KKR IPL 2022 Schedule: जानें, कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2022 में कब और किस टीम से भिड़ेगी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 7, 2022, 12:03 PM IST

KKR IPL 2022 Schedule, Kolkata Knight Riders IPL 2022 Full Schedule, Match Timings: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकआर) आईपीएल के 15वें सीजन में 26 मार्च को अपने पहले मुकाबले में उतरेगी।

KKR IPL 2022 Schedule: जानें, कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2022 में कब और किस टीम से भिड़ेगी
Photo Credit: PTI

Kolkata Knight Riders (KKR) IPL 2022 Full Schedule: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकआर) आईपीएल 2022 में श्रेयस अय्यर की अगुवाई में दमदखम दिखाएगी। केकेआर 15वें सीजन में अपना पहला मैच 26 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ खेलेगी। कोलकाता की टीम पिछले सीजन में उपविजेता रही थी और उसे चेन्नई के हाथों फाइनल में शिकस्त का सामना करना पड़ा था। बता दें कि केकेआर ने अब तक दो बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की है। केकेआर ने 2012 और 2014 में यह खिताब जीते थे।

ग्रुप ए में दूसरे नंबर पर केकेआर

आईपीएल 2022 का आयोजन इस बार अलग होने जा रहा है। 10 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। टीमों के पिछले 14 सीजन में किए गए प्रदर्शन के हिसाब से स्थान निर्धारित किए गए हैं। लखनऊ और गुजरात नई टीमें हैं, जिसकी वजह से उन्हें सबसे निचले स्थान पर रखा गया है। केकेआर ग्रुप ए में दूसरे नंबर पर है। नए नियमों के मुताबिक, कोलकाता अपने ग्रुप की टीमों के साथ दो-दो मैच में टकराएगी। इसके अलावा केकेआर ग्रुप बी की नंबर दो टीम सनराइजर्स हैदराबाद के साथ दो मर्तबा भिड़ेगी। वहीं, कोलकाता ग्रुप बी की बाकी टीमों के साथ एक-एक मैच खेलेगी। 

आईपीएल 2022 के ग्रुप

ग्रुप ए ग्रूप बी 
मुंबई इंडियन्स चेन्नई सुपर किंग्स 
कोलकाता नाइट राइडर्स सनराइजर्स हैदराबाद
राजस्थान रॉयल्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर
दिल्ली कैपिटल्स पंजाब किंग्स
लखनऊ सुपर जायंट्स गुजरात टाइटन्स

Kolkata Knight Riders (KKR) FULL SQUAD AND PLAYERS LIST-  कोलकाता नाइट राइडर्स का स्क्वाड
रिटेन प्लेयर्स:
आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वेंकटेश अय्यर।
नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ी: श्रेयस अय्यर (कप्तान), पैट कमिंस, नीतीश राणा, शेल्डन जैक्सन, अजिंक्य रहाणे, शिवम मावी, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, रसिक डार, चमिका करुणारत्ने, अभिजीत तोमर, प्रथम सिंह, बाबा इंद्रजीत, अमन खान, मोहम्मद नबी، अशोक शर्मा, सैम बिलिंग्स, एलेक्स हेल्स, रमेश कुमार।

कोलकाता नाइट राइडर्स का शेड्यूल

क्रमांक तारीख बनाम समय वेन्यू
1 26 मार्च  चेन्नई सुपर किंग्स 07:30 PM वानखेड़े स्टेडियम
2 30 मार्च रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 07:30 PM डीवाय पाटिल स्टेडियम
3 01 अप्रैल पंजाब किंग्स 07:30 PM वानखेड़े स्टेडियम
4 06 अप्रैल मुंबई इंडियंस 07:30 PM एमसीए स्टेडियम, पुणे
5 10 अप्रैल दिल्ली कैपिटल्स 03:30 PM  ब्रेबोन स्टेडियम
6 15 अप्रैल सनराइजर्स हैदराबाद 07:30 PM ब्रेबोन स्टेडियम
7 18 अप्रैल राजस्थान रॉयल्स 07:30 PM ब्रेबोन स्टेडियम
8 23 अप्रैल गुजरात टाइटन्स 03:30 PM डीवाय पाटिल स्टेडियम
9 28 अप्रैल दिल्ली कैपिटल्स 07:30 PM वानखेड़े स्टेडियम
10 02 मई  राजस्थान रॉयल्स 07:30 PM वानखेड़े स्टेडियम
11 07 मई  लखनऊ सुपर जायंट्स 03:30 PM एमसीए स्टेडियम, पुणे
12 09 मई  मुंबई इंडियंस 07:30 PM डीवाय पाटिल स्टेडियम
13 14 मई  सनराइजर्स हैदराबाद 07:30 PM एमसीए स्टेडियम, पुणे
14 18 मई  लखनऊ सुपर जायंट्स 07:30 PM डीवाय पाटिल स्टेडियम 
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!