'वह डेढ़ घंटे बाद ही चोटिल गया', शोएब की इस सलाह को हार्दिक ने कर दिया था नजरअंदाज, फिर भुगतना पड़ा खामियाजा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 12, 2021, 01:51 PM IST

Shoaib Akhtar on Hardik Pandya: शोएब अख्तर ने खुलासा किया है कि उन्होंने हार्दिक पांड्या को एक अहम सलाह दी थी, जिसपर भारतीय ऑलराउंडर ने ध्यान नहीं दिया।

'वह डेढ़ घंटे बाद ही चोटिल गया', शोएब की इस सलाह को हार्दिक ने कर दिया था नजरअंदाज, फिर भुगतना पड़ा खामियाजा
Photo Credit: Twitter

भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या पिछले काफी समय से अपनी फिटनेस के चलते चर्चा में बने हुए हैं। वह टी20 विश्व कप 2021 में टीम का हिस्सा था, लेकिन कोई कमाल नहीं दिखा पाए। इसके बाद उनके सेलेक्शन पर सवाल उठे थे। कई पूर्व क्रिकेटरों और विशेषज्ञों ने कहा था कि पांड्या पूरी तरप फिट नजर नहीं लग रहे। बता दें कि पीठ के निचले हिस्से में दर्द की शिकायत के बाद हार्दिक ने दो साल पहले सर्जरी कराई थी, जिसके बाद से उन्हें कम ही गेंदबाजी करते देखा गया है। इस दौरान पांड्या बतौर बल्लेबाज ज्यादा खेले। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने खुलासा किया है कि उन्होंने पांड्या को एक अहम सलाह दी थी, जिसे ऑलराउंडर ने नजरअंदाज कर दिया था।

'हार्दिक डेढ़ घंटे बाद ही चोटिल गया'

शोएब ने आकाश चोपड़ा के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा कि भुवेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह अलग-अलग तरह के तेज गेंदबाज हैं। मैंने बुमराह और हार्दिक पांड्या  से दुबई में मुलाकात की थी। मैंने दोनों खिलाड़ियों को कम मसल्स (मांसपेशियां)  के लिए आगाह किया था। हार्दिक की बैक किसी परिंदे की तरह लग रही थे। उनकी बैक मसल्स (पीठ का हिस्सा) ही नहीं थी। मेरी आज भी पीठ मजबूत है। मैंने हार्दिक की पीठ छूने के बाद उनसे कहा था कि तुम्हें इंजरी हो सकती है। तुम्हें मांसपेशियां बढ़ानी चाहिए। इसपर हार्दिक ने कहा था कि वह काफी क्रिकेट खेल रहे हैं। हालांकि, मेरी बातचीत के डेढ़ घंटे बाद ही वह चोटिल गए थे।

भारतीय टीम और मुंबई इंडियंस से बाहर

हार्दिक पांड्या टी20 विश्व कप समाप्त होने के बाद से भारतीय टीम से बाहर हैं। उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज में नहीं चुना गया था। पांड्या को आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस (एमआई) ने भी झटका दिया है। एमआई ने रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, कीरोन पोलार्ड और सूर्यकुमार यादव को रिटेन किया मगर पांड्या की छुट्टी कर दी। पांड्या रिटेन किए जाने के प्रबाल दावेदार माने जा रहे थे, लेकिन फ्रेंचाइजी ने ऐसा नहीं किया। गौरतलब है कि साल 2018 एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ पीठ की चोट के कारण पंड्या को स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया था। उसके बाद से ही पांड्या फिटनेस को लेकर जूझ रहे हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!