दुबई: अगले साल ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाले टी20 विश्व कप के लिए 15वीं टीम भी मिल गई है। स्कॉटलैंड क्रिकेट टीम ने बुधवार को टी20 विश्व कप क्वालीफायर में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को मात देकर टी20 विश्व कप का टिकट कटा लिया है। स्कॉटलैंड के लिए हीरो की भूमिका निभाई उनके ओपनर जॉर्ज मुंसे ने। इससे पहले बुधवार को नामीबिया ने भी टी20 विश्व कप में अपनी जगह पक्की की थी।
स्कॉटलैंड ने संयुक्त अरब अमीरात को 90 रन से हराकर अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप में जगह बना ली है। सलामी बल्लेबाज जार्ज मुंसे की 65 रन की पारी की मदद से स्काटलैंड ने 198 रन बनाए। जवाब में यूएई की टीम नौ गेंद बाकी रहते 108 रन पर सिमट गई। माक्र वाट और सफियान शरीफ ने तीन तीन विकेट लिये। इससे पहले नामीबिया, नीदरलैंड, पापुआ न्यू गिनी और आयरलैंड विश्व कप में जगह बना चुके हैं।
टी20 विश्व कप का आयोजन अगले वर्ष ऑस्ट्रेलिया में होना है। टी20 क्रिकेट के इस सबसे बड़े टूर्नामेंट की शुरुआत 18 अक्टूबर 2020 को होगी और अंत 15 नवंबर 2020 को होगा। इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी। स्कॉटलैंड इसके लिए क्वालीफाई करने वाली 15वीं टीम बनी है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल