IND vs AFG Highlights: विराट-भुवी के धमाके से उड़े अफगानिस्तान के परखच्चे, भारत ने जीत के साथ ली एशिया कप से विदा
Asia Cup 2022, India vs Afghanistan Highlights: भारत ने एशिया कप 2022 में अफगानिस्तान के खिलाफ जबरदस्त जीत दर्ज की। भारत ने 212 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
भारत ने एशिया कप 2022 के सुपर-फोर राउंड में लगातार दो हार के बाद अफगानिस्तान को बुरी तरह रौंद डाला। भारत ने गुरुवार को दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ 101 रन से धमाकेदार जीत हासिल कर टूर्नामेंट से विदाई ली। बता दें कि दोनों ही टीम फाइनल की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी हैं। भारत ने विराट कोहली (नाबाद 122) के शतक के दम पर 212 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। वहीं, जवाब में अफगानिस्तान की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 111 रन बना सकी। भारत के लिए भुवनेश्वर कुमार ने कातिलाना गेंदबाजी की। उन्होंने 4 रन देकर 5 विकेट चटकाए। उनके अलावा आर अश्विन, दीपक हुड्डा और अर्शदीप सिंह ने एक-एक विकेट लिया।
ऐसा रहा अफगानिस्तान की पारी हाल
लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। भुनेश्वर कुमार ने पहले ओवर में सलामी बल्लेबाज हजरतुल्लाह जजई (0) और रहमानुल्ला गुरबाज (0) को पवेलियन भेजा। जजई एलबीडब्ल्यू और गुरबाज बोल्ड हुए। इसके बाद, भुवनेश्वर ने तीसरे ओवर में दो शिकार किए। उन्होंने करीम जनत (2) को कोहली के हाथों कैच कराया जबकि नजीबुल्लाह जदरान (0) को एलबीडब्ल्यू किया। एक छोर से अफगानिस्तान के विकेट रहे लेकिन दूसरे ओर पर इब्राहिम जदरान डटे रहे। अफगानिस्तान को पांचवां झटका कप्तान मोहम्मद नबी (7) के रूप में लगा, जिन्हें अर्शदीप सिंह ने छठे ओवर में एलबीडब्ल्यू किया।
अजमतुल्लाह ओमरजई को भुवनेश्वर ने सातवें ओवर में विकेट के पीछे कैच कराया। अफगानिस्तान की खस्ता हालत का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है उसने 6 विकेट 21 के कुल स्कोर पर गंवा दिए। हालांकि, इब्राहिम ने राशिद खान (15) के साथ सातवें और मुजीब-उर-रहमान (18) के संग आठवें विकेट के लिए 33-33 रन की साझेदारी कर अपनी टीम की लाज बचाई। राशिद को दीपक हुड्डा ने 14वें ओवर में आउट किया और मुजीब को अश्विन ने 18वें ओवर में अपना शिकार बनाया। वहीं, इब्राहिम नाबाद पवेलियन लौटे। उन्होंने 59 गेंदों में 4 चौकों और 2 छक्कों की बदौलत 64 रन की पारी खेली। फरीद अहमद 1 रन बनाकर नाबाद रहे।
भारत ने की दमदार शुरुआत
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने दमदार शुरुआत की। रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में केएल राहुल ने विराट कोहील के साथ पारी का किया और पहले विकेट के लिए 119 रन जोड़े। यह साझेदारी 13वें ओवर की चौथी गेंद पर राहुल के आउट होने के बाद टूटी। उन्हें फरीद अहमद ने नजीबुल्ला के हाथों लपकवाया। राहुल ने 41 गेंदों में 6 चौकों और 2 छक्कों के जरिए 62 रन की पारी खेली। फरीद ने इसी ओवर की अंतिम गेंद पर सूर्यकुमार यादव को अपने जाल में फंसाया। सूर्यकुमार बोल्ड होकर पवेलियन लौटे। उन्होंने 2 गेंदों में 6 रन बनाए।
कोहली ने ठोका एतिहासिक शतक
125 के कुल स्कोर पर दो विकेट गिरने के बाद कोहली ने ऋषभ पंत के साथ जबरदस्त अंदाज में मोर्चा संभाला। कोहली ने और भी ज्यादा आक्रामक रुख अपनाया और उनके बल्ले ने जमकर आग उगली। कोहली ने तीसरे विकेट के लिए पंत के साथ 87 रन की अटूट साझेदारी की। कोहली ने 61 गेंदों में नाबाद 122 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और 6 सिक्स लगाए। यह कोहली के अंतरराष्ट्रीय करियर का 71वां शतक है। उन्होंने टी20 इंटरनेशवल में पहली सेंचुरी बनाई है। वहीं, पंत ने 16 गेंदों में 3 चौकों की मदद से नाबाद 20 रन बनाए।
India vs Afghanistan Playing 11
भारत की प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर और अर्शदीप सिंह।
अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन: मोहम्मद नबी (कप्तान), हजरतुल्लाह जजई, रहमानुल्ला गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जदरान, नजीबुल्लाह जदरान, करीम जनत, राशिद खान, अजमतुल्लाह ओमरजई, मुजीब-उर-रहमान और फजलहक फारुकी, फरीद अहम मलिक।
भारत ने 101 रन से जीता मैच
भारत ने अफगानिस्तान को 101 रन से शिकस्त दी है। भारत के लिए 20वां ओवर दिनेश कार्तिक ने किया और 18 रन खर्च किए। इब्राहिम जदरान ने तीन डबल लिए और दो छक्के ठोके। इब्राहिम 59 गेंदों में नाबाद 64 रन बनाए। वहीं फरीद अहमद ने 5 गेंदों में नाबाद 1 रन जुटाया।
20 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 111/8, वाइड-3 रन।
अक्षर पटेल ने दिए 6 रन
IND vs AFG T20 Live Score: अक्षर पटेल ने 19वें ओवर में 6 रन दिए। इब्राहिम ने चार और फरीद ने दो रन बनाए।
19 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 94/8, इब्राहिम जदरान 46* और फरीद अहमद 2* क्रीज पर हैं।
मुजीब-उर-रहमान हुए आउट
IND vs AFG T20 Live Score: अश्विन ने भारत को आठवीं सफलता दिलाई है। उन्होंने 18वें ओवर की चौथी गेंद पर बोल्ड किया। मुजीब गेंदबाज के ऊपर से खेलना चाहते थे पर चूक गए। उन्होंने 12 गेंदों में 18 रन बनाए। उन्होंने 2 चौके और 1 छक्का लगाया।
18 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 88/8, इब्राहिम जदरान 42* और फरीद अहमद 0* क्रीज पर हैं।
मुजीब लगाया फॉर और सिक्स
IND vs AFG T20 Live Score: मुजीब-उर-रहमान ने 16वां ओवर करने आए अश्विन के खिलाफ अपने हाथ खोले। उन्होंने पहली गेंद पर चौका और पांचवीं गेंद पर सिक्स लगाया।
16 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 73/7, इब्राहिम जदरान 35* और मुजीब-उर-रहमान 13* रन बनाकर खेल रहे हैं।
राशिद खान लौटे पवेलियन
IND vs AFG T20 Live Score: अफगानिस्तान का सातवां विकेट राशिद के तौर पर गिरा है। उन्हें दीपक हुड्डा ने 14वें ओवर की पहली गेंद पर अपने जाल में फंसाया। राशिद छक्का मारने की फिराक में डीप स्क्वेयर पर अक्षर के हाथों लपके गए। उन्होंने 19 गेंदों में 15 रन बनाए। उन्होंने 2 चौके लगाए।
14 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 57/7, इब्राहिम जदरान 31* और मुजीब-उर-रहमान 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
अश्विन ने किफायती ओवर किया
IND vs AFG T20 Live Score: अक्षर ने 11वें ओवर में जहां 9 रन खर्च किए वहीं अश्विन द्वारा डाला गया 12वां ओवर किफायती रहा। अश्विन ने 4 रन दिए। इब्राहिम ने तीन और राशिद ने 1 रन बनाया।
12 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 47/6, इब्राहिम जदरान 24* और राशिद खान 13* रन बनाकर खेल रहे हैं।
गेंदबाजी के लिए आए आर अश्विन
IND vs AFG T20 Live Score: कप्तान राहुल ने 10वें ओवर में आर अश्विन को गेंद थमाई, जिसमें 5 रन आए। राशिद ने तीन और इब्राहिम ने 2 रन जुटाए।
10 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 34/6, इब्राहिम जदरान 20* और राशिद खान 4* क्रीज पर हैं।
अक्षर पटेल ने अच्छा ओवर निकाला
IND vs AFG T20 Live Score: अक्षर पटेल ने नौवें ओवर में अच्छी गेंदबाजी करते हुए केवल 3 रन दिए। इब्राहिम ने दो और राशिद ने एक रन बनाया।
9 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 29/6, इब्राहिम जदरान 18* और राशिद खान 1* क्रीज पर हैं।
इब्राहिम जदरान ने लगाया चौका
IND vs AFG T20 Live Score: अर्शदीप सिंह ने आठवें ओवर में पांच रन दिए। इब्रामिह ने पहली गेंद पर चौका मारा और तीसरी गेंद पर सिंगल निकाला।
8 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 26/6, इब्राहिम जदरान 16* और राशिद खान 0* क्रीज पर हैं।
भुवनेश्वर कुमार ने मारा पंजा
IND vs AFG T20 Live Score: अफगानिस्तान को छठा झटका अजमतुल्लाह ओमरजई के रूप में लगा है, जिन्होंने 6 गेंदों में 1 रन जुटाया। उन्हें भुवी ने सातवें ओवर की पांचवीं गेंद पर ओमरजई को विकेट की पीछ कैच कराया। भुवी का यह पांचवां शिकार है।
7 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 21/6, इब्राहिम जदरान 11* और राशिद खान 0* क्रीज पर हैं।
मोहम्मद नबी बने अर्शदीप का शिकार
IND vs AFG T20 Live Score: अर्शदीप सिंह ने भारत को पांचवीं सफलता दिलाई। उन्होंने छठे ओवर की पांचवीं गेंद पर अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी को अपना शिकार बनाया। नबी एलबीडब्ल्यू होकर पवेलियन लौटे। उन्होंने 7 गेंदों में 1 चौके के जरिए 7 रन बनाए।
6 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 21/5, इब्राहिम जदरान 11* और अजमतुल्लाह ओमरजई 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
भुवी ने फेंका किफायती ओवर
IND vs AFG T20 Live Score: भुवनेश्वर ने पांचवें ओवर में बेहद किफायती गेंदबाजी की और महज एक रन दिया। इब्राहिम ने मिडविकेट और मिड ऑन के बीच में सिंगल निकाला।
5 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 19/4, इब्राहिम जदरान 10* और मोहम्मद नबी 7* रन बनाकर खेल रहे हैं।
नबी ने चाहर पर जड़ा चौका
IND vs AFG T20 Live Score: दीपक चाहर ने चौथे ओवर में 9 रन खर्च किए। नबी ने चौथी गेंद पर चौका और पांचवीं गेंद पर दौड़कर तीन लिए। वहीं, इब्राहिम ने दो रन जुटाए।
4 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 18/4, इब्राहिम जदरान 9* और मोहम्मद नबी 7* क्रीज पर हैं।
भुवनेश्वर ने फिर किए दो शिकार
IND vs AFG T20 Live Score: भुवनेश्वर ने तीसरे ओवर में भी दो शिकार किए। उन्होंने चौथी गेंद पर करीम जनत को आउट किया। जनत ने ऑफ स्टंप के बाहर आई गुड लेंथ गेंद से छेड़छाड़ करने को कोशिश की और स्लिप में कोहली को कैच थमाया। उन्होंने 4 गेंदों में 2 रन बनाए। भुवी ने अंतिम गेंद पर नजीबुल्लाह जदरान को पवेलियन की राह दिखाई। वह इनस्विंगिग यॉर्कर को भांप नहीं पाए और एलबीडब्ल्यू हो गए। उनका खाता नहीं खुला।
3 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 9/4, इब्राहिम जदरान 7* और मोहम्मद नबी 0* क्रीज पर हैं।
दीपर चाहर को मिला ओवर
IND vs AFG T20 Live Score: कप्तान राहुल ने दूसरे ओवर में दीपक चाहर को गेंद सौंपी, जिन्होंने 6 रन दिए। इब्राहिम ने एक चौके समेत 5 और करीम ने 1 रन बनाया।
2 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 7/2, इब्राहिम जदरान 6* और करीम जनत 1* क्रीज पर हैं।
भुवनेश्वर ने चटकाए दो विकेट
IND vs AFG T20 Live Score: भुवनेश्वर कुमार ने पहले ओवर में अफगानिस्तान को दो झटके दिए। उन्होंने हजरतुल्लाह जजई को चौथी गेंद पर एलबीडब्ल्यू किया। वहीं, भुवी ने अंतिम गेंद पर रहमानुल्ला गुरबाज बोल्ड किए। दोनों सलामी बल्लेबाज अपना खाता नहीं खोल पाए।
1 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 1/2, इब्राहिम जदरान 1* और करीम जनत 0* क्रीज पर हैं।
अफगानिस्तान को मिला 213 का टारगेट
IND vs AFG T20 Live Score: भारत ने अफगानिस्तान को 213 रन का टारगेट दिया है। अफगानिस्तान के लिए 20वां ओवर फारूकी ने किया और 18 रन दिए। विराट कोहली ने पहली-दूसरी गेंद पर सिक्स और तीसरी गेंद पर चौका लगाया। कोहली 61 गेंदों में 122 रन बनाकर नाबाद रहे। ऋषभ पंत ने 16 गेंदों में नाबाद 20 रन बनाए।
20 ओवर के बाद भारत का स्कोर 212/2, वाइड-2 रन।
विराट कोहली ने ठोका शतक
IND vs AFG T20 Live Score: विराट कोहली ने लंबे इंतजार के बाद आखिर शतक ठोक दिया है। उन्होंने 53 गेंदों में सैकड़ा बनाया। कोहली ने सिक्स के जरिए सेंचुरी पूरी की। यह कोहली के अंतरराष्ट्रीय करियर का 71वां शतक है। वहीं, कोहली ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहला शतक लगाया है।
19 ओवर के बाद भारत का स्कोर 194/2, वाइड-2 रन। विराट कोहली 105* और ऋषभ पंत 19* क्रीज पर हैं।
कोहली ने फिर खोल अपने हाथ
IND vs AFG T20 Live Score: कोहली ने 18वें ओवर में फारूकी के खिलाफ अपने हाथ खोले। उन्होंने 14 रन बटोरे। कोहली ने तीसरी और पांचवीं गेंद पर चौका लगाया।
18 ओवर के बाद भारत का स्कोर 175/2, वाइड-2 रन। विराट कोहली 90* और ऋषभ पंत 15* क्रीज पर हैं।
फरीद अहमद ने लुटाए 15 रन
IND vs AFG T20 Live Score: फरीद अहमद ने 17वें ओवर में 15 रन लुटाए। पंत ने तीसरी गेंद पर चौका मारा जबकि कोहली पांचवीं और छठी गेंद पर फॉर हासिल किया।
17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 160/2, वाइड-1 रन। विराट कोहली 77* और ऋषभ पंत 14* क्रीज पर हैं।
विराट कोहली ने जमाया सिक्स
IND vs AFG T20 Live Score: राशिद ने अपने स्पेल के चौथे ओवर में 11 रन खर्च किए। कोहली ने 9 और पंत ने 2 रन बनाए। कोहली ने पांचवीं गेंद पर वाइड लॉन्ग ऑन की ओर सिक्स जमाया।
16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 145/2, वाइड-1 रन। विराट कोहली 68* और ऋषभ पंत 8* क्रीज पर हैं।
मुजीब ने किफायती गेंदबाज की
IND vs AFG T20 Live Score: मुजीब ने 15वें ओवर में किफायती गेंदबाज करते हुए महज 4 रन खर्च किए। कोहली और पंत ने दौड़कर 2-2 रन बनाए।
15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 134/2, वाइड-1 रन। विराट कोहली 59* और ऋषभ पंत 6* क्रीज पर हैं।
ऋषभ पंत ने लगाया चौका
IND vs AFG T20 Live Score: ऋषभ पंत ने 14वां ओवर करने आए राशिद के खिलाफ अपने हाथ खोले। उन्होंने तीसरी गेंद पर पुल-स्वीप किया और डीप मिडविकेट-डीप स्क्वेयर लेग के बीच चौका लगा दिया।
14 ओवर के बाद भारत का स्कोर 130/2, वाइड-1 रन। विराट कोहली 57* और ऋषभ पंत 4* क्रीज पर हैं।
राहुल-सूर्यकुमार लौटे पवेलियन
IND vs AFG T20 Live Score: फरीद अहमद ने 13वें ओवर में भारत को दो झटके दिए। उन्होंने चौथी गेंद पर ओपनर केएल राहुल को अपना शिकार बनाया। राहुल ने हवाई करने के चक्कर में लॉन्ग ऑन पर नजीबुल्लाह को कैच थमाया। उन्होंने 41 गेंदों में 6 चौकों और 2 छक्कों के दम पर 62 रन की पारी खेली। वहीं, फरीद ने ओवर की आखिरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव (2 गेंदों में 6) को पवेलियन भेजा। सूर्यकुमार ने पांचवीं गेंद पर छक्का ठोका और अगली पर बल्ले का अंदरूनी किनारा लगने के कारण बोल्ड हो गए। उन्होंने 2 गेंदों में 6 रन बनाए
13 ओवर के बाद भारत का स्कोर 125/2, वाइड-1 रन। विराट कोहली 56* और ऋषभ पंत 0* क्रीज पर हैं।
केएल राहुल ने भी ठोकी फिफ्टी
IND vs AFG T20 Live Score: कोहली के बाद राहुल ने भी फिफ्टी ठोक दी है। उन्होंने 12वें ओवर में लगातार दो चौके लगाकर पचासा कंप्लीट किया। राहुल के टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का यह 16वां अर्धशतक है।
12 ओवर के बाद भारत का स्कोर 111/0, वाइड-1 रन। केएल राहुल 55* और विराट कोहली 55* रन बनाकर खेल रहे हैं।
विराट कोहली ने जड़ा अर्धशतक
IND vs AFG T20 Live Score: विराट कोहली ने अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने 32 गेंदों में 50 रन जुटाए। यह उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 33वां अर्धशतक है।
11 ओवर के बाद भारत का स्कोर 95/0, वाइड-1 रन। केएल राहुल 44* और विराट कोहली 50* रन बनाकर खेल रहे हैं।
10 ओवर का खेल हुआ समाप्त
IND vs AFG T20 Live Score: 10 ओवर का खेल समाप्त हो गया है और भारत के ओपनर्स टिके हुए हैं। राहुल और अर्धशतक के नजदीक पहुंच गए हैं।
10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 87/0, वाइड-1 रन। केएल राहुल 42* और विराट कोहली 44* रन बनाकर खेल रहे हैं।
कोहली ने राशिद पर चौका मारा
IND vs AFG T20 Live Score: राशिद ने नौवें ओवर में 8 रन दिए। कोहली ने चौथी गेंद पर बेहतरीन चौका मारा। उन्होंने गेंद को लॉन्ग ऑफ सीमा रेखा के पार पहुंचाया।
9 ओवर के बाद भारत का स्कोर 80/0, वाइड-1 रन। केएल राहुल 37* और विराट कोहली 42* रन बनाकर खेल रहे हैं।
कोहली ने भी किया हवाई फायर
IND vs AFG T20 Live Score: नबी आठवें ओवर मेंखुद गेंदबाजी के लिए आए। उन्होंने 11 रन खर्च किए। कोहली ने तीसरी गेंद पर डीप मिडविकेट की ओर हवाई फायर किया। हालांकि, कैच का मौका बना था लेकिन ओमरजई चूक गए।
8 ओवर के बाद भारत का स्कोर 72/0, वाइड-1 रन। केएल राहुल 35* और विराट कोहली 36* रन बनाकर खेल रहे हैं।
केएल राहुल जड़ा दमदार सिक्स
IND vs AFG T20 Live Score: कप्तान नबी ने सातवें ओवर में स्पिनर राशिद खान को गेंद थमाई, जिसमें 9 रन आए। राहुल ने चौथी गेंद पर दमदार सिक्स लगाया। उन्होंने डीप मिडविकेट पर हवाई फायर किया।
7 ओवर के बाद भारत का स्कोर 61/0, वाइड-1 रन। केएल राहुल 33* और विराट कोहली 27* रन बनाकर खेल रहे हैं।
कोहली ने की मुजीब की धुनाई
IND vs AFG T20 Live Score: कोहली ने छठे ओवर में मुजीब की धुनाई की। मुजीब ने 15 रन दिए, जो कोहली ने ही बनाई। कोहली ने दूसरी और चौथी गेंद पर चौका जबकि पांचवीं गेंद पर छक्का ठोका। उन्होंने अंतिम गेंद पर सिंगल लिया।
6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 52/0, वाइड-1 रन। केएल राहुल 26* और विराट कोहली 25* क्रीज पर हैं।
केएल राहुल ने मारा फॉर
IND vs AFG T20 Live Score: केएल राहुल लगातार आक्रामक रुख अपनाए हुए हैं। उन्होंने पांचवां ओवर करने आए फरीद अहमद पर दो चौके लगाए। राहुल ने तीसरी और छठी गेंद पर बाउंड्री मारी।
5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 37/0, वाइड-1 रन। केएल राहुल 26* और विराट कोहली 10* क्रीज पर हैं।
राहुल ने फिर लगाया चौका
IND vs AFG T20 Live Score: मुजीब ने चौथे ओवर में 7 रन खर्च किए। राहुल ने एक बार फिर चौका लगाया। उन्होंने आखिरी गेंद को डीप बैकवर्ड स्क्वेयर लेग बाउंड्री की दिशा में भेजा।
4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 28/0, वाइड-1 रन। केएल राहुल 18* और विराट कोहली 9* क्रीज पर हैं।
राहुल और कोहली ने खोले अपने हाथ
IND vs AFG T20 Live Score: फारूकी ने तीसरे ओवर में 12 र दिए। राहुल और कोहली ने अपने हाथ खोले। राहुल ने दूसरी और कोहली ने चौथी गेंद पर चौका लगाया।
3 ओवर के बाद भारत का स्कोर 21/0, वाइड-1 रन। केएल राहुल 13* और विराट कोहली 7* क्रीज पर हैं।
मुजीब ने किफायती ओवर फेंका
IND vs AFG T20 Live Score: मुजीब-उर-रहमान ने दूसरे ओवर में किफायती गेंदबाजी की और केवल 3 रन खर्च किए। राहुल ने 2 और कोहली ने 1 रन बनाया।
2 ओवर के बाद भारत का स्कोर 9/0, वाइड-1 रन। केएल राहुल 6* और विराट कोहली 2* क्रीज पर हैं।
भारतीय पारी का हुआ आगाज
IND vs AFG T20 Live Score: भारतीय पारी का आगाज करने के लिए केएल राहुल और विराट कोहली आए हैं। वहीं, अफगानिस्तान की ओर से गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई फजलहक फारूकी ने की। उन्होंने पहले ओवर में 6 रन दिए, जिसमें एक वाइड शामिल है। राहुल ने चार और कोहली ने 1 रन बनाया।
1 ओवर के बाद भारत का स्कोर 6/0, वाइड-1 रन। केएल राहुल 4* और विराट कोहली 1* क्रीज पर हैं।
भारतीय टीम ने किए तीन बदलाव
भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए हैं। रोहित शर्मा, युजवेंद्र चहल और हार्दिक पांड्या जगह दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल और दीपक चाहर को मौका दिया गया है। वहीं, अफगानिस्तान की अंतिम एकादश में कोई फेरबदल नहीं हुआ है।
टॉस गंवाने के बाद क्या बोले राहुल?
टॉस गंवाने के बाद भारत के कार्यवाहक कप्तान केएल राहुल ने कहा कि हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। हम बैटिंग यूनिट के रूप में खुद को चैलेंज करना चाहते हैं।रोहित ने आज ब्रेक लेने लेना का फैसला किया है। दुबई के हालात में बैक-टू-बैक खेलना आसान नहीं है। इस टूर्नामेंट में आने के बाद हमारे दिमाग में टी20 वर्ल्ड कप था। विश्व कप से पहले इस तरह का टूर्नामेंट खेलना हमारे लिए अच्छी सीख है। हमने हार से कुछ चीजें सीखी हैं। विश्व कप में प्रत्येक खिलाड़ी द्वारा निभाई जाने वाली भूमिक को अंतिम रूप देने की कोशिश की जा रही है।
अफगानिस्तान ने जीता टॉस, भारत की बैटिंग
अफगानिस्तन ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया है। टॉस के बाद अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे। हम पाकिस्तान के खिलाफमैच के बाद स्टेडियम से निकले और फिर रात में होटल पहुंचे। ग्रीन टी ली और कुछ नींद की गोलियां लीं। कल एक कठिन रात थी। हमने टूर्नामेंट में अच्छा खेला है। हम आखिरी दो मैच जीत सकते थे। हम अच्छा क्रिकेट खेलने की पूरी कोशिश करेंगे।
स्टेडियम में अफगानिस्तान टीम
: AfghanAtalan have arrived at the stadium for their last match in the Asia Cup 2022 against India#AfghanAtalan | #AsiaCup2022 | #AFGvIND pic.twitter.com/VR75hm5QRX
— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) September 8, 2022
सिक्सा का पचासा लगाने वाले हैं हार्दिक
भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या टी20 अंतरराष्ट्रीय में 50 छक्के लगाने वाले हैं। उन्हें केवल के सिक्स की जरूरत है।
मुकाबले के लिए तैयार भारत-अफगानिस्तान
Hello from Dubai International Stadium for the #INDvAFG clash #TeamIndia #AsiaCup2022 pic.twitter.com/PUKBZtIgNt
— BCCI (@BCCI) September 8, 2022
कोहली को इसलिए चाहिए 38 रन
धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली टी20 अंतरराष्ट्रीय में 3500 रन का आंकड़ा छूने के नजदीक हैं। उन्हें ऐसा करने के लिए महज 38 रन की दरकार है।
चौकों के सैकड़े के करीब जजई
अफगानिस्तान के बल्लेबाद हजरतुल्लाह जजई टी20 इंटरनेशनल में चौकों का सैकड़ा जमाने की दिशा में बढ़ रहे हैं। उन्हें 100 चौकों तक पहुंचने के लिए सात फॉर की आवश्यकता है।
'सिक्सर किंग' बनेंगे रोहित शर्मा?
रोहित शर्मा (171) टी20 अंतरराष्ट्री में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बनने के करीब हैं। उन्हें न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल (172) को पीछे छोड़ने के लिए दो छक्के चाहिए।
दीपक चाहर को मिलेगा मौका?
आवेश खान अभी भी बीमार हैं और उन्हें बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने आराम करने की सलाह दी है। आवेश की जगह दीपक चाहर को बतौर रिप्लेसेमंट मुख्य स्क्वाड में शामिल किया गया है। चाहर अफगानिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतर सकते हैं।
आज कैसी होगी पिच और मौसम?
भारत और अफगानिस्तान के मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
भारत का स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर।
अफगानिस्तान का स्क्वाड
मोहम्मद नबी (कप्तान), नजीबुल्लाह ज़दरान (उप कप्तान), अफसर जजई, अज़मतुल्लाह ओमरजई, फरीद अहमद मलिक, फजल हक फारूकी, हशमतुल्ला शाहिदी, हजरतुल्लाह जजई, इब्राहिम जदरान, करीम जनत, मुजीब उर रहमान, नजीबुल्लाह जदरान, नवीन उल हक, नूर अहमद, रहमानुल्ला गुरबाज, राशिद खान और समीउल्लाह शिनवारी।

