से 25 रन बनाए। इस ओवर में केवल 4 रन बने। 13 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 64/5। चमिका करुणारत्ने 3* और दासुन शनाका 12* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SL, 3rd T20I, Live: श्रीलंका 64/5, 13 ओवर
शनाका-चंडीमल पारी संवारने में जुटे
कुलदीप यादव ने अपने स्पेल का तीसरा ओवर डाला। दासुन शनाका और दिनेश चंडीमल श्रीलंकाई पारी संवारने में जुटे हुए हैं। कुलदीप के ओवर की चौथी गेंद पर शनाका ने डीप प्वाइंट की दिशा में शानदार चौका जमाया। इसके अलावा ओवर में चार सिंगल आए। इस ओवर में कुल 8 रन बने। 12 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 60/4। दासुन शनाका 16* और दिनेश चंडीमल 20* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SL, 3rd T20I, Live: श्रीलंका 60/4, 12 ओवर
बिश्नोई भी हुई धुनाई
रवि बिश्नोई ने भारत के लिए पारी का 11वां ओवर डाला। दिनेश चंडीमल ने पहली ही गेंद पर डीप प्वाइंट की दिशा में चौका जमा दिया। इसके अलावा ओवर में पांच रन सिंगल से आए। इस ओवर में 9 रन बने। 11 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 52/4। दासुन शनाका 9* और दिनेश चंडीमल 19* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SL, 3rd T20I, Live: श्रीलंका 52/4, 11 ओवर
कुलदीप यादव का महंगा ओवर
कुलदीप यादव अपने स्पेल का दूसरा ओवर करने आए। पहली ही गेंद पर चंडीमल ने तीन रन ले लिए। इसके बाद आखिरी गेंद पर शनाका ने लांग लेग की दिशा में चौका जमा दिया। इस ओवर में कुल 11 रन बने। 10 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 43/4। दासुन शनाका 7* और दिनेश चंडीमल 13* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SL, 3rd T20I, Live: श्रीलंका 43/4, 10 ओवर
रवि बिश्नोई ने दिलाई सफलता
रोहित शर्मा ने हर्षल पटेल से दूसरा ओवर नहीं कराया और गेंद युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को सौंपी। बिश्नोई ने आते ही कमाल दिखाया और तीसरी गेंद पर जानिथ लियानागे को बोल्ड कर दिया। बिश्नोई की गूगली पर लियानागे गच्चा खा गए और बोल्ड हो गए। जानिथ लियानागे ने 19 गेंदों में 9 रन बनाए। 9 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 34/4। दासुन शनाका 2* और दिनेश चंडीमल 9* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SL, 3rd T20I, Live: श्रीलंका 34/4, 9 ओवर
चाइनामैन कुलदीप यादव गेंदबाजी आक्रमण पर आए
रोहित शर्मा ने दोनों तरफ से गेंदबाजी में परिवर्तन कर दिया है। आवेश खान की जगह कुलदीप यादव को गेंदबाजी आक्रमण पर लेकर आए हैं। चाइनामैन ने अपने स्पेल की शानदार शुरूआत की और पूरे ओवर में केवल 2 रन खर्च किए। 8 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 26/3। जानिथ लियानागे 8* और दिनेश चंडीमल 7* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SL, 3rd T20I, Live: श्रीलंका 26/3, 8 ओवर
पटेल पहला बॉलिंग चेंज
गेंदबाजी में पहला बदलाव। मोहम्मद सिराज की जगह हर्षल पटेल गेंदबाजी करने आए। पटेल ने अपने ओवर में मिश्रण किए, लेकिन श्रीलंकाई बल्लेबाज एक रन लेने से चूके नहीं। इस ओवर में 6 रन बने। 7 ओवर के बाद श्रीलंका का स्केर 24/3। जानिथ लियानागे 7* और दिनेश चंडीमल 6* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SL, 3rd T20I, Live: श्रीलंका 24/3, 7 ओवर
भारत के नाम रहा पावरप्ले
आवेश खान से कप्तान रोहित शर्मा ने लगातार तीसरा ओवर कराया। तेज गेंदबाज ने शानदार तरीके से अपना ओवर किया और केवल 4 रन खर्च किए। इस तरह पावरप्ले भारत के नाम रहा। 6 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 18/3। जानिथ लियानागे 4* और दिनेश चंडीमल 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SL, 3rd T20I, Live: श्रीलंका 18/3, 6 ओवर
सिराज का शानदार ओवर
मोहम्मद सिराज से कप्तान रोहित शर्मा ने लगातार तीसरा ओवर कराया। सिराज ने अपनी लाइन और लेंथ बरकरार रखी व ओवर में केवल 3 रन खर्च किए। 5 ओवर की समाप्ति के बाद श्रीलंका का स्कोर 14/3। जानिथ लियानागे 3* और दिनेश चंडीमल 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SL, 3rd T20I, Live: श्रीलंका 14/3, 5 ओवर
आवेश खान की घातक गेंदबाजी
आवेश खान ने अपने स्पेल का दूसरा ओवर भी शानदार डाला और एक विकेट भी चटकाया। खान ने जानिथ लियानागे को पहली चार गेंदों में कोई रन नहीं बनाने दिया। पांचवीं गेंद पर लियानागे ने एक रन लिया। आखिरी गेंद चरित असलंका ने पुल शॉट खेलना चाहा, लेकिन टाइमिंग बेहद खराब, गेंद हवा में गई और संजू सैमसन ने शानदार कैच पकड़ा। चरित असलंका ने 6 गेंदों में एक चौके की मदद से 4 रन बनाए। 4 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 11/3। जानिथ लियानागे 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SL, 3rd T20I, Live: श्रीलंका 11/3, 4 ओवर
सिराज का कड़ा ओवर
मोहम्मद सिराज ने भारत के लिए पारी का तीसरा ओवर किया। तीसरी गेंद पर असलंका ने बैकवर्ड प्वाइंट के ऊपर से चौका जमाया। इस ओवर में केवल 5 रन बने। 3 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 10/2। चरित असलंका 4* और जानिथ लियानागे 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SL, 3rd T20I, Live: श्रीलंका 10/2, 3 ओवर
आवेश खान का विकेट मेडन ओवर
आवेश खान भारत के लिए पारी का दूसरा ओवर करने आए। तीसरी गेंद अंदर की तरफ आई , जो निसांका के थाई पैड पर लगकर विकेटकीपर सैमसन और पहली स्लिप के बीच से चली गई। पांचवीं गेंद पर आवेश खान ने निसांका को मिड ऑफ पर वेंकटेश अय्यर के हाथों कैच आउट कराया। निसांका 10 गेंदों में 1 रन बनाकर आउट हुए। यह ओवर विकेट मेडन रहा। 2 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 5/2। चरित असलंका 0* और जानिथ लियानागे 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SL, 3rd T20I, Live: श्रीलंका 5/2, 2 ओवर
श्रीलंका की खराब शुरूआत
मोहम्मद सिराज ने भारत के लिए पारी का पहला ओवर किया। सिराज ने अपनी लाइन और लेंथ से काफी प्रभावित किया। पांचवीं गेंद पर निसांका एक रन लेने में कामयाब हुए। आखिरी गेंद पर सिराज ने गुनाथिलाका को क्लीन बोल्ड कर दिया। दनुष्का गुनाथिलाका खाता भी नहीं खोल पाए। 1 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 1/1। पाथुम निसांका 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SL, 3rd T20I, Live: श्रीलंका 1/1, 1 ओवर
दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है:
श्रीलंका - पाथुम निसांका, दनुष्का गुनाथिलाका, चरित असलंका, दिनेश चंडीमल, जानिथ लियानागे, दासुन शनाका (कप्तान), चमिका करुणारत्ने, दुष्मंथ चमीरा, जेफ्रे वांडरसे, बिनुरा फर्नांडो और लाहिरू कुमार।
भारत - रोहित शर्मा (कप्तान), संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, वेंकटेश अय्यर, दीपक हूडा, हर्षल पटेल, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और आवेश खान।
श्रीलंका में दो बदलाव
श्रीलंका ने भी अपनी प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए हैं। मेहमान टीम में पी जयविक्रमा और कामिल मिशारा की जगह जेफ्रे वांडरसे और जानिथ लियानागे को शामिल किया गया है।
भारत की प्लेइंग 11 में चार बदलाव
भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में चार बदलाव किए हैं। इशान किशन चोट के कारण तीसरे मैच से बाहर हुए जबकि जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल को आराम दिया गया है। इनकी जगह रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, आवेश खान और मोहम्मद सिराज को मौका दिया गया है।
टॉस का बॉस बना श्रीलंका
श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने भारत के खिलाफ तीसरे व अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
आखिरी मैच के लिए स्टेडियम पहुंची टीम इंडिया
भारत बनाना चाहेगा ये रिकॉर्ड
भारतीय क्रिकेट टीम अगर रविवार को श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के तीसरे टी20 मैच में जीत हासिल कर लेती है तो यह उसकी अंतरराष्ट्रीय टी20 में लगातार 12वीं जीत होगी। इसके साथ ही वो साझा रूप से लगातार जीत का वर्ल्ड रिकॉर्ड साझा रूप से अपने नाम कर लेगी। अफगानिस्तान और रोमानिया के अंतरारष्ट्रीय टी20 में लगातार सबसे ज्यादा जीत के रिकॉर्ड से एक कदम दूर है टीम इंडिया। टी20 वर्ल्ड कप 2021 में अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले के बाद से अबतक जीते हैं लगातार 11 मैच। भारत ने अफगानिस्तान(1), नामीबिया(1), स्कॉटलैंड(1), न्यूजीलैंड(3), वेस्टइंडीज(3) और श्रीलंका(2) को दी है मात।

