LIVE

IND vs WI 3rd Odi Match Highlights: भारत ने वेस्‍टइंडीज का 3-0 से किया क्‍लीन स्‍वीप, आखिरी वनडे 96 रन से जीता

IND vs WI 3rd Odi Match Highlights: टीम इंडिया ने शुक्रवार को वेस्‍टइंडीज का 3-0 से क्‍लीन स्‍वीप कर दिया। रोहित शर्मा के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम ने तीसरे व अंतिम वनडे में वेस्‍टइंडीज को 96 रन के अंतर से हराया। श्रेयस अय्यर को शानदार पारी खेलने के लिए प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Feb 12, 2022, 11:31 IST
Follow on Google News
IND vs WI 3rd Odi Match Highlights: भारत ने वेस्‍टइंडीज का 3-0 से किया क्‍लीन स्‍वीप, आखिरी वनडे 96 रन से जीता

IND vs WI 3rd Odi Match Highlights: टीम इंडिया ने शुक्रवार को वेस्‍टइंडीज का 3-0 से क्‍लीन स्‍वीप कर दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी की और पूरी टीम 50वें ओवर की आखिरी गेंद पर 265 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में वेस्‍टइंडीज की टीम 37.1 ओवर में 169 रन पर सिमट गई। इस तरह मेजबान टीम ने 96 रन के विशाल अंतर से मैच जीता। अब दोनों देशों के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज 16 फरवरी से शुरू होगी। टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के मुकाबले कोलकाता के ईडन गार्डन्‍स में खेले जाएंगे।

885 - आईपीएल 2022 मेगा नीलामी के लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

वेस्‍टइंडीज की पारी का हाल

266 रन के लक्ष्‍य के पीछा करने उतरी वेस्‍टइंडीज की शुरूआत खराब रही। दीपक चाहर और मोहम्‍मद सिराज ने कैरेबियाई ओपनर्स शाई होप (5) व ब्रेंडन किंग (14) को जल्‍दी-जल्‍दी आउट किया। चाहर ने शामराह ब्रूक्‍स को खाता भी नहीं खोलने दिया और अय्यर के हाथों कैच आउट कराकर वेस्‍टइंडीज को तीसरा झटका दिया। यहां से डैरेन ब्रावो (19) और कप्‍तान निकोलस पूरन (34) ने चौथे विकेट के लिए 43 रन जोड़े। प्रसिद्ध कृष्‍णा ने ब्रावो को विराट कोहली के हाथों कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ा।

यहां से भारत ने जबर्दस्‍त वापसी की और 82 रन पर वेस्‍टइंडीज के सात विकेट गिरा दिए। ओडीन स्मिथ (36) ने अल्‍जारी जोसेफ (29) के साथ मिलकर मेहमान टीम को 100 रन के पार पहुंचाया और आठवें विकेट के लिए 40 रन जोड़े। इसके बाद जोसेफ ने हेडन वॉल्‍श (13) के साथ 9वें विकेट के लिए 47 रन की साझेदारी करके भारतीय गेंदबाजों को निराश किया। 

सिराज ने वॉल्‍श को रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराकर भारत को राहत पहुंचाई। प्रसिद्ध कृष्‍णा ने अल्‍जारी जोसेफ को डीप मिडविकेट पर कोहली के हाथों कैच आउट कराकर कैरेबियाई पारी समेटी। भारत की तरफ से मोहम्‍मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्‍णा ने तीन-तीन विकेट लिए। कुलदीप यादव और दीपक चाहर को दो-दो विकेट मिले। ध्‍यान हो कि भारत ने पहला वनडे 6 विकेट जबकि दूसरा वनडे 44 रन के अंतर से जीता था। रोहित शर्मा ने नियमित सीमित ओवर कप्‍तान बनने के बाद पहली सीरीज जीती।

भारत की पारी का हाल

इससे पहले श्रेयस अय्यर (80) और ऋषभ पंत (56) के अर्धशतकों की मदद से भारतीय टीम पारी 265 रन पर ऑलआउट हुई। पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारत की शुरूआत खराब रही। अल्‍जारी जोसेफ ने चौथे ओवर में रोहित शर्मा और विराट कोहली को आउट किया। रोहित ने 13 जबकि कोहली खाता भी नहीं खोल पाए। इसके बाद शिखर धवन (10) को स्मिथ ने होल्‍डर के हाथों कैच आउट करा दिया। 

42 रन पर तीन विकेट गिरने के बाद भारत को श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत ने संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 110 रन की शतकीय साझेदारी पूरी की। इस दौरान दानों ने अपने-अपने अर्धशतक पूर किए। इस जोड़ी को हेडन वॉल्‍श ने तोड़ा, जिन्‍होंने पंत को विकेटकीपर होप के हाथों कैच आउट कराया। सूर्यकुमार यादव (6) का बल्‍ला आज नहीं चला और एलेन की गेंद पर वो ब्रूक्‍स को कैच थमाकर पवेलियन लौट गए। फिर अय्यर अपना शतक चूके और वॉल्‍श की गेंद पर ब्रावो को कैच थमाकर पवेलियन लौटे। अय्यर ने 111 गेंदों में 9 चौके की मदद से 80 रन बनाए।

अय्यर के जाने के बाद भारतीय पारी लड़खड़ाई, जिसे दीपक चाहर (38) और वॉशिंगटन सुंदर (33) ने संभाला। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी करके स्‍कोर 240 रन पर पहुंचाया। तब लग रहा था कि भारतीय टीम 300 रन पार कर लेगी। मगर जेसन होल्‍डर ने चाहर को होप के हाथों कैच आउट करा दिया। 

फिर होल्‍डर ने कुलदीप यादव (5), वॉशिंगटन सुंदर (33) और मोहम्‍मद सिराज (4) को भी पवेलियन भेजकर भारत को 265 रन पर ऑलआउट किया। वेस्‍टइंडीज की तरफ से जेसन होल्‍डर ने सबसे जयादा चार विकेट लिए। अल्‍जारी जोसेफ और हेडन वॉल्‍श को दो-दो विकेट मिले। ओडीन स्मिथ और फेबियन एलेन को एक-एक विकेट मिला।

'टॉस का बॉस'

भारत के कप्‍तान रोहित शर्मा ने शुक्रवार को वेस्‍टइंडीज के खिलाफ तीसरे व अंतिम वनडे में टॉस जीकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम ने अपनी प्‍लेइंग 11 में चार बदलाव किए हैं। केएल राहुल, दीपक हूडा, शार्दुल ठाकुर और युजवेंद्र चहल की जगह कुलदीप यादव, दीपक चाहर, श्रेयस अय्यर अैर शिखर धवन को शामिल किया गया है। वहीं वेस्‍टइंडीज ने भी अपनी प्‍लेइंग 11 में एक बदलाव किया है। अकील हुसैन की जगह हेडन वॉल्‍श को शामिल किया गया है।

दोनों टीमों की प्‍लेइंग 11

भारत की प्‍लेइंग 11 (India's playing XI): रोहित शर्मा (कप्‍तान), शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दीपक चाहर, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्‍मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्‍णा।

वेस्‍टइंडीज की प्‍लेइंग 11 (West Indies playing XI) : शाई होप, ब्रेंडन किंग, डैरेन ब्रावो, शामराह ब्रूक्‍स, निकोलस पूरन (कप्‍तान), जेसन होल्‍डर, फेबियन एलेन, ओडीन स्मिथ, अल्‍जारी जोसेफ, हेडन वॉल्‍श और केमार रोच।

FEB 11, 2022 21:08 IST

वेस्‍टइंडीज की पारी का पूरा हाल यहां पढ़ें

टीम इंडिया ने शुक्रवार को वेस्‍टइंडीज का 3-0 से क्‍लीन स्‍वीप कर दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी की और पूरी टीम 50वें ओवर की आखिरी गेंद पर 265 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में वेस्‍टइंडीज की टीम 37.1 ओवर में 169 रन पर सिमट गई। इस तरह मेजबान टीम ने 96 रन के विशाल अंतर से मैच जीता। अब दोनों देशों के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज 16 फरवरी से शुरू होगी। टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के मुकाबले कोलकाता के ईडन गार्डन्‍स में खेले जाएंगे।

वेस्‍टइंडीज की पारी का हाल

266 रन के लक्ष्‍य के पीछा करने उतरी वेस्‍टइंडीज की शुरूआत खराब रही। दीपक चाहर और मोहम्‍मद सिराज ने कैरेबियाई ओपनर्स शाई होप (5) व ब्रेंडन किंग (14) को जल्‍दी-जल्‍दी आउट किया। चाहर ने शामराह ब्रूक्‍स को खाता भी नहीं खोलने दिया और अय्यर के हाथों कैच आउट कराकर वेस्‍टइंडीज को तीसरा झटका दिया। यहां से डैरेन ब्रावो (19) और कप्‍तान निकोलस पूरन (34) ने चौथे विकेट के लिए 43 रन जोड़े। प्रसिद्ध कृष्‍णा ने ब्रावो को विराट कोहली के हाथों कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ा।

यहां से भारत ने जबर्दस्‍त वापसी की और 82 रन पर वेस्‍टइंडीज के सात विकेट गिरा दिए। ओडीन स्मिथ (36) ने अल्‍जारी जोसेफ (29) के साथ मिलकर मेहमान टीम को 100 रन के पार पहुंचाया और आठवें विकेट के लिए 40 रन जोड़े। इसके बाद जोसेफ ने हेडन वॉल्‍श (13) के साथ 9वें विकेट के लिए 47 रन की साझेदारी करके भारतीय गेंदबाजों को निराश किया। 

सिराज ने वॉल्‍श को रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराकर भारत को राहत पहुंचाई। प्रसिद्ध कृष्‍णा ने अल्‍जारी जोसेफ को डीप मिडविकेट पर कोहली के हाथों कैच आउट कराकर कैरेबियाई पारी समेटी। भारत की तरफ से मोहम्‍मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्‍णा ने तीन-तीन विकेट लिए। कुलदीप यादव और दीपक चाहर को दो-दो विकेट मिले। ध्‍यान हो कि भारत ने पहला वनडे 6 विकेट जबकि दूसरा वनडे 44 रन के अंतर से जीता था। रोहित शर्मा ने नियमित सीमित ओवर कप्‍तान बनने के बाद पहली सीरीज जीती।

FEB 11, 2022 20:50 IST

कृष्‍णा ने वेस्‍टइंडीज को किया ऑलआउट

प्रसिद्ध कृष्‍णा ने पारी के 38वें ओवर की पहली गेंद पर अल्‍जारी जोसेफ को डीप मिडविकेट पर विराट कोहली के हाथों कैच आउट कराकर वेस्‍टइंडीज की पारी समेटी। अल्‍जारी जोसेफ ने 56 गेंदों में एक चौके और दो छक्‍के की मदद से 29 रन बनाए। भारत ने 96 रन से मैच जीता। वेस्‍टइंडीज की पारी 37.1 ओवर में 169 रन पर ऑलआउट हुई। भारत ने वेस्‍टइंडीज का वनडे सीरीज में 3-0 से क्‍लीन स्‍वीप किया। अब दोनों देशों के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जाएगी।

FEB 11, 2022 20:43 IST

आखिरकार साझेदारी टूटी

भारतीय टीम की निराशा मोहम्‍मद सिराज ने दूर की। उन्‍होंने 37वें ओवर की दूसरी गेंद पर हेडन वॉल्‍श को लेग गली में रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराया। वॉल्‍श ने 38 गेंदों में 1 चौके की मदद से 13 रन बनाए। यह विकेट मेडन ओवर रहा। 37 ओवर के बाद वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 169/9। अल्‍जारी जोसेफ 29* और केमार रोच 0* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

IND vs WI, 3rd odi Live Score: 37 ओवर, वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 169/9।

FEB 11, 2022 20:39 IST

वॉशिंगटन सुंदर की हुई कुटाई

वॉशिंगटन सुंदर के ओवर में कैरेबियाई बल्‍लेबाजों ने 9 रन बटोरे। दूसरी गेंद पर जोसेफ ने मिड ऑफ के ऊपर से शानदार छक्‍का जमाया। 36 ओवर के बाद वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 169/8। अल्‍जारी जोसेफ 29* और हेडन वॉल्‍श 13* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

IND vs WI, 3rd odi Live Score: 36 ओवर, वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 169/8।

FEB 11, 2022 20:37 IST

प्रसिद्ध कृष्‍णा ने टपकाया कैच

मोहम्‍मद सिराज ने पारी के 35वें ओवर में एक मौका बनाया और जोसेफ को लांग लेग पर शॉट खेलने को मजबूर किया। वहां मौजूद प्रसिद्ध कृष्‍णा ने उनका कैच टपका दिया। इस ओवर में केवल 1 रन आया। 35 ओवर के बाद वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 160/8। हेडन वॉल्‍श 13* और अल्‍जारी जोसेफ 23* रन बनाकर खेल रहे हैं। विंडीज को अब जीत के लिए 15 ओवर में 106 रन बनाने की जरूरत है। उसके दो विकेट शेष हैं।

IND vs WI, 3rd odi Live Score: 35 ओवर, वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 160/8।

FEB 11, 2022 20:33 IST

विकेट का इंतजार बरकरार

एक ओवर बीत गया और भारतीय टीम के विकेट का इंतजार बरकरार है। वॉशिंगटन सुंदर ने पारी का 34वां ओवर किया, जिसमें दो रन वाइड के जरिये दिए। 34 ओवर के बाद वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 159/8। हेडन वॉल्‍श 13* और अल्‍जारी जोसेफ 22* रन बनाकर खेल रहे हैं। 


IND vs WI, 3rd odi Live Score: 34 ओवर, वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 159/8।

FEB 11, 2022 20:29 IST

सिराज का प्रयास भी असफल

भारतीय गेंदबाज 9वां विकेट लेने के लिए तरस रहे हैं। मोहम्‍मद सिराज ने पारी का 33वां ओवर डाला, लेकिन विकेट लेने में नाकाम रहे। इस ओवर में केवल 1 रन बना। 33 ओवर के बाद वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 157/8। हेडन वॉल्‍श 13* और अल्‍जारी जोसेफ 22* रन बनाकर खेल रहे हैं। वेस्‍टइंडीज को 17 ओवर में जीत के लिए 109 रन बनाने की दरकार है जबकि उसके दो विकेट शेष हैं।

IND vs WI, 3rd odi Live Score: 33 ओवर, वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 157/8।

FEB 11, 2022 20:24 IST

जोसेफ ने जमाई बाउंड्री

दीपक चाहर ने पारी का 32वां ओवर किया। जोसेफ ने ओवर की पांचवीं गेंद पर थर्डमैन के पास से चौका जमाया। इस ओवर में 6 रन बने। 32 ओवर के बाद वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 156/8। अल्‍जारी जोसेफ 21* और हेडन वॉल्‍श 13* रन बनाकर खेल रहे हैं। वेस्‍टइंडीज को 18 ओवर में जीत के लिए 110 रन बनाने है जबकि उसके दो विकेट शेष है।

IND vs WI, 3rd odi Live Score: 32 ओवर, वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 156/8।

FEB 11, 2022 20:22 IST

150 पर पहुंच गया वेस्‍टइंडीज

वॉशिंगटन सुंदर ने अपने स्‍पेल का दूसरा ओवर किया। सुंदर के ओवर में 2 रन बने। 31 ओवर के बाद वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 150/8। हेडन वॉल्‍श 12* और अल्‍जारी जोसेफ 16* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 3rd odi Live Score: 31 ओवर, वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 150/8।

FEB 11, 2022 20:19 IST

सुंदर का चौके से स्‍वागत

वॉशिंगटन सुंदर ने 29वें ओवर की पहली गेंद काफी शॉर्ट डाली, जिस पर वॉल्‍श ने डीप मिडविकेट की दिशा में शानदार चौका जमाया। इसके बाद सुंदर ने अच्‍छी वापसी की और दो रन दिए। 29 ओवर के बाद वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 144/8। हेडन वॉल्‍श 11* और अल्‍जारी जोसेफ 13* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 3rd odi Live Score: 29 ओवर, वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 144/8।

FEB 11, 2022 20:19 IST

दीपक चाहर भी सफलता को तरसे

दीपक चाहर का प्रयास भी विफल गया। चाहर ने पारी का 30वां ओवर किया, जिसमें केवल 4 रन खर्च किए। 30 ओवर के बाद वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 148/8। अल्‍जारी जोसेफ 15* और हेडन वॉल्‍श 11* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 3rd odi Live Score: 30 ओवर, वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 148/8।

FEB 11, 2022 20:08 IST

प्रसिद्ध कृष्‍णा भी नहीं ले पाए विकेट

प्रसिद्ध कृष्‍णा ने अपने स्‍पेल का आठवां ओवर किया, लेकिन विकेट निकालने में नाकाम रहे। इस ओवर में हालांकि बल्‍लेबाज दो रन ही बना सके। 28 ओवर के बाद वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 138/8। हेडन वॉल्‍श 6* और अल्‍जारी जोसेफ 12* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 3rd odi Live Score: 28 ओवर, वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 138/8। 

FEB 11, 2022 20:05 IST

कुलदीप नहीं पाए विकेट

वेस्‍टइंडीज की टीम ऑलआउट होने के करीब है, लेकिन उसके पुछल्‍ले बल्‍लेबाज गेंदबाजों को ज्‍यादा परेशान कर रहे हैं। कुलदीप यादव के ओवर में 4 रन बने। 27 ओवर के बाद वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 136/8। हेडन वॉल्‍श 5* और अल्‍जारी जोसेफ 11* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 3rd odi Live Score: 27 ओवर, वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 136/8।

FEB 11, 2022 20:01 IST

जोसेफ ने जमाया छक्‍का

प्रसिद्ध कृष्‍णा की गेंदों पर रन बनाना कैरेबियाई बल्‍लेबाजों के लिए बिलकुल भी आसान नहीं हो पा रहा है। मगर 26वें ओवर की आखिरी गेंद पर अल्‍जारी जोसेफ ने डीप बैकवर्ड स्‍क्‍वायर लेग पर शानदार छक्‍का जमाया। इस ओवर में सात रन बने। 26 ओवर के बाद वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 132/8। अल्‍जारी जोसेफ 10* और हेडन वॉल्‍श 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 3rd odi Live Score: 26 ओवर, वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 132/8।

FEB 11, 2022 19:57 IST

कुलदीप यादव की दमदार वापसी

कुलदीप यादव ने शानदार वापसी की और अपने स्‍पेल के सातवें ओवर में दो रन दिए। वेस्‍टइंडीज का क्‍लीन स्‍वीप होना तय है, अब बस इंतजार भर है। 25 ओवर के बाद वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 125/8। अल्‍जारी जोसेफ 4* और हेडन वॉल्‍श 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 3rd odi Live Score: 25 ओवर, वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 126/8।

FEB 11, 2022 19:55 IST

सिराज ने स्मिथ का किया शिकार

मोहम्‍मद स‍िराज को भाग्‍य का साथ नहीं मिला और पहली गेंद पर स्मिथ ने थर्डमैन की दिशा में बाउंड्री हासिल कर ली। फिर तीसरी गेंद पर सिराज ने स्मिथ को शिखर धवन के हाथों कैच आउट कराकर उनकी पारी का अंत किया। स्मिथ ने 18 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्‍के की मदद से 36 रन बनाए। इस ओवर में 5 रन बने और एक विकेट आया। 24 ओवर के बाद वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 125/8। हेडन वॉल्‍श 0* और अल्‍जारी जोसेफ 3* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 3rd odi Live Score: 24 ओवर, वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 125/8।

FEB 11, 2022 19:52 IST

स्मिथ तो छाए हुए हैं

ओडीन स्मिथ ने लांग ऑन के ऊपर से छक्‍का जमाकर कुलदीप यादव का स्‍वागत किया। कुलदीप ने शानदार वापसी की और अगली पांच गेंदों में केवल दो रन दिए। इस ओवर में 8 रन बने। 23 ओवर के बाद वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 118/7। अल्‍जारी जोसेफ 3* और ओडीन स्मिथ 32* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 3rd odi Live Score: 23 ओवर, वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 118/7।

FEB 11, 2022 19:50 IST

स्मिथ को मिला जीवनदान

सिराज द्वारा किए पारी के 22वें ओवर की तीसरी गेंद पर ओडीन स्मिथ को जीवनदान मिला। सिराज ने ऑफ स्‍टंप पर फुल लेंथ की गेंद डाली, जिस पर स्मिथ ने हवाई शॉट खेला। सूर्यकुमार यादव ने आसान कैच टपकाया। सिराज के ओवर में 6 रन बने। 22 ओवर के बाद वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 110/7। ओडीन स्मिथ 25* और अल्‍जारी जोसेफ 3* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 3rd odi Live Score: 22 ओवर, वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 110/7।

FEB 11, 2022 19:48 IST

कुलदीप की हुई धुनाई

ओडीन स्मिथ इस समय टी20 प्रारूप की तरह बल्‍लेबाजी कर रहे हैं। उन्‍होंने कुलदीप यादव की धुनाई करते हुए ओवर में 14 रन बटोरे। 21 ोवर के बाद वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 104/7। अल्‍जारी जोसेफ 2* और ओडीन स्मिथ 21* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 3rd odi Live Score: 21 ओवर, वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 104/7।

FEB 11, 2022 19:34 IST

कृष्‍णा का मेडन ओवर

प्रसिद्ध कृष्‍णा ने कैरेबियाई बल्‍लेबाजों पर दबाव बनाया और मेडन ओवर निकाला। 20 ओवर के बाद वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 90/7। ओडीन स्मिथ 8* और अल्‍जारी जोसेफ 2* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

IND vs WI, 3rd odi Live Score: 20 ओवर, वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 90/7।

FEB 11, 2022 19:33 IST

कुलदीप ने किया पूरन का शिकार

कुलदीप यादव ने 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर भारतीय टीम को बड़ी सफलता दिलाई। यादव ने पूरन को स्लिप में रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराया। कुलदीप ने फुल लेंथ की गेंद डाली, जिस पर पूरन ऑफ साइड में करारा शॉट खेलने गए। उनके बल्‍ले के ऊपरी भाग पर गेंद लगकर पंत के ग्‍लव से टकराई और रोहित ने शानदार कैच लपका। पूरन ने 39 गेंदों में दो चौके और एक छक्‍के की मदद से 34 रन बनाए। फिर ओडीन स्मिथ ने चौथी और छठी गेंद पर शानदार चौके जमाए। 19 ओवर के बाद वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 90/7। ओडीन स्मिथ 8* और अल्‍जारी जोसेफ 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 3rd odi Live Score: 19 ओवर, वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 90/7।

FEB 11, 2022 19:29 IST

मुश्किल में वेस्‍टइंडीज

प्रसिद्ध कृष्‍णा ने सटीक लाइन रखते हुए ओवर में केवल दो रन खर्च किए। वेस्‍टइंडीज की टीम मुश्किलों से घिरी हुई है। उसे एक बल्‍लेबाज से लंबी पारी की उम्‍मीद है। 18 ओवर के बाद वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 81/6। निकोलस पूरन 34* और अल्‍जारी जोसेफ 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 3rd odi Live Score: 18 ओवर, वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 81/6।

FEB 11, 2022 19:27 IST

खाता नहीं खोल पाए फेबियन एलेन

कुलदीप यादव ने लंबे समय बाद वापसी करके विकेट हासिल किया। यादव ने फेबियन एलेन को खाता भी नहीं खोलने दिया। यादव की पहली ही गेंद पर एलेन विकेटकीपर पंत को कैच थमाकर पवेलियन लौट गए। इस ओवर में 3 रन बने और एक विकेट आया। 17 ओवर के बाद वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 79/6। अल्‍जारी जोसेफ 1* और निकोलस पूरन 32* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 3rd odi Live Score: 17 ओवर, वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 79/6।

FEB 11, 2022 19:25 IST

कृष्‍णा ने किया बड़ा शिकार

प्रसिद्ध कृष्‍णा ने 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर बड़ी सफलता हासिल की। मौजूदा सीरीज में वेस्‍टइंडीज के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले जेसन होल्‍डर को कृषा ने कप्‍तान रोहित शर्मा के हाथों स्लिप में कैच कराया। होल्‍डर ने 12 गेंदों में एक चौके की मदद से 6 रन बनाए। इस ओवर में 5 रन बने और एक विकेट आया। 16 ओवर के बाद वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 76/5। निकोलस पूरन 30* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 3rd odi Live Score: 16 ओवर, वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 76/5।

FEB 11, 2022 19:23 IST

यादव का शानदार ओवर

कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए केवल दो रन खर्च किए। 15 ओवर के बाद वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 71/4। जेसन होल्‍डर 2* और निकोलस पूरन 29* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 3rd odi Live Score: 15 ओवर, वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 71/4।

FEB 11, 2022 19:05 IST

कृष्‍णा ने ब्रावो का किया शिकार

प्रसिद्ध कृष्‍णा ने वेस्‍टइंडीज को करारा झटका दिया। उन्‍होंने डैरेन ब्रावो को दूसरी स्लिप में विराट कोहली के हाथों कैच आउट कराया। ब्रावो ने 30 गेंदों में तीन चौके की मदद से 19 रन बनाए। इस ओवर में 2 रन बने। 14 ओवर के बाद वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 69/4। निकोलस पूरन 28* और जेसन होल्‍डर 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 3rd odi Live Score: 14 ओवर, वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 69/4।

FEB 11, 2022 19:03 IST

कुलदीप की हुई कुटाई

कुलदीप यादव गेंदबाजी आक्रमण पर आए। पांचवीं गेंद पर पूरन ने मिडविकेट पर फ्लैट छक्‍का जमाया। इस ओवर में 9 रन बने। 13 ओवर के बाद वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 67/3। निकोलस पूरन 28* और डैरेन ब्रावो 19* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 3rd odi Live Score: 13 ओवर, वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 67/3।

FEB 11, 2022 19:01 IST

कृष्‍णा ने बनाया दबाव

प्रसिद्ध कृष्‍णा ने अपने स्‍पेल का दूसरा ओवर अच्‍छा डाला और इसमें केवल 3 रन खर्च किए। 12 ओवर के बाद वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 58/3। निकोलस पूरन 20* और डैरेन ब्रावो 18* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 3rd odi Live Score: 12 ओवर, वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 58/3।

FEB 11, 2022 18:51 IST

ब्रावो-पूरन ने विंडीज को संभाला

डैरेन ब्रावो और निकोलस पूरन ने वेस्‍टइंडीज को खराब शुरूआत से उबार लिया है। दीपक चाहर के ओवर में दोनों बाएं हाथ के बल्‍लेबाजों ने 8 रन बटोरे। 11 ओवर के बाद वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 55/3। डैरेन ब्रावो 18* और निकोलस पूरन 18* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 3rd odi Live Score: 11 ओवर, वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 55/3।

FEB 11, 2022 18:49 IST

चौके से हुआ कृष्‍णा का स्‍वागत

प्रसिद्ध कृष्‍णा का स्‍वागत निकोलस पूरन ने मिड ऑन की दिशा में चौका जड़कर किया। इसके अलावा ओवर में 3 रन और बने। इस ओवर में 7 रन बने। 10 ओवर के बाद वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 47/3। डैरेन ब्रावो 16* और निकोलस पूरन 12* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 3rd odi Live Score: 10 ओवर, वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 47/3।

FEB 11, 2022 18:44 IST

चाहर का मेडन ओवर

दीपक चाहर ने अपने स्‍पेल का पांचवां ओवर शानदार किया और इसमें एक भी रन नहीं दिया। 9 ओवर के बाद वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 40/3। डैरेन ब्रावो 16* और निकोलस पूरन 5* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 3rd odi Live Score: 9 ओवर, वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 40/3।

FEB 11, 2022 18:36 IST

सिराज की शानदार गेंदबाजी

मोहम्‍मद सिराज ने अपने स्‍पेल का चौथा ओवर शानदार लाइन और लेंथ के साथ डाला और इसमें केवल दो रन दिए। 8 ओवर के बाद वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 40/3। निकोलस पूरन 5* और डैरेन ब्रावो 16* रन बनाकर खेल रहे हैं। विंडीज को जीत के लिए 226 रन की दरकार है जबकि उसके 8 विकेट बचे हैं।

IND vs WI, 3rd odi Live Score: 8 ओवर, वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 40/3।

FEB 11, 2022 18:35 IST

संभलने की कोशिश में जुटा वेस्‍टइंडीज

डैरेन ब्रावो और निकोलस पूरन पर वेस्‍टइंडीज की पारी को संभालने की जिम्‍मेदारी है। दीपक चाहर के ओवर में दोनों बल्‍लेबाजों ने मिलकर 8 रन बटोरे। 7 ओवर के बाद वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 38/3। डैरेन ब्रावो 16* और निकोलस पूरन 3* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 3rd odi Live Score: 7 ओवर, वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 38/3।

FEB 11, 2022 18:27 IST

सिराज का कसा हुआ ओवर

मोहम्‍मद सिराज ने छठें ओवर की पहली गेंद पर बाउंड्री झेली। मगर इसके बाद उन्‍होंने डैरेन ब्रावो को अगली तीन गेंदें डॉट डाली। पांचवीं गेंद पर ब्रावो ने एक रन लिया और फिर आखिरी गेंद पर पूरन ने रन नहीं लिया। 6 ओवर के बाद वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 30/3। निकोलस पूरन 0* और डैरेन ब्रावो 11* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 3rd odi Live Score: 6 ओवर, वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 30/3।

FEB 11, 2022 18:22 IST

चाहर ने झटके एक ओवर में दो विकेट

दीपक चाहर ने पारी के पांचवें ओवर में वेस्‍टइंडीज को दूसरा झटका दिया। चाहर ने आउट स्विंग गेंद डाली, जिस पर किंग के बल्‍ले का बाहरी किनारा लगा। दूसरी स्लिप में मौजूद सूर्यकुमार यादव ने नीचे का कैच लपका। शानदार कैच। ब्रेंडन किंग ने 13 गेंदों में दो चौके की मदद से 14 रन बनाए। आखिरी गेंद पर चाहर ने शामराह ब्रूक्‍स को अय्यर के हाथों कैच आउट कराकर वेस्‍टइंडीज के हाल पस्‍त कर दिए। प्‍वाइंट पर अय्यर ने ब्रूक्‍स का आसान कैच लपका। ब्रूक्‍स बिना खाता खोले आउट हुए। इस ओवर में 1 रन आया और दो विकेट गिरे। 5 ओवर के बाद वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 25/3। डैरेन ब्रावो 6* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 3rd odi Live Score: 5 ओवर, वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 25/3।

FEB 11, 2022 18:16 IST

सिराज ने दिया विंडीज को पहला झटका

मोहम्‍मद सिराज ने चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर शाई होप को एलबीडब्‍ल्‍यू आउट करके वेस्‍टइंडीज को पहला झटका दिया। ब्रेंडन किंग ने होप को रिव्‍यु लेने से रोका जबकि रीप्‍ले में दिखा कि गेंद स्‍टंप के ऊपर जा रही है। शाई होप ने 9 गेंदों में एक चौके की मदद से 5 रन बनाए। डैरेन ब्रावो ने आते ही फाइन लेग की दिशा में चौका जमाया। इस ओवर में 5 रन बने और एक विकेट आया। 4 ओवर के बाद वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 24/1। ब्रेंडन किंग 14* और डैरेन ब्रावो 5* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 3rd odi Live Score: 4 ओवर, वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 24/1।

FEB 11, 2022 18:13 IST

किंग ने जमाए दो शानदार चौके

ब्रेंडन किंग ने दीपक चाहर द्वारा किए पारी के तीसरे ओवर की आखिरी दो गेंदों पर लगातार दो चौके जमाए। चाहर का यह ओवर महंगा रहा और इसमें 10 रन बने। 3 ओवर के बाद वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 19/0। ब्रेंडन किंग 14* और शाई होप 5* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

IND vs WI, 3rd odi Live Score: 3 ओवर, वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 19/0।

FEB 11, 2022 18:05 IST

विंडीज की पहली बाउंड्री

मोहम्‍मद सिराज ने पारी का दूसरा ओवर किया। तीसरी गेंद पर शाई होप ने शानदार ड्राइव के जरिये मिड ऑफ और कवर के बीच से शॉट खेलकर बाउंड्री जमाई। इस ओवर में बस यही 4 रन बने। 2 ओवर के बाद वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 9/0। शाई होप 5* और ब्रेंडन किंग 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 3rd odi Live Score: 2 ओवर, वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 9/0।

FEB 11, 2022 18:03 IST

वेस्‍टइंडीज की पारी शुरू

दीपक चाहर ने पारी का पहला ओवर किया। तीसरी गेंद पर किंग आउट होते-होते बचे। इस ओवर में 5 रन बने। 1 ओवर के बाद वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 5/0। ब्रेंडन किंग 4* और शाई होप 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 3rd odi Live Score: 1 ओवर, वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 5/0।

FEB 11, 2022 17:37 IST

भारतीय पारी का पूरा हाल पढ़ें यहां

श्रेयस अय्यर (80) और ऋषभ पंत (56) के अर्धशतकों की मदद से भारत ने शुक्रवार को तीसरे व अंतिम वनडे में वेस्‍टइंडीज के सामने जीत के लिए 266 रन का लक्ष्‍य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला करने वाली भारतीय टीम पारी की आखिरी गेंद पर 265 रन पर ऑलआउट हुई।

भारत की पारी का हाल

पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारत की शुरूआत खराब रही। अल्‍जारी जोसेफ ने चौथे ओवर में रोहित शर्मा और विराट कोहली को आउट किया। रोहित ने 13 जबकि कोहली खाता भी नहीं खोल पाए। इसके बाद शिखर धवन (10) को स्मिथ ने होल्‍डर के हाथों कैच आउट करा दिया। 

42 रन पर तीन विकेट गिरने के बाद भारत को श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत ने संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 110 रन की शतकीय साझेदारी पूरी की। इस दौरान दानों ने अपने-अपने अर्धशतक पूर किए। इस जोड़ी को हेडन वॉल्‍श ने तोड़ा, जिन्‍होंने पंत को विकेटकीपर होप के हाथों कैच आउट कराया। सूर्यकुमार यादव (6) का बल्‍ला आज नहीं चला और एलेन की गेंद पर वो ब्रूक्‍स को कैच थमाकर पवेलियन लौट गए। फिर अय्यर अपना शतक चूके और वॉल्‍श की गेंद पर ब्रावो को कैच थमाकर पवेलियन लौटे। अय्यर ने 111 गेंदों में 9 चौके की मदद से 80 रन बनाए।

अय्यर के जाने के बाद भारतीय पारी लड़खड़ाई, जिसे दीपक चाहर (38) और वॉशिंगटन सुंदर (33) ने संभाला। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी करके स्‍कोर 240 रन पर पहुंचाया। तब लग रहा था कि भारतीय टीम 300 रन पार कर लेगी। मगर जेसन होल्‍डर ने चाहर को होप के हाथों कैच आउट करा दिया। 

फिर होल्‍डर ने कुलदीप यादव (5), वॉशिंगटन सुंदर (33) और मोहम्‍मद सिराज (4) को भी पवेलियन भेजकर भारत को 265 रन पर ऑलआउट किया। वेस्‍टइंडीज की तरफ से जेसन होल्‍डर ने सबसे जयादा चार विकेट लिए। अल्‍जारी जोसेफ और हेडन वॉल्‍श को दो-दो विकेट मिले। ओडीन स्मिथ और फेबियन एलेन को एक-एक विकेट मिला।

FEB 11, 2022 17:22 IST

होल्‍डर ने झटके चार विकेट, भारत 265 रन पर ऑलआउट

जेसन होल्‍डर ने आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर वॉशिंगटन सुंदर को स्मिथ के हाथों कैच आउट कराया। सुंदर ने 34 गेंदों में दो चौके और एक छक्‍के की मदद से 33 रन बनाए। अगली गेंद पर सिराज ने चौका जमा दिया। आखिरी गेंद पर सिराज को होल्‍डर ने क्‍लीन बोल्‍ड कर दिया। इसी के साथ पारी की आखिरी गेंद पर भारत 265 रन बनाकर ऑलआउट हुआ। वेस्‍टइंडीज को जीत के लिए 266 रन की जरूरत है। जेसन होल्‍डर ने चौथा विकेट झटका।

IND vs WI, 3rd odi Live Score: 50 ओवर, भारत का स्‍कोर 265/10।

FEB 11, 2022 17:19 IST

सुंदर ने शानदार छक्‍का जड़ा

अल्‍जारी जोसेफ ने पारी का 49वां ओवर शानदार किया और केवल 7 रन दिए। मगर वॉशिंगटन सुंदर ने तीसरी गेंद पर छक्‍का जमाया, जो कि आकर्षण का केंद्र रहा। उन्‍होंने डीप में यह छक्‍का जड़ा। इस ओवर में 7 रन बने। 49 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 257/8। वॉशिंगटन सुंदर 29* और मोहम्‍मद सिराज 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 3rd odi Live Score: 49 ओवर, भारत का स्‍कोर 257/8।

FEB 11, 2022 17:13 IST

स्मिथ के ओवर में बने 6 रन

ओडीन स्मिथ ने पारी का 47वां ओवर डाला। कुलदीप यादव और वॉशिंगटन सुंदर ने इस ओवर में 6 रन बनाए। 47 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 247/7। कुलदीप यादव 4* और वॉशिंगटन सुंदर 20* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 3rd odi Live Score: 47 ओवर, भारत का स्‍कोर 247/7।

FEB 11, 2022 17:12 IST

होल्‍डर ने लिया महत्‍वपूर्ण विकेट

जेसन होल्‍डर ने 46वें ओवर की चौथी गेंद पर दीपक चाहर को विकेटकीपर शाई होप के हाथों कैच आउट कराया। चाहर ने 38 गेंदों में 4 चौके और दो छक्‍के की मदद से 38 रन बनाए। होल्‍डर के ओवर में 6 रन बने और एक विकेट आया। 46 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 241/7। कुलदीप यादव 1* और वॉशिंगटन सुंदर 19* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 3rd odi Live Score: 46 ओवर, भारत का स्‍कोर 241/7।

FEB 11, 2022 17:12 IST

होल्‍डर ने कुलदीप यादव का किया शिकार

जेसन होल्‍डर अंतिम ओवरों में कसी हुई गेंदबाजी करने के लिए जाने जाते हैं और भारत के खिलाफ वो ऐसा ही कर रहे हैं। होल्‍डर ने पारी का 48वां ओवर किया, जिसमें उन्‍होंने केवल 3 रन दिए और कुलदीप यादव का महत्‍वपूर्ण विकेट लिया। यादव ने होल्‍डर की शॉर्ट गेंद पर पुल शॉट खेलने की कोशिश की। मगर गेंद बल्‍ले के किनारे पर लगकर पीछे गई। होप ने दाएं ओर डाइव लगाकर कैच पकड़ा। 48 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 250/8। मोहम्‍मद सिराज 0* और वॉशिंगटन सुंदर 22* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 3rd odi Live Score: 48 ओवर, भारत का स्‍कोर 250/8।

FEB 11, 2022 16:57 IST

भारत का सम्‍मानजनक स्‍कोर

दीपक चाहर जबर्दस्‍त लय में नजर आ रहे हैं। अल्‍जारी जोसेफ द्वारा किए पारी के 45वें ओवर की पांचवीं गेंद पर चाहर को भाग्‍य का सहारा मिला और थर्ड मैन की दिशा में चार रन आए। इस ओवर में 8 रन बने। 45 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 235/6। दीपक चाहर 35* और वॉशिंगटन सुंदर 18* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 3rd odi Live Score: 45 ओवर, भारत का स्‍कोर 235/6।

FEB 11, 2022 16:53 IST

चाहर वाह भाई वाह

दीपक चाहर ने अचानक पासा पलट दिया है। हेडन वॉल्‍श द्वारा किए पारी के 44वें ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर शानदार चौके जमाए। फिर पांचवीं गेंद पर 91 मीटर लंबा छक्‍का जमाया। इस ओवर में चाहर ने 14 रन बनाए। 44 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 227/6। दीपक चाहर 29* और वॉशिंगटन सुंदर 16* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 3rd odi Live Score: 44 ओवर, भारत का स्‍कोर 227/6।

FEB 11, 2022 16:47 IST

सुंदर का शानदार चौका

अल्‍जारी जोसेफ ने पारी का 43वां ओवर किया। वॉशिंगटन सुंदर ने पहली ही गेंद पर थर्ड मैन की दिशा में शॉट खेलकर चौका जमाया। इसके अलावा ओवर में 2 सिंगल आए। 43 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 213/6। दीपक चाहर 15* और वॉशिंगटन सुंदर 16* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 3rd odi Live Score: 43 ओवर, भारत का स्‍कोर 213/6।

FEB 11, 2022 16:44 IST

दीपक चाहर का जज्‍बा काम आया

दीपक चाहर ने वॉल्‍श द्वारा किए पारी के 42वें ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका जमाया। इस ओवर में 7 रन बने। 42 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 207/6। दीपक चाहर 14* और वॉशिंगटन सुंदर 11* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 3rd odi Live Score: 42 ओवर, भारत का स्‍कोर 207/6।

FEB 11, 2022 16:41 IST

चाहर ने जमाया छक्‍का

दीपक चाहर ने एलेन द्वारा किए पारी के 41वें ओवर की तीसरी गेंद पर छक्‍का जड़कर भारत को 200 रन के स्‍कोर पर पहुंचाया। 41 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 200/6। दीपक चाहर 9* और वॉशिंगटन सुंदर 9* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। 

IND vs WI, 3rd odi Live Score: 41 ओवर, भारत का स्‍कोर 200/6।

FEB 11, 2022 16:38 IST

वॉल्‍श का शानदार ओवर

हेडन वॉल्‍श ने शानदार ओवर करते हुए केवल 1 रन खर्च किया। 40 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 193/6। दीपक चाहर 3* और वॉशिंगटन सुंदर 8* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए है। 40 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 193/6। दीपक चाहर 3* और वॉशिंगटन सुंदर 8* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 3rd odi Live Score: 40 ओवर, भारत का स्‍कोर 193/6।

FEB 11, 2022 16:36 IST

एलेन का कड़ा ओवर

फेबियन एलेन ने कसी हुई गेंदबाजी करके ओवर में केवल 3 रन खर्च किए। दीपक चाहर और वॉशिंगटन सुंदर को क्रीज पर जमे रहना होगा। 39 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 192/6। दीपक चाहर 3* और वॉशिंगटन सुंदर 7* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 3rd odi Live Score: 39 ओवर, भारत का स्‍कोर 192/6।

FEB 11, 2022 16:35 IST

37वें ओवर में बने 8 रन

श्रेयस अय्यर और वॉशिंगटन सुंदर अच्‍छी तरह पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। फेबियन एलेन के ओवर में भारतीय बल्‍लेबाजों ने 8 रन बने। 37 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 187/5। श्रेयस अय्यर 80* और वॉशिंगटन सुंदर 5* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 3rd odi Live Score: 37 ओवर, भारत का स्‍कोर 187/5।

FEB 11, 2022 16:35 IST

हेडन वॉल्‍श का सटीक ओवर

हेडन वॉल्‍श ने अच्‍छा ओवर किया। केवल 4 रन खर्च किए। श्रेयस अय्यर के लिए कोविड से उबरकर इस तरह की पारी खेलना आसान नहीं था। इस बल्‍लेबाज की जितनी तारीफ की जाए, उतनी कम। 36 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 179/5। श्रेयस अय्यर 74* और वॉशिंगटन सुंदर 3* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 3rd odi Live Score: 36 ओवर, भारत का स्‍कोर 179/5।

FEB 11, 2022 16:35 IST

सुंदर को निभाना होगा अय्यर का साथ

वॉशिंगटन सुंदर और श्रेयस अय्यर पर भारत को सम्‍मानजनक स्‍कोर तक पहुंचाने की जिम्‍मेदारी है। इस ओवर में 5 रन बने। 35 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 175/5। श्रेयस अय्यर 71* और वॉशिंगटन सुंदर 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 3rd odi Live Score: 35 ओवर, भारत का स्‍कोर 175/5।

FEB 11, 2022 16:34 IST

अय्यर पर पारी निर्भर

इस समय टीम इंडिया पूरी तरह श्रेयस अय्यर पर निर्भर हैं। दूसरे छोर से विकेट गिर रहे हैं। अय्यर ने स्मिथ के ओवर में 6 रन बटोरे। 34 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 170/5। श्रेयस अय्यर 68* और वॉशिंगटन सुंदर 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 3rd odi Live Score: 34 ओवर, भारत का स्‍कोर 170/5।

FEB 11, 2022 16:34 IST

सूर्या कमाल करने में नाकाम

फेबियन एलेन ने भारतीय टीम को तगड़ा झटका दिया है। 33वें ओवर की तीसरी गेंद पर एलेन ने यादव को प्‍वाइंट पर ब्रूक्‍स के हाथों कैच आउट कराया। सूर्यकुमार यादव ने 7 गेंदों में एक चौके की मदद से 6 रन बनाए। 33 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 164/5। श्रेयस अय्यर 63* और वॉशिंगटन सुंदर 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 3rd odi Live Score: 33 ओवर, भारत का स्‍कोर 164/5।

FEB 11, 2022 16:34 IST

अय्यर की पारी का अंत

हेडन वॉल्‍श ने पारी के 38वें ओवर की पहली गेंद पर श्रेयस अय्यर को लांग ऑफ पर डैरेन ब्रावो के हाथों कैच आउट कराया। अय्यर ने 111 गेंदों में 9 चौके की मदद से 80 रन बनाए। इस ओवर में केवल दो रन बने और एक विकेट आया। 38 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 189/6। वॉशिंगटन सुंदर 6* और दीपक चाहर 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 3rd odi Live Score: 38 ओवर, भारत का स्‍कोर 189/6।

FEB 11, 2022 16:11 IST

ओडीन स्मिथ ने कसा ओवर किया

ओडीन स्मिथ ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए ओवर में केवल 3 रन दिए। 32 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 159/4। सूर्यकुमार यादव 2* और श्रेयस अय्यर 62* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 3rd odi Live Score: 32 ओवर, भारत का स्‍कोर 159/4।

FEB 11, 2022 16:09 IST

जोसेफ का सख्‍त ओवर

अल्‍जारी जोसेफ ने किफायती गेंदबाजी करते हुए ओवर में केवल 4 रन दिए। 31 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 156/4। श्रेयस अय्यर 61* और सूर्यकुमार यादव 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 3rd odi Live Score: 31 ओवर, भारत का स्‍कोर 156/4।

FEB 11, 2022 15:55 IST

वॉल्‍श ने पंत का किया शिकार

वेस्‍टइंडीज को आखिरकार सफलता मिली। ऋषभ पंत को वॉल्‍श ने विकेटकीपर होप के हाथों कैच आउट कराया। पंत ने फुल लेंथ की गेंद पर लेट कट खेलने का प्रयास किया, लेकिन बल्‍ले का ऊपरी किनारा लगकर गेंद विकेटकीपर के हाथों में गई। पंत ने 54 गेंदों में 6 चौके और एक छक्‍के की मदद से 56 रन बनाए। 30 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 152/4। श्रेयस अय्यर 60* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 3rd odi Live Score: 30 ओवर, भारत का स्‍कोर 152/4।

FEB 11, 2022 15:52 IST

पंत ने 47 गेंदों में जमाया अर्धशतक

ऋषभ पंत ने फेबियन एलेन द्वारा किए पारी के 29वें ओवर की तीसरी गेंद पर एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। 29 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 146/3। ऋषभ पंत 51* और श्रेयस अय्यर 59* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 3rd odi Live Score: 29 ओवर, भारत का स्‍कोर 146/3।

FEB 11, 2022 15:51 IST

पंत अर्धशतक के करीब

अल्‍जारी जोसेफ के ओवर में 8 रन बने। पंत अपने अर्धशतक से एक रन दूर। अय्यर ने पूरे ओवर में रन बनाए और पंत के साथ शतकीय साझेदारी पूरी की। 28 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 142/3। श्रेयस अय्यर 57* और ऋषभ पंत 49* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 3rd odi Live Score: 28 ओवर, भारत का स्‍कोर 142/3।

FEB 11, 2022 15:40 IST

श्रेयस अय्यर का अर्धशतक

श्रेयस अय्यर ने हेडन वॉल्‍श द्वारा किए 27वें ओवर की पांचवीं गेंद पर एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। इस ओवर में 9 रन बने। 27 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 134/3। श्रेयस अय्यर 50* और ऋषभ पंत 49* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 3rd odi Live Score: 27 ओवर, भारत का स्‍कोर 134/3।

FEB 11, 2022 15:35 IST

अल्‍जारी जोसेफ गेंदबाजी आक्रमण पर लौटे

वेस्‍टइंडीज की टीम विकेट की तलाश में जुटी हुई है। पूरन ने अल्‍जारी जोसेफ को गेंद थमाई है। श्रेयस अय्यर पहली दो गेंदों पर रन नहीं बनाए, लेकिन तीसरी गेंद पर शानदार चौका जमाया। फुल लेंथ की गेंद पर अय्यर ने स्‍क्‍वायर की दिशा में चौका जड़ा। चौथी गेंद फिर डॉट रही। पांचवीं गेंद पर अय्यर ने दो रन लिए। इस तरह ओवर में 6 रन आए। 26 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 125/3। श्रेयस अय्यर 48* और ऋषभ पंत 43* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 3rd odi Live Score: 26 ओवर, भारत का स्‍कोर 125/3।

FEB 11, 2022 15:31 IST

पंत बाउंड्री निकालने में कामयाब

ऋषभ पंत ने हेडन वॉल्‍श के ओवर की आखिरी गेंद पर चौका जमाया। यह गेंद शॉर्ट लेंथ की डाली, जिस पर पंत ने शॉर्ट थर्ड मैन के पास से चौका जमाया। इस ओवर में 8 रन बने। 25 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 119/3। ऋषभ पंत 43* और श्रेयस अय्यर 42* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 3rd odi Live Score: 25 ओवर, भारत का स्‍कोर 119/3।

FEB 11, 2022 15:27 IST

पंत-अय्यर ने आक्रामक रुख अख्तियार किया

श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत अच्‍छी लय में आ चुके हैं। दोनों ने केमार रोच द्वारा किए पारी के 24वें ओवर में बाउंड्री जमाई। केमार रोच के ओवर में 12 रन बने। 24 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 111/3। ऋषभ पंत 37* और श्रेयस अय्यर 40* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 3rd odi Live Score: 24 ओवर, भारत का स्‍कोर 111/3।

FEB 11, 2022 15:23 IST

वॉल्‍श का शानदार ओवर

हेडन वॉल्‍श ने पारी का 23वां ओवर कसा हुआ डाला। उन्‍होंने इस ओवर में केवल 2 रन खर्च किए। पंत और अय्यर अब क्रीज पर जम चुके हैं और भारत को बड़े स्‍कोर तक पहुंचाने की जिम्‍मेदारी उठाना होगी। 23 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 99/3। श्रेयस अय्यर 35* और ऋषभ पंत 30* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 3rd odi Live Score: 23 ओवर, भारत का स्‍कोर 99/3।

FEB 11, 2022 15:20 IST

केमार रोच वापस गेंदबाजी स्‍पेल पर आए

केमार रोच दोबारा गेंदबाजी करने आए। पहली गेंद पर पंत ने लांग लेग की दिशा में शॉट खेलकर एक रन लिया। इस ओवर में दो सिंगल और आए। 22 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 97/3। श्रेयस अय्यर 34* और ऋषभ पंत 29* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 3rd odi Live Score: 22 ओवर, भारत का स्‍कोर 97/3।

FEB 11, 2022 15:15 IST

हेडन वॉल्‍श गेंदबाजी आक्रमण पर आए

पहली गेंद डॉट डालने के बाद हेडन वॉल्‍श की अगली दो गेंदों पर अय्यर ने लगातार दो-दो रन लिए। फिर चौथी गेंद पर अय्यर ने लांग ऑफ की दिशा में शॉट खेलकर एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर पंत ने थर्ड मैन की दिशा में शॉट खेलकर एक रन लिया। आखिरी गेंद डॉट रही। इस ओवर में 6 रन बने। 21 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 94/3। श्रेयस अय्यर 33* और ऋषभ पंत 27* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 3rd odi Live Score: 21 ओवर, भारत का स्‍कोर 94/3।

FEB 11, 2022 15:13 IST

होल्‍डर के ओवर में पंत ने जमाया चौका

जेसन होल्‍डर ने पारी का 20वां ओवर किया। ऋषभ पंत ने चौथी गेंद पर फाइन लेग के पास से शानदार चौका जमाया। इसके अलावा ओवर में दो रन बने। 20 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 88/3। ऋषभ पंत 26* और श्रेयस अय्यर 28* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 3rd odi Live Score: 20 ओवर, भारत का स्‍कोर 88/3।

FEB 11, 2022 15:08 IST

पंत ने जड़ा छक्‍का

ऋषभ पंत ने फेबियन एलेन का दूसरे ओवर में छक्‍का जड़कर स्‍वागत किया। पंत ने लांग ऑन के ऊपर से शानदार छक्‍का जमाया। इसके बाद ओवर में तीन सिंगल आए। इस ओवर में 9 रन आए। 19 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 83/3। ऋषभ पंत 21* और श्रेयस अय्यर 27* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 3rd odi Live Score: 19 ओवर, भारत का स्‍कोर 82/3।

FEB 11, 2022 15:03 IST

जेसन होल्‍डर ने गेंदबाजी छोर बदला

जेसन होल्‍डर ने अपना छोर बदला, जिसका उन्‍हें फायदा हुआ और ओवर में केवल तीन रन खर्च किए। 18 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 73/3। ऋषभ पंत 13* और श्रेयस अय्यर 26* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 3rd odi Live Score: 18 ओवर, भारत का स्‍कोर 73/3।

FEB 11, 2022 14:59 IST

होल्‍डर की जगह आए फेबियन एलेन

फेबियन एलेन की पहली गेंद पर पंत ने गेंदबाज की दिशा में शॉट खेला, लेकिन रन नहीं मिला। दूसरी गेंद पर पंत ने लांग ऑन की दिशा में शॉट खेलकर एक रन लिया। इसके बाद अय्यर ने अगली चार गेंदें डॉट खेली। इस ओवर में केवल 1 रन आया। 17 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 70/3। श्रेयस अय्यर 25* और ऋषभ पंत 11* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 3rd odi Live Score: 17 ओवर, भारत का स्‍कोर 70/3।

FEB 11, 2022 14:56 IST

अय्यर ने दो बाउंड्री जमाई

श्रेयस अय्यर ने स्मिथ द्वारा किए 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर थर्ड मैन की दिशा में चौका जमाया। पांचवीं गेंद पर श्रेयस अय्यर ने दोबारा चौका जमाया। इस बार उन्‍होंने मिड ऑन की दिशा में गेंद को सीमा रेखा के पार भेजा। इस ओवर में 8 रन आए। 16 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 69/3। श्रेयस अय्यर 25* और ऋषभ पंत 10* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 3rd odi Live Score: 16 ओवर, भारत का स्‍कोर 69/3।

FEB 11, 2022 14:52 IST

होल्‍डर का कसा हुआ ओवर

जेसन होल्‍डर ने पारी का 15वां ओवर कसा हुआ डाला। इस ओवर में भारतीय बल्‍लेबाज केवल दो रन बना पाए। 15 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 61/3। श्रेयस अय्यर 17* और ऋषभ पंत 10* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 3rd odi Live Score: 15 ओवर, भारत का स्‍कोर 61/3।

FEB 11, 2022 14:49 IST

स्मिथ का महंगा ओवर

ओडीन स्मिथ की पहली ही गेंद पर पंत ने अपर कट के जरिये चौका जमाया। इसके बाद स्मिथ ने वाइड और फिर नो बॉल डाली। दूसरी गेंद पर पंत दो रन ले पाए और फ्री हिट का फायदा नहीं उठा सके। फिर पांचवीं गेंद पर पंत एक रन ले पाए। इस ओवर में 9 रन आए। 14 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 59/3। श्रेयस अय्यर 16* और ऋषभ पंत 9* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

IND vs WI, 3rd odi Live Score: 14 ओवर, भारत का स्‍कोर 59/3।

FEB 11, 2022 14:38 IST

अय्यर ने जमाया चौका

श्रेयस अय्यर ने जेसन होल्‍डर द्वारा किए पारी के 13वें ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका जमाया। इस ओवर में 7 रन बने। 13 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 50/3। श्रेयस अय्यर 16* और ऋषभ पंत 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 3rd odi Live Score: 13 ओवर, भारत का स्‍कोर 50/3।

FEB 11, 2022 14:34 IST

स्मिथ का कड़क ओवर

ओडीन स्मिथ ने लगातार दूसरा ओवर शानदार किया और केवल दो रन खर्च किए। इस ओवर में पंत ने अपना खाता खोला और फिर आखिरी गेंद पर अय्यर ने दौड़कर रन लिया। 12 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 44/3। श्रेयस अय्यर 11* और ऋषभ पंत 1* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

IND vs WI, 3rd odi Live Score: 12 ओवर, भारत का स्‍कोर 44/3।

FEB 11, 2022 14:29 IST

रोच की जगह होल्‍डर आक्रमण पर

जेसन होल्‍डर ने अपने स्‍पेल की शानदार शुरूआत की और मेडन ओवर डाला। श्रेयस अय्यर इन 6 गेंदों में एक बार भी जोखिम नहीं उठा सके। 11 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 42/3। श्रेयस अय्यर 10* और ऋषभ पंत 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 3rd odi Live Score: 11 ओवर, भारत का स्‍कोर 42/3।

FEB 11, 2022 14:23 IST

स्मिथ का सफल ओवर

ओडीन स्मिथ ने अपने स्‍पेल की शानदार शुरूआत की और शिखर धवन को पवेलियन भेजा। इस ओवर में केवल 2 रन आए और एक विकेट भी आया। 10 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 42/3। श्रेयस अय्यर 10* और ऋषभ पंत 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 3rd odi Live Score: 10 ओवर, भारत का स्‍कोर 42/3।

FEB 11, 2022 14:21 IST

धवन की पारी का अंत

निकोलस पूरन ने गेंदबाजी में परिवर्तन किया, जो सार्थक साबित हुआ। ओडीन स्मिथ को अल्‍जारी जोसेफ की जगह गेंद थमाई गई। 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर स्मिथ ने शिखर धवन को पहली स्लिप में होल्‍डर के हाथों कैच आउट करा दिया। स्मिथ ने शॉर्ट लेंथ की गेंद डाली, जिसे अतिरिक्‍त उछाल मिला। धवन कट खेलने गए और उनके बल्‍ले का ऊपरी हिस्‍सा लगकर गेंद पहली स्लिप में मौजूद होल्‍डर के हाथों में गई। शिखर धवन ने 26 गेंदों में एक छक्‍के की मदद से 10 रन बनाए।

FEB 11, 2022 14:16 IST

अय्यर ने जमाई बाउंड्री

केमार रोच द्वारा किए पारी के 9वें ओवर की पांचवीं गेंद पर श्रेयस अय्यर ने स्‍क्‍वायर लेग की दिशा में चौका जमाया। इसके अलावा ओवर में तीन रन बने। 9 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 40/2। शिखर धवन 10* और श्रेयस अय्यर 10* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 3rd odi Live Score: 9 ओवर, भारत का स्‍कोर 40/2।

FEB 11, 2022 14:12 IST

पारी संभालने में जुटे धवन-अय्यर

अल्‍जारी जोसेफ की पहली तीन गेंदों पर तीन सिंगल आए। फिर चौथी गेंद डॉट होने के बाद अगली दो गेंदें लगातार वाइड रही। पांचवीं गेंद पर श्रेयस अय्यर बीट हुए, यह खूबसूरत गेंद रही। आखिरी गेंद पर कोई रन नहीं आया। इस ओवर में 5 रन बने। 8 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 33/2। श्रेयस अय्यर 4* और शिखर धवन 9* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

IND vs WI, 3rd odi Live Score: 8 ओवर, भारत का स्‍कोर 33/2।

FEB 11, 2022 14:06 IST

धवन की सिक्‍स से शुरूआत

14 गेंदों के बाद शिखर धवन का खाता खुला और वो भी सिक्‍स के साथ। केमार रोच द्वारा सातवें ओवर की तीसरी गेंद पर धवन ने एक्‍स्‍ट्रा कवर्स के ऊपर से छक्‍का जड़ा। फिर रोच ने वापसी करते हुए अगली दो गेंदें डॉट डाली। फिर आखिरी गेंद काफी बाहर डाली, जो कि वाइड रही। इसके बाद शिखर धवन ने आखिरी गेंद पर एक रन लिया। 7 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 28/2। शिखर धवन 7* और श्रेयस अय्यर 3* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 3rd odi Live Score: 7 ओवर, भारत का स्‍कोर 28/2।

FEB 11, 2022 14:02 IST

जोसेफ का कड़ा ओवर

अल्‍जारी जोसेफ ने भी कड़क ओवर किया और केवल 1 रन दिया। जोसेफ का सामना धवन बिलकुल संभलकर करते हुए दिखे। 6 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 19/2। शिखर धवन 0* और श्रेयस अय्यर 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 3rd odi Live Score: 6 ओवर, भारत का स्‍कोर 19/2।

FEB 11, 2022 13:58 IST

भारत संघर्षपूर्ण स्थिति में

केमार रोच ने पांचवां ओवर किफायती करते हुए केवल दो रन दिए। शिखर धवन अब तक खाता नहीं खोल पाएं हैं जबकि 9 गेंदों का सामना कर चुके हैं। 5 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 18/2। शिखर धवन 0* और श्रेयस अय्यर 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 3rd odi Live Score: 5 ओवर, भारत का स्‍कोर 18/2।

FEB 11, 2022 13:54 IST

अल्‍जारी जोसेफ का डबल विकेट मेडन ओवर

अल्‍जारी जोसेफ छा गए। अपने स्‍पेल के दूसरे ओवर में रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों महत्‍वपूर्ण विकेट लिए। कोहली तो खाता भी नहीं खोल पाए। 4 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 16/2। शिखर धवन 0* और श्रेयस अय्यर 0* रन बनाकर खेल रहे हैं। जोसेफ का यह डबल विकेट मेडन ओवर रहा। बेहतरीन बॉलिंग।

IND vs WI, 3rd odi Live Score: 4 ओवर, भारत का स्‍कोर 16/2।

FEB 11, 2022 13:53 IST

विराट कोहली आए और गए

विराट कोहली लगातार तीसरे वनडे में फ्लॉप। अल्‍जारी जोसेफ की लेग स्‍टंप पर जाती गेंद को कोहली ने छेड़ा और विकेट के पीछे शाई होप ने शानदार कैच लपका। कोहली दो गेंदों में बिना खाता खोले आउट हुए। जोसेफ का शानदार ओवर।

FEB 11, 2022 13:50 IST

जोसेफ ने किया रोहित शर्मा का शिकार

अल्‍जारी जोसेफ ने चौथे ओवर में भारत को पहला झटका दिया। तीसरी गेंद पर जोसेफ ने रोहित शर्मा को क्‍लीन बोल्‍ड किया। जोसेफ की लेंथ बॉल पर रोहित कवर ड्राइव खेलने गए, लेकिन बल्‍ले का अंदरूनी भाग लगकर गेंद स्‍टंप्‍स पर जा लगी। रोहित शर्मा ने 15 गेंदों में 3 चौके की मदद से 13 रन बनाए।

FEB 11, 2022 13:47 IST

केमार रोच का किफायती ओवर

केमार रोच ने पारी का तीसरा ओवर किया। शिखर धवन को आखिरकार स्‍ट्राइक मिली। पहली दो गेंदें डॉट डालने के बाद तीसरी गेंद वाइड डाली। फिर एक और वाइड गेंद। रोच ने फिर वापसी की और अगली दो गेंदें डॉट निकाली। इस ओवर में दो रन आए। 3 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 16/0। रोहित शर्मा 13* और शिखर धवन 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 3rd odi Live Score: 3 ओवर, भारत का स्‍कोर 16/0।

FEB 11, 2022 13:41 IST

रोहित शर्मा की तेज शुरूआत

अल्‍जारी जोसेफ ने पारी का दूसरा ओवर किया। रोहित शर्मा ने पहली ही गेंद पर स्‍क्‍वायर लेग के ऊपर से चौका जमा दिया। तीसरी गेंद वाडइ रही। फिर रोहित ने स्‍क्‍वायर लेग के पास से एक और चौका जमा दिया। इस ओवर में 9 रन आए। 2 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 14/0। रोहित शर्मा 13* और शिखर धवन 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 3rd odi Live Score: 2 ओवर, भारत का स्‍कोर 14/0।

FEB 11, 2022 13:39 IST

भारत की दमदार शुरूआत

भारतीय टीम के कप्‍तान रोहित शर्मा ने पारी की शानदार शुरूआत की और पारी की पहली ही गेंद पर प्‍वाइंट के पास से बाउंड्री जमाई। आखिरी गेंद पर रोहित शर्मा ने एक रन लेकर स्‍ट्राइक अपने पास रखी। 1 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 5/0। रोहित शर्मा 5* और शिखर धवन 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs WI, 3rd odi Live Score: 1 ओवर, भारत का स्‍कोर 5/0। 

FEB 11, 2022 13:12 IST

दोनों टीमों की प्‍लेइंग 11

भारत की प्‍लेइंग 11 - रोहित शर्मा (कप्‍तान), शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दीपक चाहर, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्‍मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्‍णा।

वेस्‍टइंडीज की प्‍लेइंग 11 - शाई होप, ब्रेंडन किंग, डैरेन ब्रावो, शामराह ब्रूक्‍स, निकोलस पूरन (कप्‍तान), जेसन होल्‍डर, फेबियन एलेन, ओडीन स्मिथ, अल्‍जारी जोसेफ, हेडन वॉल्‍श और केमार रोच।

FEB 11, 2022 13:03 IST

टॉस का बॉस बना भारत

भारत के कप्‍तान रोहित शर्मा ने शुक्रवार को वेस्‍टइंडीज के खिलाफ तीसरे व अंतिम वनडे में टॉस जीकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला किया है।

FEB 11, 2022 12:58 IST

आंकड़ों में कौन हावी

भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच वनडे के आंकड़ें जबर्दस्‍त हैं। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 135 वनडे खेले गए, जिसमें से भारत ने 66 मैच जीते जबकि वेस्‍टइंडीज ने 63 में बाजी मारी। दोनों टीमों के बीच भारत में 60 वनडे खेले गए हैं। इसमें से भारत ने 31 जबकि कैरेबियाई टीम ने 28 मैचों में जीत दर्ज की। एक मैच टाई रहा।

FEB 11, 2022 12:57 IST

इस मैदान पर खेला जाएगा तीसरा वनडे

FEB 11, 2022 12:57 IST

मैच से पहले शिखर धवन का बयान