IND vs SA, 2nd T20I Highlights: क्लासेन ने लगाई भारतीय गेंदबाजों की क्लास, दक्षिण अफ्रीका ने दूसरा टी20 भी जीता
India vs South Africa, 2nd T20I Highlights: दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय टीम खिलाफ दूसरा टी20 मैच भी अपने नाम कर लिया। मेहमान टीम ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।
ऋषभ पंत की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरा टी20 मैच भी गंवा दिया। पहला मैच 7 विकेट से जीतने वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम ने दूसरे मुकाबले में भारत को 4 विकेट से शिकस्त दी। इस जीत के साथ मेहमान दक्षिण अफ्रीका ने पांच टी20 मैचों की सीरीज में 2-0 की अहम बढ़त बना ली है। भारत ने 149 रन का लक्ष्य दिया, जिसे दक्षिण अफ्रीका ने 18.2 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। भारतीय गेंदबाजों की हेनरिक क्लासेन ने जमकर क्लास लगाई। उन्होंने 46 गेंदों में 7 चौकों और 5 छक्कों की बदौलत 81 रन की पारी खेली। भारत के लिए भुवनेश्वर कुमार ने 4, युजवेंद्र चहल और हर्षल पटेल ने एक-एक विकेट चटकाया।
दक्षिण अफ्रीका ने की खराब शुरुआत
लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने निराशाजनक आगाज किया और पहले ही ओवर में रीजा हेंड्रिक्स (4) का विकेट खो दिया। हेंड्रिक्स को भुवनेश्वर ने बोल्ड किया। इसके बाद भुवी ने ड्वेन प्रीटोरियस (4) को तीसरे और स्सी वैन डेर ड्यूसेन (1) को छठे ओवर में अपना शिकार बनाया। दक्षिण अफ्रीकी टीम 29 रन पर तीन विकेट गंवाकर जूझ रही थी और ऐसे में कप्तान तेम्बा बावुमा और हेनरिक क्लासेन ने मोर्चा संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 64 रन की पार्टनरशिप की और टीम को लड़खड़ने से बचाया।
दक्षिण अफ्रीका को चौथा झटका बावुमा के रूप में लगा। उन्हें 13वें ओवर में चहल ने बोल्ड किया। बावुमा ने 30 गेंदों में 35 रन की बनाए। बावुमा के जाने के बाद क्लासेन ने और आक्रामक रुख अपनाया। वह टीम को जीत की दहलीज तक ले गए। क्लासेन 144 के कुल स्कोर पर 17वें ओवर में हर्षल पटेल का शिकार बने। वेन पार्नेल को भुवनेश्वर ने 18वें ओवर में बोल्ड किया। वहीं, डेविड मिलर एक बार फिर जिताकर लौटे। उन्होंने 15 गेंदों में 1 चौके और 1 छक्के के जरिए नाबाद 20 रन बनाए।
ऐसा रहा भारतीय पारी का हाल
टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 148 रन जुटाए। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ (1) पहले ओवर में ही आउट हो गए। इसके बाद इशान किशन (21 गेंदों में 2 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 34) और श्रेयस अय्यर (35 गेंदों में 40) ने दूसरे विकेट के लिए 45 रन जोड़कर पारी को संभालने की कोशिश की। इशान के सातवें ओवर में पवेलियन लौटते हुए भारतीय पारी लड़खड़ा गई।
हालांकि, अय्यर 14वें ओवर तक टिके रहे। उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके और 2 छक्के मारे। ऋषभ पंत (5), हार्दिक पांड्या (9) और अक्षर पटेल (10) कुछ खास नहीं कर पाए। ऐसे में दिनेश कार्तिक (21 गेंदों में नाबाद 30) और हर्षल पटेल (9 गेंदों में नाबाद 12) ने छठे विकेट के लिए 36 रन की अटूट साझेदारी कर सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। दक्षिण अफ्रीका के लिए एनरिक नॉर्किया ने दो जबकि कगिसो रबाडा, ड्वेन प्रीटोरियस, वेन पार्नेल और केशव महाराज ने एक-एक विकेट चटकाया।
India vs South Africa Playing 11
भारत की प्लेइंग इलेवन: इशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (कप्तान), हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, आवेश खान, भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल।
दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: तेम्बा बावुमा (कप्तान), रीजा हेंड्रिक्स, स्सी वैन डेर ड्यूसेन, डेविड मिलर, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), ड्वेन प्रीटोरियस, वेन पार्नेल, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्किया और तबरेज शम्सी।
दक्षिण अफ्रीका ने 4 विकेट से जीत दर्ज की
दक्षिण अफ्रीका ने दूसरा टी20 4 विकेट से जीत लिया है। मिलर ने 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर दौड़कर विजयी रन बनाए। मिलर 20 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, रबाडा बिना खाता खोले नाबाद पवेलियन लौटे।
18.2 ओवर में दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 149/6
IND vs SA 2nd T20 Live Score: भुवी ने पार्नेल को किया बोल्ड
दक्षिण अफ्रीका को छठा विकेट वेन पार्नेल के तौर पर गिरा। क्लासेन के आउट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए आए पार्नेल ने 4 गेंदों में 1 रन बनाया। उन्हें भुवी ने 18वें ओवर की अंतिम गेंद पर बोल्ड किया।
18 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 147/6, डेविड मिलर 14* और कगिसो रबाडा 0* क्रीज पर हैं।
IND vs SA 2nd T20 Live Score:क्लासेन को हर्षल ने किया आउट
दक्षिण अफ्रीका को पांचवां झटका हेनरिक क्लासेन के रूप में लगा। उन्हें हर्षल पटेल ने 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट किया। वह लॉन्ग ऑन पर छक्का मारने चाहते थे लेकिन सबस्टीट्यूट खिलाड़ी रवि बिश्नोई के हाथों कैच लपके गए। उन्होंने 46 गेंदों का सामना करने के बाद 81 रन बनाए। क्लासेन ने इस दौरान 7 चौके और 5 छक्के लगाए।
17 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 144/5, डेविड मिलर 14* और वेन पार्नेल 0* क्रीज पर हैं।
IND vs SA 2nd T20 Live Score: चहल ने बेहद महंगा ओवर फेंका
चहल द्वारा डाला गया 16वां ओवर बेहद महंग रहा, जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने 23 रन जुटाए। मिलर ने दूसरी जबकि क्लासेन ने चौथी और छठी गेंद पर सिक्स जड़ा।
16 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 138/4, हेनरिक क्लासेन 78* और डेविड मिलर 14* क्रीज पर हैं।
IND vs SA 2nd T20 Live Score: दक्षिण अफ्रीका को 34 रन चाहिए
15 ओवर का खेल समाप्त हो गया है और अब दक्षिण अफ्रीका को मैच जीतने के लिए 30 गेंदों में 34 रन की जरूरत है। आवेश ने 15वें ओवर में 7 रन दिए, जिसमें क्लासेन ने पांचवीं गेंद पर चौका ठोका।
15 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 115/4, हेनरिक क्लासेन 63* और डेविड मिलर 7* क्रीज पर हैं।
IND vs SA 2nd T20 Live Score: हेनरिक क्लासेन ने जड़ा अर्धशतक
हेनरिक क्लासेन ने अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने 32 गेंदों में 6 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 50 रन बनाए। यह उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का चौथा और भारत के खिलाफ दूसरा अर्धशतक है।
14 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 108/4, हेनरिक क्लासेन 57* और डेविड मिलर 7* क्रीज पर हैं।
IND vs SA 2nd T20 Live Score: बावुमा बने चहल का शिकार
भारत को चौथी सफलता तेम्बा बावुमा के तौर पर मिली है। बावुमा ने टिककर बल्लेबाजी की औ 30 गेंदों में 35 रन जोड़े। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौका और 1 छक्का लगाया। बावुमा को चहल ने 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर बोल्ड किया। उन्होंने चौथी विकेट के लिए क्लासेन के साथ 64 रन की साझेदारी की।
13 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 98/4, हेनरिक क्लासेन 49* और डेविड मिलर 5* क्रीज पर हैं।
IND vs SA 2nd T20 Live Score: अक्षर पटेल ने लुटाए 19 रन
अक्षर पटेल ने 11वें ओवर में 19 रन लुटाए। इस दौरान बावुना ने सिर्फ 1 जबकि क्लासेन ने 18 रन बनाए। क्लासेन ने दूसरी गेंद पर चौका, तीसरी गेंद पर छक्का और चौथी गेंद पर चौका मारा। इसके बाद क्लासेन ने 2-2 रन दौड़कर लिए।
12 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 89/3, तेम्बा बावुमा 31* और हेनरिक क्लासेन 49* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA 2nd T20 Live Score: हार्दिक के ओवर में तीन चौके
हार्दिक ने 11वें ओवर में 13 रन खर्च डाले, जिसमें तीन चौके पड़े। बावुमा ने पहली जबकि क्लासेन ने तीसरी और अंतिम गेंद पर बाउंड्री जमाई।
11 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 70/3, तेम्बा बावुमा 30* और हेनरिक क्लासेन 31* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA 2nd T20 Live Score: दक्षिण अफ्रीका का पचासा कंप्लीट
दक्षिण अफ्रीका ने पचासा कंप्लीट कर लिया है। मेहमान टीम ने 55 गेंदों में 50 रन जोड़े। 10 ओवर डालने आए हर्षल ने 8 रन दिए। क्लासेन ने एक चौके समेत रन जुटाए।
10 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 57/3, तेम्बा बावुमा 25* और हेनरिक क्लासेन 23* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA 2nd T20 Live Score: चहल ने डाला महंगा ओवर
चहल द्वारा डाला गया नौवां ओवर महंगा रहा, जिसमें दक्षिण अफ्रीका को 13 रन मिले। यह सभी रन क्लासेन ने बनाए। उन्होंने दूसरी गेंद पर चौका और चौथी गेंद पर छक्का मारा। उन्होंने तीसरी गेंद पर दो और पांचवीं गेंद पर 1 रन लिया।
9 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 49/3, तेम्बा बावुमा 23* और हेनरिक क्लासेन 17* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA 2nd T20 Live Score: हर्षल ने किफायती ओवर किया
भारत के लिए आठवां ओवर तेज गेंदबाज हर्षश पटेल ने किया। उन्होंने किफायती गेंदबाजी करते हुए केवल 3 रन ही दिए। क्लासेन ने 2 और बावुमा ने एक रन जुटाया।
8 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 36/3, तेम्बा बावुमा 23* और हेनरिक क्लासेन 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA 2nd T20 Live Score: चहल ने अच्छा ओवर फेंका
पावर प्ले समाप्त होने के बाद कप्तान पंत ने सातवें ओवर में लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को गेंद थमाई। चहल ने इस ओवर में महज 4 रन दिए। बावुमा और क्लासेन ने 2-2 रन बनाएष।
7 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 33/3, तेम्बा बावुमा 22* और हेनरिक क्लासेन 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA 2nd T20 Live Score: भुवी ने ड्यूसेन को किया बोल्ड
दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका स्सी वैन डेर ड्यूसेन के रूप में लगा है। पिछले मैच में टिककर बल्लेबाजी करने वाले ड्यूसेन ने 7 गेंदों में 1 रन बनाया। उन्हें भुवनेश्वर ने छठे ओवर की तीसरी गेंद पर बोल्ड किया। वह ऑफ स्टंप पर बैक ऑफ लेंथ गेंद से गच्चा खा गए, जो पिच पर पड़ने के बाद अंदर आई और स्टंप उखाड़ ले गई।
6 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 29/3, तेम्बा बावुमा 20* और हेनरिक क्लासेन 0* क्रीज पर हैं।
IND vs SA 2nd T20 Live Score: आवेश ने खर्च किए 7 रन
पांचवां ओवर करने आए आवेश ने सात रन खर्च किए। बावुमा ने दूसरी गेंद पर मिडविकेट की दिशा में फ्लिक किया और चौका बटोरा। उन्होंने चौथी गेंद पर दो और पांचवी गेंद पर एक रन बनाया।
5 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 28/2, तेम्बा बावुमा 19* और स्सी वैन डेर ड्यूसेन 1* क्रीज पर हैं।
IND vs SA 2nd T20 Live Score: तेम्बा बावुमा ने जड़ा छक्का
कप्तान पंत ने चौथे ओवर में हार्दिक पांड्या को गेंद थमाई, जिसमें 8 रन गए। बावुमा ने चौथी गेंद पर लैप शॉट खेलखर छक्का जड़ा। इसके अलावा बावुमा और ड्यूसेन ने एक-एक दौड़कर बनाया।
4 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 21/2, तेम्बा बावुमा 12* और स्सी वैन डेर ड्यूसेन 1* क्रीज पर हैं।
IND vs SA 2nd T20 Live Score: प्रीटोरियस चौका जड़कर आउट
भुवनेश्वर कुमार ने भारत को दूसरी सफलता भी दिलाई है। उन्होंने तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर ड्वेन प्रीटोरियस को आउट किया। प्रीटोरियस ने डीप बैकवर्ड स्क्वेयर लेग पर आवेश को कैच थमाया। उन्होंने 5 गेंदों में 4 रन बनाए।
3 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 13/2, तेम्बा बावुमा 5* और स्सी वैन डेर ड्यूसेन 0* क्रीज पर हैं।
IND vs SA 2nd T20 Live Score: आवेश खान ने किफायती ओवर डाला
तेज गेंदबाज आवेश खान ने दूसरे ओवर में किफायती गेंदबाजी और सिर्फ 4 रन खर्च किए। बावुमा ने ओवर की चौथी गेंद पर स्लिप के ऊपर से चौका मारा।
2 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 9/1, तेम्बा बावुमा 5* और ड्वेन प्रीटोरियस 0* क्रीज पर हैं।
IND vs SA 2nd T20 Live Score: दक्षिण अफ्रीका की खराब शुरुआत
लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने खराब शुरुआत की है। चोटिल क्विंटन डिकॉक की जगह प्लइंग इलेवन में शामिल किए गए रीजा हेंड्रिक्स 3 गेंदों में 4 रन ही बना पाए। उन्हें भुवनेश्वर कुमार ने पहले ओवर की अंतिम गेंद पर बोल्ड किया। गुड लेंथ तेजी से अंदर की तरफ आई और गिल्लियां बिखर गईं।
1 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 5/1, तेम्बा बावुमा 1* और ड्वेन प्रीटोरियस 0* क्रीज पर हैं।
IND vs SA 2nd T20 Live Score: दक्षिण अफ्रीका को मिला 149 का लक्ष्य
भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 149 रन का टारगेट दिया है। भारत ने प्रीटोरियस द्वारा डाले गए 20वें ओवर में 18 रन बटोरे। हर्षल ने एक चौका और कार्तिक ने 2 बेहतरीन सिक्स जड़े। कार्तिक 30 और हर्षल 12 रन बनाकर नाबाद रहे।
20 ओवर में भारतीय टीम का स्कोर 148/6
IND vs SA 2nd T20 Live Score: दिनेश कार्तिक ने लगाए दो चौके
नॉर्किया ने 19वें ओवर में 12 रन खर्च किए। कार्तिक ने ओवर की अंतिम गेंद पर दो चौके ठोके। उन्होंने पांचवीं गेंद को लॉन्ग लेग और छठी गेंद को शॉर्ट थर्ड मैन की दिशा में बाउंड्री के पार भेजा।
19 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर 130/6, दिनेश कार्तिक 17* और हर्षल पटेल 7* क्रीज पर हैं।
IND vs SA 2nd T20 Live Score: हर्षल पटेल ने जमाया चौका
हर्षल पटेल ने 18वां ओवर करने आए रबाडा पर बाउंड्री जमाई। उन्होंने तीसरी गेंद फुल टॉस मिलने पर शानदार चौका जड़ा। वहीं, कार्तिक रनों के लिए जूझते हुए नजर आ रहे हैं।
18 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर 118/6, दिनेश कार्तिक 8* और हर्षल पटेल 5* क्रीज पर हैं।
IND vs SA 2nd T20 Live Score: अक्षर बने नॉर्किया का शिकार
भारत को छठा झटका अक्षर पटेल के रूप में लगा, जिन्हें नॉर्किया ने 17वें ओवर की अंतिम गेंद पर अपना शिकार बनाया। अक्षर गुड लेंथ को लेग साइड की दिशा में मारना चाहते थे पर क्लीन बोल्ड हो गए। उन्होंने 11 गेंदों में 10 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान एक चौका लगाया।
17 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर 112/6, दिनेश कार्तिक 7* और हर्षल पटेल 0* क्रीज पर हैं।
IND vs SA 2nd T20 Live Score: रबाडा ने अच्छा ओवर निकाला
तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने 16वें ओवर में अच्छी गेंदबाजी की और 5 रन दिए। कार्तिक ने तीन और अक्षर ने 2 रन दौड़कर जुटाए।
16 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर 109/5, अक्षर पटेल 9* और दिनेश कार्तिक 5* क्रीज पर हैं।
IND vs SA 2nd T20 Live Score: सिर्फ 5 ओवर का खेल बाकी
भारत ने सैकड़ा बना लिया है और अब सिर्फ 5 ओवर का खेल बाकी है। भारतीय टीम को कार्तिक और अक्षर से मजबूत साझेदारी की उम्मीद है। पार्नेल ने 15वें ओवर में केवल 5 रन दिए।
15 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर 104/5, अक्षर पटेल 7* और दिनेश कार्तिक 2* क्रीज पर हैं।
IND vs SA 2nd T20 Live Score: अर्धशतक से चूके श्रेयस अय्यर
प्रीटोरियस ने दक्षिण अफ्रीका को पांचवीं सफलता दिलाई है। उन्होंने श्रेयस अय्यर को 14वें ओवर की पांचवीं गेंद पर विकेटकीपर हेनरिक क्लासेन के हाथों कैच कराया। अय्यर ने टिककर बल्लेबाजी की लेकिन वह अर्धशतक नहीं जमा पाए। उन्होंने 35 गेंदों में 2 चौकों और 2 छक्कों के दम पर 40 रन की पारी खेली।
14 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर 99/5, अक्षर पटेल 6* और दिनेश कार्तिक 1* क्रीज पर हैं।
IND vs SA 2nd T20 Live Score: हार्दिक पांड्या सस्ते में आउट
भारत को चौथा झटका हार्दिक पांड्या के तौर पर लगा। पहले टी20 में नाबाद 31 रन बनाने वाले पांड्या ने सस्ते में अपना विकेट गंवा दिया। उन्होंने 12 गेंदों में 1 चौके के जरिए 9 रन जोड़े। पांड्या को 13वें ओवर की चौथी गंद पर पार्नेल ने क्लीन बोल्ड किया। उन्होंने तेजी से अंदर की ओर आती गेंद पर रूम बनाकर कट करने का प्रयास किया पर चूक गए।
13 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर 92/4, श्रेयस अय्यर 39* और अक्षर पटेल 1* क्रीज पर हैं।
IND vs SA 2nd T20 Live Score: श्रेयस अय्यर ने मारा सिक्स
अय्यर ने 12वां ओवर करने आए महाराज का स्वागत सिक्स के साथ किया। उन्होंने पहली गेंद पर बाहर निकलकर एक्सट्रा कवर और लॉन्ग ऑफ के बीच में गेंद को मारा। इसके अलावा अय्यर ने दौड़कर 2 और पांड्या ने 1 रन बनाया।
12 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर 87/3, श्रेयस अय्यर 36* और हार्दिक पांड्या 8* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA 2nd T20 Live Score: हार्दिक पांड्या ने लगाया पहला चौका
पंत के आउट होने पर बैटिंग के लिए उतरे ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने 11वें ओवर की अंतिम गेंद पर डीप बैकवर्ड प्वाइंट की दिशा में चौका मारा। यह ओवर शम्सी ने डाला और 7 रन खर्च किए।
11 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर 78/3, श्रेयस अय्यर 28* और हार्दिक पांड्या 7* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA 2nd T20 Live Score: नहीं चला ऋषभ पंत का बल्ला
भारत का तीसरा विकेट कप्तान ऋषभ पंत के रूप में गिरा है। इशान के जाने के बाद बल्लेबाजी के लिए उतरे पंत का बल्ला नहीं चला। वह 7 गेंदों में सिर्फ 5 रन बना सके। उन्हें स्पिनर केशव महाराज ने 10वें ओवर की पहली गेंद पर डीप प्वाइंट की दिशा में ड्यूसेन के हाथों लपकवाया।
10 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर 71/3, श्रेयस अय्यर 27* और हार्दिक पांड्या 2* क्रीज पर हैं।
IND vs SA 2nd T20 Live Score: अय्यर ने ठोका चौका और छक्का
अय्यर ने नौवां ओवर डालने आए स्पिनर शम्सी के खिलाफ दो जबरदस्त शॉट लगाए। उन्होंने पांचवीं गेंद पर उठाकर मारा और चौका बटोरा। वहीं, छठी गेंद को सामने की दिशा में दमदार छक्का ठोका।
9 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर 68/2, श्रेयस अय्यर 26* और ऋषभ पंत 5* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA 2nd T20 Live Score: भारत का पचासा कंप्लीट
भारत का पचासा कंप्लीट हो गया है। भारत ने 42 गेंदों में 50 रन बनाए। टीम को इस दौरान एक एक्सट्रा रन मिला। आठवें ओवर में प्रीटोरियस ने केवल 4 रन दिए।
8 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर 54/2, श्रेयस अय्यर 15* और ऋषभ पंत 3* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA 2nd T20 Live Score: इशान किशन लौटे पवेलियन
भारत को दूसरा झटका इशान किशन के रूप में लगा है। आक्रामक रुख अपनाते हुए नजर आ रहे इशान को सातवें ओवर की चौथी गेंद पर नॉर्किया ने पवेलियन भेजा। उन्होंने शॉर्ट गेंद पर पुल किया और डीप बैकवर्ड स्क्वेयर लेग पर स्सी वैन डेर ड्यूसेन को आसान कैच दे दिया। इशान ने 21 गेंदों में 2 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 34 रन की पारी खेली। उन्होंने दूसरे विकेट के लिए अय्यर के साथ 45 रन की साझेदारी की।
7 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर 49/2, श्रेयस अय्यर 13* और ऋषभ पंत 1* क्रीज पर हैं।
IND vs SA 2nd T20 Live Score: पावर प्ले हुआ समाप्त
पावर प्ले समाप्त हो चुका है। कप्तान बावुमा ने छठे ओवर में ड्वेन प्रीटोरियस को गेंद थमाई, जिसमें भारत ने 11 रन जुटाए। इशान ने एक सिक्स समेत 10 रन जोड़े। वहीं, अय्यर ने एक रन बनाया।
6 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर 42/1, इशान किशन 29* और श्रेयस अय्यर 11* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA 2nd T20 Live Score: वेन पार्नेल ने खर्च किए 6 रन
दूसरे के बाद पांचवें ओवर में गेंदबाजी करने आए पार्नेल ने 6 रन खर्च किए। इशान ने शरीर पर आई शॉर्ट गेंद पर पुल के जरिए चौका बटोरा।
5 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर 31/1, इशान किशन 19* और श्रेयस अय्यर 10* क्रीज पर हैं।
IND vs SA 2nd T20 Live Score: इशान ने नॉर्किया पर दो छक्के जड़े
अय्यर के बाद इशान ने भी अपने हाथ खोले। इसान ने चौथा ओवर करने आए एनरिक नॉर्किया पर दो शानदार छक्के जड़े। इशान ने दूसरी गेंद को डीप मिडविकेट और चौथी गेंद को डीप स्क्वेयर लेग के ऊपर से उठाकर मारा।
4 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर 25/1, इशान किशन 14* और श्रेयस अय्यर 9* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA 2nd T20 Live Score: रबाडा ने फिर किफायती ओवर डाला
रबाडा ने पहले ओवर के बाद तीसरे ओवर में भी किफायती गेंदबाजी की। उन्होंने केवल एक रन दिया, जो अय्यर ने पांचवीं गेंद पर बनाया। अय्यर ने चार और इशान ने एक डॉट गेंद खेली।
3 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर 12/1, इशान किशन 2* और श्रेयस अय्यर 8* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA 2nd T20 Live Score: अय्यर ने दूसरे ओवर में खोले हाथ
वेन पार्नेल ने दूसरे ओवर में 8 रन खर्च किए। इस दौरान श्रेयस अय्यर ने अपने हाथ खोले और तीसरी गेंद पर कवर के ऊपर से चौका जड़ा। इसके अलावा उन्होंने चौथी गेंद पर दौड़कर तीन रन लिए।
2 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर 11/1, इशान किशन 2* और श्रेयस अय्यर 7* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA 2nd T20 Live Score: भारत का निराशाजनक आगाज
टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निराशाजनक आगाज किया। सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ 4 गेंदों में महज 1 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे। उन्हें कगिसो रबाडा ने पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर अपना शिकार बनाया। गायकवाड़ ने बैकवर्ड प्वाइंट पर केशव महाराज को कैच थमाया।
1 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर 3/1, इशान किशन 1* और श्रेयस अय्यर 0* क्रीज पर हैं।
IND vs SA 2nd T20 Live Score: दक्षिण अफ्रीका ने किए दो बदलाव
दक्षिण अफ्रीका ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। मेहमान टीम ने चोट के कारण क्विंटन डिकॉक और ट्रिस्टन स्टब्स को बाहर कर दिया है। इन दोनों की जगह रीजा हेंड्रिक्स और हेनरिक क्लासेन को मौका दिया गया है। वहीं, भारत ने अपनी अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है।
IND vs SA 2nd T20 Live Score: टॉस गंवाने के बाद क्या बोले पंत?
टॉस गंवाने के बाद भारतीय कप्तान पंत ने कहा कि हम भी पहले गेंदबाजी करते। पिछ अच्छी है। हम इस पर बड़ा स्कोर बनाना चाहेंगे। पिछले गेम में हमने बहुत कुछ गलत नहीं किया, सिर्फ थोड़ी चीजों पर अमल करने से चूक गए। उम्मीद है कि हम आज बेहतर करेंगे।
IND vs SA 2nd T20 Live Score: दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस
दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी का न्यौता दिया है। टॉस के बाद महेमान टीम के कप्तान बावुमा ने कहा कि हम पहले बॉलिंग करेंगे। हमें नहीं पता कि पिच कैसी रहेगी। आखिरी गेम में दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करना आसान था। आप छोटी बाउंड्री के चलते लक्ष्य का पीछा कर सकते हैं। आपको गेंदबाजों की बदौलत मैच में बने रहने की जरूरत है।
ड्यूसेन को इसलिए चाहिए चार चौके
रस्सी वैन डेर ड्यूसेन (246) को सभी प्रारूपों में 250 चौके कंप्लीट करने के लिए चार बाउंड्री की जरूरत है।
IND vs SA 2nd T20 Live Score: क्या अश्विन को पछाड़ पाएंगे भुवी?
तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (59) को टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत का तीसरा सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने के लिए 3 शिकार की जरूरत है। अगर वह ऐसे करने में कामयाब होते हैं तो स्पिनर आर अश्विन (61) को पछाड़ देंगे।
क्विंटन डिकॉक 200 चौकों के नजदीक
विकेटकीपर बल्लेबाजद क्विंटन डिकॉक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 200 चौकों का आंकड़ा छुने के नजदीक हैं। उन्हें सिर्फ आठ चौकों की दरकार है।
200 चौके कंप्लीट करने वाले हैं हार्दिक
स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (197) को सभी प्रारूपों में 200 चौके पूरे करने के लिए तीन चौकों की आवश्यकता है।
प्रैक्टिस में महाराज के दमदार शॉट
It's the celebration at the end @keshavmaharaj16 #INDvSA #BePartOfIt pic.twitter.com/JH10L2S72d
— Cricket South Africa (@OfficialCSA) June 11, 2022
सिक्स के सैकड़े के करीब पंत
कप्तान ऋषभ पंत (99) सभी फॉर्मेट में 100 छक्कों का आंकड़ा छूने से महज एक सिक्स दूर हैं।
ताहिर को पछाड़ने के नजदीक शम्सी
स्पिनर तबरेज शम्सी (57) दक्षिण अफ्रीका का दूसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने से पांच विकेट दूर हैं। उन्हें इमरान ताहिर (61) को पछाड़ने के के लिए पांच विकेट के जरूरत है।
दूसरे टी20 के लिए उत्साहित दर्शक
Cuttack is ready ✅
— BCCI (@BCCI) June 12, 2022
WE are ready ✅
Let's do this #TeamIndia | #INDvSA | @Paytm pic.twitter.com/2o7q2fgVcK
कार्तिक को नडाल से ज्यादा फेडरर पसंद
अनुभवी क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने दूसरे टी20 मैच से पहले एक दिलचस्प क्विज में हिस्सा लिया। कार्तिक से इस दौरान पूछ गया कि उन्हें दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर और राफेल नडाल में से कौन ज्यादा पंसद है। इसके जवाब में कार्तिक ने फेडरर का नाम लिया।
Mountain ⛰️ or Beach ️
— BCCI (@BCCI) June 12, 2022
Federer or Nadal
Tea or Coffee ☕️
- Do not miss this fun segment with @DineshKarthik! #TeamIndia | #INDvSA | @Paytm pic.twitter.com/QHCsiLsLLq
पंत-हार्दिक ने प्रैक्टिस में लगाए करारे शॉट
Sound
— BCCI (@BCCI) June 11, 2022
Some cracking hits from the Captain and Vice-captain get the crowd going. #TeamIndia | #INDvSA | @RishabhPant17 | @hardikpandya7 | @Paytm pic.twitter.com/JoRKKzwvpJ
बावुमा भी स्पेशल फिफ्टी के करीब
इशान ही नहीं दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा भी टी20 इंटरनेशनल में चौकों की फिफ्टी जमाने के करीब हैं। बावुमा को भी 5 चौकों की दरकार है।
चौकों के पचासे के करीब इशान
सलामी बल्लेबाज इशान किशन (45) को टी20 अंतरराष्ट्रीय में चौकों का पचासा जमाने के लिए पांच बाउंड्री की जरूरत है।
जानें, मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टी20 की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
India Squad: भारत का स्क्वाड
ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, इशान किशन, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, दीपक हुड्डा, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिकआवेश खान।
दक्षिण अफ्रीका का स्क्वाड
तेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिच क्लासेन, रस्सी वैन डेर ड्यूसेन, लुंगी एनगिडी, एनरिच नोर्किया, वेन पोर्नेल, ड्वेन प्रिटोरियस, कागिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को येन्सन, केशव महाराज, ऐडन मार्कराम, डेविड मिलर।

