SRH IPL 2022 Retained Players List: हैदराबाद ने किया रिटेनशन लिस्ट का ऐलान, इन खिलाड़ियों को रखा बरकरार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 30, 2021, 10:04 PM IST

SRH IPL 2022 Retained and Released Players List: एक बार की आईपीएल चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद ने घोषणा कर दी है कि वे इस बार किन पुराने खिलाड़ियों को रिटेन करेंगे और किनके बिना मैदान पर उतरेंगे।

SRH IPL 2022 Retained Players List: हैदराबाद ने किया रिटेनशन लिस्ट का ऐलान, इन खिलाड़ियों को रखा बरकरार
Photo Credit: PTI

IPL 2022, SRH Retained and Released Players List: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का रूप अब बदलने जा रहा है। आईपीएल 2022 के लिए दो नई टीमों को इसमें जोड़ा गया है यानी अब 10 टीमें इस खिताब के लिए भिड़ेंगी। इसी को देखते हुए इस बार आईपीएल के लिए होने वाली खिलाड़ियों की नीलामी सबसे बड़ी होगी। सभी खिलाड़ी एक बार फिर ऑक्शन पूल में बिकने को तैयार होंगे। इससे पहले पुरानी आठ टीमों को नियमों के मुताबिक कुछ पुराने खिलाड़ियों को बरकरार रखने (रिटेन) की छूट मिल है जिसका ऐलान आज हो गया है। सनराजर्स हैदराबाद ने भी अपनी रिटेनशन लिस्ट जारी कर दी है।

अब तक सिर्फ एक बार आईपीएल खिताब जीतने वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के सामने आईपीएल 2022 की नीलामी से पहले कठिन चुनौती थी। दरअसल उनके पूर्व चैंपियन कप्तान डेविड वॉर्नर ने टीम से अलग होने का फैसला ले लिया था और फ्रेंचाइजी भी शायद यही चाहती थी। ऐसे में देखना ये था कि क्या हैदराबाद की टीम आगे भी केन विलियमसन की अगुवाई में खिताब जीतने का प्रयास करेगी या फिर उसका स्वरूप पूरी तरह से बदल जाएगा। आइए जानते हैं कि उन्होंने किन खिलाड़ियों को अपने साथ बनाए रखने का फैसला लिया है।

सनराइजर्स हैदराबाद ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन (SRH retention list IPL 2022)

1. केन विलियमसन (14 करोड़ रुपये में रिटेन किया)

2. अब्दुल समद (4 करोड़ रुपये में रिटेन किया) - अनकैप्ड खिलाड़ी

3. उमरान मलिक (4 करोड़ रुपये में रिटेन किया) - अनकैप्ड खिलाड़ी

बजटः हैदराबाद के बाद आईपीएल नीलामी के लिए 68 करोड़ रुपये बाकी

नामों का ऐलान करते हुए कोच टॉम मूडी ने उम्‍मीद जताई कि अगले सीजन में टीम दमदार अंदाज में वापसी करेगी। वहीं मुथैया मुरलीधरन ने कहा कि हमने भविष्‍य को ध्‍यान में रखते हुए इन तीन खिलाड़‍ियों को रिटेन किया। केन विलियमसन के अलावा हमने दो युवाओं को मौका दिया, जिनमें काफी प्रतिभा है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!