LLC 2022: मैच के दौरान शोएब अख्तर ने पकड़ा मोहम्मद कैफ का सिर, कहा- 'मारना चाहता था मुक्का' 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 22, 2022, 08:52 PM IST

लीजेन्डस क्रिकेट लीग 2022 के पहले मैच में भारत पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बीच दोस्ती, तकरार और छींटाकशी देखने को मिली। 

LLC 2022: मैच के दौरान शोएब अख्तर ने पकड़ा मोहम्मद कैफ का सिर, कहा- 'मारना चाहता था मुक्का' 

मस्कट: ओमान में आयोजित हो रही लीजेंड्स लीग क्रिकेट लीग-2022 का पहला मुकाबला गुरुवार को इंडिया महाराजास और एशिया लॉयन्स की टीमों के बीच खेला गया। मस्कट में खेले गए इस मैच को इंडिया महाराजास की टीम ने 6 विकेट के अंतर से अपने नाम कर लिया। एशिया लॉयन्स ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 175 रन का स्कोर खड़ा किया था। ऐसे में जीत के लिए मिले 176 रन के लक्ष्य को इंडिया महाराजास की टीम ने 19.1 ओवर में 6 विकेट शेष रहते हुए हासिल कर लिया। 

शोएब और फैफ के बीच हुई तकरार
इस मैच के दौरान भारत पाकिस्तान के कई खिलाड़ी आमने सामने थे। जिनके बीत पुरानी दोस्ती एक बार फिर दिखी। मैच के दौरान एशिया लॉयन्स की ओर से खेल रहे शोएब अख्तर का मोहम्मद कैफ से सामना हुआ। दोनों इस दौरान एक दूसरे के साथ मजाक करते दिखे। पारी के पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर जब शोएब की गेंद पर एक रन लेकर कैफ गेंदबाजी छोर पर खड़े शोएब के करीब पहुंचे तो उन्होंने उनकी गर्दन दबा ली। लेकिन इस दौरान दोनों हंसते नजर आए।


शोएब बोले मारना चाहता था मुक्का
मैच में इंडिया महाराजास की जीत के बाद जब शोएब इस वाकये के बारे में पूछा गया तो उनका जवाब सुनकर हर कोई हैरान रह गया। शोएब ने कहा कि मैं तो कैफ को मुक्का मारना चाहता था। लेकिन ऐसा बोलने के बाद उन्होंने अपनी बात साफ की और मैच से पहले उनकी और कैफ के बीच हुई बात का हवाला देते हुए कहा, मैंने कैफ से कहा था कि बैटिंग के दौरान वो उनकी तरफ ना दौड़ें लेकिन उन्होंने मेरी बात नहीं सुनी इसलिए मुझे गुस्सा आ गया। 

दोनों खिलाड़ियों ने किया अच्छा प्रदर्शन
कैफ और शोएब दोनों ने पहले मैच में अच्छा प्रदर्शन किया। कैफ ने जहां बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंद में 42 रन बनाए वहीं शोएब ने 4 ओवर में 21 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!