'ये है नया इंडिया', तस्‍वीरों में देखें किस तरह ऑस्‍ट्रेलिया में टीम इंडिया ने फतह किया मैदान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 19, 2021, 03:32 PM IST

India beat Australia in Test Series: टीम इंडिया ने बॉर्डर-गावस्कर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। तस्वीरों के जरिए हम आपको यंगिस्तान का धमाल दिखाएंगे जिसकी गवाह का गाबा का मैदान बना।

'ये है नया इंडिया', तस्‍वीरों में देखें किस तरह ऑस्‍ट्रेलिया में टीम इंडिया ने फतह किया मैदान

'नया भारत', जी हां, ये बिलकुल सही बात है। घायल खिलाड़‍ियों से जूझने वाली टीम इंडिया ने युवा ब्रिगेड के साथ मिलकर ऑस्‍ट्रेलिया को उसके घर में मात दी और इतिहास रच दिया। टीम इंडिया ने बॉर्डर-गावस्‍कर ट्रॉफी 2-1 से अपने नाम की। अजिंक्‍य रहाणे के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम ने गाबा में ऑस्‍ट्रेलिया के 32 साल का राज खत्‍म किया और इस मैदान पर अपनी पहली टेस्‍ट जीत भी दर्ज की। बॉर्डर-गावस्‍कर ट्रॉफी भारत के पास बरकरार है। जब रिषभ पंत ने जोश हेजलवुड की गेंद पर विजयी चौका जमाया तो उस दृश्‍य को बयां कर पाना शब्‍दों में आसान नहीं। गाबा पर समां बंध गया। देखिए तस्‍वीरों में किस तरह टीम इंडिया ने ऑस्‍ट्रेलिया दौरे पर इतिहास की नई इबारत लिखी।
1.


रिषभ पंत ने जब टीम इंडिया को जीत दिलाई तो साथी खिलाड़‍ियों ने मैदान में आकर उन्‍हें गले लगा लिया।

2.

गाबा में ऑस्‍ट्रेलिया का घमंड तोड़ने के बाद दर्शकों का अभिवादन स्‍वीकार करते हुए भारतीय खिलाड़ी। टीम ने पूरे मैदान का लैप लगाया।

3.

टीम इंडिया ने ऑस्‍ट्रेलिया को मात देने के बाद बॉर्डर-गावस्‍कर ट्रॉफी हासिल की। इसके बाद कुछ खिलाड़‍ियों ने ग्रुप बनाकर फोटो खिंचवाए।

4.

मोहम्‍मद सिराज के लिए यह विशेष पल रहा। उन्‍होंने अपने करियर के तीसरे टेस्‍ट में एक पारी में पांच विकेट लेने का कमाल किया। इसके बाद उन्‍होंने अपने पिता को याद किया।

5.

ऑस्‍ट्रेलियाई टीम की हार से निराश जोश हेजलवुड। तेज गेंदबाज ने कड़ी मशक्‍कत की, लेकिन टीम को जीत दिलाने में कामयाब नहीं हो पाए।

6.

भारतीय फैंस जिंदाबाद। ब्रिस्‍बेन में भारतीय दर्शकों ने टीम की जमकर हौसलाअफजाई की।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!